पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन सभागार सम्पन्न हुई। बैठक में आये विभिन्न धर्मों के धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से बातचीत करते हुये सभी से प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्ति जनक पोस्ट प्राप्त होती है तो तत्काल प्रशासन अवगत करायें। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और…

पीलीभीत : मा0 सदस्या द्वारा महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित समस्याओं की की गई जन सुनवाई।

पीलीभीत : दिनाँक-15.06.2022 को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजु प्रजापति द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। जेल कारागार में 12 कैदी महिलाएं व 30 विचाराधीन महिलाएं मिलीं। साथ ही राज्य महिला आयोग की सदस्या की अध्यक्षता में गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अंजू प्रजापति द्वारा महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। जन सुनवाई के दौरान प्रेमवती, गायत्री देवी व प्रेमवती की घरेलू हिंसा एवं यौन उत्पीडन से सम्बंधित समस्याओं को सुना गया एवं सम्बंधित अध्यक्ष को…

पीलीभीत : महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं/बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक।

पीलीभीत: : शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता एवं सशक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी. के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा कोचिंग संस्थानों/धार्मिस स्थल/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चालाया गया ।उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो…

अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होना चाहती हैं रवि किशन की बेटी

मोदी सरकार ने सेना में भर्ती के लिए नई योजना का ऐलान किया है। जिन युवाओं की रुचि आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में जाने की है वो अब इस योजना से प्रवेश पा सकेंगे। इसमें सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती होगी। सोशल मीडिया पर एक तबका इस योजना का विरोध कर रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने मोदी सरकार की इस योजना का सर्मथन किया। उन्होंने पोस्ट लिखकर बताया कि उनकी बेटी भी अग्निपथ योजना से सेना में भर्ती…

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा किस वजह से खुद को मानती हैं लकी, आइये जानतें हैं

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने कम समय में ही लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी और लोग उन्हें प्यार से मिथुन दा भी कहते हैं। आपको बता दें कि अनुपमा (Anupama) में काव्या का रोल करने वाली अदाकारा मदालसा शर्मा (Madalsha Sharma) मिथुन दा की बहू हैं। कई मौकों पर मदालसा शर्मा ने यह बात कही है कि मिथुन चक्रवर्ती उनकी सबसे बड़ी इंस्पिरेशन हैं और उनके सपोर्ट के चलते…

कल देशभर में राजभवनों का घेराव करेगी कांग्रेस, मुख्यालय में पुलिस घुसने पर भड़की पार्टी,

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ आंदोलन कर रही कांग्रेस ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में दिल्ली पुलिस के जबरन घुसने की घटना को प्रजातंत्र की हत्या करार देते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर प्रमुख विपक्षी दल के मुख्यालय में घुसकर पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं की पिटाई की जो देश की स्वतंत्रता के 75 वर्षो में कभी नहीं हुआ। इस घटना को लेकर आग बबूला कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस को चेतावनी दी कि इस हरकत का…

यूपी-बिहार में आज होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-एनसीआर में बारिश से लोगों को राहत,

भीषण गर्मी जूझ रहे दिल्लीवासियों को बारिश ने राहत दे दी है। गुरुवार देर रात दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं और झमाझम बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के नोएडा के भी कुछ इलाकों में बारिश ने दस्तक दी। मौसम के अचानक करवट लेने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश ने दस्तक दे दी है और रोजाना झमाझम बरसात हो रही है। दक्षिण भारत में मानसून की वजह से बारिश हो रही है तो उत्तर भारत के कुछ राज्यों में प्री-मानसून की…

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने केंद्र के इशारे पर पार्टी कार्यालय में घुसकर की मारपीट : कांग्रेस कार्यकर्ता

नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से कल लगातार तीसरे दिन ईडी ने पूछताछ की। इस बीच राहुल से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। इसके चलते कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ 24 अकबर रोड पर बिना उकसावे के पार्टी कार्यकर्ताओं में प्रवेश करने और उन पर हमला करने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत नई दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई।राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ…

