जालौन:आवारा मवेशियों का आतंक आए दिन चली जाती लोगों की जान

मामला माधौगढ़ के गल्ला मंडी का है जहां मोटरसाइकिल से बाजार आ रहे 35 वर्षीय युवक आवारा मवेशी से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय निवासी संजय कुमार पुत्र मनोहर सिंह निवासी अटागांव जोकि बाजार अपने घरेलू सामग्री लेने आ रहा था। तभी वह गल्ला मंडी के पास एक आवारा सांड से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । राहगीरों की मदद से घायल अवस्था में पड़े 35 वर्षीय युवक को माधौगढ़ अस्पताल में…

दर्दनाक: सड़क हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की मौत, डिवाइडर से टकराई कार

करहल में एक्सप्रेसवे पर एडीजे (पाक्सो) की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सैफई पीजीआई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सड़क हादसे में एडीजी की मौत हो गई।फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मंगलवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन-65 के समीप मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें चालक और एडीजे गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी होते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर…

फर्रुखाबाद :- सी एच सी बरौन में धूम धाम मनाया गया कन्या जन्मोत्सव ।

फर्रुखाबाद :- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन में कन्या जन्म उत्सव का आयोजन किया गया । फर्रुखाबाद जिले के थाना मऊदरवाजा अंतर्गत सीएचसी बरौन फर्रुखाबाद  में हर्षोल्लास के साथ कन्या जन्मोत्सव  मनाया गया । कन्या जन्मोत्सव  में दीप प्रज्वलित  कर  अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य ने  कार्यक्रम का शुभारंभ किया । विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि भारत देश मे नारियो को प्राचीन काल से ही पूजा गया है । समाज मे अगर बेटियां नही होगी तो बहन,पत्नी और माँ भी नही होगी…

जौनपुर:शिक्षा से ही बच्चों का समग्र विकास संभव- लाल विहारी

जौनपुर: शिक्षा से ही बच्चों का समग्र विकास संभव: लाल विहारी शिक्षा से ही बच्चों का समग्र विकास संभव: लाल विहारी जौनपुर-जिले के खुटहन विकास क्षेत्र के ग्राम विकास इण्टर कॉलेज में नव निर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए शिक्षक विधायक लाल विहारी यादव एवं पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ‘ललई’ ने भवन का उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण और स्वागत गीत से किया गया। सबसे पहले सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक रमेश यादव ने कहा कि विद्यालय के बच्चे…

बांदा- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बांदा- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अडानी ग्रुप की कंपनियों के लगातार गिर रही शेयर वैल्यू को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार अडानी ग्रुप पर उड़ा रही आम आदमी के टैक्स का पैसा आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में संसदीय कमेटी से कराने की मांग की जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने…

बांदा- बालू माफियाओं से परेशान पीड़िता पहुंची जिलाधिकारी कार्यालय

बालू माफियाओं से परेशान पीड़िता पहुंची जिलाधिकारी कार्यालय पीड़िता का आरोप उसके खेतों से रात में बालू भरे ट्रैक्टर निकालते हैं बालू माफिया अवैध बालू भरे ट्रैक्टर निकलने से खेतों में बोई फसल हुई बर्बाद पीड़िता ने कहा पूर्व में एसडीएम नरैनी और स्थानीय पुलिस से भी कर चुकी है माफियाओं की शिकायत नहीं हुई बालू माफियाओं पर कोई कार्रवाई पीड़िता का आरोप खेतों से अवैध बालू भरे ट्रैक्टर निकालने से मना करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं माफिया जिलाधिकारी ने पीड़िता को न्याय…

बांदा -नरैनी विधायक के तथाकथित प्रतिनिधि से पीड़ित दिव्यांग बैठा अनशन पर

बांदा -नरैनी विधायक के तथाकथित प्रतिनिधि से पीड़ित दिव्यांग बैठा अनशन पर गाली गलौज व मारपीट से पीड़ित परिवार बैठा बांदा अशोक लाट स्तंभ के नीचे परिवार सहित अनशन पर आए दिन दबंगों की गाली गलौज व पीड़ित को चिढ़ाने को लेकर पीड़ित परिवार बैठ अनशन पर न्याय न मिलने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा दिव्यांग परिवार रिपोर्ट राजकुमार दस्तक 24 न्यूज़ बांदा उत्तर प्रदेश

गाज़ीपुर: -कल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गाज़ीपुर में होंगे ।

