13 अप्रैल 2023 को डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविधालय आगरा के व्दारा छात्र – छात्रों को बीए, बीएससी तृतीय खंड परीक्षा 2022 में बेहतर अंक हासिल करने पर सम्मानिति किया गया 88 वें दीक्षांत समारोह में मेजर अंगद सिंह महाविधालय रुस्तमपुर बरौली मैनपुरी के 4 छात्र छात्रों को 4 स्वर्ण पदक तथा 2 रजत पदक से उत्तर प्रदेश की राजयपाल श्रीमती आनंदीबेन बेन पटेल , और विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रजनी तिवारी , मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष भारतीय विश्वविधालय संघ एवं पूर्व कुलपति प्रोफेसर एमएस सालुंखे…
Month: April 2023
प्रयागराज-कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद संतोष राय के दिशा-निर्देशन में अंबेडकर जयंती के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय ग्राम देवघाट झलवा प्रयागराज में यूनाइटेड लॉ कॉलेज के सहयोग से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद सुभाष चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में किया गयाकार्यक्रम में यूनाइटेड लॉ कॉलेज के विधि छात्र छात्राओं द्वारा उपस्थित आम जनमानस को उनके अधिकारों के बारे में तथा नालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया…
बाबा साहब की जयंती पर सिक्किम राज्यपाल बोले – संविधान का पालन कराने के लिए सही लोग होना जरूरी
देश का संविधान चाहे कितना भी बेहतर क्यों न हो यदि उसको बेहतर ढंग से न चलाया जाए और उसका पालन करने वाले लोग सही नहीं है तो वह गलत पथ पर अग्रसर हो जाता है। ऐसे में संविधान का पालन कराने वाले सही लोगों की जरूरत है। ये बातें शुक्रवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के मौके पर अटल बिहारी वाजपेई सभागार में मुख्य अतिथि सिक्किम राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने कहीं।उन्होंने अंबेडकर के सामाजिक लोकतंत्र के सपने को…
IPL मैच के चलते इकाना क्रिकेट स्टेडियम से जुड़े रास्तों में क्या बदलाव हैं, पढ़िए
भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL का दूसरा मैच है। इसके चलते लखनऊ में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज ट्रैफिक बदला रहेगा। DCP ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि शनिवार को होने वाले IPL मैच के दौरान दोपहर दो बजे से मैच समाप्ति तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।कमता चौराहे से कानपुर रोड को जाने वाले वाहन अहिमामऊ रैम्प से नीचे नहीं उतरेंगे। यह वाहन सीधे शहीदपथ के रास्ते जाएंगे।अहिमामऊ चौराहे से यू-टर्न लेकर वाहन गोमतीनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन शहीदपथ…
पुलिस आज असद-गुलाम का शव लेकर झांसी से प्रयागराज होगी रवाना, अतीक ने जनाजे में शामिल होने के लिए कोर्ट में अर्जी दी
झांसी एनकाउंटर में मारे गए अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को शनिवार को प्रयागराज में दफनाया जाएगा। पुलिस सुरक्षा में उनके रिश्तेदार दोनों के शव लेकर झांसी से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। इससे पहले झांसी में शुक्रवार को करीब पूरे दिन शवों को लेने के लिए परिजन आएंगे या नहीं.. इस पर असमंजस बना रहा था। पुलिस प्रशासन ने झांसी के जीवनशाह कब्रिस्तान में कब्र भी खुदवा ली थी। अगर परिजन नहीं आते तो दोनों को यहीं दफनाया जाना था। दोनों का झांसी में पोस्टमार्टम…
तिहाड़ जेल में लॉरेंस गैंग से जुड़े बदमाश प्रिंस तेवतिया की हत्या, पढ़िए रिपोर्ट
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से जुड़े बदमाश प्रिंस तेवतिया की शुक्रवार को तिहाड़ जेल में हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम करीब 5.10 बजे तिहाड़ की जेल नंबर 3 में हुई गैंगवार में तेवतिया पर कुछ बदमाशों ने चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से जख्मी तेवतिया को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस गैंगवार में 3 अन्य कैदी भी घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक तेवतिया ने पहले अब्दुर रहमान नामक कैदी पर हमला किया, जिसके बाद रहमान और तेवतिया के…
CBI ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस
आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI ने नोटिस भेजा है। उन्हें शराब नीति केस में पूछताछ के लिए रविवार को बुलाया गया है। इसी केस में मनीष सिसोदिया जेल में हैं। AAP नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी जेल में हैं। CBI के नोटिस पर AAP हमलावर है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना है कि दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल के बयान के बाद उन पर दबाव बनाने के लिए नोटिस भेजा गया है। केजरीवाल ने विधानसभा…
स्कूल और काम पर वापस जाने के लिए दक्षिण कोरिया की सरकार 40 हजार रुपए दे रही, जानिए
दक्षिण कोरिया की सरकार अपने नागरिकों का दैनिक जीवन पटरी पर लाने के लिए नई कवायद शुरू कर रही है। इसके चलते सरकार 19-39 साल के करीब साढ़े तीन लाख किशोरों और युवाओं को लगभग 40 हजार रुपए प्रति माह गुजारा भत्ता देगी, ताकि वे घरों से बाहर निकले। यह संख्या इस आयु वर्ग का तीन फीसदी है।भत्ते के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए भी सहायता की घोषणा की गई है। युवाओं में ‘हिकिकोमोरी’ को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल, हिकिकोमोरी एक जापानी शब्द…
हैरी ब्रूक को 45 के स्कोर पर मिला जीवनदान, पढ़िए पूरी मैच की डिटेल
IPL में शुक्रवार रात को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में SRH ने 23 रन से जीत दर्ज की। टीम के इंग्लिश ओपनर हैरी ब्रुक ने 100 रन की नाबाद पारी खेली।KKR के खिलाड़ी आंद्रे रसेल चोटिल हो कर बाहर हो गए। वहीं, हैरी ब्रुक को 10वें ओवर में जीवनदान मिला। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स इस खबर में हम जानेंगे।दसवें ओवर में हैरी ब्रुक को जीवनदान मिला। ब्रुक 45 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। दसवें…
जान बोलने वाले जान ले लेते हैं क्यों ये लफ्ज बोला भाईजान ने, जानिए
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक कॉमेडी शो में शिरकत करते हुए उन्होंने बातों-बातों में अपनी लव लाइफ के बारे में चर्चा कर दी।उनसे पूछा गया कि वो भाई तो सबके हैं लेकिन ‘जान’ आज कल किसके हैं। इसके जवाब में सलमान ने कहा कि वो जान बोलने का हक किसी को भी नहीं देना चाहते। सलमान का कहना है कि शुरुआत जान से ही होती है लेकिन बाद में वही लोग जान ले…
क्यों नेताओं को मशवरा देते नजर आए शाहरुख खान, पढ़िए रिपोर्ट
शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो राहुल गांधी के सवालों का जवाब देते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी ने शाहरुख से पूछा था कि वो पॉलिटिशियंस को कौन सी सलाह देना चाहेंगे।जवाब में शाहरुख ने कहा कि वो चाहते हैं कि सभी नेता ईमानदारी से अपना काम करें। टेबल के नीचे से पैसा लेना बंद कर दे। अगर आप देश को सही तरीके से चलाएंगे, तो सभी के पास पैसे होंगे जिससे कि सभी लोग खुशहाल हो जाएंगे।शाहरुख खान के फैन पेज…
पाकिस्तान में म्यूजिक इंडस्ट्री का नक्शा बदलने वाली सिंगर नाजिया हसन के कुछ अनसुने किस्से, पढ़िए
आज की अनसुनी दास्तान पाकिस्तान में म्यूजिक इंडस्ट्री का नक्शा बदलने वाली सिंगर नाजिया हसन की है, जिन्होंने भारत में ऐसे रिकॉर्ड कायम किए जो आज भी कायम हैं। 15 साल की उम्र में स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर इन्होंने फिल्म कुर्बानी (1980) का गाना ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए’ रिकॉर्ड किया। जिसके लिए इन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।नाजिया पहली पाकिस्तानी कलाकार हैं, जिन्हें भारत में फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। सबसे कम उम्र में ये अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड आज भी इन्हीं के नाम है। इनके गाए…
फर्रुखाबाद:राहुल राठौर ने कहा कि बाबा अंबेडकर जी के सिद्धांतों पर जो भी चलना है उसने इतिहास रचा है
फर्रुखाबाद, आज 14 अप्रैल 2000 23 को डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर फतेहगढ़ मंडल मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ने कहा कि बाबा अंबेडकर साहब के सिद्धांतों पर जो चला है उस ने इतिहास रचा हैबाबा साहब ने बहुत कठिनाई से सफलता हासिल की हैअगर कोई भी व्यक्ति आज की दौड़ में बाबा साहब अंबेडकर जी के सिद्धांतों पर ध्यान देगा तो वह बहुत ऊंच बुलंदियों पर पहुंच जाएगाआज की दौड़ में अगर भेदभाव ऊंच-नीच किसी ने खत्म किया है तो वह बाबा अंबेडकर साहब जी हैंआज चाहे कोई…
पीलीभीत : जेकेएसएस ने बाबा साहब की मनाई 132 वीं जयंती, किए वस्त्र दान।
