पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति के निकट हरदोई नहर के किनारे बीते 18 अगस्त शाम को एक युवक के चप्पल,व बाइक पड़ी मिली।युवक के नहर में डूबने की आशंका के चलते या कोई और बात को लेकर घर वाले परेशान युवक की हत्या की आशंकागांव टांडा छत्रपति के रहने वाले सुशील कुमार के पास गोपाल की पत्नी का फोन आने पर सुशील ने अपना फोन देवेंद्र को देकर नहर की और चला गया ये सूचना देवेंद्र ने सुशील के घर बालो को नही दी।जिससे परिवारों में रोष उत्पन…
Day: August 20, 2022
पीलीभीत :सम्पूर्ण समाधान दिवस में 20 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 11 का हुआ निस्तारण।
पीलीभीत :जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील सदर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 20 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री…
पीलीभीत :इनरव्हील क्लब पूरनपुर पर्ल्स द्वारा जेआरपी स्कूल में राधा कृष्ण रूप सजाया गया
पूरनपुर इनरव्हील क्लब पूरनपुर पर्ल्स द्वारा जेआरपी स्कूल में राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्लास प्री नर्सरी से क्लास पांचवी तक के बच्चों ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया । जूनियर वर्ग में प्रथम रूद्र सक्सेना, द्वितीय अद्विका खंडेलवाल, तृतीय तनिष्क गुप्ता रहे ।सीनियर वर्ग में प्रथम यू श्रीवास्तव , द्वितीय अविका खंडेलवाल, तृतीय आराध्या गुप्ता रहे । क्लब की अध्यक्ष और स्कूल की प्रिंसिपल पूनम अग्रवाल ने इस प्रोग्राम को सराहा तथा सभी विजई बच्चों को इनाम…
पीलीभीत :अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने छात्र/छात्राओं को ऐथिक्स, सामान्य अध्ययन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी।
पीलीभीत मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जनपद में यूपीएससी/यूपीपीएससी/जेईई/एनईईटी/यूपीएसएसएससी/एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कॉलेज में शिक्षकों/अधिकारियों का गठित पैनल के द्वारा नियमित कक्षाऐं संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा प्रातः 8ः30 बजे से 10ः00 के मध्य सिविल सेवा परीक्षा हेतु ऐथिक्स, सामान्य अध्ययन विषय के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को पढ़ाया गया। जिलाधिकारी द्वारा छात्र छात्राओं को मानव जीवन एवं प्रकृति के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने…
फर्रुखाबाद:स्वास्थ्य विभाग ने मॉक ड्रिल कर परखी कोविड से लड़ने की तैयारी
फर्रुखाबाद, 20 अगस्त 2022 कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौरान किसी भी कोरोना संक्रमित को कोई परेशानी न हो और सभी को उचित इलाज मिले | इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को सीएचसी कमालगंज, बरौन और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरूष में मॉक ड्रिल कर कोविड संक्रमण से निपटने को लेकर की गयीं तैयारियों को अधिकारियों ने परखा | इसके लिए बनाये गए नोडल अधिकारियों की देखरेख में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया |इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन से एसएमओ डॉ कुमार गुंजन और चिकित्सा अधिकारी…
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी ने याकूतगंज स्थित गोबर गैस संयंत्र का फीता काटकर उद्वघाटन किया
जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा आज दिनांक 19 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गोवंश आश्रय स्थल याकूतगंज में गोबर गैस संयंत्र का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया । साथ ही गौ माता का पूजन कर गुड़ चना एवं रोटी खिलाई गई। गोबर गैस सयंत्र के माध्यम से गौशाला में विधुत की आपूर्ति की जाएगी तथा गैस सयंत्र का कनेक्शन गोशाला से 300 मीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला जखा में भी किया गया है, जिससे विद्यालय में प्रत्येक दिवस खाना बनाया जाएगा।…
शाहजहांपुर: जलालाबाद थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह के स्थानांतरण पर कोतवाली में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
जलालाबाद थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह के स्थानांतरण पर कोतवाली में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर एसएसआई मानबहादुर सहित सभी पुलिस कर्मियो व गणमान्य नागरिको ने थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह को फूल माला पहनाकर और स्म्रति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके सभासद गौरव प्रताप राघव ओमकार गुप्ता समाजसेवी रामप्रताप सिंह ब्रह्मकुमार दीक्षित व्यापार मण्डल के संतोष गुप्ता मिंटू विजय मिश्रा गांधी सपा नेता दिनेश गुप्ता फेनी युवा हिन्दू वाहिनी के गौरव गुप्ता राष्ट्रीय बजरंगदल के विपिन सिंह छोटू नन्दू श्रीवास्तव सहित पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे…
मैनपुरी: गोकशी व गैंगस्टर का आरोपी पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।
