यहां शादी से बचने के लिए दूल्हे ने इस्तेमाल की अजीब जुगाड़

कई लोगों को बीमारी के बहाने बनाकर काम से बचते भी आपने कई बार देखा होगा लेकिन इस व्यक्ति ने तो तो बहाना मारने के नाम पर सारी हदें पार कर दीं. आखिर कोई शादी से बचने के लिए ऐसा भी कर सकता है. तेलंगाना के हनमकोंडा के रहने वाले अन्वेश ने अपनी शादी से बचने के लिए बहाना बीमारी का बनाया और हॉस्पिटल में एडमिट हो गए. तेलंगाना के रहने वाले अन्वेश अमेरिका की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उन्होंने अपने परिवारवालों को बताया कि वह जगतियाल जिला…

गौतमबुद्ध नगर: माहेश्वरी को मिली गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी

गौतमबुद्ध नगर: माहेश्वरी बनीं गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी: आईएएस रितु माहेश्वरी को एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर डीएम (जिलाधिकारी) का पद की जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, आईएएस सुहास एलवाई (IAS Suhas LY) टूर्नामेंट खेलने के लिए स्पेन गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी को गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी का चार्ज मिला है। जब तक सुहास एलवाई वापस नहीं आएंगे, तब तक आईएएस रितु माहेश्वरी डीएम का पद संभालेंगी।

विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे अखिलेश, सपा में रामचरितमानस पर बयान बैन

समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को विधायक दल की बैठक हुई। शिवपाल सिंह यादव करीब 7 साल के बाद इस बैठक में शामिल हुए। उन्होंने विधायकों से कहा कि अब आजीवन समाजवादी पार्टी के लिए ही काम करूंगा। हम सबको मिलकर 2024 का चुनाव मजबूती से लड़ना है। लोकसभा चुनाव में सपा जीतेगी। इस दौरान हिदायत दी कि रामचरितमानस पर कोई भी नेता बयान नहीं देगा। बैठक में अखिलेश यादव मौजूद नहीं रहे।शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल…

शिक्षामित्र महासम्मेलन के चलते आलमबाग में डायवर्जन, जानिए

सोमवार को राजधानी लखनऊ के दो प्रमुख क्षेत्रों में यातायात में परिवर्तन किया गया है। विधान मंडल प्रथम सत्र के चलते सोमवार से डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। सत्र समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य रूप से चलेगा। डीसीपी ट्रै​फिक रईस अख्तर ने बताया कि सत्र के दौरान ट्रैफिक से संबं​धित ​समस्या आने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर सम्पर्क कर सकते हैं। वहीं, आलमबाग क्षेत्र में शिक्षामित्रों के महासम्मेलन की वजह से चारबाग और रेलवे स्टेशन में भारी भीड़ हो सकती है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया…

क्या कानपुर कांड पर विपक्ष कर सकता है हंगामा, पहली बार अखिलेश-शिवपाल एक साथ बैठेंगे

यूपी विधानसभा का बजट सत्र-2023 आज से शुरू होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से इसकी शुरुआत होगी। पहले दिन विपक्ष में अखिलेश यादव और शिवपाल एक साथ बैठे नजर आ सकते हैं। लॉ एंड ऑर्डर, कानपुर में मां-बेटी के जिंदा जलने, सूखा, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी की तैयारी है। इसलिए सत्र हंगामेदार रह सकता है। योगी सरकार का बजट 22 फरवरी को पेश होगा।यहां आपको ये जानना भी जरूरी है कि 20 फरवरी यानी आज से शुरू हो रहा विधानमंडल का बजट सत्र को…

