फर्रुखाबाद, 20 अगस्त 2022 कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौरान किसी भी कोरोना संक्रमित को कोई परेशानी न हो और सभी को उचित इलाज मिले | इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को सीएचसी कमालगंज, बरौन और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरूष में मॉक ड्रिल कर कोविड संक्रमण से निपटने को लेकर की गयीं तैयारियों को अधिकारियों ने परखा | इसके लिए बनाये गए नोडल अधिकारियों की देखरेख में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया |इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन से एसएमओ डॉ कुमार गुंजन और चिकित्सा अधिकारी…
Month: August 2022
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी ने याकूतगंज स्थित गोबर गैस संयंत्र का फीता काटकर उद्वघाटन किया
जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा आज दिनांक 19 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गोवंश आश्रय स्थल याकूतगंज में गोबर गैस संयंत्र का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया । साथ ही गौ माता का पूजन कर गुड़ चना एवं रोटी खिलाई गई। गोबर गैस सयंत्र के माध्यम से गौशाला में विधुत की आपूर्ति की जाएगी तथा गैस सयंत्र का कनेक्शन गोशाला से 300 मीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला जखा में भी किया गया है, जिससे विद्यालय में प्रत्येक दिवस खाना बनाया जाएगा।…
शाहजहांपुर: जलालाबाद थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह के स्थानांतरण पर कोतवाली में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
जलालाबाद थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह के स्थानांतरण पर कोतवाली में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर एसएसआई मानबहादुर सहित सभी पुलिस कर्मियो व गणमान्य नागरिको ने थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह को फूल माला पहनाकर और स्म्रति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके सभासद गौरव प्रताप राघव ओमकार गुप्ता समाजसेवी रामप्रताप सिंह ब्रह्मकुमार दीक्षित व्यापार मण्डल के संतोष गुप्ता मिंटू विजय मिश्रा गांधी सपा नेता दिनेश गुप्ता फेनी युवा हिन्दू वाहिनी के गौरव गुप्ता राष्ट्रीय बजरंगदल के विपिन सिंह छोटू नन्दू श्रीवास्तव सहित पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे…
मैनपुरी: गोकशी व गैंगस्टर का आरोपी पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।
थाना अध्यक्ष बिछवा अमित सिंह उप निरीक्षक हरेंद्र के साथ फर्दपुर पुल के नीचे वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखते हुए भागा पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के ऊपर फायर कर दिया जिसमें पुलिस बाल-बाल बच गई पुलिस ने काफी दूर तक उसका पीछा किया। जमथरी के समीप पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित मैनपुरी के साथ क्षेत्राधिकारी भोगांव व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।शुक्रवार को शाम…
पाकिस्तानी नम्बर से आया मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज, मिली 26/11 जैसे हमले की धमकी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को फिर से दहलाने की साजिश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को एक वाट्सऐप मैसेज मिला है, जिसमें 26/11 जैसे हमले की धमकी दी गई है। खबर है कि यह मैसेज पाकिस्तानी नंबर से आया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी सूचित किया गया है और जांच में एटीएस भी शामिल हुई है।पाकिस्तानी नंबर से जो मैसेज आया है, उसमें लिखा है, ‘जी मुबारक हो… मुंबई में…
पूनिया-चंद्रशेखर को बुलाकर जेपी नड्डा ने लिया फीडबैक
राजस्थान भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं है। पार्टी के कामकाज को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष को दिल्ली में फीडबैक दिया। दोनों नेता एक साथ दिल्ली गए थे। दोनों नेताओं ने प्रदेश में भाजपा की बूथ लेवल योजना और 200 विधानसभा क्षेत्रों में विस्तारक लगाए जाने की योजना की जानकारी दी। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ आने वाले समय में बनाए जाने वाले मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा…
केरल मुस्लिम नेता ने कहा स्कूलों में लड़के-लड़कियों का एक साथ बैठना खतरनाक, पढ़ाई से विचलित होंगे छात्र
