फर्रुखाबाद: 6 मई 2023 शहर के मोहल्ला खड़ियाई निवासी 50 वर्षीय काल्पनिक नाम अमर नाथ ने बताया कि मुझे खाने की नली में कैंसर हो गया था उसका आपरेशन दिल्ली में कराया मैं स्वस्थ हो गया लेकिन कुछ समय के बाद मेरे शरीर में रक्त की कमी हो गई तो डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में भर्ती होकर मैंने अपने रक्त चढ़वाया तब जाकर मैं स्वस्थ हुआ l मैं उस व्यक्ति का धन्यवाद देना चाहूंगा जिसकी वजह से आज मेरा जीवन बच सका l साथ ही लोगों से अपील करता हूं…
Day: May 6, 2023
पीलीभीत :अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष बने कपिल गुप्ता।
पूरनपुर। अखिल भारतीय गो रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त भैया ने नगर के मोहल्ला गनेशगंज निवासी कपिल कुमार गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता को उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद पीलीभीत का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं व उनके पदाधिकारियों ने बधाइयां देकर शुभकामनाएं दी। कपिल कुमार गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह जिम्मेदारी पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे।हर समय कार्यकर्ता के लिए तैयार रहेंगे।उनके इस पद का दायित्व मिलने के बाद उन्हें…
पीलीभीत :अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना सुनगढ़ी/कोतवाली क्षेत्र में फ्लैगमार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पीलीभीत : अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव एवं शान्ति/कानून व्यवस्था तथा जनता में सुरक्षा की भावना का अहसास कराने के दृष्टिगत थाना सुनगढ़ी /कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के साथ फ्लैगमार्च किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी व कोतवाली को प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने यातायात व्यवस्था को सुदृण बनाने व खुरापाती तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनता के व्यक्तियों, व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया…
बांदा-मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ संपन्न
बांदा- दिनांक 6 मई 2023 को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मनोरोग चिकित्सक डॉ हरदयाल ने बताया कि बच्चों में भी तेजी से मानसिक रोग बढ़ रहे हैं बच्चों में क्रोध, भय, चिंता, अपराध बोध, अत्यधिक उदासियां, अधिक खुशी जैसे भाव देखने को मिल रहे हैं जिसका सबसे प्रमुख कारण मोबाइल का दुरुपयोग है, सामाजिक मेलजोल में कमी, परिवार का बच्चों के बीच कम समय देना भी सम्मिलित है।इसके…
बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया तालाबों का निरीक्षण
बांदा -जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज मनरेगा के अन्तर्गत निर्मित किये जा रहे तालाबों में ग्राम मवई बुजुर्ग में टेहुआं तालाब तथा ग्राम जमालपुर में खोदे जा रहे तालाब के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने सर्वप्रथम ग्राम मवई बुजुर्ग के टेहुआं तालाब का निरीक्षण किया, जो कि लगभग एक एकड़ में फैला हुआ है, जिसकी खुदाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने खुदाई का कार्य तेज गति से वर्षा से पूर्व कराये जाने के निर्देश दिये।उन्होंने ग्राम प्रधान से कहा कि तालाब के किनारे…
मैनपुरी में सड़क हादसे में 3 की मौत, 3 घायल:शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, दो बाइकों में हुई भिड़ंत
मैनपुरी के बरनाहल में दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों कि घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि तीसरे की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बरनाहल थाना क्षेत्र के हरियाणा निवासी जबर सिंह यादव पुत्र ताले सिंह, देवेंद्र सिंह यादव पुत्र अमीर सिंह, उदयवीर यादव पुत्र विजय सिंह किसी मैरिज होम में हो रही शादी…
मैनपुरी में युवक ने मंदिर के पास बुलाकर वारदात को दिया अंजाम, विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने किशोरी को मंदिर के पास बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। परिजन को जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमान खिशक गई। उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसी में काम कर रहे एक युवक ने…
