प्रयागराज- थाना मांडा पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त 20 ली0 देशी अबैध महुआ शराब के सांथ गिरफ्तार

प्रयागराज- प्र0नि0 थाना मांडा अरविंद कुमार गौतम के कुशल नेतृत्व में गठित टीम नि0 शुभाष सिंह यादव अपने सहयोगी ब0उ0नि0 रामकेवल यादव उ0नि0 रितेश कुमार यादव व हे0 का0 प्रसाद का0 प्रिंस कुमार थाना मांडा के सांथ मिलकर दि0 , 23/12/2022 को बेलन नहर की पुलिया ग्राम बदौआ थाना क्षेत्र मांडा से अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम बदौआ थाना क्षेत्र मांडा प्रयागराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ली0 अबैध देशी महुआ शराब बरामद की गई तथा सांथ मे लगभग 200 कि0 ग्राम लहन मौके पर ही…

प्रयागराज ; आलू आम एवं साग भाजी फसलों को समसामयिक रोगो एवं व्याधियो से बचाएं- जिला उद्यान अधिकारी

प्रदेश में आलू, आम, केला एवं शाकभाजी फसलों की गुणवत्तायुक्त उत्पादन हेतु सम-सामयिक महत्व के रोगों/व्याधियों को समय से नियंत्रण किया जाना नितान्त आवश्यक है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में तापमान में गिरावट, कोहरा, की सम्भावना व्यक्त की गयी है। ऐसी स्थिति में औद्यानिक फसलों को प्रतिकूल मौसम में रोगों/व्याधियों से बचाये जाने हेतु उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, द्वारा निम्नलिखित सलाह दी जा रही है:-प्रदेश में वर्तमान वित्तीय वर्ष में लगभग 6 लाख हेक्टेयर आलू आच्छादन सम्भावित है। वातावरण में तापमान में गिरावट एवं बूंदा बांदी की स्थिति में…

पीलीभीत : क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जगमगाया सेंट जोसेफ

पूरनपुर। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर नगर के एक मात्र चर्च को खुबसूरती से सजाया गया है।पर्व से एक दिन पूर्व चर्च में सजावट की गई।विशेष प्रार्थना की भी तैयारियां हुईं।रात देरी तक ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना में मशगूल रहे। सेंट जोसेफ चर्च क्रिसमस से एक दिन पहले रोशनी में जगमगा उठा। ईसा मसीह के जीवन से जुड़ी झांकी जिसे क्रिब कहा जाता है।लोगों ने मिलकर सजावट का काम पुरोहित फादर राजेश की देख रेख में किया।रोशनी में डूबा चर्च अलग छठा बिखेर रहा था।शाम नौ बजे प्रार्थना…

पीलीभीत : मामूली विवाद पर देवर भाभी को मारी ईंटे,रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी सीमा देवी ने बताया वह अपने दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले एक युवक उसके पास पहुंच कर गाली गलौज करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो उसको लाठी-डंडों से जमकर पीटा।उसके बाद ईंट से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इससे महिला को गंभीर चोटे आई है। बचाने आए महिला के देवर धर्मेंद्र को भी ईंट मारकर घायल कर दिया।घर में रखी ईंटे भी तोड़ दी।इससे उसका हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।मामले की तहरीर…

पीलीभीत ; मरम्मत के नाम पर घटिया सामीग्री की एसडीएम से शिकायत

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा पात्र साफ सफाई व्यवस्था बदहाल है। मरम्मत के नाम पर घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया जा रहा है।बताया जाता है कि सफाई व्यवस्था बाल्मीकि समाज का तिरस्कार किया जा रहा है। मुस्लिम बहुल गांव होने के कारण गलत व्योहार किया जा रहा है। आरोप है कि मानकों को ताक पर रखकर गांव में विकास कार्य कराए गए हैं।पत्र में कई गंभीर आरोप शिकायतकर्ता ने लगाए हैं। गांव के राजू,धनीराम,रोहित आदि ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर…

पीलीभीत : तीन दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शुरु

नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश भारत गाइड प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला संगठन शालिनी पांडे, प्रशिक्षक अभिजीत कुशवाहा स्कूल के प्रधानाचार्य संजय मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यास्थ कर दीप प्रज्वलित कर स्वीट गाइड शिविर शुरू किया। गाइड की प्रतिज्ञा बाटोली विधि से संबंधित विषयों एवं महत्व को बताया गया है। इससे लोगों की सेवा करना,गरीबों की मदद करना बताया जाता है।जिंदगी में सब कुछ होता है। स्काउट गाइड जीवन के हारना नहीं सिखाता…

