हर घर तिरंगा हर घर मुद्दा : अलप भाई पटेल

तुम मनाओगे आजादी का अमृत महोत्सवहम मनाएंगे देश की बर्बादी का हिसाबोत्सव महोत्सव तो तब मनाया जाता है जब हमें हमारे परिवार सगे संबंधियों समाज और देश में खुशी हो यहां कैसी खुशी कहीं यह खुशी आजादी के लिए तो नहीं कि इसी माह में हमारा देश आजाद हुआ था तो क्या हम उस सच्ची आजादी को प्राप्त कर लिए हैं जिसकी अपेक्षा/सपना हमारे महापुरुषों ने देखी थी या जिस जगह से महापुरुषों ने यह देश समाज हम सब को सौंपा था क्या हम सब या जिन प्रतिनिधियों को हमने…

सीतापुर :नाबालिक पुत्री को भगाने वाले युवक को बचाने हेतु कस्बा इंचार्ज शैलेन्द्र सिंह ने बनाया दबाव?

मिश्रित सीतापुर / कोतवाली मिश्रित के ग्राम परसौली निवासिनी सीता पत्नी सूरज कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था । कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री जो कक्षा 11 की राजेश्वरी इंटर कालेज में छात्रा है । वह दिनांक 9 जुलाई को विद्यालय में फीस जमा करने आई थी । परंतु घर वापस नहीं गई । तो उन्होंने काफी छानबीन की । जब उसका कहीं पता नहीं चला । तो दिनांक 19 जुलाई को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी । कोतवाली पुलिस ने 20…

पीलीभीत : आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर फहरेगा तिरंगा ।

पीलीभीत : उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जवाहर भवन लखनऊ के अनुपालन में दिये गये दिशा निर्देशों के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह तथा हर घर तिरंगा के आयोजन हेतु विस्तुत दिशा निर्देश निर्गत किये गये है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्ग ‘‘Pan India Awareness & Outreach Campaign’’ कार्यक्रम संचालित करते हुए विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं।…

पीलीभीत : जल्द ही लखनऊ से गोमती उद्गम स्थल तक दौड़ेंगीं बसें ।

पीलीभीत : असीम अरूण जी, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण उ0प्र0 सरकार द्वारा वर्तमान सरकार के 100 दिवस पूर्ण होने के अवसर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। उक्त प्रेस वार्ता में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मा0 जन प्रतिनिधियों द्वारा मा0 राज्यमंत्री जी के संज्ञान में लाया गया कि जनपद की तहसील कलीनगर (माधौटांडा) में स्थित मॉ गोमती उद्गम स्थल का जीणोद्वार किये जाने के उपरान्त तट पर संध्या आरती एवं पार्क /कैन्टीन आदि का सौन्दर्यीकरण जिला प्रशासन द्वारा कराया गया।…

पीलीभीत : कार्यों को मानक के अनुरूप व निर्धारित समय सीमा में किया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत : मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यो हेतु की गई घोषणाओं से सम्बन्धित निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्व एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण कराने हेतु नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने ट्रांसमिशन सबस्टेशन का निर्माण की समीक्षा के दौरान अवशेष कार्यों को 15 अगस्त से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। इस कार्य में किसी भी प्रकार शिथिलता न बरती जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने योग वेलनेस सेन्टर संचालन की समीक्षा गई और निर्देशित किया गया कि उ0प्र0 राज्य…

पीलीभीत : राज्य महिला आयोग द्वारा की जायेगी जनसुनवाई।

पीलीभीत : जनपद में राज्य महिला आयोग की सदस्या द्वारा दिनांक 03.08.2022 को होने वाला प्रस्तावित जागरूकता चौपाल एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम जनपद में स्थानी उपचुनाव होने के कारण दिनांक 06.08.2022 को प्रातः 10ः00 बजे महिला जनसुनवाई पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में व सांय 4ः00 बजे ग्राम पंचायत कल्यानपुर नौगवा में मिशन शक्ति के अन्तर्गत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला, क्षेत्राधिकारी सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी व जनसुनवाई के दौरान अपर…

पीलीभीत :तृतीय सोमवार को पांचवी डाक कावड़ यात्रा निकाली गई।

पीलीभीत पूरनपुर सावन के तृतीय सोमवार को पांचवी डाक कावड़ यात्रा निकाली गईरोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया पूरनपुर से गोमती उद्गम स्थान में जाकर वहां पर जल भर के कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई जोकि अशोक कॉलोनी पूरनपुर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के उपरांत समाप्त हुईयह डाक कावड़ पिछले 5 वर्षों से पूरनपुर के नितिन अग्रवाल अंकुर गुप्ता विशाल गुप्ता के अथक प्रयासों से सफलतापूर्वक निकाली जा रही है इस वर्ष भी नितिन अग्रवाल और उनकी टीम ने लगभग 100 कांवरियों के साथ यह…

