पीलीभीत:जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत

पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर निवासी गुरमीत 21 वर्ष घर पर जरूरी काम कर रहा था। तभी उसे एक जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पीलीभीत : उप जिलाधिकारी ने फाइलेरिया अभियान का शुभारंभ किया, बीमारी से बचाव के लिए लोगों को दवा खिलाई जाएगी

पूरनपुर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से 27 फरवरी तक फाइलेरिया रोग से बचाव का अभियान चलाया जाएगा। उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने खुद फाइलेरिया की दवा खाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान अपने चेंबर में मौजूद अधिवक्ताओं से भी कैंप लगाकर सभी अधिवक्ताओं को फाइलेरिया से बचाव की दवा खाने को कहा।स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू हुए इस अभियान में गांव-गांव स्वास्थ्य कर्मी लोगों को दवा खिलाएंगे,दो दिन पहले सीएचसी में अभियान को लेकर आशाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया था। अब आशाएं घर-घर जाकर फाइलेरिया…

पीलीभीत : दिव्यांग किशोरी को चाइल्डलाइन को सौंपा

पूरनपुर। नगर के सिरसा चौराहे पर दो दिन पहले 12 वर्षीय दिव्यांग किशोरी देखी गई थी। मौके पर पहुंचे लोग किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार आने पर पुलिस ने बच्ची को चाइल्डलाइन को सौंप दिया है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया अभी किशोरी के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। वह बोलने से भी असमर्थ है। जानकारी जुटाई जा रही…

पीलीभीत : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं -जिलाधिकारी

पीलीभीत/जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा शांतिपूर्ण, नकलविहीन व सकुशल ढंग से संपन्न कराने हेतु नामित जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टैटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक गांधी प्रेक्षागृह में संपन्न हुई। यूपी बोर्ड परीक्षा जनपद के 85 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा दिनांक 16 फरवरी से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए अलग से स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की गई है स्ट्रांग रूम…

पीलीभीत : आगामी हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष- 2023 को सकुशल, शान्तिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी पीलीभीत महोदय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन ।

पीलीभीत : दिनांक 11.02.2023 को गाँधी प्रेक्षागृह, गाँधी स्टेडियम पीलीभीत में माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा आयोजित आगामी हाईस्कूल / इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष- 2023 को सकुशल, शान्तिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी पीलीभीत प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी , प्रशासनिक अधिकारीगण, जोनल सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

प्रयागराज- थाना कोरांव पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कोरांव प्रयागराज थाना कोरांव में पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 37/2023 धारा 363/366 भादवि मे नामजद वाछितं अभियुक्त देवेन्द्र कुमार (देवाबाबू) पुत्र स्व0 शिवनाथ निवासी ग्राम शेरपुर थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 26 वर्ष को आज दिनांक 11.02.2023 को लेडियारी तिराहा थाना क्षेत्र कोरांव से समय 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया । नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।गिरफ्तार अभियुक्त –देवेन्द्र कुमार ( देवाबाबू ) पुत्र स्व0 शिवनाथ निवासी ग्राम शेरपुर थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 26 वर्षसम्बन्धित अभियोग-37/2023 धारा 363/366 भादवि थाना कोरांव प्रयागराज ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस…

पीलीभीत :छात्रों से अधिक फीस वसूलने को लेकर थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

पूरनपुर थाना समाधान दिवस में छात्रों ने पहुंचकर नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बताया गन्ना कृषक महाविद्यालय स्वामी एजुकेशन महाविद्यालय और लक्ष्य डिग्री कॉलेज के द्वारा छात्रों से परीक्षा शुल्क अधिक वसूला जा रहा है छात्रों का आरोप है कि शासन के द्वारा ₹800 परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया था उसके बावजूद भी महाविद्यालय में छात्रों से 1950 रुपए परीक्षा शुल्क और ₹150 ऑनलाइन फीस जमा करने के नाम पर वसूली की जा रही है। जिसके चलते छात्र काफी परेशान है।जिससे पहले एसडीएम पूरनपुर को भी ज्ञाप सौपा था समस्या…

फर्रुखाबाद:- सम्पूर्ण समाधन दिवस पर थाना मऊदरवाजा में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायत।

