बरेली :बकरीद और काँवड़ यात्रा के लिए सम्पन्न हुई शांति बैठक

बरेली /यूपी : इज्जत नगर बैरियर नंबर 2 चौकी परिसर में बकरीद एवं कांवर यात्रा को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया मीटिंग में प्रमुख समाज सेवी, संभ्रांत, एवं गणमान्य व्यक्ति के अलावा क्षेत्र के हिंदू मुस्लिम समुदाय  के लोगों के साथ बैठक की, पीस कमेटी की मीटिंग में इंस्पेक्टर रेखा चौहान ने संबोधित करते हुए कहां बकरीद और कावड़ यात्रा के मद्देनजर पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया है सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाए किसी प्रकार की नई परंपरा ना डालें, बकरीद पर…

लखनऊ : केजीएमयू, प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग के डॉ कमलेश्वर सिंह ने करियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, लखनऊ में दिया व्याख्यान

7जुलाई 2022को यु0पी डेंटल काउंसिल के सदस्य केजीएमयू, प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग के डॉ कमलेश्वर सिंह, (प्रोफेसर जूनियर ग्रेड) ने करियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, लखनऊ में “रैगिंग के खतरे को रोकने के उपाय” विषय पर अतिथि व्याख्यान दिया । प्राचार्य डॉ. बालसुंधरी श्रीधर ने डॉ. सिंह का पुष्पगुच्छ व शॉल देकर स्वागत व अभिनंदन किया।उन्होंने कहा कि अतिथि व्याख्यान से बीडीएस बैच 2022 के फ्रेशर छात्रों की रैगिंग को रोकने में मदद मिलेगी। डॉ. कमलेश्वर ने कहा कि रैगिंग किसी भी प्रकार का उच्छृंखल आचरण है, चाहे वह कृत्य…

बरेली/आँवला – थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर क्षेत्राधिकारी आँवला एवं उप जिला अधिकारी ने संपन्न की पीस कमेटी की बैठक।

आँवला – थाना सिरौली में आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा, कावड़ यात्रा को लेकर क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा एवं उपजिलाधिकारी एन राम ने पीस कमेटी की बैठक संपन्न की। क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि ईद उल जुहा पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी बिल्कुल नहीं की जाएगी.। कुर्बानी के बाद साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट ना करें। आपस में ऐसा मैसेज एक दूसरे को फॉरवर्ड ना करें जो भड़काऊ हो। त्योहारों…

बरेली/आँवला – सीडीओ ने लीलौर झील का किया निरीक्षण।

आँवला – मुख्य विकास अधिकारी जगप्रवेश ने ब्लाक मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में बैठकर उन्होंने सभी कर्मचारियों से कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारे में पूछा। यहाँ के निरीक्षण के बाद सीडीओ महाभारत कालीन प्राचीन लीलौर झील पहुंचे और वहां पहुंच कर झील में पानी आने के स्त्रोत के बारे में डीसी मनरेगा गंगाराम व खण्ड विकास अधिकारी रामनगर आशीष पाल से जानकारी ली।तो अधिकारियों ने बताया रामपुर के गांव भौंरकी की तरफ से यहाँ जल आ सकता है।बरेली जनपद की…

पीलीभीत:पुलिस ने पति सहित सात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

पीलीभीत पूरनपुर।दहेज की मांग पूरी न करने पर सुसरालियों ने गर्भवती विवाहिता की पिटाई लगा कर घर से निकाल दिया।यही नहीं पति ने तीन तलाक भी दे दिया।तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। नगर के मोहल्ला नूरी नगर पूरनपुर देहात निवासी नईम ने अपनी पुत्री निशा का निकाह डेढ़ साल पूर्व नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी जुबेर के साथ किया था।निकाह में मायके पक्ष की ओर से दहेज दिया गया।लेकिन दिए गए दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं हुए।निकाह के कुछ महीने बाद ससुरालियों…

पीलीभीत:अंडर पास की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत पूरनपुर।अंडर पास का निर्माण न कराए जाने से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।कई बार धरना प्रदर्शन करने के बावजूद समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।इसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीआरएम बरेली मंडल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर शीघ्र ही समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग की है।नगर के रेलवे लाइन के पार करीब एक लाख की आबादी रहती है।शहर का कपड़ा,किराना,इलेक्ट्रॉनिक,सब्जी सहित काफी व्यापार इसी लाइन पार स्थित है।उसके बावजूद अंडरपास का निर्माण नहीं कराया गया…

