फर्रुखाबाद गंगा दशहरा नहाने नहाते समय डूब जाने से युवक रामकिशोर व बांबी की मौत हो जाने पर कोहराम मच गया। थाना कंपिल के ग्राम नगला गुमानी निवासी हेमंत सिंह का 15 वर्षीय पुत्र बॉबी आज सुबह परिजनों के साथ अटेना घाट पर गंगा नहाने गया था। उधर जनपद बदायूं के ग्राम मल्लापुर निवासी सियाराम का 20 वर्षीय बेटा रामकिशोर भी दोस्तों के साथ गंगा नहाने अटेना घाट आया था। दोनों युवक नहाते समय गहराई में चले जाने के कारण गंगा में डूब गए।
Month: June 2022
कोविड-19 पॉजिटिव के शिकार हुए केन विलियमसन
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज यानि 10 जून से दूसरा टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले कीवी टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कप्तान केन विलियमसन कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने इसकी पुष्टि की है। केन विलियमसन के रिप्लेसमेंट के रूप में हामिश रदरफोर्ड को स्क्वाड में शामिल किया गया है। वहीं टॉम लैथम विलियमसन की गैरमौजूदगी में टीम की अगुवाई करेंगे।तीन मैच की टेस्ट…
लॉरेंस बिश्नोई से निकला सलमान खान को धमकी भरा खत भेजने वाले का कनेक्शन,
सलमान खान के धमकी भरे खत वाले केस में बड़ी खबर आ रही है। सलमान खान को धमकी भरा खत भिजवाने वाले शख्स की पहचान पुलिस ने कर ली है। ये लैटर किसी और ने नहीं बल्कि लॉरेन्स बिश्नोई के खास विक्रम बराड़ ने सलमान खान के पिता के पास पहुंचाया था। विक्रम बराड़ के ऊपर दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज है और वो राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला है। लेकिन फिलहाल वो देश से बाहर बताया जाता है। विक्रम बराड़ खुद राजस्थान का एक गैंगस्टर है जिसके…
कोरोना की उत्पत्ति पर लैब से लीक पर अध्ययन है जरूरी : WHO
डब्ल्यूएचओ (WHO) के एक विशेषज्ञ समूह ने कहा है कि कोरोना की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए और अध्ययन किए जाने की जरूरत है। इसमें कोरोना वायरस के लैब से मनुष्यों में फैलने की संभावना का विस्तार से विश्लेषण भी शामिल है। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के उत्पत्ति की जांच में मदद के लिए इस समूह का गठन किया था। विशेषज्ञ समूह का यह रुख संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेसी की वायरस के मूल को लेकर की गई प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट से एकदम उलट है। पिछले साल डब्ल्यूएचओ ने…
गांजा रखना और उसकी खेती करना हुआ थाइलैंड में वैध, आइये जाने
थाइलैंड में अब गांजा रखना और उसकी खेती करना अपराध की श्रेणी में नहीं आएगा। गुरुवार को सरकार ने इसे वैध कर दिया। ऐसा करने वाला थाइलैंड एशिया का पहला देश बन गया है। अभी तक उरुग्वे और कनाडा दो ही ऐसे देश हैं जहां गांजा का सेवन करना अपराध नहीं है। थाइलैंड के स्वास्थ्य मंत्री खेती के लिए 10 लाख गांजा के पौधे वितरित करने वाले हैं। इससे ऐसी छवि बन रही है कि थाइलैंड नशेडि़यों के लिए जन्नत बन जाएगा।हालांकि, थाइलैंड सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह…
फ्लाइट के स्टाफ पर पूजा हेगड़े ने लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप, आइये जाने पूरा मामला
साउथ सिनेमा की बड़ी स्टार और हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बना रहीं एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने हाल ही में एक फ्लाईट स्टाफ के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया। ट्वीट करते हुए हाउसफुल एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने एक ट्वीट के जरिए अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बताया। पूजा हेगड़े के इस ट्वीट पर इंडिगो की तरफ से ट्वीट करके माफी भी मांगी गई, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस की बात को एक तरफा बताते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। पूजा…
आखिर क्यों नयनतारा की शादी में शामिल नहीं हो पाईं कटरीना कैफ
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) ने बीते 9 जून को शादी रचाई है। चेन्नई में नयनतारा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) के साथ सात जन्मों का साथ निभाने का वादा किया है। विग्नेश शिवन पेशे से निर्देशक हैं और साल 2016 से ही वह नयनतारा को डेट कर रहे थे। नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी (Nayanthara and Vignesh Shivan Wedding) की तस्वीरें कल शाम से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैन्स से लेकर सेलेब्स इस जोड़ी को लगातार बधाई दे रहे…
शांति भंग करने वाले संदेश पोस्ट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की एफआइआर पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया सामने,
दिल्ली पुलिस ने शांति भंग करने और लोगों को भड़काने वाले संदेश पोस्ट करने के आरोप में एआईएमआईएम प्रमुख (AIMIM chief) असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि सोशल मीडिया पर जारी बयानों का अध्ययन करने के बाद उक्त प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है।असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा- मुझे प्राथमिकी का एक अंश मिला है। यह पहली प्राथमिकी है जो मैंने देखी है। इसमें यह स्पष्ट नहीं…
MSP में बढ़ोतरी के फैसले को नरेन्द्र सिंह तोमर ने सराहा,
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर गुरुवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा फसलों की MSP बढ़ाने के फैसले को जमकर सराहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को स्वीकार किया जिसके कारण लगातार फसलों की MSP बढ़ रही है।तोमर ने कहा कि देश में फसलों की बंपर पैदावार भी हो रही है और लगातार सरकार की खरीद भी बढ़ रही है। इस दौरान उन्होंने पूर्व की यूपीए सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। तोमर ने कहा कि जब 10 साल…
राज्यसभा चुनाव में आज 16 सीटों के लिए राजनीतिक संघर्ष चरम पर
राज्यसभा चुनाव में खरीद-फरोख्त की कोशिश के आरोपों के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। चार राज्यों-हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 16 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। इन राज्यों में होने वाले चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ दलों और विपक्ष में जबर्दस्त राजनीतिक संघर्ष चल रहा है। महाराष्ट्र में लड़ाई दिलचस्प हो चुकी है। यहां पर राकांपा नेताओं-अनिल देशमुख…
बरेली: गंगा दशहरा के दिन हजारो श्रधालुओ राम गंगा में दुबकी लगाईं ।
गंगा दशहरा के दिन हजारो श्रधालुओ राम गंगा में दुबकी लगाईं । गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि आज के दिन स्नान करने से दस पापो से मुक्ति मिलती है जिसके चलते दशहरा कहते है। आज के ही दिन माँ गंगा धरती पर अवतरित हुई थी।राम गंगा तट पर श्रधालुओ के आने का सिलसिला सुबह अँधेरे से हो शुरू हो गया और सूरज निकलते ही राम गंगा घाट पर स्नान करने वालो की संख्या हजारो में हो गई /भक्तो ने माँ गंगा…
पीलीभीत: विधायक पूरनपुर एवं जिलाधिकारी द्वारा ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान के शुभ अवसर पर माँ गोमती महोत्सव का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया
पीलीभीत आदि माँ गोमती के उद्गम स्थल पर आज माँ गोमती महोत्सव का शुभारम्भ माननीय विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान एवं जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान के शुभ अवसर पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान के शुभ अवसर पर मॉ गोमती महोत्सव का आयोजन दिनांक 08 जून से 12 जून के मध्य किया जाएगा। उद्गम स्थल पर आज से दिनांक 12 जून तक सायं 06 बजे रात्रि 10 बजे तक रास लीला का मंचन किया जायेगा, इसके साथ ही साथ अपराहन 02 बजे से…
पीलीभीत: इडो नेपाल बाडर पर प्रशासन की लाचार ब्यावस्था के कारण बैल्हा श्मशान घाट का कार्य अधूरा
पीलीभीत: तहसील पूरनपुर के ग्राम पंचायत बैल्हा से जहा एक वर्ष से प्रधान अमरीक सिंह कार्यकाल पूरा होने के बाद भी श्मशान घाट का कार्य अधूरा । सैकड़ो ग्रामीण अर्थी लेकर श्मशान घाट जाते है तो 31-05-2022 को इंद्र सिंह पुत्र माला सिंह को श्मशान घाट लेकर पहुंचे तो झाड़ी घास फूस देखते हीसंगत ने विरोध कर उच्च अधिकारियो को साफ सफाई व अधूरे कार्य को पूर्ण करवाने गुहार लगायी संगत की तरफ से सुरजीत सिंह, लखमीर सिंह गुरजंट सिंह जंगीर सिंह रमेश सिंह गुरमीत सिंह परमजीत सिंह सज्जन सिंह…
पीलीभीत भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए वांटा शर्बत
पीलीभीत पूरनपुर।घुघचिहाई भीषण गर्मी की तेज तपिश से परेशान राहगीरों को शर्बत बांटा गया। बुधवार को घुघचिहाई उप केंद्र पर समस्त स्टाफ व संविदा कर्मचारी मौजूद रहे विभिन्न जगहों पर गर्मी से राहत पाने के लिए समाजसेविय द्वारा प्याऊ लगाकर शर्बत का वितरण किया गया।बड़ी संख्या में लोगों ने भीषण गर्मी में शरबत पीकर अपना गला तर किया। सवांददाता : रामगोपाल कुशवाहा
पीलीभीत :पूरनपुर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश शाखा पूरनपुर में पूरनपुर के व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया
पीलीभीत पूरनपुर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश शाखा पूरनपुर में पूरनपुर के व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए एक ज्ञापन माननीय उप जिलाधिकारी महोदय को दियासंगठन के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता महामंत्री श्याम खंडेलवाल ने बताया कि पूरनपुर में बड़ी लाइन का कार्य काफी दिनों से लंबित है इसको जल्दी शुरू करवाया जाय बबली नवीन रोडवेज बस स्टैंड स्टेशन रोड घोषित किया जाए अवैध अतिक्रमण हटाते समय दुकानदारों के हितों का ध्यान रखा जाएइस अवसर पर नगर चेयरमैन कौशलेंद्र भदौरिया मनदीप सिंह मनदीप कपूर शेखर ठाकुर अनूप गोयल…
पीलीभीत: गोष्ठी में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया अमन और शांति का संदेश।
पीलीभीत शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी पीलीभीत पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी0 द्वारा सभी धर्मों के धर्मगुरूओं के साथ गांधी सभागार पीलीभीत में जनपद में अमन और शांति बनाये रखने के उद्देश्य से मीटिंग आयोजित की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद की सोशल मीडिया सेल बारीकी से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर जनपदीय पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। साथ ही द्वारा समस्त धर्म गुरुओं से जनपद के सभी आमजनों को शान्तिपूर्ण…
बरेली -लीलौर की प्राचीन शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का विशाल आयोजन,महान संतो का आगमन
बरेली की तहसील सिरौली क्षेत्र के गांव लीलौर महाभारत कालीन झील के प्राचीन शिव मंदिर पर गत वर्षो की भाँती भी इस वर्ष भी सभी के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।भंडारे के प्रांगण मे दूर दूर से महान संतो को आमंत्रित किया गया है।और उन्हे ससम्मान भोज किया गया।संत भोंज के बाद ग्रामीणो ने मिलकर मंदिर के गतिमान भंडारे कई अपना सहयोग देना शुरु किया बताया जा रहा है की इस मंदिर पर पहले भी कई चमत्कार हुए हैं।इसी कारण यहाँ पर लोगो का शिव के…
रायबरेली : कमीशन के चक्कर मे मरीजो को बाहर की दवाई लाने पे किया जा रहा मजबूर
सलोन रायबरेली शासन के स्पष्ट के निर्देश के बावजूद सरकारी अस्पताल की स्थित सुधरने का नाम नही ले रही है आने वाले मरीजो को बाहर से दवा लिखी जा रही है डाक्टर की मनमानी से परेशान मरीजो के जेब खाली किया जा रहा है आप को बताते चले कि मामला समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन का है यहा मौजूद डॉक्टरो द्रोरा कमीशन के चक्कर मे बाहर की दवाई लिख कर मरीजो की जेब पर भारी पर रहा है जबकि इन दिनो भीषण गर्मी के कारण लोग हो रहे है बिमार वही…
क्या एमएस धोनी और मिताली राज होने वाले है रिटायर , पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग!
23 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद भारतीय कप्तान मिताली राज ने बुधवार को सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया। मिताली राज को महिला क्रिकेट की सचिन तेंदुलकर कहा जाता है क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों ने कम उम्र में डेब्यू कर लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट को अपनी सेवाएं दी। 26 जून 1999 को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वालीं मिताली राज ने अपना आखिरी मुकाबला महिला वर्ल्ड कप 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला, इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा साथ…
पाकिस्तान को दिखाया अब 35 देशों ने आईना, पूछा- क्या हमारे लिए सुरक्षित हैं पाकिस्तान की गलियां
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में रह रहे 35 देशों के राजनयिकों ने खराब कानून-व्यवस्था व बढ़ते अपराध पर गहरी चिंता जताई है। पूर्वी व दक्षिणपूर्व एशिया, मध्य एशिया, पश्चिम एशिया व अफ्रीकी देशों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सोमवार को इस्लामाबाद पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था की स्थितियों पर चर्चा की। ऐसी ही एक बैठक मंगलवार को भी होनी थी, लेकिन इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख के मौजूद नहीं होने के कारण उसे स्थगित करना पड़ा। कुछ दूतावास के सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को ब्रीफिंग के दौरान इस्लामाबाद में सड़कों की…
