पीलीभीत :सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया

पूरनपुरग्रामीणों के सहयोग से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर जयकारे लगाए।जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कई गांव में पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव फत्तेपुर खुर्द के विद्यासागर सरस्वती शिशु मंदिर प्रागंण में लोगों के सहयोग से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन भव्य कलश यात्रा निकालकर शुरू हो गया।कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर विभिन्न गांव…

भारत ने तीन दिन में जीता टेस्ट,भारतीय जमीन पर अपने सबसे कम रन पर ऑल-आउट हुआ ऑस्ट्रेलिया

भारत ने शनिवार को नागपुर में पहले टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हरा दिया। भारत ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 91-रन पर समेट दिया जो ऑस्ट्रेलिया का भारतीय ज़मीन पर सबसे कम टेस्ट स्कोर है।भारत अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को पहला मैच पारी के अंतर से जीत चुका है।

पूरी फिल्मी है अखिलेश डिंपल की प्रेम कहानी

अखिलेश और डिंपल की प्रेम कहानी में लव, इमोशनल ड्रामा, बगावत और रूठना-मनाना सब कुछ मिलता है। अब दोनों खुशहाल हैं। एक बेहतर कपल की तरह। डिंपल यादव तो अखिलेश के हर कदम में साथ खड़ी दिखती हैं। हर निर्णय के साथ। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव हुआ तो परिवार को एकजुट रखने के लिए अखिलेश यादव ने डिंपल को एक बार फिर राजनीतिक मैदान में उतारने का फैसला लिया। डिंपल ने उनके फैसले का सम्मान किया। मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतरी और…

इन्वेस्टर्स समिट में आए कुछ नौजवानों की कहानियां जो आपको झकझोर कर रख देगी, पढ़िए ये रिपोर्ट

आज बताते हैं आपको इंपोसिबल को पॉसिबल बनाने वाली ये कहानियां यूपी इन्वेस्टर्स समिट में आए उन नौजवानों की है जिन्होंने अपना करियर दांव पर लगाकर नई कंपनी खोली और आज यूपी के चमकते सितारे बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं।22 साल के वैभव मिश्रा अंडर-16 क्रिकेट खेलते थे। एक दिन कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रैक्टिस के वक्त उनके अंगूठे में चोट लग गई। अस्पताल गए तो डॉक्टर ने क्रिकेट खेलने से मन कर दिया। बोले कि अगर क्रिकेट खेला तो अंगूठा काटना पड़ सकता है। वैभव…

मोदी की तस्वीर के सामने चाय लेकर अखिलेश यादव ने किया चीयर्स

अखिलेश यादव दो दिन के दौरे पर काशी आए हुए हैं। देर रात करीब साढ़े दस बजे संकट मोचन मंदिर से निकलने के बाद स्थानीय सपा रणनीतिकारों ने चाय की दुकान पर अखिलेश यादव को ले जाने का कार्यक्रम बनाया। इसके लिए रविदास गेट के पास सपा कार्यकर्ता पप्पू की चाय की दुकान पर बाकायदा स्थानीय पुलिस को भी बताया गया। चाय दुकान मालिक पप्पू बड़े उत्साह के साथ दर्जनों सहयोगियों के साथ अखिलेश यादव का इंतजार करने लगे। स्थानीय पुलिस अधिकारी भी दुकान के आसपास तैनात कर दिए गए…

‘UP के विकास के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता’ : अमित शाह

इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान यूपी में हो रहे विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “देश में यूपी का महत्व एक नंबर पर है। इतने बड़े सूबे के विकास के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सफल हो चुका है। इसके लिए कानून, इंफ्रास्ट्रक्चर और पॉलिसी जरूरी है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधर रहा है।”अमित शाह ने कहा, योगी सरकार कड़े फैसले लेने के लिए जानी जाती है।…

इनकम टैक्स अफसर से एक्ट्रेस बानी कृति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, जाँच जारी

एक्ट्रेस कृति वर्मा किसी वक्त इनकम टैक्स ऑफिसर की नौकरी छोड़कर ग्लैमर की दुनिया में आईं और नाम कमाने लगीं। अब उनके खिलाफ 263 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच शुरू हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने उन्हें तलब किया है। बिग बॉस सीजन-12 और रोडीज में नजर आ चुकी कृति पर धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों से ताल्लुक रखने के आरोप हैं। आरोप है कि कृति के साथी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से गलत टैक्स रिफंड जारी करने में शामिल रहे हैं। इस मामले में ईडी ने…

पिछड़े, शोषित समाज की विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक लखनऊ में सम्पन्न