मैनपुरी : आइसक्रीम वाले पर आया दिल: छोड़ दिया पति, बोली-कुछ भी कर लो नहीं आउंगी वापस; ऐसे शुरू हुई अंशुल और सपना के बीच प्रेम-कहानी
मामला जिले को सौरिख थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव का है। गांव निवासी देवकीनंदन की शादी चार वर्ष पहले कन्नौज जिले के तालिग्राम थाना क्षेत्र के दलापुरवा गांव निवासी सपना के साथ हुई थी। देवकीनंदन काम करता और सपना घर पर रहकर गृहणी का काम करती। परिवार ठीकठाक चल रहा था। लेकिन शायद देवकीनंदन को यह नहीं पता था कि यह खुशियां महज चार वर्षों में ढह जाएंगी। आइसक्रीम बेचने का काम करता है अंशुलवैसे तो अंशुल कर्नाटक में रहकर आइसक्रीम बेचने का काम करता है। लेकिन मूल रूप से…
प्रयागराज:जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 मई को
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज की अध्यक्षता में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 21. 05.2023 (दिन रविवार) को जनपद न्यायालय तथा समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा । जिसमें सिविल, राजस्व व जुर्माने से दंडनीय मामलों का निस्तारण किया जाएगा।यह जानकारी सुभाष चंद्र मौर्य सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
औरैया: संघमित्रा मौर्य बौद्ध विहार में धूमधाम से मना बुद्ध जयंती का महापर्व
धूमधाम से मना बुद्ध जयंती का महापर्व .ऐरवा कटरा की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के मजरा नगला बरहा में संघमित्रा मौर्य बौद्ध विहार में विश्व को शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई. जहां मौजूद भंते संगरत्न बौद्ध ने कहा की समाज को बुद्ध की विचार धारा पर चलना चाहिए. सामाजिक कुरीतियां से निकल कर शिक्षा पर समाज को ध्यान देना चाहिए . इस मौके पर कानपुर मंडल मीडिया प्रभारी बौद्ध आर्मी संगठन रंजीत शाक्य,रमेश शाक्य,जुगराज शाक्य,प्रेमचंद्र शाक्य,राकेश शाक्य,जसवंत शाक्य,शिशुपाल शाक्य,संजू शाक्य,अनूप शाक्य,…
पीलीभीत : भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर कार्यालय का किया उद्घाटन
पूरनपुर नगर पालिका चुनाव में मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में वार्ड नंबर 10 के सभासद पद की भाजपा प्रत्याशी मोहिनी वर्मा के कार्यालय का भाजपा विधायक बाबूराम पासवान एवं जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा , वार्ड 10 के प्रभारी हरिराम गौतम ,स्वर्णकार सभा के अध्यक्ष नितिन वर्मा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया । इस दौरान भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है , अगर विकास की गंगा वहानी चाहते हो , तो वार्ड वासियों को मोहिनी वर्मा को आने वाली…
पुलिस बनकर किया 7 पुलिस वालों से ठगी, जाँच में जुटी पुलिस
पुलिस मुख्यालय स्थित लॉजिस्टिक कार्यालय से जुड़े सात सिपाहियों से ठगों ने ट्रांसफर के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। इन लोगों ने पिछले दिनों बीडीडीएस और नारकोटिक्स ट्रैकर कोर्स के लिए डॉग हैंडलर की वर्कशॉप कराने के बाद यूपी के 9 डॉग स्क्वॉड के नाम से वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था। जिसमें जुड़े दो संदिग्ध नंबरों से मनचाही पोस्टिंग दिलाने का मैसेज भेजकर ठगी की गई। इसमें जालसाज के नंबर कैसे जुड़े और किसके हैं? इसका पुलिस पता लगा रही है।पुलिस मुख्यालय लॉजिस्टिक कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर राधेश्याम राव ने…
ओडिशा-महाराष्ट्र की मिट्टी से बनेगी इकाना की नई पिच, पढ़िए रिपोर्ट
IPL 2023 से लखनऊ का इकाना स्टेडियम चर्चा में है। वजह स्टेडियम की पिच है। IPL के अब तक 6 मैचों में धुरंधर खिलाड़ी चौका-छक्का बड़ी मुश्किल से लगा सके। वो एक-एक रन के लिए जूझते दिखे। आलम यह है कि लखनऊ की टीम अपने ही घर में 126 और 135 रन का आसान स्कोर भी अचीव नहीं कर सकी। ऐसे में अब BCCI ने पिच को लेकर बड़ा फैसला लिया है। IPL के बाद BCCI पिच की खुदाई कराएगी। ओडिशा और महाराष्ट्र की मिट्टी से नई पिच तैयार की…
राजौरी में एनकाउंटर, 5 जवान शहीद, मोबाइल इंटरनेट बंद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए एनकाउंटर में सेना के 5 जवान शहीद हो गए। ये एनकाउंटर राजौरी में कांडी के जंगलों में शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे शुरू हुआ। इसी़ दौरान आतंकियों ने ब्लास्ट कर दिया और जवान ब्लास्ट की जद में आ गए। इस बीच राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सर्विस पर रोक लगा दी गई है। पुंछ में 20 अप्रैल को सेना के ट्रक पर हमला करने वाले आतंकियों के खात्मे के लिए आर्मी सर्च ऑपरेशन चला रही है। आतंकियों के राजौरी में छिपे…
