पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की अचानक हालत बिगड़ने से परिजनों में खलबली मच गई

पूरनपुर :संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की हालत बिगड़ गई।उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।बरेली जिले के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के साथ 6 माह पहले की थी।शादी में सामर्थ के अनुसार दहेज दिया गया।शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हालत अचानक बिगड़ गई।इसको…

प्रयागराज :जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ का वेतन रोकने का दिए निर्देश

प्रयागराज :जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अन्तर्गत कुल 123 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जिसके अन्तर्गत डीपीआर बनाकर नाली के माध्यम से पानी के निकास, घरों से निकलने वाले तरल पदार्थों के प्रबंधन की व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ ही घरों से निकलने वाले वेस्टेज को इकट्ठा करके निस्तारित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने इस कार्य…

गौतमबुद्ध नगर: हजारों बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस जारी, हफ़्ते भर में जमा करने होंगे रुपए

शहर में बिजली विभाग ने करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर बकाया जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन उपभोक्ताओं पर करीब 90 करोड़ रुपए से भी अधिक बकाया है। विद्युत अभियंता जेपी सिंह का कहना है कि निगम के द्वारा पिछले 3 महीनों से लगातार इनको नोटिस भेजा जा रहा है। इसके बावजूद भी इन लोगों ने अपना बिजली का बिल…

गौतमबुद्ध नगर: YEIDA के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना, किया किसान महापंचायत का ऐलान

भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से जेवर एयरपोर्ट के प्रथम फेस के किसानों की मुआवजे की राशि को बढ़ाएं जाने के संबंध में चर्चा की।राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि हम शासन प्रशासन से निवेदन करते हैं कि भट्टा पारसौल जैसी स्थिति अब ना दोहराई जाए। जेवर एयरपोर्ट के प्रथम फेस के किसानों को भी वो समान अधिकार मिलना चाहिए जो द्वितिय फेस के किसानों को दिया गया है। जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह…

प्रयागराज :अपर जिला अधिकारी नगर ने संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की उद्देश्य की दिलाई शपथ

प्रयागराज :अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार ने संविधान दिवस (26 नवम्बर) के अवसर पर संगम सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलायी- ‘‘हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों कोः सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने…

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराधी से तमंचा बरामद

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराधी से तमंचा बरामद- पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह के निकट परिवेक्षण मे, सीओ नगर प्रदीप सिंह व प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल के नेतृत्व में उप निरीक्षक विद्यासागर तिवारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर 26.10..2022 को समय 02.05 बजे अभियुक्त राजीव उर्फ घमण्डी पुत्र जगदीश उम्र…

एडीजी जोन प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा महिला थाना का औचक निरीक्षण का आवश्यक दिशा निर्देश दिए

प्रयागराज एडीजी जोन प्रयागराज वह पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सिविल लाइन थाना व महिला थाना का औचक निरीक्षण कर जन शिकायत कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क बंदी गृह एवं कार्यालय अभिलेखों की जांच कर साफ-सफाई एवं लंबित प्रार्थना पत्रों की शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए सुंदरलाल चीफ जिला चीफ ब्यूरो प्रयागराज मो0 9792546868

फर्रुखाबाद:- आदर्श थाना मऊदरवाजा में मनाया गया संविधान दिवस ।

फर्रुखाबाद में आज आदर्श थाना मऊदरवाजा फर्रुखाबाद में संविधान दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया l इस अवसर प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह के साथ – साथ सभी कर्मचारियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के स्मृति चिन्ह पर पुष्पमाला अर्पण कर संविधान दिवस को मनाया गया। आदर्श थाना मऊदरवाजा के प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह ने सभी थाना कर्मचारियों व अन्य लोगो को संबोधित किया । प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार ने इसके साथ ही सभी कर्मचारियों और थाना दिवस पर आए फरियादियों आदि लोगों को संविधान की शपथ दिलाई…

पूरनपर/पीलीभीत :अबैध खननकर्ताओं के हौसले बुलंद है, क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों व स्थानीय पुलिस ने खुली छूट दे रखी है। इसी के चलते यमराज बनकर तेज रफ्तार से खनन माफियाओं की ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ रही हैं।

