प्रयागराज-मंत्री ने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्माणाधीन ओवरब्रिजो के कार्यों को शीघ्रता के साथ पूर्ण कराए जाने के दिए निर्देश

प्रयागराज : मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग)/प्रभारी मंत्री प्रयागराज श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों/योजनाओं/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। मा0 मंत्री जी ने पीडब्लूडी विभाग द्वारा सड़कों के चैड़ीकरण, ग्रामीण मार्गों तथा सड़कों के गड्ढ़ा मुक्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण मार्गों के सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। गड्ढ़ा मुक्ति से जो…

प्रयागराज- मन्त्री जल शक्ति विभाग/ प्रभारी मंत्री प्रयागराज मलिन बस्ती फतेहपुर बिछुवा पहुंचकर सफाई कर्मी समीर के घर किया सहभोज

प्रयागराज मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग/प्रभारी मंत्री प्रयागराज श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में बैठक के बाद फतेहपुर बिछुवा मलिन बस्ती पहुंचकर सफाई कर्मी श्री समीर के घर सहभोज किए एवं मलिन बस्ती का भ्रमण किया। उन्होंने वहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं स्वयं सहायता समूहों के लाभार्थिंयों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती नीलम देवी, श्रीमती सोना देवी, श्रीमती विमला एवं श्री पप्पू सोनकर को आवास स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत…

फर्रुखाबाद:विश्व टीबी दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

फर्रुखाबाद , 24 मार्च 2023 जनपद में शुक्रवार को विश्व टीबी दिवस मनाया गया। इस दिवस पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेन्द्रों पर तपेदिक यानि क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में गोष्ठी कर ग्राम प्रधानों को क्षय रोग के प्रति जागरूक किया गया साथ ही जिले के सभी टीबी यूनिट पर क्षय रोगियों को गोद लिया गया और उन्हें पोषण पोटली दी गई l मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी…

कासगंज : घड़ियाल ने ली एक28वर्षीय युवक की जान

एक 28वर्षीय युवक जो भैस चरा रहा था तेज प्यास लगी होने के कराड वह युवक गंगा नदी के एक सोते पर पानी पीने के लिए उतरा जैसे ही वह पानी पीने के लिए झुका वैसे ही घड़ियाल ने उसे दबोच लिया कल शाम से परिजन ढूढने का प्रयास कर रहे है आज सुबह ,7बजे पानी में लाश मिली बड़ी ही जाल बाल लगाकर बॉडी को डुंडा गया और बॉडी को पानी से बाहर निकाला ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई पूरा गांव बहन पर एकत्र हुआ मौके पर…

नए नियम लागू होने के कारण हीरो मोटो कॉर्प से Tata तक सभी कंपनियां बढ़ाने जा रहीं गाड़ियों की कीमत

भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक वाहन निर्माता कंपनियां है। मारुति, टाटा मोटर्स और होंडा सहित ये कई ऐसी कंपनियां हैं, जो ऑटो कंपनियां अब बड़े तैयारी में जुटी हुई हैं। 1 अप्रैल 2023 से लागू होने वाले बीएस 6 चरण-2 के लागू होने के कारण सभी कंपनियां अपनी कारों की कीमत में 2 से 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेंगी। भारत की सबसे प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने घोषणा की है कि वो अप्रैल 2023 से अपने मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में लगभग 2%…

हरदोई: अवैध असलहा के साथ युवक का फोटो हुआ वायरल

हरदोई । लोनार थाना क्षेत्र में अवैध असलहों की बाढ़ सी आ गई और युवाओं का अवैध असलहों के साथ खुलेआम प्रदर्शन शौक बन चुका है। एक युवक के द्वारा अवैध असलहा के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन थाने की पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है युवक का अवैध असहला के साथ फोटो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। लोनार पुलिस ने दबिश दी लेकिन यह युवक नहीं मिला जबकि अवैध असलहा के साथ दिख रहा यह युवक लोनार थाना क्षेत्र के गांव…

बरेली – बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव बेटा बुजुर्ग के शिव मंदिर पर गुरुवार की सुबह शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को याद कर बलिदान दिवस के रूप में कार्यक्रम किया गया।

आंवला – बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव बेहटा बुजुर्ग के शिव मंदिर पर गुरुवार की सुबह शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को याद कर बलिदान दिवस के रूप में कार्यक्रम किया गया।मुख्य अतिथि सीओ आंवला दीपशिखा अहिबरन ने दीप प्रज्वलित कर भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। योगी कल्याण समिति एवं सामाजिक संगठन के संरक्षक बाबा विजय देवनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश यादव ने सीओ आंवला दीपशिखा और एस ओ भमोरा रोहित शर्मा और एसआई बाबू खान को स्मृति चित्र देखकर सम्मानित किया। इस मौके पर…

बरेली – साढ़ू भाईसाहब डा अरविंद कुमार सक्सेना पद्मश्री से विभूषित – जगदीश चन्द्र सक्सेना।

डा अरविंद बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष तथा कायस्थ चित्रगुप्त महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना के साढ़ू हैं। आपका विवाह 49 वर्ष पूर्व बरेली के मोहल्ला भूड़ में हुआ था। आपकी पत्नी सर्वेश सक्सेना गृहणी हैं। आपकी दो पुत्रियां पूजा सक्सेना सहाय व सोनल सक्सेना बरेली में ही क्रमशः उद्यान विभाग में डिप्टी डायरेक्टर व आइ वी आर आई में वैज्ञानिक हैं। एक पुत्र प्राइवेट सैक्टर में अधिकारी व दूसरा रिसर्च कर रहा है।श्री सक्सेना ने बताया कि डा अरविंद मेरठ विश्वविद्यालय से एम…

ऊर्जा मंत्री ने की बड़ी कार्रवाई, विभाग में मचा हड़कंप

ऊर्जा विभाग में 14 निदेशकों की भर्ती प्रक्रिया में तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई हैं। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। आरोप हैं कि निदेशक के पद पर चहेतों को तैनाती देने के मकसद से ही विभाग में 14 पदों पर डायरेक्टर की भर्ती की जानी थी। नियम विरुद्ध तरीके अपनाए जाने के कारण पूरी प्रक्रिया पहले से ही सवालों के घेरे में रही हैं। हालांकि सीएम योगी से निर्देश मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई करने की बात…

यूपी सरकार के रोल पर तथा बच्चों के विकास पर यूपी फोर्सेस ने की चर्चा, न्यूट्रिशन मिशन बजट का किया स्वागत

लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में गुरुवार को बच्चों के प्रारम्भिक विकास और देखरेख में यूपी सरकार के बजट के रोल पर विस्तार से चर्चा हुई। इसका आयोजन बच्चों की क्रेच और सेवा करने वाली संस्था यूपी फोर्सेस ने किया। जिसमें सलभ कुमार, चिराश्री घोष, भूपेंद्र शांडिल्य, रामायण यादव, जेपी शर्मा और प्रीति राय ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार रखे।इस दौरान संस्था की ओर से बताया गया कि यूपी की 19.98 करोड़ की जनसंख्या में 15.41 % जनसंख्या 0–6 आयु वर्ष के बच्चों की है। ये बच्चों…

स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण जल्द पूरा करने के दिए ब्रजेश पाठक ने निर्देश, इलाज-जांच की मिलेगी सुविधा

यूपी के पिछड़े और ग्रामीण इलाकों में लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों के लिए बड़े अस्पतालों की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश में जल्द ही 2 हजार 505 नये स्वास्थ्य केंद्र खुलने जा रहे हैं। इसमें OPD का संचालन होगा। साथ ही पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी की आवश्यक जांच की सुविधा भी होगी ।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र को सुधारने के लिए…

मौर्य को कुर्सी का खतरा, हम तो सारस से भी प्रेम करते हैं : अखिलेश यादव

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। केशव मौर्य ने कहा, ”अखिलेश यादव का वश चले तो वो मेरी हत्या करा दें। वह मुझे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। मीडिया में आने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।”डिप्टी सीएम मौर्य के इस बयान पर अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ”सपा सबसे प्यार करती है। हम तो सारस और पक्षी तक से प्रेम करने वाले लोग हैं। हमें तो केशव प्रसाद मौर्य से…