थाना अध्यक्ष बिछवा अमित सिंह उप निरीक्षक हरेंद्र के साथ फर्दपुर पुल के नीचे वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखते हुए भागा पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के ऊपर फायर कर दिया जिसमें पुलिस बाल-बाल बच गई पुलिस ने काफी दूर तक उसका पीछा किया। जमथरी के समीप पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित मैनपुरी के साथ क्षेत्राधिकारी भोगांव व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।शुक्रवार को शाम…
पाकिस्तानी नम्बर से आया मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज, मिली 26/11 जैसे हमले की धमकी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को फिर से दहलाने की साजिश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को एक वाट्सऐप मैसेज मिला है, जिसमें 26/11 जैसे हमले की धमकी दी गई है। खबर है कि यह मैसेज पाकिस्तानी नंबर से आया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी सूचित किया गया है और जांच में एटीएस भी शामिल हुई है।पाकिस्तानी नंबर से जो मैसेज आया है, उसमें लिखा है, ‘जी मुबारक हो… मुंबई में…
पूनिया-चंद्रशेखर को बुलाकर जेपी नड्डा ने लिया फीडबैक
राजस्थान भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं है। पार्टी के कामकाज को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष को दिल्ली में फीडबैक दिया। दोनों नेता एक साथ दिल्ली गए थे। दोनों नेताओं ने प्रदेश में भाजपा की बूथ लेवल योजना और 200 विधानसभा क्षेत्रों में विस्तारक लगाए जाने की योजना की जानकारी दी। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ आने वाले समय में बनाए जाने वाले मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा…
केरल मुस्लिम नेता ने कहा स्कूलों में लड़के-लड़कियों का एक साथ बैठना खतरनाक, पढ़ाई से विचलित होंगे छात्र
केरल के एक मुस्लिम नेता ने दावा किया है कि स्कूलों में लड़का-लड़कियां का एक साथ बैठना खतरनाक है। उनके इस बयान से विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल यह बयान केरल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के महासचिव प्रभारी पीएमए सलाम ने दिया है। उन्होंने कहा कि लड़कों और लड़कियों को स्कूल की कक्षाओं में एक साथ बैठने की अनुमति देना ”खतरनाक” है। केरल के नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य सरकार अपने यहां लिंग-तटस्थ शिक्षा प्रणाली शुरू करने के प्रयास कर रही है।…
कप्तान बेन स्टोक्स को भी नहीं हुआ भरोसा की स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक हाथ से पकड़ा कैच
इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में एक शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने मिड-ऑन में हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच पकड़ा। इसके बाद क्रिकेट जगत में 36 साल के वेटरन तेज गेंदबाज की खूब वाहवाही हो रही है।तीसरे दिन शुक्रवार को मैच के 78वें ओवर में मैथ्यू पोट्स की गेंद पर कागिसो रबाडा ने जोरदार पुल शॉट लगाया। ब्रॉड मिड-ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने हवा में उछलते हुए गेंद को एक हाथ से…
‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ क्या ‘गेम ऑफ द थ्रोन्स’ को मात दे पाएगी
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के करीब 200 साल पहले की कहानी हाउस ‘ऑफ द ड्रैगन’ में आपको देखने को मिलेगी। आसान भाषा में आपको ‘ऑफ द ड्रैगन’ की कहानी बताएं तो ये हाउस टारगेरियन की कहानी है, जहां कई कोशिशों के बाद भी राजा विसरीज टारगेरियन का कोई बेटा नहीं है, जिसके चलते उसका भाई डेमन टारगेरियन नया राजा बनना चाहता है। लेकिन राजा कई वजहों से अपनी बेटी रेनेरा टारगेरियन को सत्ता सौंपता है, जो इसकी असली हकदार भी है, लेकिन इससे पहले इतिहास में कभी नहीं हुआ होता है।…
रणदीप हुड्डा के जन्मदिन पर जानें खास, रेस्टोरेंट में काम करने से रणदीप डॉन हुड्डा कहलाने तक
बॉलीवुड के दमदार अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda), 20 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा में हुआ था। रणदीप हुड्डा के घर वाले उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन ऐसा हो न सके। रणदीप हुड्डा को फोटोग्राफी और हॉर्स राइडिंग का भी शौक है। रणदीप हुड्डा ने साल 2001 में फिल्म मॉनसून वेडिंग से बॉलीवुड डेब्यू किया था और उसके बाद कभी पीछे नहीं मुड़े। बर्थडे के खास मौके पर आपको बताते हैं रणदीप हुड्डा का बचपन अपनी दादी के साथ…
विजय वर्मा ने डार्लिंग्स के लिए किया था ये प्रयोग, शराब पीकर डायरेक्टर के सामने पहुंचे
‘गली बॉय’ और ‘शी’ के बाद एक्टर विजय वर्मा अब अपनी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के चलते लगातार सुर्खियों में हैं। आलिया भट्ट और शेफाली शाह स्टारर फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में विजय वर्मा ने आलिया भट्ट के पति का किरदार निभाया है जो एक शराबी है और अपनी पत्नी का शोषण करता है। फिल्म में विजय वर्मा के किरदार का नाम हमजा है और एक्टर ने इस रोल की तैयारी में काफी मेहनत की थी।एक हालिया इंटरव्यू में विजय वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म की डायरेक्टर जस्मीत के रीन से रिक्वेस्ट…
