पीलीभीत:सड़क निर्माण में गुणवत्ता न होने पर मामले की शिकायत।

पूरनपुर। जिला पंचायत सदस्य ने पीडब्ल्यूडी विभाग से गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का हाल जाना। मानक विपरीत कार्य होने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। ठेकेदार को मानक के अनुरूप काम करने को कहा गया है। सड़क निर्माण में गुणवत्ता न होने पर मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही गई है।योगी सरकार सड़कों की गुणवत्ता सुधारने को प्राथमिकता दे रही है। विभागीय अफसरों की लापरवाही से निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का घुन लग गया है। ठेकेदार मनमानी से कार्य करते नजर आ रहे हैं। कलीनगर तहसील…

मैनपुरी:पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार जो बनाते थे फ़र्ज़ी शस्त्र के लाइसेंस

कोतवाली क्षेत्र में कलक्ट्रेट परिसर में बस्ता लगाने वाले कुछ लोग फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने के धंधा कर रहे थे। ये लोग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोगों से मोटी रकम भी वसूलते थे। उन्हें नकली लाइसेंस बनाकर थमा देते थे। इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विस्तारमैनपुरी में पुलिस ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार फर्जी लाइसेंस भी बरामद हुए हैं। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस…

भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता ने किया डोर टू डोर जनसम्पर्क:

पूरनपुर। भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता ने नगर पालिका परिषद पूरनपुर के वार्ड 08 व 24 में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया जहाँ सभी से मिलते हुए उन्होंने कमल के निशान पर ही वोट करने की अपील की, समर्थन व आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व नगर अध्यक्ष महेश चंद्र मिश्रा,नगर उपाध्यक्ष हर्ष प्रधान,डॉ दिनेश गुप्ता,सोनू आर्या,परगट सिंह,वरिष्ठ नेता व समाजसेवी हर्ष गुप्ता,ब्रजेश गुप्ता,सुमित शुक्ला, एड. हरीश सिंह चौहान,संजीव कुमार गुप्ता,अवनीश सक्सेना ‘चुन्नू’, अरविन्द गुप्ता ‘पट्टे’,अवनीश शुक्ला,लक्ष्य बाबा,अंकित बाल्मीकि,मानस शुक्ला,विवेक तिवारी,शैलेन्द्र शुक्ला,स्वप्निल बिरला,निमिष बिरला,मयंक गुप्ता,श्रेय सिंह,अरुण…

फर्रुखाबाद जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने मन की बात कार्यक्रम नई दिल्ली में सम्मेलन में भाग लिया

जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने “मन की बात ” कार्यक्रम नई दिल्ली सम्मेलन में भाग लेने एवम राजभवन लखनऊ में महामहिम श्रीराज्यपाल आनंदीबेन पटेल से सम्मानित होने के बाद बाद आज जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जेल अधीक्षक को बधाई दी , जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि ये जनपद फर्रुखाबाद के लिए गौरव की बात है ,जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात ” के 100 वे एपिसोड की स्पेशल स्क्रीनिंग…

मैनपुरी निकाय चुनाव में अचानक तबीयत ख़राब होने के कारण ड्यूटी के दौरान SDM का निधन

SDM

मैनपुरी जिले में तैनात डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल का बृहस्पतिवार सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे निकाय चुनाव में नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन अधिकारी का कार्य देख रहे थे। सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे जिला प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। बीते दो साल से जिले में तैनात डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल 2018 बैच के पीसीएस अधिकारी थे। वे जिले में कुरावली और मैनपुरी सदर तहसील…

छत्तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक से जा भिड़ी,11 की मौत

छत्‍तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलरो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो बच्चों और महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। घायल हुई छह महीने की बच्ची को इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल लाया गया। हालांकि, बच्ची की मौत हो गई। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। ये सभी लोग एक शादी कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। इसे लेकर पुरूर थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि सभी बोलेरो सवार बारात में ग्राम मारकाटोला थे। इसके बाद…

