आँवला – प्रार्थियों के निवास के पास सरकारी अस्पताल की नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है.जिसके पानी का निकास सरकारी अस्पताल के आगे है.लेकिन अब ठेकेदार द्वारा वही पानी का निकास मस्जिद के बराबर मे कर दिया है जहाँ प्रार्थियों के घर हैं. अगर अस्पताल के पानी का निकास मस्जिद के बराबर मे ही रहा तो यहां पर बहुत सी बीमारी पनपेंगीअगर यहां से पानी निकला तो घरो की दीवारों पर अस्पताल के बीमारिजनित कीटाणु पैदा होंगे जिससे लोग बीमार होंगे इस लिए महोदय मोहल्ले बालो के स्वास्थ्य…
Month: August 2022
मैनपुरी: फर्जी फौजी सूबेदार नायक की आईडी लेकर घूम रहा था व्यक्ति, पकड़ कर जेल भेजा गया
थाना बिछवां में फर्जी नायब सूबेदार की आईडी लिए अपना राव दिखा रहा था सूचना सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने रेस्ट कर लिया और जांच की तो पता चला फर्जी आईडी लिए घूम रहा था तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गय
सिद्धार्थनगर – एस0एस0बी0 व थाना ढ़ेबरूआ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 10.860 किग्रा0 अवैध चरस के साथ 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में चलाये जा रहे अभियान अवैध मादक पदार्थ/अवैध शराब/ड्रग्स के बिक्री, परिवहन पर रोकथाम के अनुक्रम में श्री अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर आदेशके क्रम में श्री सुरेश चन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व श्री रमेश चन्द्र पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस बल व सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम द्वारा अपराध नियंत्रण व तस्करी पर रोकथाम हेतु पीलर संख्या 567 बहद ग्राम मुड़िला थानाक्षेत्रढ़ेबरुआमें गश्त कर रहे थे । इस दौरान संयुक्त टीम द्वारा चरस तस्करी…
बीजेपी मंत्री भूपेंद्र चौधरी की दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने से पहले पार्टी हाईकमान ने योगी सरकार में पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को बुधवार को दिल्ली बुला लिया है। देर शाम भूपेंद्र चौधरी की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। इसके बाद भूपेंद्र चौधरी को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में अन्य कई नेता भी हैं लेकिन भूपेंद्र चौधरी को इस रेस में सबसे आगे देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सपा-रालोद गठबंधन की…
कांग्रेस की राजनीति युवाओं को भी नहीं पच रही ?
कांग्रेस के एक और युवा नेता जयवीर शेरगिल ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया। 39 वर्षीय नेता ने पार्टी में चापलूसी जैसी समस्याओं को गिनाया। साथ ही उन्होंने गांधी परिवार के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए। इससे पहले ‘G-23’ में शामिल वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा जैसे दिग्गज नेता भी संगठन में बदलाव की मांग कर चुके हैं। हाल ही में दोनों नेताओं ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के अहम पदों से इस्तीफा दे दिया है।कांग्रेस की राजनीति के मौजूदा हाल के अनुसार, दिग्गजों के…
बरेली :छात्र को कमरे मे बंद कर पीटने पर छात्र की हालत गंभीर, पिता ने लिखाई रिपोर्ट
बरेली :केसोपुर गुलड़िया निवासी दुर्गाप्रसाद ने शीशगढ़ थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि बीती 20 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया में कक्षा एक के छात्र उनके बेटे देवेश मौर्य को शिक्षक विकास ने कमरे में बंद कर डंडे से पीटा था। डंउे के निशान देवेश की पीठ पर साफ झलक रहे थे। मंगलवार को स्कूल पहुंचे दुर्गाप्रसाद से आरोपी शिक्षक विकास ने अभद्रता की थी। बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे तो उन्होंने आरोपी शिक्षक विकास से पूछताछ करते हुए मारपीट का कारण पूछा। इस पर…
बरेली :पंचायत भवन निर्माण को लेकर दो गाँव मे खींचतान,कह रहे उनके गाँव मे बने पंचायत भवन
। ब्लाक दमखोदा की ग्राम पंचायत कनमन मे बनने वाले पंचायत भवन निर्माण को लेकर कनमन और गौंटिया के बीच खींचतान बनी हुई है। बुधवार को गौंटिया के ग्रामीणों और महिलाओं ने अपने यहां पंचायत भवन निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।कनमन ग्राम पंचायत मे नये पंचायत भवन का निर्माण होने जा रहा है। कनमन बरेली-नैनीताल फोरलेन किनारे स्थित है,जबकि ग्राम पंचायत के मजरे का गांव गौंटिया कनमन फोरलेन पार करीब दो किमी दूर स्थित है। वर्तमान प्रधान आबिदा महजवीन अंसारी पंचायत भवन गौंटिया मे बना रही हैं,जबकि पूर्व…