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ अधिकारियों व कर्मचारियों को चाहे लाख सख्त हिदायतें दें लेकिन स्थानीय प्रसाशन को सुधरने में बड़ा बक्त लगेगा। जहां क्षेत्र में अबैध खनन पूरे जोरो सवाब पर है। जहां तहसील पूरनपुर और कलीनगर में इन दिनों खनन की ट्रैक्टर ट्रालियां तेज रफ्तार से यमराज बनकर दौड़ रही हैं। वहीं मानक विहीन खनन इन दिनों तहसील क्षेत्र के चारों दिशाओं में पूरे जोरों शबाव पर है। क्षेत्र के गुलाब टांडा माधोंटांडा कलीनगर पूरनपुर सेहरामऊ उत्तरी, लोधीपुर, हरनाथपुर, घुंघचिहाई, घाटमपुर, शेरपुर कलां, रुरिया सलेमपुर, शाहगढ़ क्षेत्र में…

पीलीभीत :सिद्धनगर ग्राम पंचायत में जमकर हो रहे घटिया सामग्री से विकास और निर्माण कार्य

प्रदेश सरकार जहां भ्रष्टाचार व भ्रष्ट तंत्र को लेकर सख्त है। जहां रोज तरह तरह के आदेशों को पारित किया जा रहा है। वहीं उन्हीं के कारिंदे और कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान स्वयं ठेकेदारी कर ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के नाम पर खाना पूरी कर सरकारी धन का दुर्पयोग कर रहे है। इसी कारण स्थानीय विकास खंण्ड का ट्रांस शारदापार क्षेत्र विकास कार्यों से अधूरा और बंचित है।स्थानीय विकास खंण्ड का शारदापार क्षेत्र दूर व रास्ते में नदी होने से जिले के आला अधिकारियों व कर्मचारियों का आना…

औरैया: अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में दिया प्रसूता ने बच्चों को जन्म

औरैया: ऐरवा कटरा क्षेत्र के दलालपुर निवासी राम कुमार की पत्नी पूजा देवी (25) को शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजनों ने आकस्मिक सेवा के लिए 108 नंबर पर फोन किया।ऐरवा कटरा सीएचसी क्षेत्र की 108( UP 32EG4715) एंबुलेंस राम कुमार के घर पहुंच गई। पायलट रोहित कुमार और ईएमटी सुमित कुमार एंबुलेंस से प्रसूता को अस्पताल ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। एम्बुलेंस स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला के परिजन व आशा मुन्नी देवी की मौजूदगी में एंबुलेंस में…

बरेली – शहर में 13 वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म, करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह पहुंचे मदद को।

बरेली – नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आज पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने होटल पर छापा मारा। दुष्कर्म वाले कमरे की वीडियोग्राफी की गयी। बता दें कि 22 नवम्बर को एक मुस्लिम युवक फरहान द्वारा एक हिन्दू नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। आज करणी सेना के पदाधिकारी पीड़िता के परिजन से मिले और पीड़िता के साथ पहुंच कर आरोपी की गिरफ्तारी का दबाव बनाया।इसके बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया। मेडिकल होने के बाद जिस होटल में उस…

गाजीपुर : आवारा कुत्तों के चलते हो रहे सड़क हादसे

गाजीपुर : ग्राम सभा पारा के मनोज राय पुत्र स्व जगरनाथ राय शहर से शादी में शरीक होकर लौट रहे थे उनके साथ एक लड़का साथ था बाईपास रोड से होकर अपने गांव की तरफ आ रहे थे सुधा पैलेस के सामने अचानक एक आवारा कुत्ता मोटरसाइकिल के बिच आ गया उसके कारण मोटरसाइकिल गिर गई और मनोज राय जी का पैर फेक्चर हो गया और लड़के को भी चोट आई

बदायूं: एक्सीडेंट मैं मृत गोवंश को निवाला बनाते आवारा कुत्ते!

बदायूं: एक्सीडेंट मैं मृत गोवंश को निवाला बनाते आवारा कुत्ते! जहां एक तरफ योगी सरकार दावा करती है कि प्रदेश में गोवंश अति सुरक्षित है! जगह-जगह गौशालाओं का निर्माण कराया गया लेकिन ऐसी हालत में गोवंश का पाए जाने का मतलब विकास की पोल खोलना! यह घटना बदायूं के बाईपास रोड पर घेर चौराहे के पास सिटिंग प्वाइंट फैमिली रेस्टोरेंट व मनीष पाल सिंह यादव चेयरमैन के कार्यालय के समीप की है! हाईवे रोड के बीच डिवाइडर पर आवारा गोवंश का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट होने से मृत गोवंश को…

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में पीएचडी छात्र का फांसी पर लटका मिला शव, मिला सुसाइड नोट

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में पीएचडी छात्र का फांसी पर लटका मिला शव, मिला सुसाइड नोट – यूनिवर्सिटी में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र का शव उसके रूम में फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवीन कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भी भेजा गया है। पुलिस ने युवक के मोबाइल को कब्जे में ले…

गौतमबुद्ध नगर: प्राधिकरण का महाअभियान, फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ

गौतमबुद्ध नगर: प्राधिकरण का महाअभियान, फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ – लंबे अरसे से अटके पड़े फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार से इंदिरा गांधी कला केंद्र में शिविर लगाया गया। करीब एक महीने तक यहां रजिस्ट्री के लिए प्राधिकरण और अटके पड़े निबंधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रजिस्ट्री के लिए फाइल तैयार कराने में लोगों का सहयोग करेंगे।नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि बुधवार से शिविर की शुरुआत हो गई है। जिन बिल्डर परियोजनाओं के फ्लैटों की रजिस्ट्री होगी उनमें सेक्टर-107…

हमारे टॉप-3 बल्लेबाजों ने फिफ्टी जमाई फिर भी हारे, जानिए कब हुआ ऐसा

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतकर सातवें आसमान पर मौजूद टीम इंडिया शुक्रवार को पहले वनडे में हार के बाद वापस जमीन पर आ गई है। हार कभी भी मिले, किसी से भी मिले दुखदाई होती लेकिन इस मैच में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बन गए जिनसे हम इंडियन फैंस की मायूसी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। इस स्टोरी में ऐसे ही पांच दुखदाई रिकॉर्ड्स का जिक्र करेंगे। हल्के-फुल्के अंदाज में ताकि हमारा गम कुछ हद तक गलत हो सकेन्यूजीलैंड की टीम ICC टूर्नामेंट में हमें बहुत परेशान करती है।…

पाकिस्तान में बसने के लिए इंडियन पति को मीना शौरी ने छोड़ा, चंदे की रकम से हुआ था अंतिम संस्कार

इन दिनों एक गाना ट्रेंड में है…चन कित्था गुजारी आई रात वे…। कंपोजिंग नई है, लेकिन ये गाना करीब 74 साल पुराना है। ये फिल्माया गया था तब कि एक फेमस एक्ट्रेस मीना शौरी पर। मीना को लारा लप्पा गर्ल के नाम से भी जाना जाता है, 50 के दशक का ये गाना इन्हीं पर फिल्माया गया था। बॉलीवुड में मीना शौरी की कहानी हमेशा अनसुनी ही रही क्योंकि ये भारत छोड़कर पाकिस्तान में बस गई थीं। जन्मीं भी वहीं थीं, पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब में, लेकिन तब देश…

आमिर खान की बेटी पर फातिमा ने खूब लुटाया प्यार:आयरा के मंगेतर नूपुर शिखरे के साथ दिल खोलकर किया डांस

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान ने 18 नवंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सगाई कर ली है। इस पार्टी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही इंवाइटेड थे। वहीं फातिमा सना शेख भी इस पार्टी में शामिल हुई थीं। अब फातिमा ने पार्टी की कुछ इनसाइड फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो खूब एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। फातिमा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या पागलपन वाली दोपहर थी! आप लोगों को प्यार का जश्न मनाते…

फर्रुखाबाद:हिस्ट्रीशीटर राजाराम कठेरिया के बेटे ने ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया

फर्रुखाबाद, कमालगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत रूनी चुरसाई के प्रधान महावीर सिंह वर्मा ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को दिये गये प्रार्थना पत्र मे कहा कि गाटा सं.41 खाता संख्या 00096 रकवा 1.9750 हेक्टेयर खतौनी पर तालाब की जलमग्न भूमि का पुलिस विभाग मे सिपाही अभिनेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी आरती तथा अनिकेत पुत्र राजाराम ने लेखपाल हरमुखपाल व विवेक पाण्डेय से मिलीभगत व आर्थिक लेन देन कर ग्राम समाज के जलमग्न तालाब की भूमि का गलत तरीके से पट्टा करा लिया। जिस पर खेती की जा रही है।ग्राम…