राजस्थान में कांग्रेस खेमे में भी द्रौपदी मुर्मू को मिले अतिरिक्त वोट

राष्ट्रपति चुनाव में राजस्थान कांग्रेस में भी सेंधमारी हुई है। द्रौपदी मुर्मू को राजस्थान में 75 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के 70 और हनुमान बेनीवाल की आरएलपी के तीन विधायकों ने मुर्मू को वोट दिया था। इसके अलावा दो अन्य वोट मुर्मू को मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस के खेमे में सेंधमारी हुई है। राष्ट्रपति चुनाव के आए नतीजे के अनुसार राजस्थान से 75 विधायकों ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया। 123 मत कांग्रेस व विपक्षी दलों के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के खाते…

आखिरकार सिन्हा क्यों मुर्मू के सामने नहीं टिक पाए … क्या विपक्ष से उम्मीदवार चुनने में हुई गलती?

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 64.3% वोटों के साथ आसानी से जीत हासिल कर ली। इन नतीजों से एक बार फिर यह साफ हो गया कि देश में विपक्षी राजनीतिक दलों के बीच मजबूत एकता का कितना अभाव है। विपक्ष के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा भी बरकरार है। हालांकि कुछ विश्लेषकों का यह भी कहना है कि विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार आम-सहमति से नहीं चुना गया।विपक्ष की ओर से इस तरह की बयानबाजी तो खूब हुई कि 2024 में नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल…

ब्रिटेन में 9% महंगाई बढ़ी; छात्र नहीं दे पा रहे हैं किराया, सड़क पर सोने को मजूबर

ब्रिटेन में 9% महंगाई बढ़ने के कारण विदेशों में पढ़ाने वाले छात्रों के सामने लिविंग क्राइसिस तेजी से बढ़ रहा हैं। ये छात्र किराया नहीं दे पा रहे हैं। जो छात्र अपने रिश्तेदारों के घर पर रह रहे थे, बढ़ती महंगाई के कारण उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ऐसे में कुछ छात्र सड़क पर सोने को मजबूर हैं। कोई अपने दोस्तों के यहां जाकर रह रहा है तो कोई पार्ट टाइम जॉब तलाश रहा है ताकि वह भी अपने लिए बेहतर घर की तलाश कर सके।…

रानिल विक्रमसिंघे के श्रीलंका में नए राष्ट्रपति बनने पर मचा कोहराम, प्रदर्शनकारियों ने टेंट उखाड़े

रानिल विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति बनने के बाद भी श्रीलंका में शांति में बहाली नहीं हुई है। उन्हें गोटबाया का मोहरा बताते हुए प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन और तेज कर दिया है। इधर, गुरुवार देर रात कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति सचिवालय के परिसर के बाहर, गाले फेस में फोर्स और सैकड़ों प्रदर्शनकारी आमने-सामने हो गए। राष्ट्रपति सचिवालय के परिसर के बाहर प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए सशस्त्र सैनिकों को तैनात किया गया था। प्रदर्शन को कंट्रोल करने के लिए सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों के टेंट उखाड़ना शुरू कर दिए तो वे…

इकाना में 9 अक्टूबर को होगा मुकाबला, लखनऊ में इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मुकाबले के एक मैच की मेजबानी लखनऊ करेगा। सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 9 अक्टूबर को होगा। सीरीज का पहला वनडे रांची और तीसरा वनडे दिल्ली में होगा। गुरुवार देर रात को सीरीज की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने की।लखनऊ का इकाना स्टेडियम टीम इंडिया के लिए अब तक लकी रहा है। यहां अब तक टीम इंडिया के तीन इंटरनेशनल मैच हुए हैं। पहला 18 से 22 जनवरी 1994 में…

सामंथा रुथ प्रभु नागा चैतन्य संग रिश्ते पर बोलीं: ‘हम एक कमरे में रहे तो धारदार चीजें छिपानी पड़ेंगी’

करण जौहर ने अपने शो ‘कॉफी विद करण 7’ के लेटेस्ट एपिसोड में सामंथा रुथ प्रभु और अक्षय कुमार का स्वागत किया। इस एपिसोड के प्रोमो पहले ही वायरल हो चुके हैं। करण ने सामंथा से उनके पूर्व पति नागा चैतन्य को लेकर सवाल पूछा। अभिनेत्री ने बताया कि उनके रिश्ते काफी खराब हो चुके थे। ऐसी स्थिति नहीं थी कि वो आपसी सहमति से एक साथ रह सकें। बीते साल ही सामंथा और नागा अलग हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद सामंथा को…

