फर्रूखाबाद:- 9 से 12 तक के सभी विद्यालयों का समय बदला ।

फर्रूखाबाद:- शिक्षा निदेशक माध्यमिक के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रूखाबाद ने कक्षा 9 से 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों का समय बदलने के निर्देश प्रधानाचार्यो को दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श त्रिपाठी ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय के साथ ही साथ सभी बोर्ड के स्कूल अब सुबह दस बजे सो दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। प्रशासन  के इस फैसले से प्रदेश के शिक्षकों और बच्चों को सर्दी में राहत की सांस मिलेगी ।

फर्रुखाबाद : बढ़पुर की ग्रामपंचायत जैतपुर में भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

द दस्तक 24 न्यूज फर्रूखाबाद, जैतपुर ग्राम पंचायत में भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन भंते नाग सेन जी ने बुद्ध वंदना को कराते हुए किया। माता सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम शिक्षिका थी जिन्होंने काफी कठिनाइयों का सामना करते हुए भारत की महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया था। क्योंकि पहले भारत की महिलाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था। माता सावित्रीबाई फुले ने भारत की महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाते हुए उनको अपने हक के…

जौनपुर : मंत्री ने किया करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

खुटहन(जौनपुर) : खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश यादव ने रविवार को क्षेत्र के पांच गांवों में मनरेगा से संचालित एक करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।सबसे पहले नदौली गांव पहुंचे मंत्री ने 39.13 लाख की लागत से बनाए गए तीन अलग अलग सीसी रोड और पक्की नाली का लोकार्पण किया।यहां से निकल मंत्री का काफिला ईश्वरपुर सलहदीपुर पहुंचा। यहां 19.17 लाख की लागत से बने सीसी रोड का लोकार्पण किया। उसके बाद वे बगल…

जौनपुर : सात गो-वंशों से लदे पिकअप के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

शाहगंज(जौनपुर) : सघन चेकिंग के दौरान सरपतहां पुलिस ने पिकअप पर लदे 5 गाय व 2 भैंस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष सरपतहां संजय कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक सुनील कुमार अपने हमराहियों हेड कांस्टेबल राकेश कुमार सिहं, प्रेम कुमार सिंह, कांस्टेबल सिजाउद्दीन, मुन्ना चौहान, हिमांशु सिंह के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे कि गो-तस्करी के लिए ले जाते समय एक पिकअप पर लदे 5 गाय व 2 भैंस के साथ तीन अभियुक्तों सरवन…

जौनपुर : खेल प्रतियोगिताओं से बढ़ता है आपसी सद्भाव- बृजेश यादव

शाहगंज(जौनपुर) : खेल प्रतियोगिताएं हमें सक्रिय बनाती है जिससे हमें ऊर्जा और ताकत मिलती है। नियमित रुप से खेल खेलने से मानसिक और शारीरिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलता है। खेल प्रतियोगिताओं से आपसी सद्भाव बढ़ता है उक्त बातें ब्लाक प्रमुख बृजेश कुमार यादव ने कही । क्षेत्र के ग्राम सभा छताई कला मे किंग कोबरा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित 7वें अंडर आर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख बृजेश कुमार यादव ने क्षेत्र पंचायत सदस्य डा. विवेक कुमार सिंह एंव विनय कुमार सिंह के साथ संयुक्त रूप से…

पीलीभीत : गुरु का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाकर की गई अंतिम अरदास

हजारा (पीलीभीत)। नानकफार्म गुरुद्वारा में दो दिवसीय प्रकाश पर्व का समापन कर दिया गया है । बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका है । जत्थौं के प्रवचन सुनने के बाद लंगर छका है । ट्रांस क्षेत्र के गुरुद्वारा सिंह सभा कबीरगंज के नानक फार्म नंबर 1 में श्री गुरू गोविंद सिंह महाराज का पावन प्रकाश पर्व मनाया गया है । अंतिम दिन मंगलवार को अंतिम दिन खुले पंडाल बीच दीवान सजाया गया । इस मौके पर गुरुद्वारा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को…

प्रयागराज : मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने आगामी माघ मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं स्वच्छ ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु की गयी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यसचिव दुर्गा शंकर मिश्र एवं पुलिस महानिदेशक डी0एस0 चैहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में आगामी माघ मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं स्वच्छ ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु की गयी तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य सचिव महोदय ने मेला से सम्बंधित विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को माघ मेला 2023 को सकुशल, सुरक्षित एवं स्वच्छ ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में कोई कमी…