केरल के एक मुस्लिम नेता ने दावा किया है कि स्कूलों में लड़का-लड़कियां का एक साथ बैठना खतरनाक है। उनके इस बयान से विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल यह बयान केरल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के महासचिव प्रभारी पीएमए सलाम ने दिया है। उन्होंने कहा कि लड़कों और लड़कियों को स्कूल की कक्षाओं में एक साथ बैठने की अनुमति देना ”खतरनाक” है। केरल के नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य सरकार अपने यहां लिंग-तटस्थ शिक्षा प्रणाली शुरू करने के प्रयास कर रही है।…
कप्तान बेन स्टोक्स को भी नहीं हुआ भरोसा की स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक हाथ से पकड़ा कैच
इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में एक शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने मिड-ऑन में हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच पकड़ा। इसके बाद क्रिकेट जगत में 36 साल के वेटरन तेज गेंदबाज की खूब वाहवाही हो रही है।तीसरे दिन शुक्रवार को मैच के 78वें ओवर में मैथ्यू पोट्स की गेंद पर कागिसो रबाडा ने जोरदार पुल शॉट लगाया। ब्रॉड मिड-ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने हवा में उछलते हुए गेंद को एक हाथ से…
‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ क्या ‘गेम ऑफ द थ्रोन्स’ को मात दे पाएगी
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के करीब 200 साल पहले की कहानी हाउस ‘ऑफ द ड्रैगन’ में आपको देखने को मिलेगी। आसान भाषा में आपको ‘ऑफ द ड्रैगन’ की कहानी बताएं तो ये हाउस टारगेरियन की कहानी है, जहां कई कोशिशों के बाद भी राजा विसरीज टारगेरियन का कोई बेटा नहीं है, जिसके चलते उसका भाई डेमन टारगेरियन नया राजा बनना चाहता है। लेकिन राजा कई वजहों से अपनी बेटी रेनेरा टारगेरियन को सत्ता सौंपता है, जो इसकी असली हकदार भी है, लेकिन इससे पहले इतिहास में कभी नहीं हुआ होता है।…
रणदीप हुड्डा के जन्मदिन पर जानें खास, रेस्टोरेंट में काम करने से रणदीप डॉन हुड्डा कहलाने तक
बॉलीवुड के दमदार अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda), 20 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा में हुआ था। रणदीप हुड्डा के घर वाले उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन ऐसा हो न सके। रणदीप हुड्डा को फोटोग्राफी और हॉर्स राइडिंग का भी शौक है। रणदीप हुड्डा ने साल 2001 में फिल्म मॉनसून वेडिंग से बॉलीवुड डेब्यू किया था और उसके बाद कभी पीछे नहीं मुड़े। बर्थडे के खास मौके पर आपको बताते हैं रणदीप हुड्डा का बचपन अपनी दादी के साथ…
विजय वर्मा ने डार्लिंग्स के लिए किया था ये प्रयोग, शराब पीकर डायरेक्टर के सामने पहुंचे
‘गली बॉय’ और ‘शी’ के बाद एक्टर विजय वर्मा अब अपनी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के चलते लगातार सुर्खियों में हैं। आलिया भट्ट और शेफाली शाह स्टारर फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में विजय वर्मा ने आलिया भट्ट के पति का किरदार निभाया है जो एक शराबी है और अपनी पत्नी का शोषण करता है। फिल्म में विजय वर्मा के किरदार का नाम हमजा है और एक्टर ने इस रोल की तैयारी में काफी मेहनत की थी।एक हालिया इंटरव्यू में विजय वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म की डायरेक्टर जस्मीत के रीन से रिक्वेस्ट…
फिरोजाबाद:देव स्थली एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
ब्यूरो रिपोर्ट: आज नगर सिरसागंज कुंजपुरा रोड स्थित देव स्थली एकेडमी में योगीराज कृष्ण जी का जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया। जिसमे साक्षी निहारिका माधव अव्या राधिका आदि बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। सभी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की जिसमें विद्यालय परिवार का अभूतपूर्व सहयोग रहा, कि इतने कम समय में शानदार तैयारी करवा दी। जिसमे सुमन जी ,ज्योति जी ,मनु जी का विशेष योगदन रहा। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल विनोद कुमार अवस्थी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अध्यापकों के प्रयास…
रायपुर:- कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष पर युवा यादव महासभा तिल्दा नेवरा के द्वारा निकाली गई भव्य बाइक रैली
(सौरभ यादव)तिल्दा नेवरा:- में युवा यादव महासभा के तत्वाधान में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया था जिसमें काफी संख्या में स्वजातीय बंधुओं एवं भक्तगण उपस्थित हुए बाइक रैली का प्रारंभ सासाहोली के श्री कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करके प्रारंभ की गई पूरा शहर जय यादव जय माधव के उधधोष से छा गया रैली में सैकड़ों की संख्या में यादव बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति थी उसके पश्चात रैली यादव भवन सासाहोली में पूजा अर्चना करके रैली मौली मंदिर होते हुए तिल्दा खरोरा के मुख्य मार्ग होते हुए रैली…
पीलीभीत:अवैध खनन पर मारा छापा