किस वजह से पत्नी ट्विंकल के सामने जोड़ते हैं हाथ, कभी पैर भी छूने पड़ते, अक्षय कुमार ने किया खुलासा

अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु साथ में करण जौहर के शो कॉफी विद करण के तीसरे एपेसिड में आए। दोनों ने साथ में खूब मस्ती की और करण के सवालों के काफी मजेदार जवाब भी दिए जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इस दौरान अक्षय कुमार ने एक दिलचस्प बात भी बताई। उन्होंने बताया कि एक वजह से वह पत्नी ट्विंकल के हाथ जोड़ते हैं और कभी-कभी तो पैर भी छूते हैं। दरअसल, यह तो अब सब जानते हैं कि ट्विंकल अब राइटर हैं और कई बार वह…

बॉलीवुड सो कॉल्ड मर्दों के जरिए चलाया जाता है, इसीलिए मुझे ज्यादा काम नहीं मिला : मल्लिका शेरावत

‘मर्डर’ और ‘वेलकम’ फेम मल्लिका शेरावत ने पिछले साल वेब सीरीज नकाब से कमबैक किया था। अब उनकी रजत कपूर के डायरेशन और एक्टिंग वाली ‘आरके/आरके’ आ रही है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में मल्लिका ने बताया कि आखिर क्यों उनका करियर इंडस्ट्री में उंचाई नहीं छू पाया है।ये बात तो डायरेक्टर रजत कपूर से ही पूछनी पड़ेगी। मुझे भी फिल्म ऑफर हुई थी, मैंने भी उनसे यही पूछा था कि रजत जी ये टाइटल क्या है? डबल रोल वाला सस्पेंस तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।पचास…

पीलीभीत : शादी के दबाव पर युवक ने किया इंकार,रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत पूरनपुर।शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए।शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने इंकार कर दिया।पुलिस ने युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को गांव के ही एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया।शादी का झांसा देकर दो साल तक युवक युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा।इस दौरान युवती ने कई बार युवक पर शादी करने का दबाव बनाया।लेकिन वह टालमटोल करने लगा।युवक 6 जुलाई को परिजनों की गैरमौजूदगी में…

बरेली :बरेली के इस स्कूल ने सिख छात्रों को पगड़ी बाँधने पर लगानी चाही रोक

ईसाई मिशनरी की ओर से संचालित बरेली के सेंट फ्रांसिस स्कूल ने सिख छात्रों को पगड़ी, कृपाण या कड़ा धारण करने पर रोक लगा दी है. स्कूल प्रबंधन ने चेतावनी दी कि यदि नियम नहीं माना तो स्कूल में पढ़ पाना संभव नहीं होगा. कृपाण आदि धारण करना है तो नाम कटाकर किसी दूसरे स्कूल चले जाएं. मामला सामने आने के बाद बच्चों के अभिभावकों में आक्रोश है. गुरुवार को छात्रों के परिजनों ने स्कूल कैंपस में पहुंचकर विरोध जताया, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने माफी मांग ली है. मामला बारादरी थाना…

पीलीभीत : दोनों ओर से चले लाठी डंडे व धारदार हथियार,क्रास रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत पूरनपुर।रास्ते के निकास को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे पुलिस को तहरीर दी।पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी सुखलाल और राजाराम के मवेशी दरवाजे के सामने रास्ते में बांधे जाते हैं।गुरुवार को पशु बांधने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।पहले दोनो पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई। धीरे-धीरे मामले ने तूल पकड़ लिया।दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर आमने-सामने आ गए।देखते देखते दोनों पक्षों में…

पीलीभीत : जमीन पर घसीट कर पीटा,नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत पूरनपुर।दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर हत्या करने का प्रयास किया।असफल होने पर उसको कर घर से निकाल दिया।बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव श्रीनगर निवासी श्यामाचरण ने अपनी पुत्री बसंती की शादी लखीमपुर जिले के गांव भोगियापुर निवासी राकेश के साथ की थी। शादी में मायके पक्ष की ओर से सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया गया।आरोप है…

पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक देर शाम गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रातः जनसुनवाई के दौरान समस्त अधिकारी दो रजिस्टर तैयार करें जिसमें शिकायत को ब्यौरा अंकित किया जाये एवं दूसरे रजिस्टर में जन प्रतिनिधियों से सम्बन्धित शिकायतों का ब्यौरा अंकित कर शिकायत के निस्तारण आख्या भी अंकित करें। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों की कमियों को 05 दिवस के अन्दर ठीक कराकर युवक मंगल दल के हैण्डओवर करने…

पीलीभीत : कांवड़ यात्रा एवं शिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन रहे अलर्ट-पुलिस अधीक्षक।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक देर शाम गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कांवड़ यात्रा में जिन लोगों की मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगी है उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेट यह ध्यान रखें कि श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाए तथा एंबुलेंस सेवा, सड़कों पर गड्ढे आदि को प्रत्येक दशा में देख लिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों…

पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय द्वितीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण टीकाकरण अभियान की जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में एमओआईसी बरखेडा, बिलसण्डा व बीसलपुर अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिये गये। बैठक में स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन के कार्यों में प्रगति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि एमओआईसी बिलसण्डा, पीलीभीत, हजारा व मरौरी का स्पष्टीकरण जारी कर आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया जाये। उन्होंने सभी को…

पीलीभीत : आंगनबाडी केन्द्रों हेतु बच्चों के प्रयोगार्थ फर्नीचर क्रय किये जाने सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में अवस्थित (को-लोकेटेड) आंगनबाडी केन्द्रों हेतु बच्चों के प्रयोगार्थ फर्नीचर क्रय किये जाने सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों में जो भी आंगनबाडी केन्द्र है उनमें बच्चों के बैठने हेतु फर्नीचर के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व में फर्नीचर किया गया हो तो उसका प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर लें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि फर्नीचर जैम पोर्टल के माध्यम से क्रय किया जाये।…

पीलीभीत : चोरों ने क्रेन के चोरी कर लिए रिम सहित चार टायर

पीलीभीत पूरनपुर ना सिरसा चौराहे पर खड़ी क्रेन से बीती रात अज्ञात चोरों ने चार टायर रिम सहित चोरी कर लिए।सुबह जानकारी लगने पर पीड़ित के होश उड़ गए।काफी सुरागकशी करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलाई निवासी रोहित शुक्ला ने बताया कि उसने एक क्रेन 15 दिन पहले फाइनेंस कंपनी द्वारा काम करने के लिए खरीदी थी। जिसका रजिस्ट्रेशन अभी उसको प्राप्त नहीं हुआ है। आसाम रोड पीडब्ल्यूडी के सामने अस्थाई कार्यालय…

फर्रुखाबाद:जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस

फर्रुखाबाद 21 जून 2022 ‘जीवन में भरो रंग, परिवार नियोजन के संग’ का सन्देश समुदाय में पहुँचाने हेतु गुरूवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया, साथ ही सीएचसी कमालगंज में शिविर लगाकर महिला नसबंदी की सेवा भी दी गई lइस दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर योग्य दम्पत्तियों और नव विवाहित जोड़ों को बास्केट ऑफ़ चॉइस से गर्भनिरोधक साधनों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया | इच्छुक दम्पत्तियों को उनके मन मुताबिक गर्भनिरोधक सेवाएं प्रदान की गयीं |अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और परिवार…

पीलीभीत : कंपनी में काम कर रहे युवक की बिजली करंट से मौत

पीलीभीत पूरनपुर।दिल्ली में काम करने गए युवक की बिजली करंट से हालत बिगड गई।युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव जोगराजपुर निवासी रामप्रताप वर्मा का 32 वर्षीय पुत्र वीरू वर्मा जो कि लगभग तीन-चार वर्ष से दिल्ली में स्थित एक कंपनी में काम करता था।वुद्धवार को कंपनी के अंदर…

रायबरेली :व्यापारियों ने नवागंतुक थाना अध्यक्ष का किया स्वागत

डलमऊ/ रायबरेली :उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य ने अपने पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंच कर नव आगंतुक थाना प्रभारी पंकज तिवारी का अंग वस्त्र पहनाकर व पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया ज्ञात हो पूर्व में डलमऊ थाने का प्रभार संभाल रहे थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी का तबादला गैर जनपद हो जाने पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने 112 का प्रभार देख रहे पंकज तिवारी को डलमऊ थाने की कमान सौंपी है बताया जा रहा है कि पंकज तिवारी अपराध एवं अपराधियों के लिए बेहद सशक्त…