पूरनपुर। घुंघचाई- दियूरिया घुस रोड की मरम्मत न होने की शिकायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की गई है।शिकायत में कहा गया है कि यह मार्ग दिनोंदिन खस्ताहाल में है।मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए इसके चलते आवागमन में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।किसानों को अपनी फसल तहसील मुख्यालय लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। मार्ग पर बने गड्ढों में आए दिन बड़े वाहन फंसकर पलट रहे हैं। मार्ग के पत्थर और बजरी टूट गई है। मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत…
Month: February 2023
पीलीभीत ; इंडिया मार्का हैडपम्प खराब,पानी के लिए भटक रहे लोग
पूरनपुर। नगर के सेठ अल्ट्रासाउंड व चंदी अस्पताल के पास लगा इंडिया मार्क का हैडपंप महीनों से खराब पड़ा हुआ है।इसके चलते वहां आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।रोजाना तहसील क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी मरीज अपना अल्ट्रासाउंड कराने आते हैं।पड़ोस में ही एक हॉस्पिटल है जहां मरीजों का आना जाना लगा रहता है।लेकिन इंडिया मार्का हेडपंप बीते कई महीनों से ठप पड़ा हुआ है।इसके चलते उनको पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।बताया जाता है कि इसकी मरम्मत के लिए…
पीलीभीत ; आवास योजना सहित कई सूचनाएं आरटीआई से मांगी
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी गांव निवासी अवनेश कुमार ने जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जन सूचना अधिकारी को पत्र के माध्यम से बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी हैं।जिसमें पूछा गया है कि क्या वह आवास योजना का हकदार है या नहीं,यदि नहीं है तो इसका कारण बताया जाए,यदि योजना का पात्र है तो किन कारणों से अब तक आवास का आवंटन नहीं हुआ। कौन से अधिकारी कर्मचारी उसे आवास आवंटन कराना सुनिश्चित करेंगे,उनका विवरण पद नाम उपलब्ध कराने सहित वर्ष 2022-2023 में ग्राम पंचायतों में कुल कितने आवास बने,लाभार्थियों के…
पीलीभीत : क्रिकेट ग्राउंड का मुआयना करते विधायक
पूरनपुर। जिले में पहली बार डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। एमएलए विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 फरवरी को शाम को होगा।इस प्रतियोगिता में कई टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।जिले में पहली बार रात दिन के होने वाले मैचों की जानकारी पर क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।।शनिवार की देर शाम भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने क्रिकेट ग्राउंड पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।उन्होंने पिच सहित कई…
पीलीभीत : यज्ञ स्थल पर पहुंचकर परिक्रमा कर भक्तों ने मांगी मन्नते
पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव फत्तेपुर खुर्द के विद्यासागर सरस्वती शिशु मंदिर प्रागंण में लोगों के सहयोग से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।रात्रि के दौरान रासलीला का भी आयोजन किया जा रहा है।जिसमें मथुरा वृंदावन से आए कलाकारों के द्वारा तरह-तरह की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जा रही है।जिनको देखकर दर्शक तालियां बजाने पर विवस हो रहे हैं।कलाकारों के द्वारा दिखाई जा रहीं आकर्षण झांकियों की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।कार्यक्रम में दूरदराज के अलावा आस पड़ोस के गांव से भी भारी…
पीलीभीत : रास्ते में घेरकर युवक पर बांका से हमला,रिपोर्ट दर्ज
घुंघचाई/पूरनपुर ; तहसील क्षेत्र के गांव कढेया निवासी निर्विकार ने बताया 2 फरवरी की शाम वह वापस लौट रहा था। गांव में घुसने पर पहले से ही रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोककर गालियां देना शुरु कर दिया।विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई लगा दी। इसके बाद बांका से हमला कर दिया।जिससे ग्रामीण लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।शोर होने पर गांव के कई लोग पहुंच गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो…
आदिल खान पर केस, राखी सावंत बोली मेरा शोषण किया
राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अब आदिल के खिलाफ एक ईरानी महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आदिल ने उसे शादी का झांसा देकर 5 महीने तक रेप किया। महिला ने मैसूर के वीवी पुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले राखी सावंत ने भी आदिल पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया…