प्रयाग बॉर्डर पर शाइस्ता की तलाश में पुलिस अलर्ट, 72 दिन में 4 राज्यों में छापेमारी
उमेश पाल के मर्डर में शामिल शाइस्ता समेत 4 अरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। गुड्डू की लोकेशन 8 राज्यों में जरूर मिली, लेकिन उस तक STF पहुंच नहीं पाई। हत्याकांड के 72 दिन बाद भी ये आरोपी कैसे STF को चकमा दे रहे हैं? गुड्डू और शाइस्ता को दबोचने के लिए पुलिस का अगला प्लान क्या है?हमने उमेश हत्याकांड में फरार शाइस्ता समेत 4 आरोपियों और गैंगस्टर अनिल दुजाना के एनकाउंटर पर ADG/STF अमिताभ यश से बातचीत की। एनकाउंटर पर दुजाना के बड़े भाई ओम प्रकाश…
राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस ने घर में हराया , हार्दिक पंड्या ने चखा राजस्थानी स्वाद
जयपुर के SMS स्टेडियम में शुक्रवार रात खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। दोनों ही टीमों के लिए मुकाबला काफी अहम था। फैंस को कड़े मुकाबले की उम्मीद थी। हालांकि मुकाबला करीब-करीब एक तरफा रहा। राजस्थान रॉयल्स को घर में करारी हार मिली। वहीं जयपुर के क्रिकेट फैन मौलाना शाहिद जाफरी 17 किलो चांदी की ज्वेलरी पहनकर मैच देखने पहुंचे। अब तक दोनों टीमों के बीच चार IPL मुकाबले खेले गए हैं, इनमें से गुजरात ने 3 और राजस्थान ने एक जीत हासिल की…
ब्रिटेन के राजा के तौर पर ताजपोशी हो रही प्रिंस चार्ल्स की, पढ़िए रिपोर्ट
27 अक्टूबर 1981 की बात है। प्रिंस चार्ल्स अपनी 20 साल की पत्नी प्रिसेंस डायना के साथ हनीमून से लौटकर वेल्स शहर पहुंचते हैं। यहां उनके स्वागत में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस दौरान लोगों की नजर प्रिंस चार्ल्स से ज्यादा उनकी पत्नी डायना पर होती है। लोग चार्ल्स को छोड़कर प्रिंसेस डायना से हाथ मिलाना चाहते हैं।ये बात प्रिंस चार्ल्स के अपनी ही पत्नी से जलने की शुरुआत थी। अब इस घटना के 42 साल बाद चार्ल्स की ब्रिटेन के राजा के तौर पर ताजपोशी हो रही…
फिल्म इंडस्ट्री वालों ने बायकॉट कर दिया है, क्योंकि मैं इंडस्ट्री के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाता हूँ : विवेक अग्निहोत्री
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने एक बार फिर बॉलीवुड फिल्मों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास लोग इन फिल्मों से जुड़ाव नहीं महसूस कर पाते इसलिए आज की फिल्में बुरी तरह फेल हो रही हैं। विवेक का कहना है उन्हें फिल्म इंडस्ट्री वालों ने बायकॉट कर दिया है, क्योंकि वो इंडस्ट्री के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाते हैं। विवेक ने कहा कि आज उनके और कंगना रनोट के अलावा कोई भी फिल्म इंडस्ट्री की कमियों के बारे में बात नहीं करता। विवेक ने कहा कि…
जल्द ही काम पर वापसी करने वाले हैं आमिर खान, लाल सिंह चड्ढा के बाद लिया था ब्रेक
लाल सिंह चड्ढा के बॉक्स ऑफिस फेलियर के बाद आमिर खान ने दिन फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। पिछले साल एक्टर ने फिल्म चैंपियन्स की अनाउंसमेंट की थी, लेकिन वह ठंडे बस्ते में चली गई। इस बीच खबरें आ रही हैं कि आमिर खान जल्द ही काम पर वापसी करने वाले हैं। माना जा रहा है कि आमिर साल 2008 में आई सुपरहिट रिवेंज ड्रामा फिल्म गजनी का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। वो इन दिनों मेकर्स से फिल्म के बारे में डिस्कस भी कर रहे हैं। हालांकि, इस…
5 मई को रिलीज हो चुकी है सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’, पढ़िए रिपोर्ट
सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ 5 मई को रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर रिलीज होते ही ये फिल्म विवादों से घिर चुकी है। मेकर्स ने इसे रियल स्टोरी से प्रेरित बताया है। हालांकि लड़कियों की गलत संख्या दिखाने पर फिल्म का विरोध किया जा रहा है। फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी, सिद्धि इदनानी, विजय कृष्ण अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।फिल्म द केरल स्टोरी की कहानी चार लड़कियों- शालिनी उन्नीकृष्णन (अदा शर्मा), गीतांजलि (सिद्धि इदनानी), नीमा (योगिता बिहानी), आसिफा बा (सोनिया…