फर्रुखाबाद:- आज 11 फरवरी को संपूर्ण समाधान दिवस थाना मऊदरवाजा  में संपन्न हुआ जिसमें जिलाधिकारी संजय सिंह ,पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा तथा सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी ।  थाना दिवस पर कुल 10 मामले आये ।  अधिकतर शिकायते राजस्व विभाग की देखने को मिली है । जिलाधिकारी महोदय ने लेखपालो को विशेष निर्देश देकर कहा कि आप अधिक गहनता से शिकायतों का निस्तारण और जांच  करे । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप सिंह ने सभी  थाना कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि…

पीलीभीत :खेत से वापस लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने पिटाई कर घायल किया, रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर।घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कढैया निवासी निर्विकार 2 फरवरी श्याम खेत से बापस लौट रहा था। गांव में घुसने पर पहले से घात लगाए बैठे रामू, मानसिंह, किशनपाल उर्फ डब्बू पुत्रगण राम दुलारे उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई लगा दी। इसके बाद सिर पर बांका से हमला कर दिया। इससे ग्रामीण लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर होने पर गांव के कई लोग पहुंच गए। इस पर आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घायल…

पीलीभीत :डंपर की टक्कर से घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया

पूरनपुर /पीलीभीत ; तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।दूसरे सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से सड़क के किनारे घायल अवस्था में मिला। सीएचसी में लाने के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कढैया निवासी सचिन पुत्र अयोध्या प्रसाद गोला क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था।इसी दौरान पूरनपुर खुटार आसाम हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने बाइक…

पीलीभीत :सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया

पूरनपुरग्रामीणों के सहयोग से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर जयकारे लगाए।जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कई गांव में पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव फत्तेपुर खुर्द के विद्यासागर सरस्वती शिशु मंदिर प्रागंण में लोगों के सहयोग से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन भव्य कलश यात्रा निकालकर शुरू हो गया।कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर विभिन्न गांव…

भारत ने तीन दिन में जीता टेस्ट,भारतीय जमीन पर अपने सबसे कम रन पर ऑल-आउट हुआ ऑस्ट्रेलिया

भारत ने शनिवार को नागपुर में पहले टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हरा दिया। भारत ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 91-रन पर समेट दिया जो ऑस्ट्रेलिया का भारतीय ज़मीन पर सबसे कम टेस्ट स्कोर है।भारत अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को पहला मैच पारी के अंतर से जीत चुका है।

पूरी फिल्मी है अखिलेश डिंपल की प्रेम कहानी

अखिलेश और डिंपल की प्रेम कहानी में लव, इमोशनल ड्रामा, बगावत और रूठना-मनाना सब कुछ मिलता है। अब दोनों खुशहाल हैं। एक बेहतर कपल की तरह। डिंपल यादव तो अखिलेश के हर कदम में साथ खड़ी दिखती हैं। हर निर्णय के साथ। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव हुआ तो परिवार को एकजुट रखने के लिए अखिलेश यादव ने डिंपल को एक बार फिर राजनीतिक मैदान में उतारने का फैसला लिया। डिंपल ने उनके फैसले का सम्मान किया। मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतरी और…

इन्वेस्टर्स समिट में आए कुछ नौजवानों की कहानियां जो आपको झकझोर कर रख देगी, पढ़िए ये रिपोर्ट

आज बताते हैं आपको इंपोसिबल को पॉसिबल बनाने वाली ये कहानियां यूपी इन्वेस्टर्स समिट में आए उन नौजवानों की है जिन्होंने अपना करियर दांव पर लगाकर नई कंपनी खोली और आज यूपी के चमकते सितारे बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं।22 साल के वैभव मिश्रा अंडर-16 क्रिकेट खेलते थे। एक दिन कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रैक्टिस के वक्त उनके अंगूठे में चोट लग गई। अस्पताल गए तो डॉक्टर ने क्रिकेट खेलने से मन कर दिया। बोले कि अगर क्रिकेट खेला तो अंगूठा काटना पड़ सकता है। वैभव…

