अडानी की संपत्ति 5 साल में 17 गुना बढ़ी तो उनकी कंपनियों के शेयरों ने 83 गुना तक दिया रिटर्न

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अरबपति हैं। शेयर बाजार में लिस्टेड उनकी कंपनियों के शेयरों की बदौलत अडानी की संपत्ति में पिछले पांच साल में 17 गुना उछली है। इसके साथ ही अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 5 साल पहले निवेश करने वाले और अब तक इसमें टिके रहने वाले निवेशक भी मालामाल हुए हैं।ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक 9 सितंबर 2017 को गौतम अडानी के पास कुल 8.39 अरब डॉलर की संपत्ति थी और अब कुल 143 अरब डॉलर के…

कांग्रेस पर भी पूछ लिया गुलाम नबी आजाद ने बड़ा सवाल

कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद गुलाम नबी आजाद पार्टी को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता पर भी चर्चा की। उनका कहना है कि सभी को कांग्रेस कमजोर नजर आ रही है और ऐसे में कोई भी उनकी बात क्यों सुनेगा। आजाद ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसी के साथ कांग्रेस और उनके बीच करीब 5 दशक के रिश्ते टूट गए थे।आजाद ने 2024 लोकसभा चुनाव पर बात की। जब उनसे सवाल किया गया कि…

पाकिस्तान में सेटेलाइट तस्वीरों में दिखी बाढ़ की भयानक स्थिति

कई दिनों से पाकिस्तान के अंदर से बाढ़ की डरावनी तस्वीरें बाहर आ रही हैं। सिंध, बलूचिस्तान और पेशावर समेत अन्य राज्यों से आ रही बाढ़ की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां के लोगों की स्थिति क्या है। इसी बीच एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें सेटेलाइट के माध्यम से दिखाया गया है कि पाकिस्तान में कितनी भयानक स्थिति है।दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के कई शहरों से सेटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें बाढ़ से पहले और बाद की…

कोलिन डिग्रैंडहोम ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, संन्यास की वजह बताई

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोलिन डिग्रैंडहोम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। कोलिन डिग्रैंडहोम अब आपको इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्होंने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। उन्होंने अपने संन्यास के पीछे की वजह भी बताई। कोलिन डिग्रैंडहोम ने कहा कि चोट और नेशनल टीम में तीनों फॉर्मेट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण वे संन्यास ले रहे हैं।न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, उन्होंने कहा, “मैं स्वीकार करता हूं कि मेरी उम्र कम नहीं हो रही है और ट्रेनिंग…

शाहरुख खान दिखे दीपिका के बालों को संवारते , दिखी मजेदार केमिस्ट्री

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख दीपिका के बालों को संवारते हुए नजर आए। ये वीडियो तितली गाने की रिहर्सल का है। इस दौरान दोनों बैलेंस खो देते है और फिर हसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही हैं। इस वीडियो पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें, दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ही शाहरुख खान के साथ की है। फिल्म ‘ओम…

8 बॉलीवुड फिल्मों में धूम धाम से मनाया गया गणेश उत्सव, गणपति बप्पा का हुआ आगमन

गणपति बप्पा का आगमन हो चुका है और आज (31 अगस्त) को मुहूर्त के हिसाब से उनकी प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। गणेश उत्सव के लिए उत्साह हमेशा ही भक्तों के बीच रहता है और इस बार ये त्योहार और भी ज्यादा खास है क्योंकि करीब बीते दो सालों से कोरोना के चलते त्योहार की धूम कम थी, ऐसे में इस बार लोगों में इसके लिए भरपूर जोश है। फिल्मों में भी गणेश चतुर्थी को कुछ फिल्मों में काफी धूमधाम से दिखाया गया है, ऐसे में आपको उन 8 फिल्मों…

राजकुमार राव पूरे हुए 38 साल के, ऑडिशन देने से पहले गुलाब जल लगाकर जाते

अपनी एक्टिंग से एक अलग ऑडियंस ग्रुप बनाने वाले राजकुमार राव आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 31 अगस्त 1984 को हुआ था। उन्होंने इंडस्ट्री को बरेली की बर्फी, न्यूटन, शादी में जरूर आना, स्त्री जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। तो चलिए आज राजकुमार राव के स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए उनकी जिंदगी से जुड़े खास किस्सों पर नजर डालते हैं।

