जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज पुलिस लाईन तिराहे के सौंदर्यीकरण के दृष्टिगत नारियल फोडकर शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने तिराहे पर रंग बिरंगी लाईंटे लगाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने तिराहे पर फाउन्टेन लगाने के निर्देश दिये। पुलिस लाईन तिराहे पर इंसाफ की देवी की पत्थर की प्रतिमा स्थापित करने व सत्यमेव जयते की तीन पट्टियां लगाने के निर्देश दिये। तिराहे पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। जिलाधिकारी ने वहाॅ पर वाहनों की जाम की स्थिति से निपटने के लिए बनाई जा…
Month: February 2023
मैनपुरी : थाना दन्नाहार पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 20,000₹ का इनामियां घायल।
मैनपुरी में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हुई। जिसमें 20 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से पुलिस को एक तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी दन्नाहार मय फोर्स के साथ कीरत चौकी के पास रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की मोटर साइकिल से एक व्यक्ति आता…
तुर्की के PM की पत्नी ने पाक की मदद को दान दिया था हार, पर प्रधानमंत्री ने चुराकर रखा अपने पास
बात साल 2010 की है। उस वक्त यूसुफ रज़ा गिलानी पाकिस्तान के प्रधान मंत्री थे। पाकिस्तान में भयंकर बाढ़ आई थी। इससे चिंतित मित्र राष्ट्र तुर्की के तत्कालीन प्रधानमंत्री और मौजूदा राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन की पत्नी और फर्स्ट लेडी एमिन एर्दोगन ने पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना हार पाक पीएम को दान में दे दिया था लेकिन वह हार गायब हो गया था। हार गायब होने की सूचना पर पाकिस्तान के तत्कालीन गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने संघीय जांच एजेंसी (FIA) को मामले…
‘मैं परिवार में अलगाव नहीं चाहती थी’:अरबाज के शो में भावुक हुईं सौतेली मां हेलन, बोलीं- सलीम और मेरी वजह से सलमा बुरे दौर से गुजरी हैं
अरबाज खान इन दिनों अपने चैट शो ‘द इन्विन्सिबल्स विद अरबाज खान की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच 16 फरवरी को शो के अपकमिंग एपिसोड का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें अरबाज की स्टेप मॉम यानी फेमस डांसर हेलन बतौर गेस्ट पहुंची थीं। वीडियो में हेलन अरबाज से बातचीत करते हुए इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं कि उन्हें अहसास है कि सलीम और उनके रिश्ते का शुरुआती दौर अरबाज की मां सलमा के लिए बेहद बुरा रहा होगा। इतना ही नहीं हेलन कहती हैं…
लोग बोले-बोरियां बेचने वाला क्या एक्टर बनेगा:मेरी फिल्म देख देव आनंद ने कहा था-तुम्हारे पास मुझसे ज्यादा फिल्में हैं, अब मैं तुम्हें कॉपी करूंगा
सदाबहार हीरो देव आनंद के एक हमशक्ल को आपने भी कई फिल्मों में देखा होगा। आमिर खान की दिल से लेकर टीवी सीरियल भाबीजी घर पे हैं तक, देव साहब जैसी शक्ल और अदाओं वाले इस कलाकार का नाम है किशोर भानुशाली। किशोर मुंबई के ही हैं। जब कोई 10 साल की उम्र थी तब एक दोस्त ने इन्हें बताया कि इनकी शक्ल देव आनंद से मिलती-जुलती है। तब तक इन्होंने देव आनंद की फिल्में नहीं देखी थी। पहली बार अपनी सूरत उनकी शक्ल से मिलाने के लिए फिल्म देखने…
पीयूष मिश्रा बोले- रणबीर कपूर बेशर्मी वाली बातें करते हैं:तारीफ भी की, कहा- वो एक जादुई एक्टर हैं, उनके साथ काम करके मजा आता है