मोदी की तस्वीर के सामने चाय लेकर अखिलेश यादव ने किया चीयर्स

अखिलेश यादव दो दिन के दौरे पर काशी आए हुए हैं। देर रात करीब साढ़े दस बजे संकट मोचन मंदिर से निकलने के बाद स्थानीय सपा रणनीतिकारों ने चाय की दुकान पर अखिलेश यादव को ले जाने का कार्यक्रम बनाया। इसके लिए रविदास गेट के पास सपा कार्यकर्ता पप्पू की चाय की दुकान पर बाकायदा स्थानीय पुलिस को भी बताया गया। चाय दुकान मालिक पप्पू बड़े उत्साह के साथ दर्जनों सहयोगियों के साथ अखिलेश यादव का इंतजार करने लगे। स्थानीय पुलिस अधिकारी भी दुकान के आसपास तैनात कर दिए गए…

‘UP के विकास के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता’ : अमित शाह

इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान यूपी में हो रहे विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “देश में यूपी का महत्व एक नंबर पर है। इतने बड़े सूबे के विकास के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सफल हो चुका है। इसके लिए कानून, इंफ्रास्ट्रक्चर और पॉलिसी जरूरी है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधर रहा है।”अमित शाह ने कहा, योगी सरकार कड़े फैसले लेने के लिए जानी जाती है।…

इनकम टैक्स अफसर से एक्ट्रेस बानी कृति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, जाँच जारी

एक्ट्रेस कृति वर्मा किसी वक्त इनकम टैक्स ऑफिसर की नौकरी छोड़कर ग्लैमर की दुनिया में आईं और नाम कमाने लगीं। अब उनके खिलाफ 263 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच शुरू हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने उन्हें तलब किया है। बिग बॉस सीजन-12 और रोडीज में नजर आ चुकी कृति पर धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों से ताल्लुक रखने के आरोप हैं। आरोप है कि कृति के साथी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से गलत टैक्स रिफंड जारी करने में शामिल रहे हैं। इस मामले में ईडी ने…

पिछड़े, शोषित समाज की विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक लखनऊ में सम्पन्न

पिछड़े, शोषित समाज की विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक दारुलसफा के कॉमन हाल के बी ब्लॉक में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक राजनैतिक रूप से वंचित समाज के विभिन्न दलों को एक मंच पर लाकर शोषित, वंचित, गरीब आमजन की एक लोकतांत्रिक पार्टी स्थापित करना है। गौरतलब हो कि आज वर्तमान में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं वंचित समाज में सिर्फ और सिर्फ व्यक्तिवादी, परिवारवादी, जातिवादी, वंशवादी, क्षेत्रवादी पार्टियां बनी है, और अधिकांश दलों में आजीवन राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं। ऐसे दलों से न ही राष्ट्रीय स्तर…

जौनपुर : आठ वारंटीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

शाहगंज(जौनपुर) ; पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया है। बीती रात प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय के नेतृत्व में मडवामोहिद्दीनपुर गांव में वांछित चल रहे तीन सगे भाईयों संतलाल बिंद, मिठ्ठू बिंद एवं शिव शंकर बिंद पुत्रगण मोती बिंद को गिरफ्तार किया गया। वहीं खनुवाई गांव में श्रीश पुत्र राम किशोर हुसैनाबाद गांव निवासी हंसू पुत्र भूलन को गिरफ्तार किया गया। सबरहद गांव में उजरौटी निवासी दीपक पुत्र राजाराम के घर दबिश दे भाग रहें वांछित को दबोचा…

ऐसी एक्ट्रेस जिसकी गूगल पर भी सिर्फ एक तस्वीर, लोगों ने मारने के लिए घर जलाया, ताउम्र रहीं गुमनाम

दुनिया की पहली दलित एक्ट्रेस पीके रोजी, जिसे आज 120वीं बर्थ एनिवर्सरी पर गूगल ने डूडल बनाकर ट्रिब्यूट दिया है। ये नाम कई लोगों ने पहली बार सुना होगा, लेकिन ये मलयाली सिनेमा की पहली हीरोइन थीं। इनके लिए हीरोइन बनना अपनी जिंदगी को जीते-जी नर्क बनाना साबित हुआ। पहली फिल्म के पहले ही शो के बाद लोग उसकी जान लेने पर आमादा हो गए, थिएटर जला दिए गए। उसे अपनी बाकी जिंदगी गुमनामी में गुजारनी पड़ी। इतनी गुमनामी में कि आज गूगल पर भी उसकी सिर्फ एक धुंधली सी…