शाहजहांपुर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल शाहजहांपुर के समस्त प्रवक्ता एवं प्रशिक्षुओं के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्य डायट डॉ अचल कुमार मिश्र के निर्देशन में प्रभारी प्राचार्य बीएल के द्वारा एवं कार्यक्रम प्रभारी अमन कुमार प्रवक्ता के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षकों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाते हुए किया गया। प्रभारी डायट प्राचार्य बी एल मौर्य ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट…
Day: June 2, 2022
पीलीभीत : सत्यदीप गुप्ता को भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचन जंगा 8586 उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
पीलीभीत लक्ष्य डिग्री कॉलेज पूरनपुर में सत्यदीप गुप्ता को भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा 8586 मीटर तय करने पर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया । स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से शैलेंद्र गुप्ता सभासद एवं राकेश गुप्ता उप जिलाधिकारी ने पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने और एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता जी ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया । वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष हर्ष गुप्ता ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया।रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता…
फर्रुखाबाद:डा.सूर्यकान्त ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र तम्बाकू है जानलेवा, लगे पूर्ण प्रतिबन्ध
लखनऊ, 02 जून। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डा.सूर्यकान्त ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आठ वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने की बधाई दी है और तम्बाकू पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है।डा.सूर्यकान्त ने पत्र में लिखा है कि 16वीं शताब्दी में अकबर के शासनकाल में पुर्तगाली पहली बार तम्बाकू लेकर भारत आये थे। जहाँगीर के शासनकाल में इसके उपभोग को नियंत्रित करने के लिए इस पर भारी मात्रा में कर लगाये गये लेकिन सदियां बीत गयीं, तम्बाकू व्यापार और उपभोग पर…
जौनपुर: संदीप गुप्ता बने मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष
जौनपुर: संदीप गुप्ता बने मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष* जौनपुर:मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल भूषण शुक्ल के निर्देश पर प्रयागराज जिला अध्यक्ष की संस्तुति पर संगठन के प्रति निष्ठा लगन समर्पण और सक्रियता को देखते हुए संदीप गुप्ता को जनपद जौनपुर का जिला अध्यक्ष बनाया गया नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है और उन्होंने इस बात पर पूर्ण रुप से विश्वास जताया है कि जनपद जौनपुर को मजबूती प्रदान कर संगठन को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे इसकी…
फर्रुखाबाद : कादरी गेट से लिंजी गंज तक अतिक्रमण हटाने पर मकान मालिक की हालत बिगड़ी
फर्रूखाबाद में अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। एक मकान के सामने बुलडोजर पहुंचा तो मकान मालिक की तबीयत बिगड़ गई, और वह अचेत होकर गिर गया। आनन-फानन में उसको अस्पताल ले जाया गया। यहां मौजूद अफसरों के भी हाथ पैर फूल गए। हालांकि बुलडोजर कार्रवाई जारी रही। कई मकान और दुकान ध्वस्त कर दिए गए।शहर में बीते एक माह से अधिक हो गया है लगातार अतिक्रमण पर बुलडोजर गरज रहा है। बुधवार को कादरी गेट तिराहे से लिंजीगंज गेट तक अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा।
फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान आज फिल्म इंडस्ट्री में कमा रही हैं नाम
साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान आज फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस के दिलों में भी अपनी एक अलग जगह बना चुकी हैं। नई जनरेशन में सारा अली खान के सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं। फिल्मों के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी सारा की शायरी से फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में सैफ की लाड़ली सारा अली खान फैंस का मनोरंजन नहीं बल्कि इंटरनेट का तापमान बढ़ाती हुई नजर आईं।सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम…
शाहरुख खान एटली कुमार की अगली फिल्म में आएंगे नजर, क्या होगा टाइटल