बरेली :आजादी के अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए लगाएं “हर घर तिरंगा”

बरेली : सरकार के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिये म्यूज इण्टर कॉलेज के तत्वाधान में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा रैली का शुभारंभ जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट से शुरू होकर कुबर प्लाजा पर समाप्त हुई।भारत सरकार द्वारा अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है ।इस उद्देश्य से एक विशाल रैली म्यूज इंटर कॉलेज द्वारा जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से रैली…

पीलीभीत: नागपंचमी पर्व पर गांव अमरैयाकलां में मेले के साथ दंगल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।

पूरनपुर की ग्राम पंचायत अमरैयाकलां में नागपंचमी पर्व पर देवीस्थान पर मेला लगा। मेले में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के पहलवानों ने पहुंचकर दंगल प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमाई। दंगल में अमरैयाकलां के हर्षित कुशवाहा ने तकियादीनारपुर के प्रेमपाल को, अमरैयाकलां के पवन कुशवाहा ने तकियादीनारपुर के कपिल यादव को, अमरैयाकलां के हर्षित कुशवाहा ने धरमंगदपुर के पवन श्रीवास्तव को, अमरैयाकलां के हर्षित कुशवाहा ने तकियादीनारपुर के शाकिर खां को, अमरैयाकलां के धर्मपाल ने रुद्रपुर के शेरसिंह सक्सेना को, अमरैयाकलां के अनिकेत कुशवाहा…

पीलीभीत; मोबाइल की दुकान में लगी आग,लाखों का सामान राख

पूरनपुर।मोबाइल शॉप की दुकान में संदिग्ध परस्थितियों में आग लग गई।आग की तेज लपटें देख खलबली मच गई। मामले की सूचना दुकान स्वामी को दी गई।जब तक आग पर काबू पाया जाता है।तब तक दुकान में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।दुकानदार ने लाखों रुपए के नुकसान होने का अंदेशा जताया है।पीड़ित ने तहसील प्रशासन को सूचना देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।नगर के मोहल्ला पंकज कॉलोनी निवासी अनिल रस्तोगी की पूरनपुर कोतवाली के सामने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है।पिछले कई सालों से वह दुकान के…

पीलीभीत; चकरोड के विवाद पर दो पक्षों में हुआ विवाद

पूरनपुर।चकरोड काटकर खेत में मिलाने को लेकर विवाद हो गया।घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट करते हुए कई को घायल कर दिया।दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।पुलिस ने मेडिकल के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतपुर ता.घुंघचाई निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि उसके घर व खेत को जाने वाले रास्ते को पड़ोसी के खेत स्वामी गुरचरन सिंह,साधू सिंह चकरोड को काटकर अपने खेत में मिला रहा था।इसकी जानकारी लगने पर उसने मौके पर जाकर रोड काटने का विरोध करने लगा।इसी दौरान…

पीलीभीत : किसान पर फायर करने के आरोपियों को भेजा जेल

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव खांडेपुर निवासी निवासी गुरमीत सिंह रविवार की दोपहर घर की रखवाली कर रहा था।इसी दौरान दो संदिग्ध उसके घर के आसपास घूमते दिखे थे।पीडित ने जब ललकारा तो दोनों संदिग्धों ने जान से मारने की नियत से उसके ऊपर फायर कर दिया था।जिससे वह बाल-बाल बचा था।घेरा बंदी करते हुए ग्रामीणों ने दो को मौके पर पकड़ लिया था।पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अलीशेर निवासी रसियाखानपुर व अलीजान निवासी कंजाखेड़ा बताया था।तलाशी लेने पर दोनों के पास से 315 बोर तमंचा,दो कारतूस,एक खोखा,चाकू बरामद किया…

पीलीभीत : गुलड़िया भूपसिंह के चोर को तीन साल की सजा

मामला पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलरिया भूपसिंह का है गांव निवासी बुद्धा लाल का वर्ष 2015 में पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र कुशवाहा से विवाद हो गया था।जिस पर आरोपी सुरेंद्र कुशवाहा पुत्र राम मौर्य कुशवाहा ने बुद्धा लाल के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की,जान से मारने की नियत से पीड़ित पर फायर कर दिया था।इस मामले की पूरनपुर कोतवाली में धारा 323,504,336,452,25 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने 7 साल बाद…

बरेली :ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

बरेली -आंवला तहसील के गांव लीलौर सहसा सर्वेश पुत्र देवेंद्र अपनी दवा लेने के लिए ब्योधन खुर्द आ रहे the तभी सामने से आते हुए ट्रैक्टर ने आते हुए, उनके साईट मार दी जिसके कारण उनका पैर ट्राली के एंगल मे फंस गया और वह ट्राली की चपेट मे आ गए जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गयीपरिजनों को सूचना दी गयी तो परिजनों ने पुलिस को इत्तीला दी जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बरेली :अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक़्कर युवक की हालत खतरे मे

बरेली :युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस में बैठाकर निजी अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है जानकारी के अनुसार गांव बड़ा सिरसा राजपुर कला निवासी सुरजीत सिंह बाइक के द्वारा मीरगंज की ओर से बरेली जा रहे थे फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे के चिटौली अंडरपास पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रोड पर गिरने से बाइक सवार सुजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया,…

बरेली :खरीदारी करते समय बाइक सवारों ने महिला की खींची चैन

बरेली :इज्जतनगर में एयरफोर्स गेट के पास रहने वाले दिनेश सिंह रविवार शाम को अपनी पत्नी कविता के साथ खरीदारी करने के लिए निकले थे, उनकी पत्नी कविता ठेले से फल खरीद रही थी इसी दौरान आए दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली, महिला शोर मचाते हुए उनके पीछे भागी, उनके पति ने भी लुटेरों का पीछा किया, लेकिन बदमाश वहां से फरार हो गए, दिनेश सिंह ने इज्जतनगर पुलिस को बाइक सवार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी

बरेली :जहरीले कीड़े के काटने से दो सगी बहनो मे से एक की मौत एक की हालत नाजुक

बरेली : जानकारी के अनुसार बिथरी चैनपुर के गांव आलमपुर में गजरौला के रहने वाले नियामत अली मजदूरी करते हैं उन्होंने बताया कि कल रात कमरे में तखत पर उनकी बेटी मुस्कान और नेहा सो रही थी इसी बीच रात को उनको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया जिससे उनकी हालत बिगड़ने पर सरकारी सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान बेटी नेहा की मौत हो गई जबकि मुस्कान की हालत अब भी गंभीर बनी…

बरेली :बीबी ने शौहर पर मिर्ची बाला तेजाब, हालत गंभीर, पुलिस जुटी महिला की तलाश मे

 नवाबगंज क्षेत्र का एक चौंकाने सनसनी वाला मामला सामने आया है. एक पत्नी ने अपने ही पति को तेजाब डालकर उसे जला दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया, इतना ही नहीं पत्नी फराह ने अपने पति यासीन को तेजाब से जलाने के लिए पहले बाथरूम में प्रयोग होने वाले तेजाब को गैस के चूल्हे पर खूब देर तक गर्म किया. जब तेजाब खौल गया तो फिर उसमें मिर्ची मिलाई, जिससे कि पति को अधिक पीड़ा हो, झगड़े के दौरान मौका मिलते ही खौलता हुआ तेजाब पत्नी फरहा ने…

रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने घेरा तिल्दा एसडीएम कार्यालय : गौरी शंकर बोले-केंद्र की योजनाओं को जनता तक नहीं पहुंचने दे रही छत्तीसगढ़ सरकार

(सौरभ यादव)तिल्दा-नेवरा :- भूपेश सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने मंगलवार को तिल्दा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो अनुराग सिंहदेव,जिला पंचायत उपाध्यक्ष टंक राम वर्मा उपस्थित थे।गौरीशंकर अग्रवाल ने भूपेश सरकार को घेरते हुए कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त है और इनके विधायक और मंत्री…

फर्रुखाबाद:कुपोषण के शिकार बच्चों को भेजा जाता है पोषण पुनर्वास केंद्र,माह के पहले मंगलवार को मनाया जाता है वजन दिवस

फर्रुखाबाद, 2 अगस्त 2022 जिले के 1752 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों का वजन व लम्बाई माप कर वजन दिवस मनाया गया l इस मौके पर शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों का उम्र के हिसाब से वजन, लम्बाई के हिसाब से वजन तथा उम्र के हिसाब से लम्बाई का माप कर कुपोषित, अतिकुपोषित और सामान्य बच्चों का चिन्हांकन किया गया | इसके साथ ही बच्चों के साथ आये माता-पिता को पौष्टिक आहार, एनीमिया व डायरिया से बचाव तथा साफ़-सफाई के बारे में जानकारी दी…