मैनपुरी : भारत सरकार एवं बीमा नियामक विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार जीवन बीमा निगम के ग्राहको एवं अभिकर्ताओं के हितों की अनदेखी होने के विरोध में शहर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा-एक पर अभिकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को विश्राम दिवस मनाया गया। इस दौरान अभिकर्ताओं ने दफ्तर में जाना मुनासिब नहीं समझा । अभिकर्ताओं ने सरकार को चेताया कि अगर संगठन द्वारा प्रस्तावित बिंदुओं पर आईआरडीए और भारत सरकार ने नहीं चेता तो अभिकर्ता सड़क पर अपनी लड़ाई को लेकर उतरने को मजबूर होगें। कुछ मांगो को लेकर अभिकर्ताओं ने निगम…
Month: September 2022
पीलीभीत : परिषदीय स्कूलों में सेवा पखवाड़ा के तहत भारत की विविधता में एकता सम्बन्धी बच्चों ने खान-पान परिधान, सांस्कृतिक झलकियां, नृत्य आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में सेवा पखवाड़ा के तहत भारत की विविधता में एकता सम्बन्धी कई स्कूलों में बच्चों ने खान-पान परिधान, सांस्कृतिक झलकियां, नृत्य आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह कार्यक्रम गांव खाता, अमरैयाकलां, खमरियापट्टी, लोधीपुर, रुद्रपुर, रघुनाथपुर आदि स्कूलों में मनाया गया। कार्यक्रम समारोह में विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, राजेश्वरी, राधाकृष्ण कुशवाहा, अवधेश कुमार, उमाशंकर, कपिल पांडेय, कंचन देवी कुशवाहा, सुनीता, शालिनी, शिवांगी, पूनम सिंह, नाज़िया खानम, रामसेवक, गुरजीत सिंह, ऋषि कुमार सक्सेना, पुनीत वर्मा, गायत्री देवी, दुर्गालाल, चांद मियां आदि मौजूद रहे।
पीलीभीत: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में पहुंचकर छात्रों का सम्पूर्ण परीक्षण किया। जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चे गम्भीर रोग से ग्रसित पाए गए।
पूरनपुर सीएचसी पूरनपुर के एमओआईसी डॉ0 अनिकेत गंगवार के निर्देशन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम प्राथमिक विद्यालय खाता में छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 90 बच्चों का वजन, लम्बाई, सीएचडी सहित सम्पूर्ण परीक्षण किया। जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चे गम्भीर रोग से ग्रसित पाए गए। गम्भीर रोग से ग्रसित बच्चों के लिए टीम ने सीएचसी एक अक्टूबर को परीक्षण के लिए बुलाया गया। ताकि इनका उचित इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा सके। इस…
पीलीभीत : घर में जबरन बंधक बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म
पूरनपुर। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि 28 सितंबर को रात्रि में मोहल्ले के ही चार लोग जबरन उसके घर में घुस आए।आरोप है कि आरोपी जबरन उसको घर से उठाकर ले गए।एक युवक ने अपने घर पर बंधक बनाए रखा।डरा धमका कर उसके साथ कईबार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।युवती के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई लगाई।जिसमें वह घायल हो गई। जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया।शोर शराबा करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते मौके से फरार…
पीलीभीत : दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को पीटा
पूरनपुर।दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला की गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।आरोप है कि बस में सवार ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की।विरोध करने पर उसकी पिटाई लगाई।मामले की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित नौ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसकी शादी मेरठ के निवासी एक युवक के साथ सात साल पहले हुई थी।उसका पति डायल 112 पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात है।इसके चलते मायके…
पीलीभीत : बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
पूरनपुर घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी नंदराम ने बताया कि उसका परिवार के ही हरिओम से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। 20 अगस्त को इसको लेकर मारपीट भी हो गई थी।गुरुबार को विवाद बढ़ने के बाद युवक ने लुकटिहाई में रह रहे अपने साडू शिवकुमार को बुला लिया। शाम दोनों ने मिलकर महिला के पति को बेरहमी से पीटा।जिससे उसके पैर में काफी चोटें आई है।बचाने पहुंची नंदरानी को भी उठा कर जमीन पर पटक दिया।इसके बाद सिर काटने की धमकी दी।शोर मचाने पर गांव…
पीलीभीत : ओमप्रकाश मंजुल की पुस्तकों का विमोचन कल