पीलीभीत पूरनपुर।अवैध रूप से हो रहे मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर तहसीलदार ने बड़ी कार्यवाही की।छापामार कर दो ट्रैक्टर ट्रालीयों को मौके पर ही पकड़ लिया। जांच रिपोर्ट उप जिला अधिकारी को देकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।सर्किल क्षेत्र में मिलीभगत के चलते मिट्टी के अवैध खनन का धंधा चरम सीमा पर चल रहा है।खेतों से बड़े पैमाने पर जेसीबी से मिट्टी निकाल कर बिक्री की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजीव नगर में कई दिनो से बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा…
रायपुर:- कृष्ण कुंज का हुआ शुभारम्भ
(सौरभ यादव)तिल्दा-नेवरा:- धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती अनीता शर्मा तथा खनिज विकास निगम के अध्यछ गिरीश देवांगन ..ने फीता काटकर किया शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेश के नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया गया के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक परम्परागत व जीवन उपयोगी वृक्षों की अमूल्य विरासत को संरक्षण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में चिन्हित स्थलों को विकसित कर कृष्ण कुंज निर्माण कर सांस्कृतिक महत्व के बरगद , पीपल , नीम , कदम्ब , जामुन , बेर ,…
पीलीभीत:बच्चों के विवाद में बालिका सहित तीन घायल,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत पूरनपुर।बलरामपुर चौकी क्षेत्र के गांव गुलडिया भूपसिंह निवासी बाबू ने बताया कि उसके परिवार के बच्चे पड़ोस के रहने वाले कल्लू के बच्चों के साथ खेल रहे थे।बच्चों बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इस पर कल्लू के बच्चे ने बाबू के भाई राम अवतार के पुत्र को मार दिया।बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी।आरोप है कि मारपीट का विरोध करने पर कल्लू अपने अन्य सहयोगियों की मदद से उसके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी।बाबू व राम अवतार व…
पीलीभीत:अस्पताल से कूलर चोरी कर ले जा रहे चोर को दबोचा
पीलीभीत पूरनपुर।नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कूलर चोरी कर रहे चोर को मौके पर ही दबोच लिया।उसकी जमकर पिटाई लगाई। उसके बाद सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने चोर सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है।गुरुवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारी अपने कार्य में लगे हुए थे।इसी दौरान एक अज्ञात चोर अस्पताल में जा पहुंचा।एक कमरे में रखा कूलर चोरी कर ले जाने लगा।अस्पताल में कुछ लोगों की नजर चोरी कर ले जा रहे हैं चोर पर पड़ी तो…
फर्रुखाबाद:अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन
फर्रुखाबाद, 19 अगस्त 2022 समुदाय में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता लाने, स्वीकार्यता बढ़ाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सरकार द्वारा शुरू किये गये खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम को जिले में परवान चढ़ाने की कोशिश की जा रही है | हर माह की 21 तारीख को स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में लाभार्थियों की तादाद बढ़ाने पर भी पूरा फोकस किया जा रहा है | इसी को देखते हुए अब जिले के सभी 82 हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर पर भी सोमवार को पहली बार खुशहाल परिवार…
पीलीभीत:दहेज की मांग पूरी न करने पर दंपत्ति को घर से निकाला
पीलीभीत पूरनपुर।दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को जमकर पीटा।बचाने दौड़े उसके पति को भी पीट कर घायल कर दिया। दंपत्ति ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी रुखसोना बेगम का निकाह कुछ साल पहले पूरनपुर के मोहल्ला खानकहा निवासी इरफान के साथ हुआ था।निकाह में मायके पक्ष के लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया।लेकिन दिए गए दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं हुए।निकाह के कुछ ही महीनों बाद एक बुलेट बाइक व दो लाख की नकदी…
पीलीभीत:कोटेदार के खिलाफ जांच करने से बच रहा राशन सप्लाई विभाग।
पीलीभीत/बरखेड़ा:कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद भी भी राशन सप्लाई विभाग के द्वारा गांव मसीत के कोटेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार के खिलाफ कई बार शिकायत कर चुके हैं इसके बावजूद राशन सप्लाई विभाग पूर्ति निरीक्षक के द्वारा गांव में ना तो अभी तक कोई जांच की गई और ना ही कोई कार्रवाई आगे बढ़ाई गई कई बार फोन पर भी पूर्ति निरीक्षक बीसलपुर रजनीश शुक्ल को अवगत कराया परंतु मिलीभगत के कारण पूर्ति निरीक्षक ने भी अभी तक कोई…