यूक्रेन ने हार नहीं मानी लेकिन रूस ने ट्रेड रूट पर कब्जा किया

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर 24 फरवरी 2022 को हमला कर दिया था। इसके पीछे व्लादिमिर पुतिन का मकसद एक ही था- यूक्रेन पर कब्जा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को ये मंजूर नहीं था, लिहाजा आज एक साल बाद भी ये जंग जारी है। इस जंग में दोनों देशों को काफी नुकसान हुआ। इंफ्रास्ट्रक्चर और मिलिट्री इक्यूपमेंट्स तबाह हुए। पुख्ता आंकड़े तो नहीं हैं, लेकिन माना जाता है कि इस जंग में दोनों तरफ के हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं। दुनिया ने यूक्रेन की खूब तारीफ की। अमेरिका समेत…

प्रयागराज-औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरूबाग में 21 फरवरी से 25 फरवरी 2023 के मध्य पांच दिवसीय फलोत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

, प्रयागराज-औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरूबाग में 21 फरवरी से 25 फरवरी 2023 के मध्य पांच दिवसीय फलोत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन, किया जा रहा है इस कार्यक्रम में अमरूद, आम आंवला केला एवं पपीता आदि के फसल उत्पादन की आधुनिक तकनीक एवं कीट व्याधि प्रबंधन के साथ-साथ प्रसंस्करण आदि विषयों पर भी चर्चा होगी कार्यक्रम में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमान खेड़ा लखनऊ, नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के अलावा उद्यान विभाग के उद्यान विशेषज्ञों…

फर्रुखाबाद:त्रैमासिक गर्भनिरोधक अंतरा की लाभार्थी रेशमा ( काल्पनिक नाम) बनी रोल मॉडल तेजी से बढ़ी अंतरा इंजेक्शन के लाभार्थियों की संख्या

फर्रुखाबाद ,19 फ़रवरी 2023 नवीन गर्भनिरोधक साधनों में महिलाओं की पहली पसंद बना त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा जहां बच्चों के जन्म में अंतर रखने में बेहद कारगर व सुरक्षित है वहीं गर्भाशय, अंडाशय व स्तन के कैंसर से भी रक्षा करता है। त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा अपनाने वाली लाभार्थी रेशमा (काल्पनिक नाम) महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनी हुई हैं l रेशमा अब तक तीन माह के अंतर पर 16 डोज अंतरा इंजेक्शन के लगवा चुकी हैं l इस साधन के प्रयोग से इनको कोई परेशानी नहीं हुई है lजनपद…

पीलीभीत : नाइट राइडर्स ने बिलाल टाइगर को हराकर पहला लीग मैच जीता

पूरनपुर एमएलए विंटर कप सीजन वन का 6वां मैच ब्लॉक प्रमुख की टीम नाइट राइडर्स और बिलाल टाइगर्स टीम के बीच खेला गया जिसमें नाइट राइडरर्स ने बिलाल टाइगर्स को बड़े अंतर से हराकर अपना पहला लीग मैच जीत लिया।मैच में बिलाल टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 147 रन बनाकर प्रतिद्वंदी टीम को अच्छा लक्ष्य दिया। चेज करने उतरी बिलाल टाइगर्स निर्धारित 20 ओवर में मात्र 87 रन ही बना सकी और…

पीलीभीत : महाशिवरात्रि पर्व पूरी रात हुआ जगराता, प्रस्तुत की गई सुंदर सुंदर झांकियां

महाशिवरात्रि पर हर हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। भोर से देर रात तक मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए कतारे लगी रहीं। भक्तों ने भोले बाबा को खुश करने के लिए भांग, धतूरा, वेलपत्र, फूल और दूध शिवलिंग पर चढ़ाया। महाशिवरात्रि पर जगह जगह रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया। जिसमें सुंदर सुंदर झांकियां दिखाई गई। भजन कीर्तन सुनकर भक्तों ने सुंदर सुंदर झांकियों का आनन्द लिया। पूरी रात शिव भक्त भक्ति गानों पर झूमते हुए दिखाई दिए।बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महद खास…

