रिपोर्टर – परशुराम वर्मा आँवला – मनौना में इस समय चमत्कारी बाबा खाटू श्याम बड़े ही विख्यात साबित हो रहे हैं बाबा के दर्शन को आज के समय में भक्तगण बड़ी ही शुरू से चल के आ रहे हैं और भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो रही है यहां बाबा के अनेकों चमत्कार देखने को मिल रहे हैं वही आज मंदिर के महंत ओमेंद्र सिंह चौहान ने आँवला व बदायूं के सभी पत्रकारों को माला व बाबा खाटू श्याम का पटका पहनकर सम्मानित किया सम्मानित करने के बाद सभी पत्रकारों को…
Month: August 2022
पीलीभीत:नेकी की दीवार सामाजिक संस्था ने पूरे उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली ।
पीलीभीत पूरनपुर आजादी के 75 अमृत महोत्सव को विदाई दी गई जिसमें पुलिस बैंड शहर के गणमान्य लोग एसडीएम पूरनपुर एसएचओ पूरनपुर एडिशनल एसपी सीईओ पूरनपुर संस्था के सारे लोग मौजूद रहे इस कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए पूरनपुर वासी अपने आप को रोक ना पाए नेकी की दीवार में एक बार फिर पूरनपुर वासियों का दिल जीता वह तमाम लोगों को एक साथ देख हर शख्स खुशी से झूम उठा संस्था के इस आह्वान को सब ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ब्रह्मकुमारी को सम्मानित कर नेकी की दीवार…
पीलीभीत: खेत पर पानी लगाते समय कलीनगर मार्ग के किनारे बैठे ग्रामीण को तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मारी
पीलीभीत पूरनपुरअमरैयाकलां निवासी चालीस वर्षीय तौलेराम कुशवाहा बुधवार को शाम पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर खमरिया माइनर नहर के पश्चिम गौटिया मोड़ के पास अपने खेत पर पानी लगाते समय मार्ग के किनारे बैठा था। जिसमें बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे पूरनपुर की तरफ से तेज गति से वाइक सवार ने आकर बैठे ग्रामीण तौलेराम कुशवाहा को टक्कर मार दी। जिससे ग्रामीण गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई। जिसमें घायल ग्रामीण को एम्बुलेंस से सीएचसी पूरनपुर में भर्ती कराया गया। इधर पुलिस…
देवेंद्र फडणवीस के करीबी के दावे पर हंगामा, पूरी खबर विस्तार से
महाराष्ट्र में भाजपा के एक नेता ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। इनमें उन्होंने दावा किया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा नेता जल्द ही जेल जाएगा। उनके इस दावे ने राज्य में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले मोहित कंबोज के ट्वीट का मकसद “अस्थिर शिंदे सरकार” को उबारने के लिए उनपर दबाव बनाना है।मंगलवार की देर रात किए अपने ट्वीट में मोहित काम्बोज ने कहा कि तत्कालीन मंत्री…
कांग्रेस के लिए गुलाम नबी आजाद की नाराजगी बड़ा झटका, असली कारण जानें
जम्मू कश्मीर में संगठन को मजबूत करने की कांग्रेस की कोशिशों को झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष पद संभालने से इनकार कर दिया है। पर इसकी कई और भी वजह हैं। हालांकि, पार्टी का कहना है कि आजाद को मना लिया जाएगा।आजाद की नाराजगी की अहम वजह उनकी राय लिए बगैर संगठन का पुनर्गठन है। उनके समर्थक पार्टी के इस कदम को आजाद के सियासी प्रभाव को कम करने की कोशिश के…
मगरिब की नमाज के दौरान हुआ काबुल की मस्जिद में बम ब्लास्ट, 20 की मौत, 40 घायल;
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार शाम एक मस्जिद में धमाका हुआ, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। 40 लोगों के घायल होने की भी खबर है। टोलो टीवी के टेलीग्राम चैनल के मुताबिक, काबुल के खैरखाना इलाके में ‘अबूबकिर सेदिक’ मस्जिद में मगरिब की नमाज के दौरान धमाका हुआ। तालिबान के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि काबुल के पीडी-17 एरिया में हुए इस ब्लास्ट की जांच के लिए तालिबान के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। ब्लास्ट में मस्जिद के मौलवी आमिर मोहम्मद काबुली की भी मौत हुई…
न्यूजीलैंड को 8 साल बाद वनडे क्रिकेट में चटाई धूल वेस्टइंडीज़ ने
वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। 8 साल बाद विंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का सूखा खत्म अपना पहला मुकाबला जीता है। बारिश से बाधित इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 190 रनों पर ढेर हो गई थी। इस स्कोर को मेजबानों ने शमरह ब्रूक्स की शानदार 79 रनों की पारी के दम पर 39 ओवर में ही हासिल कर लिया। ब्रुक्स को उनकी शानदार पारी के दम पर मैन ऑफ द मैच के…
ये साउथ मूवी आमिर खान की LSC को रिप्लेस कर रही, आइये जानतें हैं इसके बारे में
आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ थिएटर्स में बस किसी तरह टिकी हुई है। एक तरफ जहां #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड ने फिल्म का काफी नुकसान किया है वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्म Raksha Bandhan ने इसके बिजनेस को प्रभावित किया। 180 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म के लिए आगे भी हालात बेहतर होते नहीं दिख रहे हैं।फिल्म की हालत इतनी खराब से मंगलवार को इसका बिजनेस 7 करोड से घटकर 2 करोड़ आ गया। थिएटर्स में ना के बराबर लोग इस…
राहत फतेह अली खान की वीडिओ हुई वायरल, शराब के नशे में दिखे सिंगर
पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे शराब के नशे में धुत होकर अपने मरहूम चाचा नुसरत फतेह अली खान के मैनेजर को ही नुसरत फतेह अली खान कह रहे हैं। इस वीडियो की वजह से राहत ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में राहत अपने चाचा नुसरत के मैनेजर के कंधे पर हाथ रखकर बात करते दिख रहे हैं। फिर मैनेजर को गले लगाकर कहते हैं, ‘हम…
गुलज़ार साहब जन्मदिन कुछ उनके जीवन की अनसुनी कहानियां
कभी कोई गाना सुनते हुए उसके बोल दिल-ओ-दिमाग पर घर कर जाएं तो जहन में पहला सवाल यही आता है कि ये गाना कहीं गुलजार साहब ने तो नहीं लिखा?… क्योंकि हर एक भाव को उमदा अंदाज में शब्दों को पिरोने की कला उनकी कलम के अलावा भला और कहां पढ़ने, सुनने को मिलती है। आज गुलजार साहब का जन्मदिन है। इस महान शख्सियत के जन्मदिन आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़़ा एक खास किस्सा…गुलजार साहब का जन्म विभाजन से पहले 18 अगस्त 1934 में पाकिस्तान के हिस्से वाले…
पीलीभीत :दूसरे दिन जारी रहा आशाओं और संगिनियों का धरना
पीलीभीत पूरनपुर।आशा बहुओं व संगिनियों का मानदेय न मिलने को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा।इसको को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कामकाज वाधित रहा।ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण नहीं हो सका।दूसरे दिन धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र ही मानदेय दिलाए जाने की मांग की है।पांच माह से मानदेय न मिलने के चलते उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।मानदेय न मिलने से आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।आशाओं का कहना है कि जब तक पांच माह का मानदेय नहीं मिल जाता तब तक…
पीलीभीत :ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर भडके उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
पीलीभीत पूरनपुर।उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है।ट्रांसफार्मर फुंक जाने से उपभोक्ताओं को लगातार बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है।इसके चलते उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।दर्जनों उपभोक्ताओं ने बिजली घर पहुंच कर समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर शीघ्र ही बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।नगर के पूरनपुर देहात व मोहल्ला ढका में लोग बिजली समस्या से जूझ रहे हैं।उपभोक्ताओं ने बताया कि इन मोहल्लों में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रख दिया जाता है।जो…
पीलीभीत :कृष्ण जन्म अष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इनिशियम ग्लोबल स्कूल के कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को वितरित की गई बॉसुरी।
पीलीभीत आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव इनिशियम ग्लोबल स्कूल में कृष्ण जन्माष्टी पर्व मनाया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा प्रतिभाग कर स्कूली छात्र/छात्राओं को बांसुरी वितरित की गई। उक्त आयोजित महोत्सव में स्कूल के सभी बच्चों ने उनके स्वागत और सम्मान के लिए तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का प्रारम्भ गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से किया गया। सरस्वती वंदना शौर्य, आकाशी, एकमप्रीत और जसकरन द्वारा गायन किया गया। इसके साथ ही साथ बडे़ बच्चों…
पीलीभीत :आवास दिलाने के नाम पर युवक से हजारों ठगे
पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी कौशल कुमार ने बताया कि उसकी गांव घुंघचाई निवासी एक ग्रामीण से मुलाकात हो गई।उसने सचिव से अच्छी जान पहचान होने की वात कहते हुए सरकारी आवास दिलाने का झांसा दिया।उसने युवक से बीस हजार रुपये देने की वात कही।इस पर युवक उसके झांसे में आ गया। पीड़ित ले उसको बीस हजार रुपये दे दिए।काफी समय बीत जाने के बाद भी उसको आवास नहीं मिला।इस पर उसने अपने रुपए वापस देने को कहा तो ग्रामीण उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।विरोध करने पर मारपीट…
पीलीभीत :अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में “शहीद स्मारक” गैस चौराहे पर पीएसी बैंड द्वारा राष्ट्रगान व अन्य देशभक्ति धुन का वादन कर किया शहीदों को नमन एवं निकाली गयी तिरंगा यात्रा।
पीलीभीत आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी की उपस्थित में “शहीद स्मारक” गैस चौराहा पर 08वीं वाहिनी पीएसी बैंड, द्वारा राष्ट्रगान व अन्य देशभक्ति धुन बजाकर शहीदों को नमन करते हुये शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात जन-जन में देश-प्रेम, राष्ट्रीय एकता व हर घर तिरंगा अभियान की भावना जागृत करने हेतु पुलिस बल व पीएसी बैंड के साथ पीलीभीत शहर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई, कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर सुनील दत्त, पुलिस उपाधीक्षक सुश्री ज्योति यादव, पुलिस उपाधीक्षक प्रतीक…
पीलीभीत :स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी 112 पीलीभीत वाहनों द्वारा तिरंगा झण्डा लगाकर शहर में तिरंगा मार्चपास्ट के आयोजन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।
पीलीभीत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के शुभअवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. द्वारा यूपी 112 के वाहनों को तिरंगा मार्चपास्ट हेतु पुलिस लाइन पीलीभीत से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जो कि पुलिस लाइन से नकटादाना चौराहा, खकरा चौकी, कोतवाली पीलीभीत, गुरुद्वारा चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, थाना सुनगढ़ी, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा से होते हुए गाँधी स्टेडियम पर राष्ट्रीय गान के साथ समाप्त हुआ एवं तिरंगा मार्चपास्ट के समापन के दौरान जनता के लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया।
पीलीभीत : दुष्कर्म पीडित छात्रा की बिगडी हालत, बरेली रेफर
पूरनपुर।दुष्कर्म का शिकार छात्रा की हालत बिगड़ गई।गंभीर हालत में बरेली के लिए रेफर किया गया है।पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।घुंघचाई चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण मंगलवार को पीलीभीत जिला कारागार में मिलाई करने गया था।उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी।इसी दौरान युवक मौका पाकर छात्रा के घर में घुस आया।दुपट्टे से उसके हाथ बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस कर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर युवक मौके से भाग गया।वीती रात…
पीलीभीत: आजादी के अमृत महोत्सव पर निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय खमरियापट्टी में छात्रों को निःशुल्क पुस्तकें वितरण की।
पूरनपुर पुस्तकें प्राप्त करते ही छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय खमरियापट्टी में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह एवं खण्ड शिक्षाधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह ने छात्रों को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया। पुस्तकें प्राप्त करते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे। पुस्तकें वितरण के दौरान गुरुभाग सिंह ने बच्चों एवं ग्रामीणों को बताया कि सरकार सरकारी विद्यालयों में तमाम सुविधाओं के साथ कई शिक्षकों की तैनाती कर बच्चों को पढ़ाने के लिए भेजा है। इसलिए सभी अभिभावक बच्चों को समय से प्रतिदिन स्कूल…
फर्रुखाबाद:भागीरथी जनकल्याण समिति ने 6 क्षय रोगियों को लिया गोद,क्षय रोगियों को हीन भावना से न देखें, उनका मनोबल बढ़ाएं-डीटीओ
फर्रुखाबाद 17 अगस्त 2022 सरकार और स्वास्थ्य विभाग क्षय रोग से ग्रसित लोगों को बीमारी से मुक्ति दिलाने को लेकर गंभीर है। इसके तहत आर पी मेमोरियल हॉस्पिटल में भागीरथी जनकल्याण समिति द्वारा बुधवार को 6 टीबी रोग से ग्रसित लोगों को गोद लिया गया |इस दौरान गोद लिए हुए रोगियों को उनके पोषण के लिए गुड़, चना, सत्तू, तिल, गजक, बोर्नवीटा फल आदि दिया गया |जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुनील मल्होत्रा ने कहा कि टीबी रोग लाइलाज नहीं है लेकिन आज भी कुछ जगहों पर इसे मौत की…
सीतापुर – कस्टमर डे पर बैंकिंग के प्रति किया जागरूक
नैमिषारण्य / सीतापुर – इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक आशीष कुमार ने खाताधारकों को बैंकिंग संबंधित जागरूक किया, कस्टमर डे बैंक में आयोजित किया गया जिसमें ग्राहकों को बैंक के संबंधित जागरूकता दी गई तो वही ग्राहकों से होने वाली समस्याओं के बारे में भी पूछा।शाखा प्रबंधक ने इनोसेंट ऐप के बारे में लोगों को बताया कि किस प्रकार से इस ऐप के माध्यम से डिजिटल बैंकिंग का लाभ उठा सकते हैं सिविल के बारे में जानकारी दें कि किस तरह सिविल का महत्व लोन लेने में होता है तो वही…