दामाद केएल के बारे में क्या बोले सुनील शेट्टी, पढ़िए खबर
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान केएल राहुल के साथ अपने रिश्ते का बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि वो ससुर का रोल नहीं जानते हैं और हमेशा केएल राहुल के पिता बनकर रहना चाहते हैं। अथिया और केएल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे थे।सुनील ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, ‘मैं ससुर के रोल को नहीं जानता हूं। मैं उनका फैन था और आज हमारा एक रिश्ता है, लेकिन मैं राहुल से पहले भी प्यार करता…
रेखा को पत्नी का दर्जा क्यों नहीं दे पाए विनोद मेहरा, 3 शादियां टूटीं, मौत के बाद पैदा हुआ था बेटा
हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर विनोद मेहरा की आज 78वीं बर्थ एनिवर्सरी है। अमर प्रेम, घर, जानी दुश्मन, नौकर बीवी का जैसी करीब 100 फिल्मों में नजर आए विनोद मेहरा बेहद हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर थे, लेकिन अफसोस इनकी निजी जिंदगी 3 नाकाम शादियों, 2 एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और रेखा से शादी की अफवाहों के नाम रही। रेखा से विनोद मेहरा का रिश्ता हमेशा से सवालों में रहा। कई रिपोर्ट्स की मानें तो विनोद रेखा को शादी कर घर ले गए थे, लेकिन उनकी मां ने ये शादी…
नाजियों के जुल्म की दास्तां 76 साल पुरानी डायरी में, 15 साल की ऐनी की मौत पर सवाल
सेकेंड वर्ल्ड वॉर में नाजियों के टॉर्चर से मारी गई 16 साल की एन फ्रैंक की डायरी पर फिर विवाद शुरू हो गया है। एम्सटर्डम में उसके घर की दीवार पर किसी ने आपत्तिजनक बातें लिखी हैं और उसकी डायरी को झूठा बताया है। दीवार पर लिखा गया- ऐनी फ्रैंक, बॉल पॉइंट पेन खोजने वाली। दरअसल, यूरोप में एक धड़े का मानना है ऐनी फ्रैंक की डायरी फेक है। इसके पीछे तर्क यह दिया जाता है कि ऐनी की डायरी का बड़ा हिस्सा बॉल पॉइंट पेन से लिखा गया, जबकि…
आज होगी WPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी, 90 स्लॉट पर 409 क्रिकेटर होड़ में
आज का दिन हर विमेन क्रिकेटर के लिए खास है। विमेंन प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए दोपहर 2:30 बजे से खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहे इस मेगा ऑक्शन में 409 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 15 देशों की विमेंस क्रिकेटर शामिल हैं। BCCI के मुताबिक, ऑक्शन के लिए दुनियाभर से 1525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। ये सभी अब 90 स्लॉट के…
इन्वेस्टर समिट में 50 से अधिक जायके…100+ परोसने वाले, खास डिस की खास पगड़ी वाले
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में देश-विदेश से आने वाले उद्योगपतियों के लिए खाने का खास इंतजाम किया गया है। टेंट सिटी में 2 सेक्शन खासतौर पर फूड कोर्ट की तरह डेवलप किए गए हैं। यहां मेहमानों के लिए 2 सिल्वर और 2 गोल्ड फूडकोर्ट शामिल हैं। इनमें 50 से ज्यादा तरीके के लजीज पकवान और मिठाइयां सर्व की जा रही हैं। समिट को जायके के लिहाज से भी बेस्ट बनाने के लिए इन्वेस्टर्स को अवध, पूर्वांचल, साउथ इंडियन, राजस्थानी, पंजाबी समेत 50 तरह के पकवानों के अलावा लखनऊ के…
घर-घर उपले बेंचे, इंटरनेट के जरिए ब्रांडिंग की,अब 20 लोगों को दे रहे रोजगार, पढ़िए खबर
रामपुर के प्रांजल अग्रवाल पहले घर-घर जाकर गोबर के उपले बेचते थे। उनके उपलों से लोगों को शिकायत रहती कि ये आसानी से टूटते नहीं। यही शिकायत प्रांजल के लिए नया आइडिया लेकर आई। उन्होंने इसके बाद गोबर के तमाम आइटम बनाने शुरू किए। इंटरनेट के जरिए ब्रांडिंग की। नतीजा ये रहा कि आज वो करोड़पति हैं और करीब 20 लोगों को रोजगार दे रहे हैं।रामपुर के सर्राफा बाजार में प्रांजल अग्रवाल का घर है। पिछले 15 साल से परिवार ने करीब 20 गायें पाल रखी है। रोज इनसे बड़ी…
यूपी ग्रोथ इंजन पर क्या बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पढ़िए खबर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को लखनऊ पहुंचीं। राष्ट्रपति ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “यूपी एक जिला एक उत्पाद के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। प्रदेश का लघु और मध्यम उद्योग देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मुझे बताया गया है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से यूपी में भारी मात्रा में निवेश आ रहा है। ये समिट सही मायने में निवेशकों का महाकुंभ है।द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस तरह के…