पीलीभीत:पुलिस ने असलाह सहित तीन को हिरासत में लिया।

पीलीभीत /पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया सुल्तानपुर निवासी अतिन्दर पाल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र अकाल अकाडमी गोमती गुरुद्वारा में पढ़ाई करता है।गुरुवार को वह अपने पिता पिंदर सिंह के साथ अपने पुत्र को लेने स्कूल आया।उसने बताया कि छुट्टी होने में समय था।इस पर वह स्कूल के पड़ोस में दुकान पर बैठ गया।कुछ ही देर बाद बच्चों की छुट्टी हो गई।आरोप है कि अचानक वैगपुर निवासी गुरजंट सिंह व राजवीर सिंह नाजायज असलहों से लेस होकर मौके पर पहुंच गए।आरोप है कि पीड़ित की गाड़ी के आगे ट्रैक्टर…

पीलीभीत:जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

पीलीभीत :जिलाधिकारी पुलकित खरे ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत चयनित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया करीब 2 महीने पहले शासन के निर्देश पर जिले के सभी विद्यालयों ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन किए थे इसके बाद डीएम के स्तर से जनपदीय अधिकारियों की की टीम बनाई गई और टीम बनाने के बाद विद्यालयों के आवेदन पत्रों का सत्यापन किया गया सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को गांधी सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत जो स्कूल…

पीलीभीत:फ्लड पीएसी के जवानों ने नदी में डूब रहे व्यक्ति को बचाने व टापू में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने का किया पूर्वाभ्यास।

पीलीभीत: कलीनगर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पीलीभीत के तत्वाधान में आज अन्तर्गत शारदा नदी के नगरिया खुर्द कला, ढकिया ता0 महाराजपुर घाट पर बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य की मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोेजित की गई। उक्त कार्यक्रम राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, अग्निशमन, आपूर्ति विभाग, पशुपालन, बाढ़ खण्ड, पंचायतीराज विभाग, आपदा सलाहकार एवं आपदा विशेषज्ञ सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।उक्त कार्यक्रम में तीन ट्रक, दो जिप्सी, दो वाहन अग्निशमन, दो टाटा सूमो, नाव, मोटर वोट, हैलमेट लाइफ जैकेट, ट्यूब, रस्ता, सर्च लाईट, खाली बोतलें आदि…

लखनऊ के लोहिया संस्थान में बनेगा 100 रुपए का पर्चा : अब इलाज हुआ महंगा

लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब मरीजों को इलाज महंगा मिलेगा। OPD समेत हर इलाज के लिए मरीजों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। शासन के आदेश के बाद नई व्यवस्था 9 जुलाई से लागू करने का फैसला लिया गया है। अभी तक संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक में भर्ती होने वाले मरीजों को फ्री इलाज मिलता है। केवल एक रुपए के पर्चे पर OPD में इलाज होता है। मगर, बदलाव के बाद अब OPD के लिए 100 रुपए का पहला रजिस्ट्रेशन कराना होगा। हालांकि इमरजेंसी में…

बरेली/आँवला – कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मनाया गया वन महोत्सव सप्ताह।

आँवला – ब्लाक रामनगर क्षेत्र के स्कूलों में वन महोत्सव सप्ताह दिवस पर सभी स्कूलों में बृक्षारोपण किया गया वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के संस्थापक ब चेयरमैन पीयूष आर्य ने फलदार पौधे लगाकर कर की और छात्रों व समस्त स्टाफ को एक-एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया और उस पौधे की पूरी जिम्मेदारी व देखभाल करने का भी भरोसा लियावह शिक्षक विकास ने वन महोत्सव सप्ताह के महत्व को सभी के सम्मुख रखा इस दौरान कुo शिवका, कुनाल, विकास अंबेडकर, अस्मित मिश्रा,…

बरेली : कृषि रक्षा इकाई की गिरती छत से भाजपा मंडल अध्यक्ष बाल बाल बचे,

राजकीय कृषि रक्षा इकाई नवाबगंज की छत भरभरा कर गिर गई उसी समय भाजप मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं शशी कपूर निवर्तमान सदस्य जिला पंचायत ,प्रधान धर्मेंद्र कुमार जब ट्राइकोडर्मा लेने आये मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ,शशी कपूर, धर्मेंद्र प्रभारी कृषि रक्षा ईकाई भानुप्रताप बाल बाल बचे हो सकती थी बड़ी घटना इससे पूर्व में भी क्षतिग्रस्त बिल्डिंग की शिकायत की जा चुकी थी घबराएं हुए मण्डल अध्यक्ष शशी कपूर ने जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह को घटना की जानकारी दी और कहा भविष्य में ऐसी घटना न घटे इसे…

फर्रुखाबाद:सोमवार को मनाया जाएगा परिवार नियोजन परामर्श दिवस

फर्रुखाबाद : विश्व में प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है इस बार यह दिवस परिवार नियोजन परामर्श दिवस के रूप में मनाया जायेगा l इस दिन मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के किसी भी हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर के सामूदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और परिवार नियोजन की सेवा ले चुके या लेने वाले लाभार्थी से वर्चुअल माध्यम से बात कर उनसे परिवार नियोजन की सेवाओं के बारे में जानकारी करेंगे l इसी को देखते हुए परिवार नियोजन के जनपद सलाहकार विनोद कुमार ने सीएचसी बरौन…