पीलीभीत- गेहूं के स्थान पर भी चावल का वितरण कर रहा दबंग कोटेदार

पूरनपुर की ग्राम पंचायत कढ़ैया के ग्रामीणों ने कोटेदार सत्यवीर पुत्र बृजलाल द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप गल्ला ना बांटकर अनिमित्ता करने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा है। बता दे यह मामला ग्राम पंचायत कढ़ैया का है जिसमें कई ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ उप जिलाधिकारी पूरनपुर से लिखित शिकायत की है जिसमें ग्रामीणों द्वारा घटतौली से लेकर गेहूं की भी जगह चावल देने का आरोप लगाया है। उप जिलाधिकारी द्वारा दिया गया शिकायत पत्र में तमाम ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए हैं शिकायत करने वाले ग्रामीणों में…

बरेली – अवैध खनन करते हुए टैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने किया सीज।

आंवला – बिशारतगज थाना क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर अवैध खनन कर रहे टैक्टर ट्रॉली साहित चालक को बिशारतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने लाकर टैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया उपनिरीक्षक बाबूखान ने बताया मझगंवा के पास सिसौना के रास्ते पर एक मैशी टैक्टर ट्रॉली जिसमे रेत भरा हुआ था जिसका चालक आसिफ पुत्र मुजफ्फर है निवासी मोहल्ला बगिया थाना अलीगंज बरेली का निवासी है योगी विजय देवनाथ ने बताया मैंने इस अवैध खनन की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कानूनी…

आज भारत vs आयरलैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में, पढ़िए पूरी खबर3

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 में आज भारत का मुकाबला आयरलैंड से होगा। केबेरा के सेंट जॉर्जिया पार्क मैदान में दोनों ही टीमों का ग्रुप स्टेज में यह आखिरी मुकाबला होगा। भारत जहां मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगा। वहीं, आयरलैंड को अब भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश हैग्रुप स्टेज के तीसरे मैच में इंग्लैंड से हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा था। लेकिन, टीम के पास अब भी अंतिम-4 में पहुंचने का मौका हैदोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में…

अनिल कपूर की उम्र का पता लगाना मुश्किल, एक साथ दिखे अनिल की बेटी रिया और अनिल

सुपरस्टार अनिल कपूर हाल ही में अपनी बेटी रिया कपूर के साथ नेटफ्लिक्स के इवेंट में पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान अनिल कपूर लाइट ब्लू कलर का फॉर्मल सूट में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी बेटी रिया ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट कैरी किया है। अपने इस लुक में अनिल काफी यंग और स्मार्ट दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में अनिल और रिया मीडिया के सामने पोज हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच रिया मीडिया से घबराई हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, जब…

फिल्ममेकर्स को दी संजय लीला भंसाली ने नसीहत, बोले- पद्मावत के समय झेल चुके हैं विरोध

संजय लीला भंसाली ने एक रिसेंट इंटरव्यू में कहा है कि जब कोई फिल्ममेकर पीरियड फिल्में बनाता है तो उसे कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। संजय का कहना है कि ऐसी फिल्में बनाने से पहले फैक्ट्स की जांच करनी चाहिए। संजय के मुताबिक, वो तब तक कोई फिल्म या डॉक्यूमेंट्री नहीं बनाते हैं जब तक कि उन्हें इस बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी न हो। इसके अलावा संजय ने कुछ अफवाहों से भी पर्दा हटाया है। उन्होंने कहा कि ये बातें बिल्कुल गलत हैं कि वो सेट पर एक्टर्स…

तस्वीर शेयर कर बचपन को किया याद, पढ़िए एक्ट्रेस कंगना के जीवन के बारे में

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने रविवार को ट्विटर हैंडल पर अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने बताया की वो बचपन में स्कूल बंक करके फोटोशूट करवाने जाया करती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि ये सारी फोटोज उनके शर्मा अंकल ने खींची हैं, जो बचपन से उन्हें फोटोशूट के लिए मोटिवेट करते थे। दरअसल एक फैन पेज ने कंगना के बचपन की कुछ फोटोज शेयर की थीं। पोस्ट शेयर करते हुए फैन पेज ने लिखा-…