स्वामी प्रसाद मौर्य बागेश्वर धाम पर बोले, चमत्कारी हैं तो चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते
सोनभद्र पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने बागेश्वर धाम को लेकर भी बयान दिया है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बागेश्वर बाबा अगर चमत्कारी बाबा हैं तो चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते। चीन हमेशा बॉर्डर पर आ कर धमकी देता रहता है। इसके साथ ही सपा नेता ने कहा कि आज कल के बाबाओं को अपने जप और तप पर भरोसा नहीं है वह सिर व जीभ काटने की बात करते हैं अब बाबा नहीं आतंकवादी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस मात्र एक महाकाव्य…
शाइन सिटी से जुड़े मामले में रिश्वत मांगने पर दरोगा ससपेंड
लखनऊ में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) में तैनात दरोगा सांवल प्रसाद के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया है। ईओडब्ल्यू के एएसपी महेंद्र पाल सिंह के मुताबिक दरोगा पर शाइन सिटी संबंधी केसों से जुड़े आरोपियों से रिश्वत में नकदी और जमीन लेने की बात सामने आई थी। जिसके आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर उसे निलंबित कर दिया गया है।सुशांत गोल्फ सिटी के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार गिरि ने बताया कि दरोगा सांवल प्रसाद…
फेरा ले रहा था दूल्हा, नाच रहे थे बाराती-घराती, जमीन पर गिरते ही हुआ कांड
उत्तराखंड के रानीखेत में एक दूल्हे की शादी के दौरान ही मौत हो गई. बाराती-घराती बड़े धूम से शादी का जश्न मना रहे थे, तभी दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया. दूल्हा जमीन पर गिर पड़ा और इलाज के दौरान मौत हो गई. शादी के दौरान हुई इस घटना के बारे में हर कोई सुनकर सन्न हो गया है. हल्द्वानी का यह दूल्हा शिव मंदिर स्थित मैरिज हॉल में पहुंचे. धूम-धाम से बारात का स्वागत हुआ, घरातियों ने बारातियों के जमकर स्वागत किया. शादी की सभी रस्में पूरी की गईं…
उमरिया: विकास यात्रा के माध्यम से घर घर पहुंच रही है सरकार- शिवनारायण सिंह
उमरिया – बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सातवे दिन विकास यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत बेलमना से हुआ। इस अवसर पर विधायक बांधवगढ़ बांधवगढ़ श्री शिवनारायण सिंह ने यात्रा का शुभारंभ कन्या पूजन एवं विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करके किया। इस अवसर पर बेलमना में बेलमना मे जनचर्चा, सीसी रोड का लोकर्पण, पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओ पर चर्चा, सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, ग्रामीणो को यात्रा के दौरान विकास योजनाओ की जानकारी, जनसभा कार्यक्रम एवं हितलाभ का वितरण, ग्राम सलैया मे जनसभा, संबल कार्ड का वितरण एवं…
बांदा- अज्ञात लोगों ने गोली मारकर युवक को गंभीर रूप से किया घायल
बांदा- अज्ञात लोगों ने गोली मारकर युवक को गंभीर रूप से किया घायल गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन युवक को लेकर आएं जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर डॉक्टर ने घायल युवक की हालत को बताया स्थिर घटना के समय 40 वर्षीय कल्लू अपने घर से खाना खाकर खेतों में बने दूसरे घर पर सोने के लिए जा रहा था घटना बिसंडा थाना अंतर्गत खैरा पुरवा की है। रिपोर्ट राजकुमार दस्तक 24 न्यूज़ बांदा
फर्रुखाबाद: बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दिव्यांश कुमार शाक्य का जन्मदिन
यह दिन उस दिन के लिए बहुत ही खुशी का दिन होता है जिस दिन उसका जन्मदिन हो जन्मदिन पर हजारों लोग उन्हें बधाइयां देते हैं उनके मिलने वाले और उनके रिश्तेदार उन्हें उपहार प्रदान करते हैं और इसी प्रकार मनाया गया दिव्यांश कुमार शाक्य का जन्मदिन मुरहास कन्हैया पट्टी खुर्द पर दिव्यांश के पिता डॉ संजीव शाक्य जी अपने निजी निवास पर जहां पर संचालित गौतम बुद्ध क्लीनिक कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र आदि के प्रबंधक हैं यहां पर अपने कार्यालय को ही उन्होंने अच्छे ढंग से सजाया और मुख्य…