आँवला/बरेली – थाना सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कठौती में रात लगभग 12:00 बजे दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, जिसमें दरोगा सहेंद्र मलिक गंभीर रूप से घायल।

आँवला – थाना सिरौली क्षेत्र के गांव कठौती में एक माह पहले दिनांक 11/7/2022 हो ओम प्रकाश के भाई लालता प्रसाद के भतीजे का नामकरण संस्कार का प्रोग्राम चल रहा था जिसमें गांव के ही पड़ोसी अमर सिंह से पुरानी रंजिश को लेकर अमर सिंह छेदा लाल श्यामलाल लेखराज शंकरलाल पुत्र नत्थू सिंह से झगड़ा हो गया बताया गया इन लोगों का झगड़ा 1 वर्ष पहले भी हुआ था जिसमें महिला हरदेवी, ओम प्रकाश नन्हे को घर में घुसकर दबंगों ने जमकर पीटा जिसमें हर देवी पत्नी नन्हे गंभीर रूप…

पीलीभीत :बिजली का करंट लगने से महिला की हालत गंभीर

पीलीभीत पूरनपुर।घर में गेहूं निकाल रही महिला को करंट लग गया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।परिजन उसको आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव नजीरगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला देवी घर में गेहूं पिसाने के लिए ड्रम से गेहूं निकाल रही थी। इसी दौरान ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार उसके शरीर से टच हो गया।जिससे वह बेहोश होकर मौके पर गिर गई।करंट लगने से उसकी हालत बिगड़ने…

पीलीभीत : चौकी प्रभारी व समाजसेवी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ।

पीलीभीत पूरनपुर।संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के 23 बच्चों ने प्रतियोगिता मैं अपने जौहर दिखाए। घुंघचाई संकुल के अंतर्गत 27 विद्यालय उच्च प्राथमिक व परिषदीय हैं।जिसमें से अभयपुर माधोपुर,इटोरिया, नारायणपुर सहित कई स्कूलों के 23 बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में सहभागिता निभाई।जिसका शुभारंभ चौकी प्रभारी मंगल सिंह व समाजसेवी संदीप खंडेलवाल ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान खो खो 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग,बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़,कबड्डी और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं शुरू…

पीलीभीत : उद्योग/व्यापारी बन्धु की समस्याओं का त्वरित किया जाये निस्तारण।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु/उद्योग की समीक्षा बैठक देर शाम गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की समीक्षा के दौरान व्यापारिक बन्धु द्वारा अवगत कराया गया कि मो0 डोरीलाल में कूडा उठाने वाली गाडी न पहुचने की समस्या से अवगत कराया गया, जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि कूडा उठाना सुनिश्चित किया जाये। व्यापारिक बन्धु द्वारा अमरिया में दाह संस्कार के लिए लिए अधिकृत शमशान है वह दूर है इस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुये समस्या का…

सीतापुर :घरेलू गैस के बढ़ते दामों को लेकर दिया ज्ञापन किसान यूनियन राधे गुट

सीतापुर के मिश्रिख डाक बंगले पर भारतीय किसान यूनियन राधे गुट के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सचिन यादव की अध्यक्षता में बढ़ती महंगाई को लेकर कई सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम उप जिला अधिकारी मिश्रित को ज्ञापन दिया, ज्ञापन में प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म किया जाए पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों में गिरावट की जाए साथ ही घरेलू गैस 1100 रूपये के लगभग है जिस के दामों में कमी की जाए, प्रदेश अध्यक्ष सचिन यादव लिखते हैं ज्ञापन में क्षेत्र की समस्याओं को 15 दिनों…

आँवला/बरेली – सूखा और बिजली समय से ना आने से सूख रही किसानों की फसल।

आँवला – देश में देखा जा रहा है अलग-अलग राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो रहे हैं। सभी नदियां उफान पर है। और एक तरफ जनपद बरेली के गांव में फसल सूख रही है। जिसका कारण है बिजली का समय से ना आना और आसमान से समय पर ना होने वाली बारिश। जिसको लेकर किसान काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं। आज दस्तक टीम से बातचीत करते हुए किसानों ने अपना दर्द सुनाया जहां उमरयाब के पास 50 बीघा जमीन है उसी जमीन में मूंगफली, व उड़द और धान की…