पिछड़े, शोषित समाज की विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक दारुलसफा के कॉमन हाल के बी ब्लॉक में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक राजनैतिक रूप से वंचित समाज के विभिन्न दलों को एक मंच पर लाकर शोषित, वंचित, गरीब आमजन की एक लोकतांत्रिक पार्टी स्थापित करना है। गौरतलब हो कि आज वर्तमान में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं वंचित समाज में सिर्फ और सिर्फ व्यक्तिवादी, परिवारवादी, जातिवादी, वंशवादी, क्षेत्रवादी पार्टियां बनी है, और अधिकांश दलों में आजीवन राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं। ऐसे दलों से न ही राष्ट्रीय स्तर…

जौनपुर : आठ वारंटीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

शाहगंज(जौनपुर) ; पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया है। बीती रात प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय के नेतृत्व में मडवामोहिद्दीनपुर गांव में वांछित चल रहे तीन सगे भाईयों संतलाल बिंद, मिठ्ठू बिंद एवं शिव शंकर बिंद पुत्रगण मोती बिंद को गिरफ्तार किया गया। वहीं खनुवाई गांव में श्रीश पुत्र राम किशोर हुसैनाबाद गांव निवासी हंसू पुत्र भूलन को गिरफ्तार किया गया। सबरहद गांव में उजरौटी निवासी दीपक पुत्र राजाराम के घर दबिश दे भाग रहें वांछित को दबोचा…

ऐसी एक्ट्रेस जिसकी गूगल पर भी सिर्फ एक तस्वीर, लोगों ने मारने के लिए घर जलाया, ताउम्र रहीं गुमनाम

दुनिया की पहली दलित एक्ट्रेस पीके रोजी, जिसे आज 120वीं बर्थ एनिवर्सरी पर गूगल ने डूडल बनाकर ट्रिब्यूट दिया है। ये नाम कई लोगों ने पहली बार सुना होगा, लेकिन ये मलयाली सिनेमा की पहली हीरोइन थीं। इनके लिए हीरोइन बनना अपनी जिंदगी को जीते-जी नर्क बनाना साबित हुआ। पहली फिल्म के पहले ही शो के बाद लोग उसकी जान लेने पर आमादा हो गए, थिएटर जला दिए गए। उसे अपनी बाकी जिंदगी गुमनामी में गुजारनी पड़ी। इतनी गुमनामी में कि आज गूगल पर भी उसकी सिर्फ एक धुंधली सी…

राजेश खन्ना की वजह से हम अमीर होते चले गए : जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने अरबाज खान के चैट शो में राजेश खन्ना और सलीम खान से जुड़ी कुछ यादों को शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि राजेश खन्ना ही वो शख्स थे जिसकी वजह से उन लोगों ने काफी पैसे कमाए। जावेद अख्तर का कहना है कि 1971 में आई फिल्म अंदाज की स्क्रिप्ट लिखने के लिए उन्हें और सलीम खान को पांच-पांच हजार मिले थे, और ऐसा राजेश खन्ना की वजह से संभव हो पाया। उन्होंने ही मेकर्स को फिल्म की राइटिंग के लिए सलीम-जावेद के नाम का सुझाव…

तुर्किये सीरिया में रेस्क्यू जारी, कमजोर इमारतें बनाने वाले बिल्डर्स की होगी जाँच

तुर्किये और सीरिया में भूकंप से हालात बदतर होते जा रहे हैं। अब तक 23 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या 78 हजार के पार हो गई है। अकेले तुर्किये में ही 20,200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सीरिया में 3,400 लोग मारे गए हैं। मौतों का कुल आंकड़ा 23,600 के पार पहुंच गया है। भूकंप के चलते सीरिया में करीब 53 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। इसी बीच तुर्किये की फैमिली एंड सोशल सर्विस मिनिस्ट्री का कहना है…

क्या इंडिया की महिला टीम दुनिया के सबसे बेहतरीन टीम में से एक है, इंग्लैंड-वेस्टइंडीज मिलेगी चुनौती

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 8वां एडिशन शुरू हो चुका है। शुक्रवार को मेजबान साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहला मैच खेला गया। यह ग्रुप-1 का मुकाबला था। इंडिया विमेंस टीम ग्रुप-2 में है। इस ग्रुप में पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमें हैं। जो भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश करेंगी।2009 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट को भारत अब तक जीत नहीं सका है। टीम 3 बार सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई और पिछली बार रनर-अप रही। इस बार भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ टूर्नामेंट जीतने…