बरेली :भारतीय किसान यूनियन ने चिन्हित किये अराजनैतिक पदाधिकारी
जनपद बरेली के कस्बा शेरगढ़ में भारतीय किसान यूनियनअराजनैतिक जिला बरेली के पदाधिकारी चिन्हित किए गए जिसमें जिलाध्यक्ष तेजपाल गंगवार रहे युवा जिलाध्यक्ष संजीव रस्तोगी रहे व जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश मौर्य को चिन्हित किया गया मीटिंग में आए सम्मानित अतिथि गण चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह बर्मा बा युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह सरदार अजीत सिंह उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तराई क्षेत्र अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह मंडल अध्यक्ष बरेली अजय बाबू गंगवार जिलाध्यक्ष रामपुर
फर्रुखाबाद:कायमगंज, राजेपुर, कमालगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस
फर्रुखाबाद, 24 अगस्त 2022 मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस जिले की चार प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) कायमगंज, राजेपुर, कमालगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में मनाया गया | यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ उमेश चंद्र वर्मा का | डॉ वर्मा ने बताया कि इस मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञों की देखरेख में गर्भवती की प्रसव पूर्व की सम्पूर्ण जांच कर उनका टीकाकरण किया गया |…
फर्रुखाबाद:डेंगू के खतरे से आगाह करने निकली स्वास्थ्य विभाग की टीम
फर्रुखाबाद 24 अगस्त 2022 डेंगू मच्छर पैदा होने के लिए आजकल का तापमान अनुकूल है। यह देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग अतिसतर्क है। साथ ही जनपदवासियों से अपील है कि मच्छर जनित इस रोग से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतें।उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी और प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ आर सी माथुर ने ग्राम बाहिदपुर और बलीपुर में लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया l उन्होंने बताया कि डेंगू एक वायरल रोग है। यह मच्छर के काटने से फैलती है l अगर बारिश के मौसम में कुछ सावधानियां…
बरेली :शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण, अब कर रहा इंकार,मारने की दे रहा धमकी
देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने भोजीपुरा थाना के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शारिरिक सम्बंध वनाने का आरोप लगाते हुए देवरनियां पुलिस को तहरीर दी है ।जानकारी के अनुसार देवरनियां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाना भोजीपुरा के गांव कलारा निवासी युवक हरीश पुत्र नेत्रपाल के खिलाफ देवरनियां पुलिस को एक तहरीर दी है । जिसमें युवती का आरोप है, कि आरोपी युवक हरीश ने नवम्बर 2017 में उसके मोबाइल पर फोन किया और तभी से हरीश ने उससे…
एशिया कप 2022 का शेड्यूल, आइये जानें पूरी डिटेल
एशिया कप क्वालीफायर 2022 के जरिए हांग कांग ने भारत और पाकिस्तान के ग्रुप ए में जगह बना ली है। इस टीम के क्वालीफाई करने के साथ 27 अगस्त से शुरू हो रहे इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट का शेड्यूल साफ हो गया है। हांग कांग अपना पहला मुकाबला भारत से 31 अगस्त को खेलेगी, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उनका मैच 2 सितंबर को होगा। इस टीम ने क्वालीफायर राउंड के तीनों मुकाबले जीतकर ग्रुप ए में जगह बनाई है। हांग कांग ने इस दौरान कुवैत, यूएई और संगापुर को मात दी…
बरेली :श्मशान कब्जाने की शिकायत करने पर दिव्यांग को दरोगा ने झूठे केस में फसाने की फोन कर धमकाया
देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में श्मशान भूमि पर कब्जा करने की नियत से पक्का निर्माण कर रहे। दो युवकों को गांव के एक दिव्यांग व्यक्ति ने एतराज जताते हुए ,निर्माण करने पर आपत्ति कर दी है। जिस पर गांव दिव्यांग युवक का आरोप है,कि गांव का रोजगार सेवक श्मशान भूमि में निर्माण पर उसके द्वारा आपत्ति करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिस पर पीड़ित दिव्यांग युवक ने एडीजी से न्याय की गुहार लगाई है।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव सेडा निवासी…
आँवला/बरेली – रामनगर ब्लाक क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल के टीचरों की लापरवाही आई सामने बच्चों के रिजल्ट मिले पकौड़ी वाले के पास।