फर्रुखाबाद:जिले की स्वास्थ्य इकाइयों पर मनाया जा रहा योग सप्ताह,योग जीवन का आधार, योग बिन जीवन निराधार-सीएमओ

फर्रूखाबाद, 15 जून 2022 विश्व में प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है l पुरातन काल से हमारे ऋषि मुनियों ने योग को अपने जीवन में ढाला और सैकड़ों वर्षों तक स्वस्थ जीवन जिए l आज की पीढ़ी के पास अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए भी समय नहीं है | इसलिए आज की पीढ़ी को असमय ही बीमारियाँ घेर रहीं हैं | यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का lसीएमओ ने बताया कि जिले में 14 जून से 21 जून तक योग…

बरेली/आँवला – सिरौली थाना पुलिस ने तेल माफियाओं में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

आँवला – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी आंवला महोदय के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी सिरौली बरेली के नेतृत्व में थाना सिरौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 15/06/2022 को पूर्व में पकड़े गए 1000 लीटर एथेनॉल के संबंध में कायम मुकदमा अपराध संख्या 217/2022 धारा 411/413/414/272/427 आईपीसी व 62 आबकारी अधिनियम में वांछित अभियुक्त सुमित उर्फ नन्हे पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम नगरिया सत्तन थाना आंवला जनपद बरेली…

कौतूहल का विषय है युवा लेखक अंकित मौर्य का यात्रा वृत्तांत “भटका मुसाफिर”: आदर्श कुमार

साहित्य और रचना में यात्रा की भुमिका एतिहासिक काल से महत्वपूर्ण रही है। समय-समय पर यात्रा के लेख एवं कला ने विश्व प्रसिद्ध साहित्यकारों को पहचान और मुकाम हासिल कराया है। ऐसे ही भारत के सबसे युवा यात्रा वृत्तांत लेखक हैं “अंकित मौर्य “ मूल प्रतापगढ़ सिटी (उत्तर प्रदेश) के निवासी अंकित मौर्य फिलहाल अहमदाबाद में रह रहे हैं एवं प्रतियोगि युवाओं और सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। लेखक और इंजीनियर अंकित मौर्य का यात्रा एवं यायावरी के क्षेत्र में भारी रुझान होने के चलते ,उन्होने समय – समय…

जांजगीर -:पत्थर और मौत हारा,राहुल जीता… रेस्क्यू टीम तारीफ के काबिल

छत्तीसगढ़ /जांजगीर -: मालखरौदा विकासखंड के पिहरीद गांव में 10 जून से 60 फीट गहरे बोरवेल में फंसे राहुल साहू को आखिरकार रेस्क्यू की टीम ने बाहर सुरक्षित निकाल लिया है. राहुल को निकालने के लिए लगातार 97 घंटे से रेस्क्यू जारी था. राहुल को देख माता-पिता, परिजन व हर किसी के आंखों से आंसू छलक पड़े. राहुल को अब उनके माता पिता के साथ एंबुलेंस से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के लिए रवाना किया. सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद पहले से ही जांजगीर से अपोलो अस्पताल बिलासपुर…

ENG 8वें स्थान पर WTC Points Table में लगातार दूसरी जीत के बाद भी बरकरार, भारत टॉप-3 में मौजूद

इंग्लॅण्ड ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे मैच के आखिरी दिन 299 रनों का टारगेट को सिर्फ 50 ओवरों में हासिल करके इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया।मैच के आखिरी दिन जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ 92 गेंदों में 136 रन बनाए। जिससे इंग्लैंड को ये टारगेट…