जनपद की तहसील कलीनगर क्षेत्र के गाँव जमुनियां खास पंचायत घर में जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वावधान में भारत रत्न परम् पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर के किया गया उसके बाद बाबा साहब की तस्वीर पर पदाधिकारियों ने माल्यर्पण कर बारी बारी से पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी और उनके बतायें रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जन कल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह जिला संरक्षक रामस्नेही वर्मा जिला प्रभारी मूलचन्द पाण्डेय जिला…
फर्रुखाबाद:जिला कारागार में भारतरत्न बोधिसत्व संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती
फर्रुखाबाद, आज 14 अप्रैल 2023 को जिला कारागार फतेहगढ़ में भारतरत्न बोधिसत्व संविधान शिल्पी बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर जी की जन्म जयंती मनाई गई । सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने बाबा साहेब की चित्र पर माल्यार्पण किया गया । सर्व प्रथम जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण , दीप प्रज्वलित किया गया । जेलर अखिलेश कुमार , चिकित्साधिकारी श्री विजय अनुरागी, उपजेलर अखिलेश मिश्रा, सरोज देवी, कृष्णा कुमारी, राकेश बाबू, प्रेम बाबू, राजेंद्र बाबू, उदय प्रताप, संजय कुमार,सोनू कुमार, नीरज कुमार, नगमा,रजनी,जोली, हेमलता , शियादुलारी,…
पीलीभीत:थाना बरखेड़ा पुलिस व आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।
पीलीभीत आबकारी आयुक्त उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत दिए गए निर्देश के क्रम मे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत दिनांक 14.04.2023 को राजेन्द्र कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2, शैलेन्द्र कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1, रामअवध सरोज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3, दीपक कुमार आ0नि0 क्षेत्र 5, एवं थानाध्यक्ष बरखेडा ब्रजवीर सिह द्वारा, आबकारी विभाग जनपद पीलीभीत एवं थाना बरखेडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना बरखेड़ा के नवाबगंज रोड रपटा वहद जंगल ग्राम…
पीलीभीत:डॉ0 भीमराव आंबेडकर की धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई 132वीं जयंती।
पीलीभीत भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता भीमाबाई थीं। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने।आज गांधी सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी…
पीलीभीत:संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
पूरनपुर पीलीभीत- विवाहित महिला का शव घर के अंदर ही फांसी के फंदे पर लटकता मिलने हड़कप गया है।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा। घटना की जानकारी लगते ही सेहरामऊ उत्तरी पुलिस व पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं नायब तहसीलदार मौके पर पहुँच गए। फिलहाल घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को…
फर्रुखाबाद:आजाद समाज पार्टी (काशीराम) जिला कार्यालय पर डॉ बीआर अंबेडकर की मनाई जयंती
फर्रुखाबाद,आज 14 अप्रैल 2023 को डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती बनाई गई आजाद समाज पार्टी (काशीराम) जिला कार्यालय जसमई दरवाजे के पास में जिला कमेटी विधानसभा कमेटी और नगर कमेटी मौजूद रहे ,कानपुर मंडल उपाध्यक्ष नूर अहमद जिला, अध्यक्ष नितिन कुमार गौतम,जिला प्रभारी आवेश पाल सिंह,जिला संगठन मंत्री पंकज कुमार याकूतगंज,विधानसभा महासचिव संदीप कुमार, नगर प्रभारी सदर कमल किशोर, रामकुमार मोहम्मदाबाद, सेक्टर अध्यक्ष बबलू कुमार, भानु प्रताप, विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर विपिन कुमार, गौरव सागर, काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद:अब माह में चार बार मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की बेहतर स्वास्थ्य जांच और इलाज का बढ़ा दायरा
फर्रुखाबाद ,14 अप्रैल 2023 मां और गर्भस्थ शिशु की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए विभाग द्वारा जिले में विविध कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी दिशा में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए एक और पहल की गई है। अब हर माह की 1 और 16 तारीख को भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए ) दिवस मनाया जाएगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया की इस अभियान के तहत विभाग उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं को चिन्हित कर जांच और इलाज में प्राथमिकता देने…