पूरनपुर।नगर के अशोक कॉलोनी में स्थित शिव शक्ति धाम शिव मंदिर पर ओमप्रकाश मंजुल की पुस्तकों का विमोचन कार्यक्रम समारोह पूर्वक किया जाएगा।यह कार्यक्रम दो अक्टूबर दिन रविवार 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि उनकी अंतर्यामी कृष्ण के अंतर में बसते हैं बृजवासी,सिख,जो हिंदू संस्कृति की आन बान शान रहे,संपादक पच्चीस व्यंग्य संग्रह,नत्थू लाल जी । मैंने मकान बदल दिया है, की पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा।जिसमें कई वरिष्ठ पत्रकार के अलावा वरिष्ठ कवि कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
पीलीभीत : फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
पूरनपुर।घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फांसी पर लटक कर खुदकुशी कर ली है । सूचना पर पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।हजारा इस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांधीनगर में शुक्रवार को ज्योति देवी उम्र 23 साल पत्नी हरीलाल बरेठा ने अपने घर में कमरे के अंदर दुपट्टा में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना के दौरान पति हरिलाल,ससुर आदि लोग मजदूरी करने गए थे।घर…
पीलीभीत: बेसिक शिक्षा विभाग के जलभराव बाले स्कूलों में अभी तक मिट्टी का भराव न होने से चार दिन पूर्व हुई बरसात से जलभराव कम न होने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।
पीलीभीत पूरनपुर ब्लॉक पूरनपुर क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुई बरसात से गांव के परिषदीय स्कूलों में जलभराव हो गया। बरसाती मौसम में विद्यालय परिसर में जलभराव होने से बच्चे स्कूलों में खेलकूद नहीं कर पा रहे है।गत 25 जून को तहसील सभागार पूरनपुर में उपजिलाधिकारी ने जलभराव बाले स्कूलों की सूची तलब कर समस्त प्रधानाध्यापकों की बैठक ली थी। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारियों से सम्पर्क कर जलभराव बाले स्कूलों में मिट्टी डालने के निर्देश दिए गए थे। मगर हकीकत में ब्लाक क्षेत्र में ऐसा कुछ नजर नहीं आया।…
पीलीभीत: जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण।
पीलीभीत न्यायाधीश सुधीर कुमार एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश द्वारा कारागार में कैदियों के बैरक, महिला बैरक, भोजनालय, अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा बैरक के निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। न्यायाधीश द्वारा महिला बैरक में महिला कैदियों से बातचीत करते हुये उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।न्यायाधीश द्वारा अस्पताल…
पीलीभीत: राज्यमंत्री द्वारा चौपाल के माध्यम से जनसमूह की सुनी गई समस्याऐं।
पीलीभीत मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उ0प्र0 शासन संजय सिंह गंगवार द्वारा विकासखण्ड अमरिया के ग्राम सिरसा में कल रात्रि चौपाल प्राथमिक विद्यालय में आयोजित की गई। आयोजित चौपाल जन समूह के साथ समस्त सरकारी विभागो के जनपद स्तरीय एवं तहसी व विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मा0 मंत्री जी के आगमन से पूर्व समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, विद्युत, पेंशन, गन्ना, स्वास्थ्य के साथ मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा, तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारी अमरिया द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा…
पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज निर्माण के सम्बन्ध में मैप लेआउट के माध्यम से जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों को देखा गया और ईंट, सीमेन्ट, मोरिंग व सरिया की गुणवत्ता देखी गई और गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही साथ उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज में चल रहे कार्यों को तेजी से कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सम्बन्धित संस्था को कडे़ निदेश देते हुये कहा…
पीलीभीत: महुआ गुन्दे में श्री सिद्ध शक्तिपीठ माँ दुर्गा देवी मंदिर पर होती है भक्तो की हर मनोकामना पूरी
पूरनपुर विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम महुआ गुन्दे मैं आदि शक्ति माँ दुर्गा का मंदिर है पड़ोस मैं सेकड़ो वर्ष पुराना बरगद का पेड़ है भूमिहार बाबा के नाम से प्रसिद्ध है मंदिर मे सच्चे मन आने वालो की हर मनोकामना पूरी होती है मंदिर मे रोज मेले जैसा माहौल रहता है आपको बतादे की रोज सुबह शाम सेकड़ो भक्त आरती मैं आते है मंदिर के पुजारी पंडित कुलदीप मिश्र सुबह शाम विधिवत पूजा करते है व विशेष साफ सफाई का ध्यान रखते है मंदिर के पुजारी कुलदीप मिश्र जी…
पीलीभीत:टीवी से ग्रसित बच्चों को पौष्टिक आहार की किट का वितरण किया
पीलीभीत रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने जनपद पीलीभीत में आयोजित एक कार्यक्रम के अंतर्गत 5 टीवी से ग्रसित बच्चों को पौष्टिक आहार की किट का वितरण कियासंस्था के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया पीलीभीत में गांधी स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित टीवी के कार्यक्रम में गन्ना एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय गंगवार जी के द्वारा पांच बच्चों को टीवी की पौष्टिक आहार किट प्रदान की रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स विगत 19 माह से यह कार्य कर रहा हैजिला चिकित्सा अधिकारी के द्वारा रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के…
पीलीभीत: गांव की महिलाओं ने आक्रोशित होकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर बाल पोषा आहार कई महीनों से ना बांटने का लगाया आरोप
पूरनपुर- सरकार द्वारा गरीब बच्चों को जो जीरो से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से दलिया तेल वा दालें वितरित की जाती हैं लेकिन कुछ लोग बच्चों के पोषण में भी सेंध लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला ब्लाक पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत टांडा के गांव लुकटिहाई में लगभग 6 महीने से बाल पोषा आहार बच्चों को ना बांटने से नाराज ग्रामीण महिलाएं आज जानकी सहायता समूह की अध्यक्ष सुमित्रा देवी के…
फर्रुखाबाद: गतिमान फ्यूल्स पेट्रोल पंप का हुआ शानदार उद्घाटन
फर्रुखाबाद से कायमगंज रोड पर एक और नई पेट्रोल पंप का उदघाटन हुआ है फर्रुखाबाद से हथियापुर तक पेट्रोल भरवाने के लिए सिर्फ दो ही पेट्रोल पंप थी एक इस छोर पर और एक उस छोर पर इस बीच यदि किसी का पेट्रोल खत्म होता है तो उस व्यक्ति को या तो वाहन में धक्का लगा कर पेट्रोल टंकी तक जाना पड़ता है या वाहन को वही खड़ी कर किसी बोतल या कैन में पेट्रोल डीजल भरकर वाहन तक ले जाना उसकी मजबूरी साबित होती है लेकिन अब इस बीच…
फर्रुखाबाद : आवारा गौवंश लंपी महामारी को दे रहे न्योता ,प्रशासन है मौन ।
फर्रुखाबाद में जगह-जगह सड़कों पर निराश्रित आवारा गोवंश और पशु घूमते दिखाई दे जाते हैं । झुंड में इनकी तादाद तकरीबन 100 तक होती है । जो सड़क पर और सड़क के किनारे दिखाई देते हैं लेकिन फर्रुखाबाद के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और जिला प्रशासन ,नगर पालिका चुप्पी साधे बैठा है । फर्रुखाबाद में आवारा गाय और पशु सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं । जो घातक लंपी बीमारी को दावत दे रहे हैं । आवारा पशुओं के बढ़ने के कारण लंपी बीमारी पालतू पशुओं के लिए भी…
फर्रुखाबाद :बिजली चेकिंग अभियान में लगातार काटे जा रहे कनेक्शन
शासन के शक्ति के चलते बिजली विभाग ने भी अब बहुत ही सख्ती कर दी है बकायेदारों की अप सामत नहीं जिन का बिल ₹5000 से ऊपर है उनका कनेक्शन काटने के आदेश जारी अभी कुछ महीने पहले बिजली बिल जमा करने के लिए छूट योजना एक मुफ्त योजना कई योजनाओं का लाभ कुछ लोगों ने लिया और कुछ लोग रेल सी देखते रह गए योजना समाप्त हो जाने के बाद बोलो अब अपना बिल नहीं जमा कर पा रहे हैं इधर बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार 5000…
फर्रुखाबाद :पहली बार ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी पर मीटिंग हुई संपन्न
फर्रुखाबादआज फर्रुखाबाद में पहली बार मिस्टर शकील खान द्वारा ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की जानकारी दी गई रॉयल अक्षय होटल में एक मीटिंग का आयोजन किया गया इसके मुख्य आयोजक धर्मेंद्र कनौजिया द्वारा यह मीटिंग का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि मिस्टर शकील खान द्वारा इस मीटिंग मे ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के बारे में बताया गया मिस्टर खान ने बताया आने वाले समय में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर काम होगा और यह काम इतनी सावधानी से होगा कि इसमें चूक ना शब्द भी नहीं होगा ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर इस समय क्रिप्टो करेंसी का व्यापार…
सिद्धार्थनगर – साईबर सेल, दिनांक 30-09-2022**सुश्री साक्षी चौधरी के खाते से फ्राड हुए सम्पूर्ण धनराशि रूपये 49875/- को साइबर सेल सिद्धार्थनगर ने कराया वापस
अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण व सुबाष यादव, प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में साइबर सेल टीम द्वारा सुश्री साक्षी चौधरी सहायक अध्यापिका नौगढ,तेतरी बाजार थाना व जनपद सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर के क्रेडिट कार्ड से फ्राड हुए धनराशि को कार्यवाही करते हुए सुश्री साक्षी चौधरी के खाते में फ्राड हुए सम्पूर्ण धनराशी को 49875 वापस कराये गए ।घटना का संक्षिप्त विवरणः-शिकायतकर्ता सुश्री साक्षी चौधरी सहायक…