WHO ने 23 जून को बुलाई आपातकालीन बैठक, हेल्थ इमरजेंसी घोषित होगा मंकीपॉक्स?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि वह 23 जून को एक आपातकालीन बैठक आयोजित करेगा, जिसमें यह तय किया जाएगा कि दुनिया में तेजी से फैल रहे मंकीपॉक्स को ‘हेल्थ इमरजेंसी’ घोषित किया जाए या नहीं। WHO ने कहा है कि वह जल्द ही इस बात की पुष्टि करेगा कि मंकीपॉक्स एक ‘अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल’ है या नहीं। बता दें कि 2020 की शुरुआत में जब कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा था तब उसे भी भी WHO द्वारा 30 जनवरी 2020 को हेल्थ…

1.3 वर्ग किमी के द्वीप का कनाडा-डेनमार्क के बीच 49 साल पुराना विवाद खत्म

डेनमार्क और कनाडा के बीच आर्कटिक में एक बंजर और आबादी रहित चट्टानी द्वीप को लेकर 49 साल पुराना विवाद खत्म हो गया है। दोनों देश इस छोटे से द्वीप को बांटने पर सहमत हो गए हैं। समझौते के मुताबिक, इस 1.3 वर्ग किलोमीटर के हैंस द्वीप पर एक सीमा रेखा खींची जाएगी। यह द्वीप डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड के उत्तर-पश्चिम तट और कनाडा के एलेस्मेयर द्वीप के बीच समुद्री मार्ग पर स्थित है। हैंस द्वीप पर खनिजों का कोई भंडार नहीं है। डेनमार्क के विदेश मंत्री जेप्पे कोफोड…

क्लीन शेव में ह्रितिक रोशन की उम्र लगती है 20 साल की

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन वैसे तो सोशल मीडिया पर कम एक्टिव हैं, लेकिन वह जब भी कोई पोस्ट डालते हैं, तो अपने शानदार अंदाज से फैंस का दिल चुरा लेते हैं। ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपनी फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में एक्टर का बीयर्ड लुक है। सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग पूरी करते ही ऋतिक रोशन ने अब अपना लुक कुछ इस कदर बदल लिया है कि फैंस की नजरें एक्टर की तस्वीर से हट ही…

बरेली – रामनगर चौकी क्षेत्र में बिना परमिट पेड़ काटने पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

आँवला – अधिकारियों ने तुरन्त वनकर्मियों को मौके पर भेज कर जांच कराई।तो मामला ठीक मिला तथा मौके पर नीम के वृक्षों की चार जड़ें पाई गयीं।लकड़ी ठेकेदार असलम खाँ पुत्र ईदे खां निवासी कल्यानपुर थाना सिरौली और पेड़ मालिक वीरपाल पाली पुत्र अंगनलाल पाली निवासी महमूदपुर थाना आंवला के द्वारा बिना परमिट के अवैध रूप से वृक्षों का कटान कराया गया है।वनकर्मी मक्खन लाल की तहरीर पर आंवला पुलिस ठेकेदार व पेड़ मालिक दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा

कार्तिक आर्यन ने भी किया सारा और रिया के बाद सुशांत सिंह राजपूत को याद, कहा- ‘सितारा हमेशा चमकता है’

14 जून 2020 को सिनेमा के एक उभरता और चमकता सितारा हमेशा के लिए बुझ गया। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के यूं अचानक गुजर जाने की खबर पर किसी को भी विश्वास नहीं हुआ, सोशल मीडिया ही नहीं हकीकत में भी कई फैन्स रोते बिलखते नजर आए। सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि है। सुशांत के फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सुशांत को याद कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के अलावा कार्तिक…

बरेली – जल जीवन मिशन की टीम व डीसी मनरेगा ने किया निरीक्षण।

आँवला – हरदासपुर में जल जीवन मिशन की टीम और भूमि संरक्षण अधिकारी और डीसी मनरेगा गंगाराम और खण्ड विकास अधिकारी रामनगर  आशीष पाल ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने जल संचय के लिए किए जा रहे कार्यों को देखा। हरदासपुर के बाद टीम लीलौर झील पर पहुंची।झील पर पहुंच कर अधिकारियों ने झील में पानी आने के मार्ग को देखा।अधिकारियों ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।इस दौरान कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा