प्रयागराज-औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरूबाग में 21 फरवरी से 25 फरवरी 2023 के मध्य पांच दिवसीय फलोत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

, प्रयागराज-औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरूबाग में 21 फरवरी से 25 फरवरी 2023 के मध्य पांच दिवसीय फलोत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन, किया जा रहा है इस कार्यक्रम में अमरूद, आम आंवला केला एवं पपीता आदि के फसल उत्पादन की आधुनिक तकनीक एवं कीट व्याधि प्रबंधन के साथ-साथ प्रसंस्करण आदि विषयों पर भी चर्चा होगी कार्यक्रम में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमान खेड़ा लखनऊ, नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के अलावा उद्यान विभाग के उद्यान विशेषज्ञों…

फर्रुखाबाद:त्रैमासिक गर्भनिरोधक अंतरा की लाभार्थी रेशमा ( काल्पनिक नाम) बनी रोल मॉडल तेजी से बढ़ी अंतरा इंजेक्शन के लाभार्थियों की संख्या

फर्रुखाबाद ,19 फ़रवरी 2023 नवीन गर्भनिरोधक साधनों में महिलाओं की पहली पसंद बना त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा जहां बच्चों के जन्म में अंतर रखने में बेहद कारगर व सुरक्षित है वहीं गर्भाशय, अंडाशय व स्तन के कैंसर से भी रक्षा करता है। त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा अपनाने वाली लाभार्थी रेशमा (काल्पनिक नाम) महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनी हुई हैं l रेशमा अब तक तीन माह के अंतर पर 16 डोज अंतरा इंजेक्शन के लगवा चुकी हैं l इस साधन के प्रयोग से इनको कोई परेशानी नहीं हुई है lजनपद…

पीलीभीत : नाइट राइडर्स ने बिलाल टाइगर को हराकर पहला लीग मैच जीता

पूरनपुर एमएलए विंटर कप सीजन वन का 6वां मैच ब्लॉक प्रमुख की टीम नाइट राइडर्स और बिलाल टाइगर्स टीम के बीच खेला गया जिसमें नाइट राइडरर्स ने बिलाल टाइगर्स को बड़े अंतर से हराकर अपना पहला लीग मैच जीत लिया।मैच में बिलाल टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 147 रन बनाकर प्रतिद्वंदी टीम को अच्छा लक्ष्य दिया। चेज करने उतरी बिलाल टाइगर्स निर्धारित 20 ओवर में मात्र 87 रन ही बना सकी और…

पीलीभीत : महाशिवरात्रि पर्व पूरी रात हुआ जगराता, प्रस्तुत की गई सुंदर सुंदर झांकियां

महाशिवरात्रि पर हर हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। भोर से देर रात तक मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए कतारे लगी रहीं। भक्तों ने भोले बाबा को खुश करने के लिए भांग, धतूरा, वेलपत्र, फूल और दूध शिवलिंग पर चढ़ाया। महाशिवरात्रि पर जगह जगह रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया। जिसमें सुंदर सुंदर झांकियां दिखाई गई। भजन कीर्तन सुनकर भक्तों ने सुंदर सुंदर झांकियों का आनन्द लिया। पूरी रात शिव भक्त भक्ति गानों पर झूमते हुए दिखाई दिए।बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महद खास…

पीलीभीत- गेहूं के स्थान पर भी चावल का वितरण कर रहा दबंग कोटेदार

पूरनपुर की ग्राम पंचायत कढ़ैया के ग्रामीणों ने कोटेदार सत्यवीर पुत्र बृजलाल द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप गल्ला ना बांटकर अनिमित्ता करने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा है। बता दे यह मामला ग्राम पंचायत कढ़ैया का है जिसमें कई ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ उप जिलाधिकारी पूरनपुर से लिखित शिकायत की है जिसमें ग्रामीणों द्वारा घटतौली से लेकर गेहूं की भी जगह चावल देने का आरोप लगाया है। उप जिलाधिकारी द्वारा दिया गया शिकायत पत्र में तमाम ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए हैं शिकायत करने वाले ग्रामीणों में…

बरेली – अवैध खनन करते हुए टैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने किया सीज।

आंवला – बिशारतगज थाना क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर अवैध खनन कर रहे टैक्टर ट्रॉली साहित चालक को बिशारतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने लाकर टैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया उपनिरीक्षक बाबूखान ने बताया मझगंवा के पास सिसौना के रास्ते पर एक मैशी टैक्टर ट्रॉली जिसमे रेत भरा हुआ था जिसका चालक आसिफ पुत्र मुजफ्फर है निवासी मोहल्ला बगिया थाना अलीगंज बरेली का निवासी है योगी विजय देवनाथ ने बताया मैंने इस अवैध खनन की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कानूनी…

आज भारत vs आयरलैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में, पढ़िए पूरी खबर3