बरेली :तेज रफ्तार बनी जान की दुश्मन हुई एक की दर्दनाक मौत

बरेली /यूपी :बहेड़ी की नगर पंचायत रिछा से मजदूरी कर के बाइक से अपने घर मानपुर जा रहे तीन भाइयों को मानपुर पेट्रोल पंप के पास एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी, कार सवार टक्कर मारकर फरार हो गया क्षेत्रीय राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों से घायलों की पहचान शकील अहमद , इरशाद और नन्नेह के रूप में हुई, सड़क हादसे में नन्हे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शकील और इरशाद की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद तीनों…

बरेली : आँवला के दो लोग हुए जहरखुरानी के शिकार, बाद मे लूट लिए रूपये

बरेली /यूपी : बरेली के थाना आवला के गांव अतर छेड़ी निवासी मोहम्मद अमीनुद्दीन कादरी कई साल से दिल्ली में रहकर काम करता है बुद्धवार की रात को दिल्ली पैसेंजर से घर वापस आ रहा था रास्ते में हापुड के पास साथ में बैठे एक अज्ञात व्यक्ति ने चाय पिलाई जिससे दो लोग बेहोश हो गए दोनों के बेहोश होने के बाद जहर खुरानी गिरोह के सदस्य उनके पास रखें रुपए निकाल कर ले गए। पीड़ित अमीनुद्दीन क़ादरी ने बताया कि वह बकरा ईद के लिए घर पर जा रहा…

बरेली :मदन मोहन वेलफेयर सोसायटी ने सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए जागरूक किया

आज दिनांक 7 जुलाई 2022 को नगर निगम की आई ई सी टीम तथा मदन मोहन वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष सुधा सक्सेना द्वारा प्राथमिक विद्यालय तथा जूनियर हाई स्कूल रहपुरा चौधरी में सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को शपथ दिलाई गई साथ ही साथ प्लास्टिक से होने वाले हानियों के बारे में अवगत कराते हुए जागरूक किया गया।

बरेली :दहेज के लिए मार कर फंदे पर लटका दी हमारी बेटी साहब, आरोप

 बरेली /यूपी _थाना शाही क्षेत्र के गांव कुल्छा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई, मृतका के (मायके वालों) परिजनों न ससुरालियों पर दहेज के खातिर हत्या कर फंदे पर लटकाने का लगाया आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतका के पिता भुवनेश्वर ने आरोपी पति समेत चार लोगो के खिलाफ थाने में दी तहरीर है, जानकारी के अनुसार पीलीभीत के थाना दियूरिया कला के ग्राम रामनगर जगतपुर निवासी भुवनेश्वर कुमार ने अपनी बेटी मनोरमा की शादी बरेली…

बरेली :कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलोजी ने मनाया वन महोत्सब वीकेंड

बरेली /यूपी : सिरौली सोना नगर ब आसपास क्षेत्र के स्कूलों में बन महोत्सव सप्ताह दिवस पर सभी स्कूलों में बृक्षारोपण किया गया वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के संस्थापक ब चेयरमैन पीयूष आर्य ने फलदार पौधे लगाकर कर की और छात्रों व समस्त स्टाफ को एक-एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया और उस पौधे की पूरी जिम्मेदारी व देखभाल करने का भी भरोसा लियावह शिक्षक विकास ने वन महोत्सव सप्ताह के महत्व को सभी के सम्मुख रखा इस दौरान कुo शिवका, कुनाल,…

पीलीभीत : जनपदीय साइबर सेल टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

पीलीभीत समाज में बढ़ते हुए साइबर अपराधों से रोकथाम एवं बचाव हेतु जानकारी देने के दृष्टिगत आज दिनांक 07.07.22 को सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर पीलीभीत में जनपदीय साइबर सेल टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया तथा उनको साइबर से सम्बन्धित होने वाले क्राइम इन्टरनेट बैकिंग, एटीएम कार्ड/डेविड कार्ड/क्रेडिट कार्ड, ओलेक्स फ्राड, वालेट/यूपीआई से संबंधित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्एप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के सम्बन्ध में सावधानियां, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हास्टएप आदि सोशल…

पीलीभीत : शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा आगामी त्यौहारों बकरीद एवं कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित की गयी पीस कमेटी की बैठक।

पीलीभीत शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा आगामी त्यौहारों बकरीद एवं कावड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस लाइन पीलीभीत में जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 द्वारा धर्मगुरूओं एवं सभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी। इस दौरान धर्मगुरुओं एवं संभ्रान्त नागरिकों से बकरीद एवं कावड़ यात्रा को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु शासन-प्रशासन की मदद करने की अपील की गयी तथा किसी प्रकार के अफवाह एवं भ्रामक खबरों पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वालों की…