पीलीभीत : आज पुलिस अधीक्षक पीलीभीत , अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर पीलीभीत के पर्यवेक्षण में ड्रग्स व अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना न्यूरिया पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त विकास रुत्र रुप सिहं निवासी काशीराम कालोनी आवास विकास थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत को 200 ग्रा0 नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना न्यूरिया पर अ0स0 395/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । तथा 01 नफर अभियुक्त शान्तिस्वरुप पुत्र नरायनलाल निवासी ग्राम शहादतगंज…
Day: August 26, 2022
सिद्धार्थनगर: एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा रुपये 1,51,400 जाली नोट , छापने के उपकरण के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर: अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत श्री सुरेश चन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व श्री राणा महेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में श्री बलजीत राव, प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार व श्री जीवन त्रिपाठी प्रभारी एसओजी0, श्री शेषनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस मय पुलिस बल द्वारा दिनांक 25-08-2022 को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर (01- शुभम पाण्डेय के कब्जे से 500 के 13 नोट व 200 के 07 नोट नकली भारतीय…
रायबरेली :बिजली के तार की चपेट में आने से गायों की मौत
रायबरेली में आये दिन मवेशियो की मौत हो रही है. एक तरफ गौशाला में गांवों की दुर्दशा है तो वही खेत मे चरने वाली गायों की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई. इस तरह पशुओं की मौत से क्षेत्र में चर्चा है.मामला रायबरेली सलोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कान्हा पुर का है. सवांददाता: मुनेसर
रायबरेली : बिना परमिशन प्रधान पति ने विद्यालय परिसर में लगे आम के पेड़ पर चलाया आरा
डलमऊ तहसील क्षेत्र के पूरे नजरी मजरे कुढ़ा चक शगुन पुर बने प्राथमिक विद्यालय परिसर के अंदर आम का हरा पेड़ लगा हुआ था जिसे वर्तमान प्रधान पति के द्वारा रात के अंधेरे में वन विभाग के बाबू की मिलीभगत के चलते जबरन चोरी छुपे काट कर गिरा दिया गया ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारी से की गई जांच करने पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने जांच में पाया कि हरे आम का पेड़ काटा गया है और प्रार्थी को आश्वासन दिया…
आँवला/बरेली – सिरौली में लाइनमैनों की मनमानी, बढ़ा रही लोगों की परेशानी।
आँवला – सिरौली की विद्युत व्यवस्था लाइनमैनों की बड़ी लापरवाही और मनमानी के चलते बुरी तरह चरमरा गई है। शराबी हो चुके लाइनमैन किसी की नहीं सुनते है। इससेे बिजली की परेशानी हर दिन बढ़ती जा रही है जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।सिरौली बिजली घर और कस्बे सहित आसपास की बिजली व्यवस्था बुरी तरह से चौपट हो गई है। स्थिति यह है कि लाइनमैन सुबह से ही शराब के नशे में धुत होकर बिजली घर पर बैठते हैं। जब किसी की लाइट नहीं आती है या कहीं तार गिरने…
शाहजहांपुर : दलित बच्चेको बिजली के खंभे से बांधकर डंडो से पीटा गया
शाहजहांपुर जनपद के कलान थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी बाराकला गांव में दलित बच्चे शिवम पुत्र राकेश को बिजली के खंभे से बांधकर डंडो से मारापीटा गया। बच्चे ने आरोपी का नाम मुकेश पुत्र चम्पत निवासी बाराकला बताया, घटना दिनांक 22 अगस्त की बताई जा रही है। मामला संज्ञान में आने पर कलान पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की है। सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह ने बताया है कि उक्त प्रकरण में कलान पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते अभियोग पंजीकृत किया गया तथा नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की…
पीलीभीत :विद्यालय तक पहुंचने में बच्चों को करना पड़ता है कीचड़ व पानी का सामना