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 में आज भारत का मुकाबला आयरलैंड से होगा। केबेरा के सेंट जॉर्जिया पार्क मैदान में दोनों ही टीमों का ग्रुप स्टेज में यह आखिरी मुकाबला होगा। भारत जहां मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगा। वहीं, आयरलैंड को अब भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश हैग्रुप स्टेज के तीसरे मैच में इंग्लैंड से हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा था। लेकिन, टीम के पास अब भी अंतिम-4 में पहुंचने का मौका हैदोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में…

अनिल कपूर की उम्र का पता लगाना मुश्किल, एक साथ दिखे अनिल की बेटी रिया और अनिल

सुपरस्टार अनिल कपूर हाल ही में अपनी बेटी रिया कपूर के साथ नेटफ्लिक्स के इवेंट में पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान अनिल कपूर लाइट ब्लू कलर का फॉर्मल सूट में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी बेटी रिया ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट कैरी किया है। अपने इस लुक में अनिल काफी यंग और स्मार्ट दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में अनिल और रिया मीडिया के सामने पोज हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच रिया मीडिया से घबराई हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, जब…

फिल्ममेकर्स को दी संजय लीला भंसाली ने नसीहत, बोले- पद्मावत के समय झेल चुके हैं विरोध

संजय लीला भंसाली ने एक रिसेंट इंटरव्यू में कहा है कि जब कोई फिल्ममेकर पीरियड फिल्में बनाता है तो उसे कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। संजय का कहना है कि ऐसी फिल्में बनाने से पहले फैक्ट्स की जांच करनी चाहिए। संजय के मुताबिक, वो तब तक कोई फिल्म या डॉक्यूमेंट्री नहीं बनाते हैं जब तक कि उन्हें इस बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी न हो। इसके अलावा संजय ने कुछ अफवाहों से भी पर्दा हटाया है। उन्होंने कहा कि ये बातें बिल्कुल गलत हैं कि वो सेट पर एक्टर्स…

तस्वीर शेयर कर बचपन को किया याद, पढ़िए एक्ट्रेस कंगना के जीवन के बारे में

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने रविवार को ट्विटर हैंडल पर अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने बताया की वो बचपन में स्कूल बंक करके फोटोशूट करवाने जाया करती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि ये सारी फोटोज उनके शर्मा अंकल ने खींची हैं, जो बचपन से उन्हें फोटोशूट के लिए मोटिवेट करते थे। दरअसल एक फैन पेज ने कंगना के बचपन की कुछ फोटोज शेयर की थीं। पोस्ट शेयर करते हुए फैन पेज ने लिखा-…

हरदोई:बच्चों की खातिर विधवा की इज़्ज़त बन गई खिलौना !

हरदोई। दो छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश को ले कर उलझी हुई एक विधवा को उसी गांव के युवक ने शादी का झांसा देते हुए उससे रिश्ता बनाया, गर्भवती हुई तो गर्भपात कराने के बाद अपनाने का वादा तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।.टड़ियावां थाने के बरुआर गांव की एक महिला के पति की 11 साल पहले मौत हो गई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसी बीच गांव निवासी छुन्नन सिंह पुत्र सुरेश सिंह ने शादी कर उसे और उसके बच्चों को अपनाने…

गाज़ीपुर :-बिरनो ब्लॉक के आराजी ओडासन गांव में तेरहवीं का बहिष्कार कर हुई श्रद्धांजलि सभा

विरनो ब्लॉक के आराजी ओडासन ग्राम सभा के अभय कुशवाहा जी के पूज्य पिता जी का देहावसान हो गया और फिर इन लोगो ने तय किया की जो की मृत्यु भोज एक कु प्रथा है और उन्होंने मृत्यु भोज न करके बच्चो के लिए सरकारी स्कूल में प्रोजेक्टर , फैन, साउंड बॉक्स देकर पिता जी को याद किए ,परिवार का मानना है कि उनके पिताजी के याद में दिए गए उपकरण से हजारों बच्चों को एक नई दिशा मिलेगी और उनके जीवन मे मददगार साबित होगी, सदियों से चलती आरही…

बदायूं: मेडिकल कॉलेज के 5 छात्र डूबे गंगा में।

महाशिवरात्रि के पर्व पर श्री भागीरथी कछला गंगा घाट के तट पर गंगा स्नान करने पहुंचे राजकीय मेडिकल कॉलेज के 5 छात्र स्नान करते वक्त गहरे पानी में समा गए।हादसे को देख घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने शोर मचाया तब गोताखोरों ने गंगा नदी में कूदकर 2 छात्रों को जीवित निकाल लिया।लेकिन तीन छात्र गंगा के गहरे पानी में लापता हो गए।जीवित निकाले गए 2 छात्रों को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।पुलिस लापता तीनों छात्रों की तलाश गोताखोरों से करा रही है।राजकीय मेडिकल कॉलेज में…

फर्रुखाबाद ; जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का त्योहार

जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा महाशिवरात्रि का त्यौहार जनपद के शिवालयों में शिव भक्तों का उमड़ा जनसैलाब शहर के पांडेश्वर नाथ शिवालय गांव पुठरी स्थित शिव मंदिर समेंत प्रमुख शिवालयों में शिवभक्त चढ़ा रहे हैं कांवड़ सांसद मुकेश राजपूत ने शहर के रेलवे रोड पर स्थित पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर की भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना पुलिस प्रशासन की तरफ से जनपद के शिवालयों समेत भीलवाड़ा बाली जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसमें प्रमुख रुप से रेलवे स्टेशन रोडवेज बस स्टैंड समय शिवालय और…

जातीय जनगणना पर 26 फरवरी से प्रत्येक जिलों में विधानसभा के ब्लाक स्तर पर होगी संगोष्ठी; अखिलेश

समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना की मांग पर बल देने के लिए अब ब्लाक स्तर तक अभियान चलाएगी। पीएम मोदी के संसदीय वाराणसी से 24 फरवरी से शुरुआत करेंगे। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. राजपाल कश्यप विभिन्न जनपदों में विधानसभा के ब्लाक स्तर पर संगोष्ठियां कर अन्य पिछड़ा वर्ग सहित सभी जातियों की जातिवार जनगणना की मांग पर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। वहीं अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब…

BJP सांसद संघमित्रा मौर्य पर योगी सरकार के मंत्री का बड़ा दावा?

उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने रामचरितमानस के एक अंश पर पाबंदी लगाने की मांग करने वाले समाजवादी पार्टी के विधान पार्षद स्वामी प्रसाद मौर्य की रावण से तुलना की है. यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान केन्द्रों का दौरा करने आयीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर की गयी टिप्पणी से संबंधित एक सवाल पर उनकी तुलना रावण से कर दी. उन्होंने कहा ”रामचरितमानस को तो रावण भी नहीं मानता था.” उन्होंने यह भी कहा ”मगर रावण के दिल में…

फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, अयोध्या से शादी समारोह से लौट रहे थे

लखनऊ में भीषण हादसा हो गया है। यहां बेकाबू बोलेरो रेलिंग तोड़ते हुए पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सभी बोलेरो सवार अयोध्या से शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा देर रात एक बजे हुआ।DCP उत्तरी सैय्यद कासिम आब्दी ने बताया, ”रात एक बजे एक बोलेरो बेकाबू होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। सूचना पर…

छह महीने से पति के साथ नहीं रह रही थी महिला, मोबाइल पर बात करते हुए किया सुसाइड

लखनऊ के पीजीआई इलाक़े में पत्नी से मोबाइल पर बात करते हुए पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। छह माह पहले महिला अपने तीन बच्चों को छोड़ कर चली गई थी। इस बात को लेकर पति काफ़ी परेशान था। घरवालों का कहना है कि काफ़ी प्रयास के बाद भी महिला नहीं आई। रात को पत्नी से फ़ोन पर बहस के बाद युवक ने आत्महत्या की। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तेलीबाग निवासी संजय सिंह के बेटे शेखर की करीब 12 साल…

सभी 75 जिलों में साइन किए गए MSME सेक्टर के एमओयू ; नोएडा में 18693 सबसे ज्यादा

यूपीजीआईएस के माध्यम से प्रदेश के सभी हिस्सों में निवेश के माध्यम से विकास की गंगा बहाने की योगी सरकार की योजना रंग लाती दिख रही है। प्रदेश का ऐसा कोई भी क्षेत्र, मंडल या जिला नहीं है, जहां निवेश के लिए प्रस्ताव न प्राप्त हुए हैं। योगी सरकार के सबसे पसंदीदा सेक्टर की बात करें तो एमएसएमई के अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जिलों में निवेश के लिए एमओयू दर्ज किए गए हैं। जब यह एमओयू धरातल पर उतरेंगे तो इनके माध्यम से प्रत्येक जिले में युवाओं को रोजगार…

घाना के मशहूर फुटबॉलर की लाश मलबे में मिली, तुर्किये सीरिया में अभी भी लाशें मिल रहीं

तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 46 हजार पार कर गई है। इसी बीच तुर्किये में रेस्क्यू टीम ने 13 दिन बाद तीन लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला है। इनमें एक बच्चा है। इधर, घाना देश के फुटबॉलर क्रिश्चियन आत्सु का शव तुर्किये के हताय में मिला है। भूकंप से उनका घर तबाह हो गया था। 31 साल के आत्सु ने सितंबर में ही टर्किश सुपर लीग क्लब जॉइन किया था।रॉयटर्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्किये और उत्तरी…