फर्रुखाबाद,जिला कारागार फतेहगढ़ में एमएसएमई से आच्छादित ODOP के अंतर्गत लॉर्ड बुद्धा सोसायटी द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के उपरांत बंदियों द्वारा वुड ब्लॉक प्रिंटिंग से छपाई की गई शॉल श्री राज्यपाल महोदय आनंदीबेन पटेल को सम्मान भेंट की गई। इस संबंध में जेल अधीक्षक श्री भीमसैन मुकुंद ने बताया की माननीय प्रधानमंत्री जी के “मन की बात@ 100” कार्यक्रम के उपलक्ष्य जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद को प्रसार भारती, दूरदर्शन, आल इंडिया रेडियो एवम प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो द्वारा सम्मानित अतिथि के रूप में कॉन्क्लेव में आमंत्रित किया गया था । कॉन्क्लेव…
Day: May 2, 2023
बांदा : मवई ग्राम वासी गंदगी में रहने के लिए हो रहे मजबूर: आए दिन होते है बच्चे बीमार
आपको बता दें पूरा मामला बांदा मुख्यालय से सटे पूरा बांदा जनपद के बड़ोखर खुर्द ब्लाक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग का है जहां पर ग्रामीण गंदगी में रहने को जीवन जीने को मजबूर है।ग्रामीणों की लगातार मिल रही सूचनाओ की सत्यता जानने के लिए कुछ मीडिया कर्मियों ने मवई ग्राम पंचायत की जमीनी हकीकत गांव में फैली गंदगी के बारे में कुछ लोगो से भी बात की गई । मवई के ग्राम वासियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर ,प्रधान जी ने कहा हमारे पास और भी…
बांदा – जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे पीड़ित दंपति ने लगाई जिलाधिकारी से न्याय की गुहार
बता दें कि पीड़िता राजदेवी पत्नी संतोष लाल पांडेय निवासी ग्राम अछरौड थाना मटौध ,जिला बांदा का निवासी, पीड़िता एवं पीड़िता का पति कबरई क्रेशर मैं मजदूरी करके अपना एवं परिवार का भरण पोषण करते हैं पीड़िता के पति ग्राम अछरौड में पुश्तैनी जमीन एवं मकान है एक चक्की है वह पक्का मकान है पीड़िता के परिवार के ही लोगों ने पीड़िता की जमीन एवं मकान में कब्जा कर रहे हैं पीड़िता व पीड़िता के पति को उक्त गांव वालों ने बताया तब पीड़िता व पीड़िता का पति गांव पहुंचे…
मैनपुरी :आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री की पोस्ट से मची खलबली: लिखा-मैं अंतिम सच ‘मौत’ को चखने जा रही हूं
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री ने फेसबुक पर पोस्ट करके सनसनी फैला दी। उन्होंने खुद को अपमानित करने की बात लिखते हुए इस दुनिया को छोड़ने तक की बात लिख दी। पुलिस को सूचना मिली तो वह भी अचंभित रह गई। सीओ ने महिला नेत्री से बात करके कारण जाना और कार्रवाई का आश्वासन दिया। आम आदमी पार्टी की जिला महासचिव महजबीं खानम हैं। वह कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड खानकाह के पास रहती हैं। सोमवार को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक मैसेज…
मैनपुरी : झमाझम बारिश से भीगी गेहूं की फसल, किसान चिंतित
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में खराब मौसम सोमवार को किसानों के लिए आफत बन गया। सोमवार की शाम हुई झमाझम बारिश से गेहूं की फसल भीग गई है। इससे किसान बेहाल हो गए हैं। बारिश से गेहूं की फसल में नुकसान होने की आशंका है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ क्षेत्रों में जलभराव भी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। शाम को घिरे बादल, झमाझम शुरू हो गई बारिशलगातार कई दिनों से बादल छाए रहने के चलते बारिश की आशंका बनी हुई थी। सोमवार को सुबह भी बादल छाए रहने…
पीलीभीत :विधायक बाबूराम पासवान ने भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता के समर्थन में जनसंपर्क कर वोट मांगे
पूरनपुर। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पूरनपुर विधायक ने नगर के वार्डों में मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर जिताने की अपील की। पूरनपुर विधानसभा के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी हर्ष गुप्ता के साथ मिलकर तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ पूरनपुर की नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता के पक्ष में नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 व 5 में मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता को वोट देकर जिताने की अपील की। इस…
फर्रूखाबाद:शगुन किट अपनाएं, परिवार खुशहाल बनाएं -एसीएमओ
फर्रुखाबाद,1 मई 2023 हर नई बहु के ससुराल में आते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ता उसे शगुन किट का तोहफा देती है। इस किट का उद्देश्य नवविवाहित दंपति को पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के दायित्वों के लिए तैयार करना है। इससे वह अपना आगे का जीवन बिना संकोच और झिझक के खुशहाल, सुरक्षित और सुंदर बना सके। यह कहना है परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. दलवीर सिंह का।डॉ सिंह ने बताया कि शगुन किट में शृंगार सामग्री के साथ ही परिवार नियोजन के अस्थायी साधन…
हर राज्य को अपना स्थापना दिवस मनाना चाहिए : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ के कला मंडपम में सोमवार को महाराष्ट्र स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मराठी समाज उत्तर प्रदेश की ओर से हुआ। समारोह में सभी पुरुष–महिलाएं परंपरागत मराठी परिधान में दिखे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चीफ गेस्ट रहीं।साथ ही कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण यूपी डॉ. संजय एम तरडे़, पुलिस महानिरीक्षक सीबीसीआईडी राजेश डी मोडक, विलास पवार और अपर आयुक्त जीएसटी, सचिन सावंत भी मौजूद रहे। मराठी समाज से उमेश कुमार पाटिल, गजानन पाटिल, संतोष पाटिल आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत आनंदीबेन पटेल और मराठी समाज…
मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रचार किया, क्या बोले ?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को लखनऊ मेट्रो से मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा के लिए प्रचार किया। मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा, यह बताने के लिए मेट्रो में सवार हुआ शहरों से लेकर गांव में जो विकास किया, वह समाजवादी पार्टी ने किया। सरकार ने जनता को धोखा दिया। सरकार ने ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को ठीक नहीं किया। सफाई के नाम पर टैक्स लिया, लेकिन सफाई नहीं हुई। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जनता से अपील करने आया हूं कि इस बाप मेयर सपा का बनाएं।” अखिलेश…
सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर दो डॉक्टर बर्खास्त, पढ़िए खबर
यूपी में स्वास्थ्य विभाग में लापरवाह डॉक्टरों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर लंबे समय से गैरहाजिर दो डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है।बड़ी बात यह हैं यह डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्रों में तैनाती होने के बाद भी नौकरी को लेकर लापरवाही बरत रहे थे और इनकी तैनाती स्थल में गैर हाजरी को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थी।कार्रवाई की जद में आने वाले में, शामली के ऊंचा गांव पीएचसी पर तैनात डॉ. किरनपाल सिंह और कुशीनगर के बहादुरपुर पीएचसी के…
हाइजिया एजूकेशनल ग्रुप के संचालक इजहार हुसैन जाफरी व अली अब्बास जाफरी के साथ बैंक के कर्मचारी रवि प्रकाश गुप्ता की सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड बढ़ी
यूपी में अल्पसंख्यकों एवं एससी-एसटी वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने के आरोपी हाइजिया एजूकेशनल ग्रुप के संचालक इजहार हुसैन जाफरी व अली अब्बास जाफरी के साथ बैंक के कर्मचारी रवि प्रकाश गुप्ता की सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड बढ़ा दी गई है। भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश अजय विक्रम सिंह ने एक मई की शाम साढ़े चार बजे से आठ मई की दोपहर तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने का आदेश दिया है। ईडी ने आरोपी इजहार हुसैन जाफरी, अली अब्बास और कर्मचारी रवि प्रकाश गुप्ता को…
(LSG) और (RCB) मुकाबले के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर में तीखी-बहस, पढ़िए रिपोर्ट
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मुकाबले के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर में तीखी-बहस देखने को मिली। दोनों बीच मैदान पर भिड़ गए। बहस बढ़ते देख LSG के कप्तान केएल राहुल और सीनियर खिलाड़ी अमित मिश्रा ने बीच-बचाव कर मामला संभाला। लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार रात दोनों सीनियर खिलाड़ियों के बीच झगड़ा मैच के बाद शुरू हुआ। जब दोनों टीमें आपस में हाथ मिला रही थीं। इस झड़प के कई वीडियो सोशल…
थाईलैंड में 14 मई को हैं चुनाव, 36 साल की पेइतोनगर्न शिनवात्रा का दावा सबसे मजबूत
थाईलैंड में 14 मई को जनरल इलेक्शन होने वाले हैं। प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल नेताओं में 36 साल की पेइतोनगर्न शिनवात्रा का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है। देश में उन्हें प्यार से उंग इंग के नाम से पुकारा जाता है।देश में चुनाव हैं और इसी दौरान शिनवात्रा प्रेग्नेंट भी थीं। इसके बावजूद वो एक्टिवली कैम्पेनिंग करती रहीं। अब तक जारी सर्वे में उनकी फेयू थाई पार्टी को जीत का सबसे मजबूत दावेदार बताया जा रहा है। इसी पार्टी ने ऑफिशियली उन्हें प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाया…
2023 की तीसरी 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी KBKJ
ईद पर रिलीज हुई सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। दूसरे रविवार को फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपए की कमाई की। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 100.28 हो गया है। हालांकि सलमान की पिछली फिल्मों की बात करें तो किसी का भाई किसी की जान ने 100 करोड़ रुपए कमाने में काफी वक्त लगा दिया।सलमान खान की पिछली कुछ फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो वे सभी पहले वीक तक आते-आते 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेती…
संसद में नरगिस ने कहा था रे की फिल्में भारत की इमेज खराब कर रही हैं, पढ़िए रिपोर्ट
भारतीय सिनेमा के सबसे महान डायरेक्टर माने जाते हैं सत्यजीत रे। 36 फिल्में बनाईं, जिनके लिए 32 नेशनल अवॉर्ड जीते। उनकी हर फिल्म दुनियाभर में सराही गई। पद्म श्री से लेकर भारत रत्न तक ऐसा कोई सम्मान नहीं है, जो सत्यजीत रे को ना मिला हो।अपनी फिल्मों में रे ने आजादी के बाद के गरीब भारत की ऐसी तस्वीर दिखाई कि संसद तक में इनके खिलाफ बहस हुई। फिल्मों में वास्तविकता दिखाने का रे का जुनून ऐसा था कि जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इनसे अपने पिता पं. जवाहरलाल नेहरू…
कार्तिक आर्यन अपने बॉडीगार्ड सचिन की शादी में पहुंचे, खुशियों से झूम उठे लोग
कार्तिक आर्यन के बॉडीगार्ड सचिन हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर एक्टर ने न सिर्फ शादी में शिरकत की बल्कि सोशल मीडिया पर न्यूली मैरिड कपल के साथ फोटोज शेयर करते हुए उन्हें नए जीवन की बधाइयां भी दी। शेयर की गई तस्वीरों में कार्तिक कपल के साथ पोज देते नजर आए। कार्तिक के फैंस उनके इस जेस्चर की खूब तारीफफोटोज पोस्ट करते हुए कार्तिक ने लिखा- सचिन और सुरेखा, शादी की बधाइयां। आगे का वैवाहिक जीवन सुखी रहे। बता दें कि कार्तिक ने…