पूरनपुर-जहां बच्चों के लिए शिक्षा ग्रहण करने हेतु सरकार तमाम प्रकार से योजनाओं को लागू करती है। जिसमें सरकार द्वारा नई शिक्षा तकनीकी पद्धति, बिजली,लड़की,पानी, शौंचालय,पठन सामग्री, स्कूल ड्रेस आदि शामिल हैं। ऐसे में शिक्षा के मंदिर तक पहुंचने के लिए बच्चों को बारिश के पानी व कीचड़ का सामना करना पड़े, तो ऐसे विद्यालय में बच्चे कैसे जाना पसंद करेंगे? बता दें कि ऐसा ही मामला पूरनपुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जनकापुर का है । यह विद्यालय ग्राम पंचायत नरायनपुर ता0 घुंघचिहाई का है ,जिसके ग्राम प्रधान कंधई…
अध्यक्ष पद पर चुनाव कांग्रेस क्यों टाल रही है, पार्टी में अभी तनाव का माहौल
कांग्रेस नेतृत्व ने 28 अगस्त का वर्किंग कमेटी की मीटिंग बुलाई है, जिसमें अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय की जाएगी। कहा जा रहा है कि नेतृत्व ने अध्यक्ष के चुनाव को एक महीने तक टालने का विचार किया है। इसकी वजह यह है कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में उतरने को राजी नहीं हैं। इसके अलावा अशोक गहलोत भी इसे लेकर सहमत नहीं हैं, जिनके नाम की चर्चा जोरों पर चल रही है। कहा जा रहा है कि खुद सोनिया गांधी ने ही उन्हें ऑफर दिया…
भूपेंद्र चौधरी ने गिनाईं प्राथमिकताएं, बने नए यूपी भाजपा अध्यक्ष
चौधरी भूपेंद्र सिंह का प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनना आगामी लोकसभा चुनावों के लिहाज से न केवल पश्चिमी यूपी बल्कि पूरे प्रदेश के लिहाज से पार्टी नेतृत्व का अहम कदम माना जा रहा है। मुरादाबाद के किसी नेता को पहली बार प्रदेश में पार्टी के नेतृत्व का अवसर मिला है। यही कारण है कि कार्यकर्ता इसे अपनी उलपब्धि भी मान रहे हैं। वे जोश में हैं और यही जोश भाजपा के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में तुरुप का पत्ता बन सकता है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के…
भारत लगाएगा क्या एशिया कप 2022 में जीत की हैट्रिक? अजब-गजब संयोग करते हैं इशारा
एशिया कप 2022 का आगाज होने मे अब महज एक ही दिन बाकी है। यूएई में आयोजित इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा, वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को करेगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत की नजरें इस साल एशिया कप में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। भारत ने 2016 और 2018 में एशियाई किंग रह चुका है, ऐसे में लगातार तीसरी बार रोहित शर्मा टीम को चैंपियन बनाना…
भारतीय महिलाओं पर टेक्सास में नस्लीय हमला, बोला इंडिया वापस जाओ
अमेरिका के टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी महिलाओं पर नस्लीय हमले का मामला सामने आया है। यहां के प्लानो शहर के सिक्स्टी वाइन्स रेस्टोरेंट के बाहर चार महिलाएं भारतीय लहजे में बात कर रही थीं। उसी वक्त मेक्सिकन-अमेरिकी मूल की महिला ने इन पर नस्लीय टिप्पणियां और गालियां दीं। महिला ने एक भारतीय महिला को थप्पड़ भी मारा। घटना 24 अगस्त की है, महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।भारतीय महिलाओं में से एक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महिला…
हिंदी सिनेमा में 50 साल की उम्र में ऐ के हंगल ने रखा कदम, 225 फिल्मों में काम किया
एक ऐसे कलाकार जिसने 50 साल के उम्र में फिल्मी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बावजूद उन्होंने 225 फिल्मों में काम किया था। भारत सरकार ने उन्हें 2006 में हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया था। कभी चाचा का रोल हो या बूढ़े बाप का रोल, हर किरदार को ये बखूबी निभाते थे। रील किरदार के जैसी ही उनकी रियल लाइफ भी उतार-चढ़ाव से भरी पड़ी थी। जिसने देश सेवा में भी योगदान दिया था उसे अपनी जिंदगी के अंतिम समय में आर्थिक…
पीलीभीत :खनन माफियाओं के हौसले बुलंद बिना परमिशन खनन जोरों पर
पूरनपुर।क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं जिसको लेकर क्षेत्रीय लेखपाल तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित राजस्व कर्मी खनन कर्ताओं को बढ़ावा देकर मलाई चाट रहे हैं। क्षेत्र में इन दिनों खनन माफिया स्थानीय राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते बिना परमिशन और मानक विपरीत हजारों घन मीटर कृषि योग्य भूमि को तहस-नहस कर रहे हैं। वहीं इसकी जानकारी जिले के जिम्मेदारान अफसरों को शायद नहीं है। लेकिन क्षेत्र में खनन बिना परमिशन के दिन रात चरम पर है। वहीं स्थानीय तहसील क्षेत्र के गांव लालपुर अमृत…
पीलीभीत: पुराने काम की मरम्मत कर ग्राम निधि से निकाला जा रहा है नया पैसा