प्रयागराज-22 जनवरी को आर्बिट्रेशन वादों की विशेष लोक अदालत व 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

प्रयागराज- जिला जज / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद संतोष राय की अध्यक्षता में 22 जनवरी 2023 को आर्बिट्रेशन वादों की विशेष लोक अदालत एवं 11 फरवरी 2023 को प्रातः 10:00 से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में किया जा रहा है l जिसमें वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के द्वारा कराया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुभाष चंद्र मौर्य ने बताया है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य…

फर्रुखाबाद:देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस के शुभ अवसर जिलाध्यक्ष ने गरीब विधवा माताओं को बांटे कंबल

फर्रुखाबाद,3 जनवरी 2023 को देश की प्रथम शिक्षिका राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर अरुण शाक्य जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत ने अपनी ग्राम सभा कुबेरपुर जुन्नारदार न्याय पंचायत पखना थाना मेरापुर विकास क्षेत्र मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद ने कोरोना काल के समय से ही समाज के गरीब विधवा माताओं बहनों की सेवा करने का संकल्प लिया था । जिसके क्रम में इस वर्ष भी ग्राम पंचायत कुबेरपुर जुन्नारदार की 75 विधवा माताओं बहनों को गर्म साल देकर उन्हें सम्मानित किया इस…

फर्रुखाबाद:अब से नियमित टीकाकरण में शामिल हुई पोलियो की बूस्टर डोज-डीआईओ

फर्रुखाबाद 3 जनवरी 2023 जनपद में बुधवार से पोलियो की बूस्टर डोज नौ माह पर बच्चों को लगने वाले एमआर टीका के पहली डोज के साथ लगाई जाएगीl पहले यह बच्चों को डेढ़ और साढ़े तीन माह पर यानि दो डोज दी जा रही थीं l यह जानकारी दी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा नेl उन्होंने बताया कि बच्चों को पोलियो से सुरक्षा देने के लिए फ्रेक्शनल इंजेक्टेबल पोलियो वैक्सीन की बूस्टर डोज नियमित टीकाकरण में शामिल कर ली गई है।उन्होंने बताया कि बूस्टर डोज लग जाने के बाद…

स्ट्रेचर पर मरीज को ब्रजेश पाठक ने दिया कंबल, KGMU पहुंचे डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को KGMU यानी किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया। सबसे पहले डिप्टी सीएम ने कुलपति कार्यालय का जायजा लिया। यहां बिजली के तार लटक रहे थे। जिसे देख उन्होंने नाराजगी ताई। उन्होंने कहा, नैक मूल्यांकन की टीम आने वाली है इसके बावजूद तैयारियां पूरी नहीं हैं। कुलपति डॉ. बिपिन पुरी से व्यवस्था सही करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह बायोकैमेस्ट्री विभाग की तरफ गए। यहां पर उन्होंने पेड़-पौधे रोपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि NAAC टीम पर्यावरण पर नजर रखती है…

यूपी के 35 जिलों में सर्दी का रेड अलर्ट, ज्यादातर जिलों में 12वीं तक के स्कूल 7 जनवरी तक रहेंगें बंद

नए साल में यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों तक यूपी के 35 जिलों में ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, बिगड़े मौसम की वजह से सरकार की तरफ से ज्यादातर जिलों में 12वीं तक के स्कूल को 7 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए जहां एक ओर मंगलवार को पूरे दिन लखनऊ में कोहरा छाया रहा। तो वहीं, कई जिलों में बर्फीली हवाएं चली। दिन का…

पकिस्तान में पूर्व अफसर का आरोप- जनरल बाजवा और ISI चीफ शामिल

पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर ऑडियो-वीडियो लीक्स शुरू हो गए हैं। इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी (पिंकी पीरनी) के ऑडियो लीक्स के बाद अब एक नया मामला सामने आया है।पाकिस्तानी फौज के पूर्व अफसर मेजर आदिल रजा ने आरोप लगाया है कि मुल्क की फौज और खुफिया एजेंसी ISI नेताओं के अश्लील वीडियो बनवाती है और इसके लिए देश की टॉप एक्ट्रेसेस की मदद ली जाती है। रजा के मुताबिक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत देश के कई हिस्सों में फौज और ISI के सेफ हाउस…