पीयूष मिश्रा ने रणबीर कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि रणबीर काफी बातूनी स्वभाव के हैं, वो अक्सर डर्टी टॉक्स करते हैं। पीयूष के मुताबिक, रणबीर सेट पर काफी मस्ती मजाक करते हैं। पीयूष ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा है कि वो काफी उम्दा एक्टर हैं और उनके साथ बात करने में काफी मजा आता है। पीयूष ने रणबीर के साथ रॉकस्टार में काम किया था। एक रिसेंट इंटरव्यू में पीयूष मिश्रा ने रॉकस्टार और तमाशा से जुड़ी यादों को शेयर…
पुजारी से पुजारा बनने की कहानी:दिल्ली में आज 100वां टेस्ट खेलेंगे चेतेश्वर; जानिए उन्हें क्यों कहते हैं भारतीय टेस्ट बैटिंग की बैक बोन
भारतीय टेस्ट बैटिंग की बैक बोन चेतेश्वर पुजारा शुक्रवार को करियर का 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। पुजारा दुनिया के उन चुनिंदा क्रिकेटर्स में शुमार हैं, जिन्हें टेस्ट स्पेशलिस्ट का तमगा प्राप्त है। 35 साल के पुजारा परफेक्ट क्रिकेट बुक के शॉट्स के लिए भी जाने जाते हैं। वे ‘आर्ट ऑफ हिटिंग’ के इस दौर में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की कला को संभाले हुए हैं। शांत स्वभाव की छवि के साथ क्रिकेट फैंस के दिलों में राज करने वाले पुजारा की क्रिकेट जर्नी उतार-चढ़ाव भरी रही है। 17 साल की…
गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट हॉस्पिटल में मिलेगी फ्री सुविधा – जांच के लिए फाइनल करें निजी अस्पताल का नाम: डिप्टी सीएम
गर्भवती महिलाओं को उनके घर के निकट अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवसों में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच करायी जाए। इसके लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से करार करें ताकि पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की ई-वाउचर के माध्यम से अल्ट्रासाउंड जांच हो सके। यह निर्देश गुरुवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी जिलों के सीएमओ को दिये। उन्होंने कहा कि यूपी में रेडियोलॉजी विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।…
मेडिकल सप्लाई की आड़ में 1 करोड़ की ठगी:यूपी चिकित्सा आपूर्ति निगम का वर्क आर्डर दिलाने का किया था दावा, FIR दर्ज़
लखनऊ के सरोजनीनगर कोतवाली में मेडिकल सप्लाई का काम करने वाली फर्म ने एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। ठग दंपती ने यूपी चिकित्सा आपूर्ति निगम का फर्जी वर्क ऑर्डर दिलाने का दावा करके ठगी की थी। इसी तरह बाजारखाला थाना में नौकरी के नाम पर और महानगर थाना में दरोगा से मदद के नाम पर साइबर ठगी का मामला दर्ज हुआ है। दिल्ली के संचालक की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांचनई दिल्ली पश्चिम विहार निवासी अनिल कुमार कालरा एसटीआरके इंजीनियरिंग के…
तुर्किये में मरने वालों की संख्या 42,000 से अधिक
तुर्किये और सीरिया में पिछले हफ्ते आए भूकंप के 11 दिन बाद भी मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। यूनाइडेट नेशंस ने तुर्किये के लोगों के लिए एक अरब डॉलर जुटाने के लिए मानवीय अपील की है। इस बीच तुर्की पुलिस ने सोशल मीडिया पर भूकंप के बारे में भड़काऊ पोस्ट साझा करके डर और दहशत पैदा करने के आरोप में 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की के अधिकारियों ने 35,418 और सीरियाई सरकार ने…
भारतीय मूल के नील मोहन YouTube के नए CEO बने
भारतीय मूल के नील मोहन को YouTube का नया CEO बनाया गया है। इससे पहले नील मोहन यूट्यूब के CPO थे। उन्हें प्रमोट कर ये जिम्मेदारी दी गई है। नील मोहन Google के साथ 2008 से काम कर रहे हैं। साल 2013 में कंपनी ने उन्हें 544 करोड़ रुपए का बोनस दिया था। वे पूर्व CEO सूसन डायने वोज्स्की की जगह लेंगे। सूसन ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है। 54 साल की वोज्स्की ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती…
2024 में प्रधानमंत्री पद पर नीतीश कुमार ठोकेंगे दावेदारी?