पीलीभीत : धान खरीद हेतु पहले से समस्त तैयारियां करे पूर्ण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में वर्ष 2022-23 हेतु धान खरीद के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक देर शाम गांधी सभागार पीलीभीत में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान बताया गया कि जनपद में 172 क्रय केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीद की जायेगी। धान खरीद हेतु पीसीयू, पीसीएफ, यूपीएसएस, खाद्य विभाग व एफसीआई एजेंसियों के माध्यम से खरीद की जायेगी। जनपद में 100 सेंटर मण्डियों में स्थापित किये जायेगें। बैठक में जिलाधिकारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया धान खरीद हेतु उपकरण व अन्य व्यवस्थाऐं पहले से…

पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक देर शाम गाँधी सभागार की गई। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विभाग द्वारा विशेषकर दूध में डाले गये छापे, संग्रहित नमूनों, एवं अन्य प्रवर्तन कार्यवाही की जानकारी दी गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने दूध की डेयरियों को सम्मिलित करते हुये दूध में छापों एवं नमूनों की संख्या में वृद्धि किये जाने पर जोर दिया गया तथा उपजिलाधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों से समन्वय करते हुये जनपद के ऐसे समस्त…

पीलीभीत : शेष अति कुपोषित बच्चों को वितरित किये जाये पोषण किट-जिलाधिकारी ।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (आदर्श आंगनबाडी केन्द्र गोद लिये गये) के साथ साथ जनपद के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों ने प्रतिभाग किया गया। सर्वप्रथम जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों का अभिभावदन किया गया, इसके साथ माह जुलाई 2022 की पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक प्रारम्भ करते हुये तथा सम्भव अभियान की प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा में जनपद के नवाचार…

फर्रुखाबाद:अब से आशा कार्यकर्ता भी करेंगी आयुष्मान योजना के कार्ड एक्टिवेट प्रत्येक ब्लाक की आशा कार्यकताओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद : आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के कार्ड एक्टिवेशन में अब प्रशिक्षित आशा कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। इसके लिए ब्लाकवार आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में मगंलवार को सीएचसी कमालगंज में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया lमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने बताया कि जिले में अभी भी बड़ी संख्या में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के कार्ड नहीं बन पाए हैं, लोग अभी भी इस योजना का लाभ लेने से वंचित हैं lसीएमओ ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के…

फर्रुखाबाद: बिजली विभाग की लापरवाही ,मौत के मूह में समय बैल

फर्रुखाबाद: बिजली विभाग की लापरवाही बनती है मौत का कारणऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र कंपिल के गांव मडिया का हैयहां किसान अपने बैल को गाड़ी में बांधकर घर की ओर जा रहा था तभी रास्ते में भरे बरसाती पानी जैसे गड्ढा में भरे पानी से होकर निकलना पड़ा. जब बैल पानी में घुसा तो बैल को करंट लग गया .बैल के मालिक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. यहां रोड किनारे लगे लट्ठे से बिजली पानी में उतरी. ग्रामीणों ने बताया कुछ दिन पहले भी इसी प्रकार हादसा…

सीतापुर :अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मिश्रिख का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

मिश्रिख /सीतापुर विश्व विख्यात महर्षि दधीचि की तपोस्थली पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मिश्रित में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन राकेश राठौर गुरु क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव भगवती प्रसाद गुप्ता, शोभित टंडन मुनेंद्र अवस्थी आदि , सभी ने व्यापारियों को संबोधित किया राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के द्वारा सभी पदाधिकारियों को निःस्वर्थ भाव से अपने समस्त कर्तव्यों का अनुशासन पूर्वक निर्वाहन करने करने की शपथ दिलाई गई राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने…

गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी केवल धरने के लिए सही बताया

कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके वरिष्ठ राजनेता गुलाम नबी आजाद के पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमले जारी हैं। उनका कहना है कि राहुल संगठन के लिए ठीक नहीं है, बल्कि वह केवल धरना के लिए बेहतर हैं। खास बात है कि शुक्रवार को अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम लिखे पत्र में भी आजाद ने वायनाड सांसद पर जमकर सवाल उठाए थे।आजाद ने कहा कि राहुल केवल फोटो ऑप और धरना के लिए अच्छे हैं, लेकिन संगठन के लिए नहीं। उन्होंने कहा, ‘मुझे किसे जिम्मेदार मानना…