पूरनपुर; पुरानी ईट लगाकर पंचायत घर टांडा गुलाब राय मे की मरम्मत कराई गई है जिसका पैसा नए कार्य का मोटी रकम निकाल कर ग्राम प्रधान पति मलकीत सिंह व सचिव की मिलीभगत से धन का दुरुपयोग किया जोकि पुराने कार्य को लीपापोती करके नया कार्य दिखाकर भारी रकम निकाल कर प्रधान और सचिव ने बंदरबांट मोटी रकम ग्राम निधि से निकाल लिया जिस पैसे का बंदरबांट जमकर हो रहा है और पूरी पंचायत में कोई कार्य विकास नहीं हुआ जबकि गांव में गंदगी फैली है पंचायत घर के लिए…
जौनपुर:ट्रांसफार्मर पर चढ़े विक्षिप्त युवक की दर्दनाक मौत
शाहगंज(जौनपुर) क्षेत्र के कछरा गांव निवासी युवक गुरूवार की सुबह नई आबादी मोहल्ला स्थित सेंट थामस मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर पर अचानक चढ़ गया। जिसकी करेंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जाता है।उक्त गांव निवासी नीरज यादव (30) पुत्र स्व. जोगेन्दर मानसिक रूप से काफी समय से बीमार चल रहा था। गुरूवार की सुबह करीब 11 बजे वह नगर के नई आबादी मोहल्ला से गुजर रहा था कि अचानक वह सेंट थामस मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर पास…
जौनपुर:कार की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पत्ति घायल
शाहगंज(जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव स्थित कटहिया पुलिया के पास गुरुवार दोपहर असंतुलित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थानान्तर्गत राजेंद्र नगर, करौंदीकलां निवासी मिर्जा जावेद (28) पुत्र मुन्शी अपनी पत्नी शमा परवीन (25) को बाइक पर लेकर खुटहन से घर लौट रहे थे।कटहिया पुलिया के पास सामने से आ रही मारुति कार में…
पीलीभीत ; मॉडल स्कूल के अध्यापकों को किया सम्मानित
पूरनपुर; ग्राम चोखापूरी के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापक द्वारा शिक्षा के प्रसार व बालकों के हित मे ऐसा प्रयास किया गया जो सबके लिए उदाहरण बनता जा रहा है बीते दिनों इसका एक वीडियो वायरल हुआ जिसके पश्चात गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल ने पहुंचकर विद्यालय गणित गार्डन व शिक्षको के विशेष प्रयासों को देखा बच्चों से मुलाकात कर वार्ता भी की एवं यहां पर कार्यरत शिक्षकों मुनीश पाठक, ब्रजबाला आदि को दो शाला ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया श्री खंडेलवाल ने कहा कि इस तरह का मॉडल…
पीलीभीत :रायफल की नोक पर पिटाई कर वाइक सवार को लूटा
पीलीभीत पूरनपुर।देर शाम बाइक से वापस घर लौट रहे बाइक सवार युवक को सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए बाइक रोक ली।राइफल की नोक पर पिटाई लगा कर हजारों रुपए की नकदी लूट ली।मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी मलखान सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपने गांव से मुजफ्फरनगर गया था।देर शाम वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बंजरिया के जंगल में सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने पीछा करते हुए ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक…
पीलीभीत :शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,युवक ने कर ली दूसरी शादी
पीलीभीत पूरनपुर।शादी का झांसा देकर युवक ने दो साल तक युवती से शारीरिक संबंध बनाए।शादी की बात करने पर युवक मुकर गया।उसने एक मंदिर में दूसरी शादी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक ने दो साल पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।युवक शादी का झांसा देकर दो साल से शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है।काफी समय निकल जाने…
पीलीभीत :अश्लील डांस का वीडीओ वना रहे युवक को पुलिस ने धुना
पीलीभीत पूरनपुर।अश्लील डांस का वीडियो बना रहे युवक को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया।पुलिस ने युवक को सूनसान जगह पर ले जाकर जमकर मारा पीटा।पुलिस ने वीडियो व फोटो डिलीट करा दिए।युवक ने पुलिस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कुछ गांवों में धार्मिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन मेला कमेटी के लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में नर्तकियों का अश्लील डांस करा रहे है।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव बागर निवासी सानू सिंह एक पोर्टल न्यूज चेनल का काम करता है।सानू…