2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दावेदारी की मांग जेडीयू कार्यकर्ता लगातार कर रहे हैं. अब नीतीश कुमार ने उनको पीएम पद का कैंडिडेट बनाए जाने की मांग पर अपना रुख साफ किया है. नीतीश कुमार ने बता दिया है कि वह पीएम पद के उम्मीदवार बनेंगे या नहीं. जेडीयू कार्यकर्ताओं की मांग के बीच सीएम नीतीश कुमार ने ये बयान दिया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि पीएम पद के लिए…
स्वामी प्रसाद माैर्य बोले- भाजपा सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है। मेरे नाम की सुपारी दी जा रही है। सरकार मौन है। एक वर्ग विशेष के लोग मेरी हत्या की सुपारी दे रहे हैं। साधु के भेष में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग साजिश रच रहे हैं। सरकार कुछ नहीं कर रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने महिलाओं, दलितों आदिवासियों की बात उठाई। अब मेरे नाम…
पीलीभीत :सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ में भक्तों के लगी भारी भीड़
पूरनपुरग्रामीणों के सहयोग से चल रहे सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।सुबह होते ही बड़ी तादाद में लोग व महिलाएं यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर मन्नते मांग रहीं हैं।रासलीला में आकर्षक झांकियां सजाई गईं हैं।जिसको देखने के लिए दूर दराज से दर्शक पहुंच रहे हैं। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव फत्तेपुर खुर्द के विद्यासागर सरस्वती शिशु मंदिर प्रागंण में लोगों के सहयोग से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।रात्रि के दौरान रासलीला का भी आयोजन किया जा रहा है।जिसमें…
पीलीभीत :किसानों ने व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की
पूरनपुरगुरुवार को दि किसान सहकारी चीनी मिल गन्ने के अभाव (नोकेन) में सुबह से बन्द हो गई।इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।पूरनपुर चीनी मिल क्षेत्र का किसान एक-एक सप्लाई टिकट पाने को तरस रहा है।पूरनपुर चीनी में इस बार पेराई सत्र काफी समय बाद शुरु हो सका था।लेकिन चीनी मील में अव्यवस्थाएं शुरुआत से ही हावी रहीं हैं।किसानों की पेड़ी गन्ना की काफी देर से छिलाई हो पाई। जिससे गन्ने के खेतों में गेंहू की बुवाई किसान नही कर सके,किसानों को लाखों रूपयो का घाटा…
पीलीभीत :प्रधान ने लाभार्थियों के अंगूठे लगवाकर निकाले रुपये
घुंघचाई/पूरनपुरलाभार्थियों के खाते से प्रधान ने जनसेवा संचालक से मिलीभगत कर रुपए निकाल लिए।लेन देन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा रुपए देने की बात सामने आ रही है।वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मची हुई है।मामला ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिकरहाना का है।आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा लाभार्थियों के खाते से रुपये निकलवा लिए गए। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने जनसेवा संचालक से मिलकर लाभार्थियों के अंगूठे लगवा कर धनराशि निकाल ली।इसके बाद लाभार्थियों ने रुपयों की जानकारी जुटाई।इस पर…
फर्रुखाबाद में ईडी ने मारा छापा
डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता के दो प्रतिष्ठानों पर ईडी की दो टीमों ने एक साथ मारा छापा शहर के मोहल्ला जोगराज स्थित ओम प्रकाश हॉस्पिटल पर पैरामिलिट्री के साथ पहुंची ईडी की टीम ईडी की दूसरी टीम ने मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सकवाई स्थित ओम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी पर मारा छापा डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता के इंस्टिट्यूट व अस्पताल के गेट बंद कर अंदर पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद किसी को अंदर व बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है पैरामिलिट्री फोर्स की महिला जवान भी अस्पताल…
फर्रुखाबाद:अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत ,छात्रा घायल की
फर्रुखाबाद ब्रेकिंग अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत छात्रा घायल युवक अपनी साली को दिलाने जा रहा था बाइक से 10th की परीक्षा अज्ञात वाहन ने जोरदार मारी टक्कर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की घटनास्थल पर हुई मौतछात्रा गंभीर रूप से घायल युवक फर्रुखाबाद से जनपद कन्नौज के जल्लाबाद में दिलाने जा रहा था साली को परीक्षा युवक की मौत से परिजनों मे मचा कोहराम सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना कमालगंज क्षेत्र के कतरौली पट्टी गांव…
प्रयागराज-जिलाधिकारी ने तहसील कोरांव के अन्तर्गत आदर्श गौशाला बेलहट एवं लतीफपुर का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने तहसील कोरांव के अन्तर्गत आदर्श गौशाला बेलहट तथा आदर्श गौशाला लतीफपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गो-वंशों को चिन्हित कर अलग-अलग रखने के लिए कहा है। उन्होंने बच्चों के लिए अलग शेड बनाकर उनकी मां के साथ रखकर विशेष देखभाल करने के निर्देश दिये है। अस्वस्थ गोवंश कोें चिन्हित कर अलग रखने तथा उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने प्रधान एवं सचिव से वहां पर उपलब्ध भूसा, चोकर आदि की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया है कि भूसा, चोकर…
प्रयागराज: रोजगार मेले में 36 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा गुरूवार को उ0प्र0 राजर्षि टण्डन मुक्त वि0वि0, फाफामऊ परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी पीपल ट्री आनलाइन, रेडेक्स इन्टरप्राइजेज, गोल्डेन फार्मा एग्रीकल्चर प्रा0लि0, एल0आई0सी0 आॅफ इण्डिया, रोपन ट्रांस्पोर्टेशन सर्विस प्रा0लि0 एवं जी04एस0 सिक्योर साल्यूशन इण्डिया द्वारा चयन किया गया। उक्त मेले में कुल 36 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया ।उपरोक्त रोजगार मेले में आये हुए अभ्यर्थियों की प्रीप्लेसमेंट काउंसिलिंग का भी आयोजन किया। उपरोक्त रोजगार मेले…