पीलीभीत : झोपड़ी में रहने वाले नहीं है प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र।

पूरनपुर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब आज भी झोपड़ी में रहने वाले झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर हैं। पूरनपुर विकासखंड के अधिकारियों में भ्रष्टाचार इस कदर पनप रहा है उन्हें गरीब और अमीर में फर्क नहीं दिख रहा है उन्हें गरीब अमीर नजर आता है वहीं अमीर उन्हें गरीब नजर आता है क्योंकि भ्रष्टाचार का उनकी आंखों की पुतली पर मोतियाबिंद जैसा चढ़ा है जिन्हें दिखाई नहीं देता अमीर कौन है और गरीब कौन।पूरनपुर विकासखंड क्षेत्र में झोपड़ी में रहने वाले आज भी प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं…

प्रयागराज : सांसद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता एव सांसद फूलपुर एव सांसद भदोही की सह अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

माननीय सांसद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को संगम सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल(सह अध्यक्ष) एवं मा0 सांसद भदोही श्री रमेश चन्द्र बिंद(सह अध्यक्ष) उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में मा0 अध्यक्षा ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने तथा सामूहिक रूप से विद्युत कटौती की शिकायतें मिल रही है, जिसका जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए कहा कि जो भी विद्युत विभाग…

प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माघ मेला तैयारियों की समीक्षा की

मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं, महात्माओं, कल्पवासियों को मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश माघ मेला क्षेत्र में भूमि आवंटन के कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश भूमि आवंटित होने के बाद लोगो को बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य सभी अनुमन्य सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराये जाने के दिए निर्देश गंगा जी एवं यमुना जी में बिना शोधन किए कोई भी पानी न…

फर्रुखाबाद:परखी जाएगी कोरोना से लड़ने की तैयारी कोविड को नियंत्रित करने के इंतजाम पूरे-डॉ अवनीन्द्र

फर्रुखाबाद, 24 दिसंबर 2022 विश्व के कई देशों में कोरोना के नए वैरियंट का संक्रमण बढ़ा है। इसके मद्देनजर जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोविड से लड़ने की तैयारी पखने के लिए आदेश दिए हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने जन समुदाय से अपील की है कि जिस तरह से हम सभी ने मिलकर कोविड संक्रमण पर विजय प्राप्त की थी उसी प्रकार दो गज की दूरी मास्क है जरुरी को एक बार फिर अपने जीवन में अपनाना पड़ेगा l इसके साथ ही अपने हाथों को बार बार धोते रहें…

मीरपुर टेस्ट की चौथी पारी में 45 पर 4 विकेट गंवाए, भारत को जीत के लिए 100 रनों की जरूरत

मीरपुर टेस्ट के चौथे दिन भारत को जीत के लिए 100 रनों की जरूरत हैं। टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल (26) और नाइट वॉचमैन जयदेव उनादकट (3) नाबाद हैं। बांग्लादेश को चौथे दिन जीत के लिए भारत के 6 विकेट गिराने होंगे। तीसरे दिन के आखिरी सेशन में 145 रन के टारगेट का पीछा करने में भारत ने केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए।शनिवार को बांग्लादेश ने 7/0 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम करीब ढाई सेशन के खेल में 231…

पूरी दुनिया में आज क्रिसमस का जश्न, UAE एयरलाइन्स के प्लेन ने पहनी सैंटा कैप

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पब्लिक सर्वेंट्स, चैरिटी वर्कर्स को फोन करके क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने मिलिट्री अफसरों और कई डिप्लोमैट्स को भी सरप्राइज कॉल किया। इधर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की अमीरात एयरलाइन्स ने भी हॉलिडे मूड में दिखाई दी। एयरलाइन्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक प्लेन सैंटा के कैप में दिख रहा है। वीडियो में रेनडियर प्लेन को खींचते दिखाए गए हैं। ये बिलकुल ऐसी ही दिख रहा है जैसा हमने हमेशा सैंटा को आते हुए देखा है। एयरलाइन्स ने वीडियो के…

भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का लगा ब्रेक, राहुल आज राजघाट और अटल समाधि जाएंगे, अगला पड़ाव UP

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल, राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि और विजय घाट जाएंगे। पहले राहुल 24 दिसंबर को इन लोगों की समाधियों पर श्रद्धांजलि देने जाने वाले थे, लेकिन देर होने की वजह से उन्होंने अपना प्लान बदल दिया था। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंच गई। यहां कांग्रेस की यह यात्रा 9 दिन यानी 2 दिसंबर तक के रेस्ट पर रहेगी। 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में यात्रा की एंट्री होगी।इसके बाद…

यूपी के 10 शहरों में जल्द शुरू होंगी हवाई सेवाएं, सीएम योगी ने अकासा एयर लाइंस शुरू किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अकासा एयरलाइंस सेवा का शुभारंभ शनिवार को किया। लखनऊ से अकासा एयर की पहली उड़ान शुरू होने की पूर्व संध्या पर एयरलाइंस के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पहला बोर्डिंग पास दिया। लखनऊ से बेंगलुरू और मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस अपनी सेवा शुरू कर रहा हैसीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में 5 बार लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया था। आज उनकी जयंती पर लखनऊ से मुंबई और बेंगलुरु के लिए नई हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। यह हम सभी के…

क्रिसमस डे को ध्यान में रखते हुए मुख्य चौराहों पर रहेगी अतिरिक्त पुलिस फोर्स, हजरतगंज में ट्रैफिक का किया गया बदलाव

लखनऊ में क्रिसमस के चलते प्रमुख चर्चों के बाहर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही मुख्य चौराहों और बाजारों में हुड़दंग करने वालों पर विशेष तौर पर निगाह रखी जा रही है। वहीं हजरतगंज समेत क्रिसमस को देखते हुए कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।जेसीपी कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने बताया कि क्रिसमस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।चर्च के बाहर और आसपास पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। अराजकतत्वों पर कैमरों से नजर रखी जाएगी।खुले में शराब पीने…

निकाय चुनाव और यूपी के नए संगठन पर हुई योगी की पीएम से बात

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। यूपी में बीते दिनों हुए उप-चुनाव के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है। सूत्रों की माने, तो हाल ही में हुए उप-चुनाव के आए नतीजे और आगे आने वाले निकाय चुनाव को लेकर भी दोनों ने मंथन किया। 1 घंटे 30 मिनट की मुलाकात में 6 MLC सीटों के ऐलान, समिति और बोर्ड पदाधिकारियों का गठन और यूपी बीजेपी के नए संगठन पर बात हुई।इसके अलावा मुलाकात के दौरान सीएम योगी के हाथों में एक…

योगी के सामने कुमार विश्वास बोले- कवि घबराए हुए हैं, बाहर देखने गए कि महाराज जी कैसे आए

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को एक कवि सम्मेलन हुआ। इसमें मशहूर कवि कुमार विश्वास ने सीएम योगी आदित्यनाथ की चुटकी ली। सीएम के सामने कुमार ने कहा, ”आज कई कवि बहुत घबराए हुए हैं। आधे कवि तो बाहर देखने पहुंच गए कि महाराज जी गाड़ी से आए हैं या बुलडोजर से आए हैं। वह हमसे आने से पहले पूछ रहे थे कि महाराज जी कैसे आते हैं।”कुमार विश्वास ने कहा, ”यहां तो रोमियो एस्कॉर्ट लग गया है। महाराज जी ने ऐसी हालत…

एयरपोर्ट पर दिखीं बेशर्म रंग विवाद के बीच दीपिका पादुकोण

फिल्म ‘पठान’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों मे हैं। हाल ही में फिल्म पठान में दीपिका के ‘बेशर्म रंग’ गाने को लेकर काफी बवाल मचा है। इस बीच दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका ग्रे कलर के ट्रैक सूट में काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान आर्यन कैजुअल लुक में काफी…

विवेक अग्निहोत्री Y+ सिक्योरिटी के साथ मॉर्निंग वॉक करते दिखे तो भड़के लोग- कहा- टैक्स पेयर्स के पैसे से स्टाइल मार रहे हो

द कश्मीर फाइल्स बनाने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो Y+ सिक्योरिटी के साथ मॉर्निंग वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार को दिखाने की ये कीमत चुकानी पड़ रही है कि उन्हें अपने देश में ही में कैद होकर रहना पड़ रहा है।दरअसल विवेक अग्निहोत्री की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें सरकार की तरफ…

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा ने की सुसाइड तो एक्टर शीजान खान गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में वालिव पुलिस ने तुनिषा के को-स्टार शीजान खान को अरेस्ट कर लिया है। शीजान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुनिषा के परिवार की शिकायत के आधार पर IPC की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शीजान को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।गौरतलब है कि तुनिषा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद तुनिषा की मां ने अभिनेता शीजान पर…