पीलीभीत : पी0सी0मीना अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन बरेली एवं पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद पीलीभीत स्थित सभागार में में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों के साथ नगर निकाय चुनाव 2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कृत कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

पीलीभीत : पी0सी0मीना अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन बरेली एवं राकेश कुमार पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद पीलीभीत स्थित सभागार में जनपद पीलीभीत के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर नगर निकाय चुनाव-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गयी तैयारियों की समीक्षा कर निम्न दिशा-निर्देश दिये गयेः- 1- जनपद पीलीभीत में दिनॉंक 11.05.2023(द्वितीय चरण) में नगर निकाय चुनाव-2023 होना प्रस्तावित है, जिसको सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पूर्व में ही कार्ययोजना तैयार कर ली जाये एवं चुनाव आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार…

बारिश की वजह से इकाना में मुकाबला रद्द, पढ़िए रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग-16 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। यह इस सीजन का पहला मुकाबला है, जो बारिश के कारण रद्द हुआ है। टूर्नामेंट की हिस्ट्री में यह छठा मैच है, जो बेनतीजा रहा है। 249 मैचों के बाद इस लीग का कोई मैच नो रिजल्ट रहा है। इससे पहले, 30 अप्रैल 2019 को बेंगलुरु में RCB और RR के बीच बारिश के कारण मैच रद्द हुआ था।लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चेन्नई ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला…

कश्मीर का एक-एक इंच वापस लेंगे, 2014 में बिलावल भुट्टो ने कहा

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी आज शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) के विदेश मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होने भारत पहुंचेंगे। वे 12 साल बाद भारत आने वाले पाकिस्तान के पहले विदेश मंत्री होंगे। इसके पहले 2011 में पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हीना रब्बानी खार भारत आई थीं। भारत और पाकिस्तान के बीच 7 साल से कोई बातचीत नहीं हो रही है। इसलिए बिलावल भुट्टो की इस विजिट पर सबकी नजरें हैं। बिलावल पाकिस्तान की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो के बेटे हैं। वे अप्रैल 2022 में…

जून में सीक्रेट गर्लफ्रेंड से करेंगे सनी देओल के बेटे करण देओल शादी, पढ़िए रिपोर्ट

सनी देओल के बेटे करण देओल ने सगाई कर ली है। जून में करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं। करण की गर्लफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। करण देओल ने अपने दादा-दादी धर्मेन्द्र और प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह के दिन ही सगाई की है।रिपोर्ट्स के मुताबिक करण देओल की शादी में सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के लोग शामिल होंगे। करण देओल की गर्लफ्रेंड फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों परिवार इस शादी के लिए काफी एक्साइटेड…

मैं लोगों को फिल्म से बाहर नहीं निकालता : सलमान खान

सलमान खान इंडस्ट्री में न्यूकमर्स को मौके देने के लिए जाने जाते हैं। एक रिसेंट इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहते कि पर्सनल खुन्नस की वजह से किसी की रोजी रोटी छीन ली जाए। सलमान ने कहा कि इंडस्ट्री में उन्हें जो लोग पसंद नहीं हैं उनके साथ उन्होंने कभी काम नहीं किया। हालांकि उन्होंने कभी उनका काम भी नहीं छीना। सलमान ने कहा कि उन्हें जो लोग पसंद नहीं हैं उनके साथ काम करने से परहेज करते हैं लेकिन अगर प्रोजेक्ट अच्छा है तो वे कोशिश करते…

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में आरोपी शीजान खान को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में आरोपी शीजान खान को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। वसई सेशन कोर्ट ने पुलिस को शीजान खान का पासपोर्ट वापस करने और विदेश यात्रा करने की परमिशन दे दी है। शीजान ने खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने का हवाला देते हुए कोर्ट में पासपोर्ट वापस देने के लिए अर्जी डाली थी। उधर तुनिषा की मां ने टीवी चैनल से एक रिक्वेस्ट की है। उन्होंने कहा कि जो आदमी अभी तक निर्दोष साबित नहीं हुआ है, उसे टीवी पर दिखाकर महिमामंडित नहीं करना…