आँवला – बरेली जनपद के आँवला तहसील ग्राम पंचायत सोना में प्राथमिक विद्यालय के तमाम छात्रों के रिजल्ट एक पकौड़ी वाले की दुकान पर मिले आखिर सवाल यह खड़ा होता है की सरकारी स्कूल के बच्चों के रिजल्ट भारी मात्रा में पकौड़ी वाले के पास से कहां आए कहां पकौड़ी वाले भाई साहब बच्चों के रिजल्ट पर ही पकौड़ी और समोसे रखकर लोगों को दे रहे हैं और रिजल्ट पर साफ-साफ लिखा हुआ है बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश तो कहीं ना कहीं प्राइमरी स्कूल के टीचर ने मनमानी की…
रायपुर:- अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे
(सौरभ यादव)तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ में चल रहे चतुर्थ चरण के हड़ताल के तीसरे दिन भी तिल्दा विकासखंड के समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारी हड़ताल में डटे रहे। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन अपने वास्तविक मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।तिल्दा विकासखंड के समस्त विभागों के साथियों की मंशा है कि जब तक शासन उनकी दो सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करती तब तक यह…
बरेली:बिशनपुरी चेक पोस्ट पर लकड़ी लदी ट्राली से कर रहे अवैध बसूली, युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
आँवला – सिरौली पुलिस ने वीडियो के आधार पर लकड़ी की ट्राली से अवैध बसूली कर रहे रामकुमार पुत्र भगवान दास गुप्ता को गिरफ्तार किया है। अवैध वसूली करते हुए राम कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल। वीडियो को देखा गया तो एक व्यक्ति विशनपुरी चैकपोस्ट के पास एक ट्रैक्टर ट्राली जिसमे लकडी लदी है। ट्रैक्टर ट्राली के चालक को धमका कर अवैध वसूली करता हुआ दिखायी दे रहा है। जिसके बारे में आस पास के लोगो से जानकारी की गयी तो वीडियो में दिखाई दे रहे…
रेलवे स्टेशन पर रूस ने यूक्रेन पर दागे रॉकेट, 22 लोगों की मौत
यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रूस ने एक रेलवे स्टेशन पर रॉकेट से हमला किया है। इस हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने इस हमले की जानकारी दी है। आपको बता दें कि जेलेंस्की कई दिनों इस बात को लेकर आगाह कर रहे थे कि रूस इस सप्ताह किसी बर्बर कार्रवाई का प्रयास कर सकता है।यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में डोनेट्स्क के पश्चिम में…
रुबीना दिलैक नोरा फतेही को टक्कर देती दिखीं
झलक दिखलाजा 10 की आज यानी कि बुधवार से शूटिंग शुरू हो गई है। शो के तीनों जज माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही, करण जौहक से लेकर कंटेस्टेंट्स तक की झलक देखने को मिली। इस दौरान सभी सेलेब्स खूबसूरत आउटफिट्स में नजर आए। हालांकि एक वीडियो जो इस दौरान का सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है वो है रुबीना दिलैक और नोरा फतेही का। दरअसल, दोनों साथ में नजर आईं और दोनों ने एक ग्लैमरस और शिमरी ड्रेस पहना है। दोनों के लुक्स से फैंस काफी इम्प्रेस हुए। सभी इस वीडियो…
शाहरुख खान और विजय थलापति की जवान के सेट पर वायरल इस फोटो का क्या है सच? यहां जानें
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने कुछ वक्त पहले एक या दो नहीं बल्कि तीन बड़ी फिल्मों का ऐलान किया था। पठान, जवान और डंकी की न्यूज सामने आने के बाद से ही उनके फैन्स इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए काफी एक्साइटिड हैं। शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) का निर्देशन एटली कर रहे हैं और इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिस में शाहरुख खान साउथ इंडियन एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया…
आइये आपको बताते हैं स्क्रीनप्ले राइटर मनोज लालवानी के बारे में
छोटे शहरों से कई लोग मुंबई जाते हैं ताकि बॉलीवुड में अपनी जगह बना सकें। इनमें से कुछ ही कामयाब होते हैं और भोपाल के मनोज लालवानी भी उनमें से एक हैं। मनोज लालवानी बॉलीवुड से सालों से जुड़े हुए हैं। वह एक स्क्रीनप्ले और डायलॉग राइटर हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों और टीवी शोज का डायरेक्शन भी किया है।अपने 30-35 साल के करियर में मनोज लालवानी ने बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों जैसे सईद मिर्जा, कुंदन शाह, अजीज मिर्जा, नीरज वोरा, सुधीर मिश्रा के साथ काम किया है। वहीं, उन्होंने…