आखिरी 3 बॉल पर 5 रन नहीं बना सके श्रीलंकाई; भारत-श्रीलंका टी-20 के टॉप मोमेंट्स

भारत ने साल का पहली टी-20 इंटरनेशनल जीत लिया है। टीम ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को 2 रन से हराया। भारत के लिए डेब्यू करने वाले शिवम मावी ने 4 विकेट लिए। उन्होंने अपने स्पेल के हर ओवर में एक-एक विकेट लिया। वहीं, फर्स्ट इनिंग्स में दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने 35 बॉल में 68 रन जोड़े। 23 बॉल में 41 रन बनाने वाले हुड्डा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। मैच के पहले ही ओवर में 17 रन बने। हार्दिक पंड्या स्पिनर की बॉल पर चित्त हो गए।…

भारत जोड़ो यात्रा में UP में 80 लोकसभा सीटें, सिर्फ 3 सीटें ही कवर होंगी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के सबसे बड़े राजनीतिक सूबे उत्तर प्रदेश में पहुंच चुकी है। 80 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में राहुल की यात्रा महज ढाई दिन ही रहेगी। वह 130 किमी चलेंगे और 3 लोकसभा सीट, 11 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। ये वो सीटें हैं, जहां कांग्रेस का पिछले दो विधानसभा चुनावों (2017 और 2022) में खाता तक नहीं खुला है।कांग्रेस इन सीटों पर अपनी जमानत तक नहीं बच पाई थी। ऐसे में सवाल खड़े होते हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल…

BJP नेता नितेश राणे ने लिखा- आखिरकार सच्चाई सामने आ रही है, सुशांत केस में नया खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढाई साल बाद इस केस में आए दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कूपर अस्पताल में सुशांत के पोस्टमार्टम के वक्त वहां मौजूद अटॉप्सी स्टाफ में शामिल रूपकुमार शाह ने हाल ही में दावा किया था कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनका मर्डर हुआ था। इस बीच अब BJP विधायक नितेश राणे ने सुशांत की मौत के समय का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है, जिसमें रूपकुमार शाह सुशांत की बॉडी के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही…

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में 164 CRPC के तहत चाहत का बयान हुआ दर्ज 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में हाल ही में एक्ट्रेस चाहत खन्ना से पूछताछ हुई। इसके बाद उन्होंने मंगलवार (3 जनवरी) को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया है। उनका ये बयान CRPC की धारा 164 के तहत दर्ज कराए जा रहे हैं। इस केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से भी पूछताछ हो चुकी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिंकी ईरानी ने चाहत खन्ना को सुकेश से मिलवाया था। ये मुलाकातें सुकेश के अलग-अलग नामों से करवाई गई थीं। इसके बदले…

16 फिल्मों में देवी बनीं तो पूजने लगे थे लोग निरुपा राय को, आइये जानते हैं इनके बारे में

निरूपा राॅय… जिन्हें हिंदी सिनेमा की मां के रूप में जाना जाता है। गुजराती परिवार में जन्मी निरूपा रॉय की शादी पिता ने महज 14 साल में करा दी थी। उनके पति एक्टर बनना चाहते थे लेकिन इत्तेफाक से निरूपा रॉय फिल्मी दुनिया में आ गईं। उनके पति का सपोर्ट उन्हें हर कदम पर रहा। करियर के शुरुआता दिनों में देवी के किरदार में वो इतना जंची कि लोग उन्हें सच में देवी मानने लगे और उनकी पूजा करने लगे। हालात ये थे कि घर पर उनका आशीर्वाद लेने के…

तुनिषा ने धर्म परिवर्तन के लिए मां से बात की थी, मामा पवन शर्मा का दावा

आज 4 जनवरी को तुनिषा शर्मा का बर्थडे है। ऐसे में हमारे टीम ने तनुषा के मामा पवन शर्मा से बात की है। उन्होंने तुनिषा सुसाइड केस से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। शीजान की फैमिली ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस संजीव कौशल का जिक्र किया था, उस पर मामा पवन शर्मा ने कहा है कि वो तुनिषा के फैमिली फ्रेंड हैं और तुनिषा उनके साथ बहुत अच्छा बाॅन्ड शेयर करती थी। उन्होंने ये भी बताया कि तुनिषा सिर्फ अपनी मां वनिता शर्मा से बहुल क्लोज थी।…