गाज़ीपुर : गाजीपुर जनपद में भाजपा के दिवंगत वरिष्ठ नेता प्रभु नाथ चौहान को श्रद्धांजली देने आ रहे सूबे के उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य। पुलिस लाइन गाजीपुर में हेलिकॉप्टर से उतर उतर कर सड़क मार्ग से दिवंगत नेता के गृह गांव जलालाबाद पहुंचेंगे।जहा शोक संतप्त परिवार मिलने के पश्चात भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व में सदस्य विधान परिषद रहे ब्रजभूषण सिंह कुशवाहा के स्वास्थ्य का हाल चाल लेने उनके आवास पहुंचेंगे।

जौनपुर:सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत,एक गम्भीर मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत,एक गम्भीर मचा कोहरामशाहगंज(जौनपुर) थाना क्षेत्र के निजमापुर चौराहे सोमवार को दिन में करीब 11 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। निजमापुर गांव निवासी नूर मोहम्मद (65) अपने पड़ोसी निवासी दीन मोहम्मद के साथ बाइक से कहीं जा…

बदायूं : फेसबुक पर मायावती का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट वायरल की , दर्ज हुआ मुकदमा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुजरिया थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री एवं एवम् बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुजरिया थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच कर रही है। इधर बसपाइयों में अपलोड की गयी आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर रोष व्याप्त है।थाना मुजरिया के गांव ज्योरा निवासी रवि तोमर…

UP CM आवास से चोरी हुए 100 गमले, तंज कस अखिलेश यादव बोले- थोड़ा ‘इनवेस्टमेंट’ सुरक्षा पर भी करें

उत्तर प्रदेश में 10 से 12 फरवरी के बीच ‘यूपी ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट’ का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में लखनऊ को संवारने का काम हो रहा है। इसके लिए लखनऊ में मुख्‍यमंत्री आवास से इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान (आईजीपी) तक फूल सजाए जा रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि सीएम आवास के सामने से फूल के 100 गमले चोरी हो गए। बता दें कि गमलों के गायब होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है। एक ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, “माननीय से…

‘सावधानी हटी, पूड़ी-सब्जी बटी’, दिल्ली पुलिस का ट्वीट हुआ वायरल

सड़क हादसों को रोकने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस बीच-बीच में जागरुकता अभियान चलाती रहती है. इसके लिए पुलिस ट्रेंडिंग विषयों को लेकर वीडियो क्लिप जारी लोगों को जागरूक करती है. दिल्ली पुलिस ने ऐसा ही एक वीडियो सोमवार को ट्वीट किया है. जिसमें लिखा, ‘सावधानी हटी, पूड़ी-सब्जी बटी.’ यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडले से इस वीडियो की क्लिप को साझा किया गया है. वीडियो को देखकर साफ समझ आ जाएगा की गाड़ी चलाते समय क्यों सचेत रहने की…

बहराइच:जिम्मेदार अधिकारी के मिली भगत से काटे जा रहे है हरे आम के पेड़बहराइच:

जनपद बहराइच के मिहींपुरवा तहसील अन्तर्गरत बखारी ग्राम सभा मे हरे आम के पेड़ों की कटाई जोरों पर हैं|प्राप्त सूचना के अनुसारमिहीपुरवा के चकिया रेंज में वन विभाग की मिलीभगत से फलदार वृक्षों की कटाई कर ट्रालियों में भर कर ईट के भठ्ठे पर बिक्री हेतु ले जाया जा रहा है जब ट्रैक्टर रोक ठेकेदार भुजउ निवासी कटघर से बात किया गया तो उसके द्वारा बताया गया बिना परमिटरेन्जर की मिलीभगत से कटाई का काम चल रहा है| सवाल यह उठता है कि सरकार जिन अधिकारियों की नियुक्ति वन व…

बहराइच: कमियां उजागर होने पर बौखलाए ग्राम प्रधान, कहावत हुई सही उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

जनपद बहराइच के विकासखंड मिहीपुरवा में प्रधान संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें ज्यादातर ग्राम प्रधान उपस्थित रहे|प्राप्त सूचना के अनुसार विगत दिनों ग्रामसभा जालिम नगर में पत्रकारों के द्वारा भ्रष्टाचार उजागर के मामले को लेकर बौखलाए ग्राम प्रधानों ने संबंधित थाना मोतीपुर में ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की |मालूम हो कि जालिम नगर प्रधान प्रतिनिधि विरेंद्र गुप्ता द्वारा नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा था जिसमें घटिया मटेरियल व पीले ईटों का प्रयोग किया जा रहा था |जिस खबर को पत्रकारों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया…