फर्रुखाबाद 23 मार्च 2023 वर्ष 2022 -23 में परिवार नियोजन के क्षेत्र में जिले का भी अच्छा योगदान रहा जिसको लेकर मण्डल स्तर पर परिवार नियोजन में अपना अच्छा योगदान देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को कानपुर स्थित एक स्थानीय होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें अपर निदेशक ने जनपद व ब्लॉक के अधिकारियों सहित सेवा प्रदाताओं और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को मण्डल स्तर पर प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया । यह सम्मान इस वित्तीय वर्ष के दौरान विश्व जनसंख्या दिवस, पुरुष नसबंदी पखवाड़ा और खुशहाल परिवार दिवस…
Day: March 23, 2023
हरदोई: प्रधानी की रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के बेटे व वर्तमान प्रधान के भतीजे की हथौड़े से पीट पीट कर हत्या, एक घायल
प्रधानी की रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के बेटे व वर्तमान प्रधान के भतीजे की हथौड़े से पीट पीट कर हत्या, एक घायल हादसा बनाने के लिए बोलेरो से कुचलकर पहले किया घायल आरोपित पांचो घटना को अंजाम देने के बाद से फरार पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी घटनास्थल पर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी के साथ भारी पुलिस बल तैनात थाना मझिला क्षेत्र के पारा करावा निवासी पूर्व प्रधान अनिल शुक्ला के बेटे अमित शुक्ला व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत की हथौडा से पीटकर हत्या कर दी…
हरदोई:दिनदहाड़े डबल मर्डर से इलाके में सनसनी
दिनदहाड़े डबल मर्डर से इलाके में सनसनी चुनावी रंजिश में 2 लोगों की हत्या की गई निर्मम हत्या,1 घायल प्रधानी की रंजिश में दबंगों ने घेरकर बेरहमी से हत्याकर रोड किनारे फेंका, निर्मम पिटाई के दौरान बोलेरो गाड़ी भी चढ़ाई, प्रधान प्रतिनिधि समेत पूर्व प्रधान के पुत्र की हत्या, मझिला के ग्राम पारा में चल रही थी चुनावी रंजिश, पारा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आईजी घटनास्थल के लिए रवाना, सवांददाता : कपिल श्रीवास्तव
पीलीभीत : आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गई
कोतवाली में आगामी नवरात्रों के अलावा रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक ली गई।बैठक में कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने आदि त्यौहारों के वारे में दिशा निर्देश दिए।बैठक में कहा कि आगामी त्यौहार को सभी मिलजुल कर मनाएं।त्यौहार को मिलजुलकर मनाने से इसकी खुशी और बढ़ जाती है। कहा कि पवित्र मन और प्यार भरे माहौल में इसे मनाने से इसकी पवित्रता कायम रखी जा सकती है।प्रशासन त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।त्यौहार के दौरान किसी प्रकार का भी अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस…
पीलीभीत : अस्थाई अतिक्रमण कर सड़क पर अक्सर लोग दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं
नगर के स्टेशन रोड,सीमेंट रोड,मेन बाजार सहित नगर के कई जगहों पर दुकानदारों ने सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण कर सड़क पर अपना सामान रख लिया।इससे वर्तमान में रास्ता सकरा होने के कारण इन मार्गों पर अक्सर लोग दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।इन मार्गों में सड़क पर सामान रखने को लेकर कई बार दुकानदारों को आपस में झगड़ा मारपीट करते देखा जा सकता है। अधिकांश दुकानदारों के द्वारा अपनी दुकान के आगे सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है।इससे जाम की समस्या वनी रहती है।नाम न छापने की शर्त पर एक दुकानदार ने…
पीलीभीत : नवरात्रि व्रत की पावन बेला पर देवनागरी उत्थान में विमोचन का कार्य संपन्न किया गया
नवरात्रि व्रत व नव सम्वत्सर की पावन बेला पर देवनागरी उत्थान के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा द्वारा संपादित व्रतोत्सव पर्व दीपका का विमोचन शिव शक्ति धाम देवालय पर पूजन अर्चन के साथ किया गया। पूजा अर्चना व देव शक्तियों को पुस्तक समर्पित करने के बाद विमोचन का कार्य संपन्न किया गया। जिसमें पंडित अनिल शास्त्री व उनकी टीम के आचार्य पंडित नवल किशोर व्यास, पंडित अखिलेश पांडे, पंडित देवेश पांडे, पंडित शिवा पांडे और कानपुर से पधारे आचार्य सुरेश नारायण पांडे ने पूजन कराया। इस मौके पर वक्ताओं ने…
पीलीभीत : महिला को ग्रामीणों ने परिवार की मदद से लाठी डंडा लेकर दौड़ाया, जान से मारने की दी धमकी
नगर से सटे नरायणपुर निवासी ओमवती ने बताया उसके पति रंजीत सिंह के नाम क्षेत्र के गांव सिरसा में खाता संख्या 250 गाटा संख्या 45 रखवा 1.894 हेक्टेयर का 1/4 भाग दर्ज है।आरोप है कि शाहजहांपुर के तहसील पुवायां क्षेत्र के गांव गणपतपुर निवासी एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके अपने नाम बैनामा करा लिया था। कुछ समय बाद महिला को धोखाधड़ी की जानकारी लगी। इस पर महिला ने अपने पति के नाम व्यक्ति से दोबारा बैनामा वापस कराया।एक मार्च को वह अपने परिवार के साथ अपने खेत पर गई थी।आरोप…
पीलीभीत : अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
पूरनपुर। नगर के पंकज कॉलोनी निवासी विनोद कुमार स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे।रास्ते में उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक वह सडक के किनारे पडा रहा।हादसे को लेकर लोगों की भारी भीड मौके पर एकत्र हो गई।मामले की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उनको नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये।इसके बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रयागराज : कोषागार स्तर से किसी भी भुगतान हेतु मो0 बैंक खाते, आधार पेंशनरो से नहीं मांगी जाती मुख्य कोषाधिकारी शिवेन्द्र सिंह
कोषागार स्तर से किसी भी भुगतान हेतु मो0 बैंक खाते, आधार/otp, पेंशनरो से नहीं मांगी जाती मुख्य कोषाधिकारी शिवेन्द्र सिंह, ने बताया है कि संज्ञान में आया है कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा कोषागार प्रयागराज के नाम से पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को पंेशन से सम्बंधित डाटा बताकर एरियर तथा अन्य भुगतान करने का लालच देकर उनसे बैंक खाते का विवरण, आधार संख्या तथा मोबाइल नम्बर में प्राप्त ओ0टी0पी0 संख्या मांग कर उनके खाते से अवैध तरीके से आहरण करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने समस्त पेंशनरों को सूचित किया…
पीलीभीत :बारिश ओलावृष्टि से रवि की फसल नष्ट होने पर किसानों को मुआवजा देने की मुख्यमंत्री से मांग।
कलीनगर (पीलीभीत)बुधवार को जन कल्याण सुरक्षा संघ पीलीभीत के जिला संरक्षक रामस्नेही वर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम कलीनगर को दिया, ज्ञापन में मांग की गई है कि पिछले तीन चार फसलें लगातार ओलावृष्टि एवं बारिश जैसी आपदाओं से नष्ट हो रही हैं जिससे किसान लगातार आर्थिक व मानसिक रूप से कमजोर होता जा रहा है जिसकी वजह से प्रदेश के अत्याधिक किसान अवसाद में पहुंचने के कारण आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं इसी क्रम में इस बार भी किसानों की फसलें गेहूं…
कानपुर:प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा-गिरीश चंद कुशवाहा
कानपुर,21 मार्च 2023 को सहानुभूति ब्यूरो जैनुल आबदीन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के कानपुर मंडल के मंडलीय सम्मेलन एवं 101 पत्रकारों को राष्ट्रीय चिन्ह सम्राट अशोक स्तंभ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित करने के बाद सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ राम आसरे सिंह कुशवाहा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश ने राशा गार्डन केशवपुरम कानपुर में एसोसिएशन के प्रदेश सचिव एवं कानपुर मंडल के प्रभारी संजय मौर्य द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र पर गंभीरता से अध्ययन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते…
प्रयागराज-देवी मन्दिरो मेंकलाकारो द्वारा लोकगीत पर आधारित देवी गीत प्रस्तुत किया गया
प्रयागराज चैत्र नवरात्रि/रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर अलोपशंकरी देवी, कल्याणी देवी एवं ललिता देवी मंदिरों में दुर्गा सप्तमी का पाठ/देवी गायन/देवी जागरण/अखंड रामायण के कार्यक्रमों का किया जा रहा आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन की श्रृंखला मे प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 22 से 30 मार्च, 2023 तक जनपद के अलोपशंकरी देवी, कल्याणी देवी एवं ललिता देवी मंदिरों सहित अन्य चिन्हित मंदिरों में दुर्गा सप्तमी का पाठ/देवी गायन/देवी जागरण/अखंड रामायण के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को अलोपशंकरी मंदिर अलोपीबाग में दुर्गा…
पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेव फूड-शेयर फूड आरयूसीओ सम्बन्धी बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के द्वारा RUCO (Repurposed Used Cooking Oil) एवं Food Fortification की बैठक गोमती सभागार, विकास भवन, पीलीभीत में सम्पन्न हुई। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य।।/अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विभाग द्वारा RUCO पर प्रकाश डालते हुये बताया कि खाद्य तेल को तीन बार से अधिक प्रयोग में नहीं लाना चाहिए। बार-बार एक ही खाद्य तेल में खाद्य पदार्थ तलने से तेल के अन्दर विभिन्न रासायनिक परिवर्तन होते है, जिसके फलस्वरुप Polar Compound बनते हैं…
पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सेवा निवृत्त सैनिकों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद में भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक से ऋण सम्बन्धी कोई भी कार्यालय में लम्बित नही है। उन्होंने बताया कि सैनिक के बच्चों की शिक्षा/छात्रवृत्ति सम्बन्धी सम्बन्ध प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया गया। सैनिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता सम्बन्धी छोटी…
पीलीभीत:जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा की काॅपियों के मूल्यांकन केन्द्र ड्रमण्ड कालेज का किया निरीक्षण।
पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बोर्ड परीक्षा की काॅपियों के मूल्यांकन केन्द्र ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रमण्ड कालेज में आवंटित परीक्षकों की सख्या जानी। निरीक्षण के दौरान काॅलेज में 182 परीक्षक उपस्थित पाए गए व 163 परीक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को अनुपस्थित परीक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र में कुल आंवटित उत्तर पुस्तक के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिला विद्यालय निरीक्षक के बताया कि अब तक मूल्यांकित कुल उत्तर पुस्तक 29487…
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहारों को प्रेम व सौहार्द से मनाने व शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना जहानाबाद में पीस कमेटी की बैठक की गयी।
पीलीभीत आगामी पर्व नवरात्रि, रामनवमी, नवरोज, रमजान के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा थाना जहानाबाद क्षेत्र के धर्मगुरूओं एवं सभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी। मीटिंग में सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रान्त नागरिकों से आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने व शासन द्वारा निर्गत आदेशों व निर्देशों के मानकों का अनुपालन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस-प्रशासन की मदद करने की अपील की गयी। साथ ही किसी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक खबरों पर ध्यान…
कोरबाः 22 मार्च को शहर में हिन्दू नव वर्ष के भव्य रूप से मनाया गया
कोरबा : हिंदू नव वर्ष के लिए सर्व हिंदू समाज के द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख तरह की झांकियां भी शामिल थी एवं यहां कोसाबड़ी निहारिका से रैली निकाला गया और यहां बुधवारी रवींद्रनाथ उद्यान में समाप्त हुआ बहुत अधिक संख्या में लोग आए हुए थे|
पीलीभीत-वक्ताओं ने विचार रखते हुए नव सम्वत्सर की दीं शुभकामनाएं
पूरनपुर। नवरात्रि व्रत व नव सम्वत्सर की पावन बेला पर देवनागरी उत्थान के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा द्वारा संपादित व्रतोत्सव पर्व दीपका का विमोचन शिव शक्ति धाम देवालय पर पूजन अर्चन के साथ हुआ। पूजा अर्चना व देव शक्तियों को पुस्तक समर्पित करने के बाद विमोचन का कार्य संपन्न किया गया। जिसमें पंडित अनिल शास्त्री व उनकी टीम के आचार्य पंडित नवल किशोर व्यास, पंडित अखिलेश पांडे, पंडित देवेश पांडे, पंडित शिवा पांडे और कानपुर से पधारे आचार्य सुरेश नारायण पांडे ने पूजन कराया। इस मौके पर वक्ताओं ने…
पीलीभीत:श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
पूरनपुर छात्र–छात्राओं के उज्जवल भविष्य, लोक कल्याण एवं विश्वमय शांति और छात्र छात्राओं को सभ्यता, संस्कृति तथा सनातन धर्म की ओर ले चलने का प्रयास।कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य पंडित जी महाराज आचार्य राम शंकर त्रिवेदी के कर कमलों से शुभारंभ हुआ और देर रात तक चला।श्री हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम में सभी भक्तजनों का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त हुआ।अंत में शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर के संचालक ने बताया कि शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर पर अनाथ बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था है।शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर छात्र–छात्राओं के…
फर्रुखाबाद:चैत्र नवरात्रे के प्रथम दिन जिला कारागार में विधि विधान से मां दुर्गा की हुई मूर्ति की स्थापना
फर्रुखाबाद,आज 22 मार्च 23 को चैत्र नवरात्रे के प्रथम दिन कारागार में विधि विधान से मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई। आज श्री शिवम कुमार एसीजेएम द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ करके शुभारंभ किया गया । जेल अधीक्षक श्री भीमसैन मुकुंद ने विधि विधान से मां दुर्गा का पूजा पाठ किया । कारागार में कुल 253 बंदियों द्वारा मां दुर्गा का व्रत रखा है । व्रत रखने वाले बंदियों को 750 ग्राम उबला आलू ,500 ग्राम दूध, केला दो नग तथा 60 ग्राम चीनी व्रत का खाने…