अब सुप्रीम कोर्ट भी नहीं हटा सकेगा इजराइली PM को, जानिए

इजराइल में गुरुवार को सरकार ने एक नया बिल पास किया। इसके तहत अब सुप्रीम कोर्ट भी प्रधानमंत्री को पद से नहीं हटा सकेगा। प्रधानमंत्री के फिजिकली या मेंटली अनफिट होने पर सिर्फ सरकार ही उन्हें अयोग्य घोषित करके अस्थायी तौर पर हटा सकती है। इसके लिए भी तीन-चौथाई सांसदों का समर्थन जरूरी होगा।इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री संसद को जानकारी देकर खुद इस्तीफा दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें दो-तिहाई सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। इजराइल की संसद में लंबी बहस के बाद ये बिल 61-47 वोटों के…

(WPL) में आज टूर्नामेंट का पहला नॉकआउट मुकाबला, जीतने वाली टीम दिल्ली से फाइनल करेगी

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में आज टूर्नामेंट का पहला नॉकआउट मुकाबला होगा। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच शाम 7:30 बजे से एलिमिनेटर मैच शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स 5 टीमों के पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रहकर फाइनल में पहुंची।अब एलिमिनेटर जीतने वाली टीम 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ फाइनल खेलेगी। आगे स्टोरी में हम दोनों टीमों का टूर्नामेंट में सफर, उनकी टॉप परफॉर्मर, टूर्नामेंट की टॉप परफॉर्मर,मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट की शुरुआत ही गुजरात जायंट्स के खिलाफ…

आज कंगना रनोट के बर्थडे पर उनकी जिंदगी के कुछ खास पल, पूरी खबर पढ़िए

कंगना रनोट का आज 36वां बर्थ डे है। कुछ सालों पहले तक कंगना की इमेज एक शो-पीस एक्ट्रेस की थी। अब 4 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी एक्ट्रेस हैं, इनसे आगे सिर्फ शबाना आजमी हैं जो 5 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। कंगना अपनी फिल्मों के लिए जितनी सुर्खियां बटोरती हैं, उससे ज्यादा अपने तीखे तेवरों के लिए जानी जाती हैं। कंगना अकेली एक्ट्रेस हैं, जिनके खिलाफ देश के अलग-अलग शहरों और कोर्ट में 700 केस दर्ज हैं। कंगना ने कभी खान हीरोज (सलमान, शाहरुख और आमिर) के साथ काम नहीं…

फिल्मी परिवार में पैदा होने वाले इमरान हाशमी कभी हीरो नहीं बनना चाहते थे, जानिए क्यों

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी आज 44 साल के हो चुके हैं। इमरान 40-50 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं मेहरबानो के पोते हैं। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट भी मेहरबानो की बहन शिरीन के बच्चे हैं, ऐसे में इमरान उनके भी भतीजे हैं। फिल्मी परिवार में पैदा होने वाले इमरान हाशमी कभी हीरो नहीं बनना चाहते थे, लेकिन परिवार के दबाव के आगे उनकी नहीं चली। गजब की बात ये है कि दोस्तों के साथ आवारापन करने वाले इमरान को सजा के तौर पर फिल्मों में लाया गया था, लेकिन…

फेमस टीवी शो ‘भाबी जी घर पर है’ में अनोखे लाल सक्सेना की भूमिका निभा रहे सानंद की संघर्ष भरी जिंदगी

‘पापा के निधन से मैं पूरी तरह से टूट गया था। एक वो ही थे, जिन्होंने मेरे सपनों को समझा। हर कदम पर मेरे साथ खड़े रहे। मेरे पास इतने भी पैसे नहीं थे कि मैं उनका अंतिम संस्कार कर सकूं। ये सब मेरी बेवकूफियों का ही नतीजा था। आखिरकार, मुझे अपने दोस्तों से पापा के अंतिम संस्कार के लिए पैसे मांगने पड़े। ये मेरी जिंदगी का सबसे खराब पल था। आज भी जब इस घटना को याद करता हूं, तो सिहर जाता हूं।’ ये कहना है सानंद वर्मा का,…