मेडिकल विभाग में 100 MOU के साथ 16 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में मेडिकल क्षेत्र में 16048.45 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट प्रपोजल मिले हैं। इस निवेश के जरिए प्रदेश में कई मेडिकल कॉलेज, मेडिकल यूनिवर्सिटीज, नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, फार्मासियूटिल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके जरिए रोजगार का भी अवसर लोगों को प्राप्त होगा।इसके साथ हैं यूपी के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के साथ बेहतर चिकित्सा शिक्षा भी प्राप्त होगी। प्रदेश जल्द ही आर्थिक मोर्चे पर और मजबूत होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में यूपी पहले से ही नम्बर एक पर है। तेजी से विकास…

नोएडा को मिला UP के निवेश का 27% हिस्सा, फिर आगरा और लखनऊ की बारी

ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से यूपी सरकार को 32 लाख 92 हजार करोड़ रुपए का निवेश का प्रपोजल मिला है। इससे 92 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इस बार भी इन्वेस्टमेंट के मामले में यूपी में पहले स्थान पर नोएडा रहा है। यूपी में होने वाले कुल निवेश का करीब 27 फीसदी निवेश अकेले नोएडा में आया है। उसके बाद आगरा और लखनऊ का नंबर है। वहीं सबसे कम निवेश के मामले में सिद्धार्थनगर रहा। यहां कुल 128 कंपनियों से महज 650 करोड़ रुपए का निवेश आया है। पूरे इन्वेस्टमेंट का…

बरेली -मीरगंज के गांव सजना में आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते हुए कदम के क्रम में एमसीएल लिमिटेड कंपनी का भूमि पूजन हुआ

आज दिनांक 10 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार को मीरगंज के गांव सजना में आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते हुए कदम के क्रम में एमसीएल लिमिटेड कंपनी का भूमि पूजन हुआ जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में स्मार्ट सिटी बरेली के स्मार्ट मेयर डॉ उमेश गौतम ने इस प्रोग्राम में दूर-दूर से आए भारी संख्या में सभी किसानों को संबोधित किया एवं भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को किसानों को समझाया जगह जगह पर माननीय महापौर डॉ उमेश गौतम जी का मीरगंज में जोरदार स्वागत हुआ इसी…

बरेली – आंवला आपकी सेवा ट्रस्ट के तत्वधान में दो दिवसीय मिनी ओलंपिक का आयोजन 13 व 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

आंवला -आपकी सेवा ट्रस्ट के तत्वधान में दो दिवसीय मिनी ओलंपिक का आयोजन 13 व 14 फरवरी को किया जाएगा जिसकी ओपनिंग कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के द्वारा होगी जिसे लेकर ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस संदर्भ में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मिनी ओलंपिक का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल गुरुगांवा में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रथम दिन 100, 200, 400, 800, मीटर दौड़, कबड्डी, खो खो, लंबी कूद, जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। तो वही 14 फरवरी…

पीलीभीत:निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप करें राजस्व वसूली-जिलाधिकारी।

पीलीभीत / जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। कर करेत्तर की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, स्टाम्प, परिवहन, विद्युत, सामाजिक वानिकी, टाइगर रिजर्व, बाढ़ खंड, मण्डी, खनन, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के निर्धारित किये गए लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की गई राजस्व वसूली की विभागवार समीक्षा की गई। स्टाम्प की समीक्षा के दौरान आईजी स्टाम्प को निर्देशित करते हुये कहा कि बडे बकाएदारों से लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कराना सुनिश्चित करें। एआईजी स्टाम्प को…

पीलीभीत:स्तरीय निवेश कुंभ का गांधी प्रेक्षागृह में किया गया आयोजन।

पीलीभीत स्तरीय निवेश कुंभ का आयोजन किया गया। पीलीभीत के गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 200 से ज्यादा निवेशकों ने लगभग 8000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। तीन दिन चलने वाले निवेश कुंभ में पहले दिन लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन सत्र का लाइव प्रसारण दिखाया गया।अधिकारियों ने इंवेस्टर्स के साथ बैठक कर निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उनकी समस्याओं के समाधान के बारे में चर्चा की। इस मौके पर निवेश कुंभ में विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी…

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन एवं कानून एवं शन्ति व्यवस्था की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कानून एवं शान्ति व्यवस्था/अभियोजन की समीक्षा बैठक गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। अभियोजन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पास्को, एससी एसटी एक्ट, बल्तकार, महिला/बच्चों अपराधों सम्बन्धी मुकदमों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि महिला/बच्चों सम्बन्धी अपराधों व बल्तकार सम्बन्धी प्रकरणों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाये। अभियोजन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा महिला पीडितों से सम्बन्धित मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करते हुये उनका निस्तारण एवं…