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आएंगे। इसमें फिल्म डंकी और पठान जैसी फिल्में शामिल हैं। इस बीच, खबर है कि शाहरुख खान साउथ के मशहूर सुपरस्टार डायरेक्टर और फिल्ममेकर एटली कुमार की अगली फिल्म ‘जवान’ में भी नजर आएंगे। किंग खान अभी अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं।शाहरुख खान जल्द डायरेक्टर एटली कुमार की अगली फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा भी होंगी। माना जा रहा है कि निर्माता जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा…
जानिए अमेरिका को कैसे झटका देने की तैयारी में रूस के विदेश मंत्री,
यूक्रेन से जारी संघर्ष के बीच रूस ने लगातार तीखे तेवर दिखाए जिसकी वजह से अमेरिका सहित कई यूरोपीय देशों ने ताबड़तोड़ प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया था। इस बीच अब रूस कूटनीतिक तौर पर फिर से सक्रिय नजर आ रहा है। इसकी बानगी हाल ही में तब देखने को मिली है जब रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव लगातार कई देशों के संग बैठके कर रहे हैं। हालांकि इन मुलाकातों में एक दूसरे के हित जुड़े हुए हैं लेकिन इनको एक नए नजरिए से देखने और समझने की जरूरत…
इमरान खान की पार्टी अपनी ही पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र पहुंची , यह है मामला
सत्ता से हटने के साथ ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आजादी मार्च भी निकाला था लेकिन हिंसा के चलते उन्होंने यह प्रदर्शन बीच में ही रोक दिया था। इसी बीच एक बेहद हैरान करने वाला और असामान्य कदम उठाते हुए इमरान खान के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) बुधवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र पहुंच गई।दरअसल, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने संयुक्त राष्ट्र से स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए मदद मांगी है और…
तीनों फॉर्मेट में बनना चाहता हूं नंबर वन : बाबर आजम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि वह तीनों प्रारूपों में नंबर 1 बनना चाहते हैं, जिसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है और वह इस लक्ष्य को जल्द हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने की कसम खाई और कहा कि वह सफेद गेंद वाले क्रिकेट में अच्छा खेल रहे हैं। पाकिस्तान को जल्द वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। बाबर आजम ने बुधवार को पीसीबी के हेडक्वार्टर पर की गई प्रेस…
अरुणिता झा ने ‘आश्रम 3’ में ‘बोल्ड’ सीन करने के लिए पिता से मांगी परमिशन
आश्रम 3 में अभिनेत्री अनुरीता झा की अहम भूमिका हैl अब उन्होंने प्रकाश झा के साथ काम करने के बारे में बात की हैl उन्होंने यह भी बताया कि आश्रम 3 में इंटीमेट सीन करने के दौरान निर्देशक प्रकाश झा ने उन्हें काफी कंफर्टेबल और सहज महसूस करवायाlआश्रम 3 के इंटिमेट सीन के बारे में बताते हुए अनुरीता झा कहती हैं, ‘मैंने अपने परिवार को इस बारे में बतायाl मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित थीl मैं पहली बार इंटीमेट सीन कर रही थीl मैंने इसके पहले अपने करियर में ऐसा…
सीएम अरविंद केजरीवाल का भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने मांगा इस्तीफा
दिल्ली में लोगों को रही पानी की समस्या को देखते हुए भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की भी मांग की। वर्मा ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि दिल्ली के कई हिस्सों में लोग पानी की आपूर्ति से वंचित हैं और केजरीवाल दूसरे राज्यों में प्रचार करने और अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं।घड़े और गंदे पानी की बोतलें लेकर प्रदर्शनकारियों ने आईजीआई स्टेडियम से सचिवालय तक…
ED के द्वारा भेजे गए समन को कांग्रेस ने बताया गलत
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को ईडी (ED) के समन को कांग्रेस द्वारा बदले की कार्रवाई बताए जाने पर सरकार ने कहा है कि जांच एजेंसियां सिर्फ अपना काम कर रही हैं। अगर विपक्षी नेताओं ने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्हें डरना नहीं चाहिए। कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ सरकार एजेंसियों के…
प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक बदलाव की तैयारी में लगा है कांग्रेस
राज्यों के संगठन में बदलाव के लिए कांग्रेस ने उदयपुर चिंतन शिविर में की गई घोषणाओं पर अमल की दिशा में आगे बढ़ने की शुरूआत कर दी है। इसके तहत पार्टी ने सभी राज्यों में दो दिनों नव संकल्प कार्यशाला की बुधवार की शुरूआत की। कार्यशाला के जरिए उदयपुर में हुए अहम फैसलों को प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक लागू करने की रूपरेखा तय की जाएगी। कांग्रेस संगठन में सभी स्तरों पर 50 फीसद पद 50 साल तक के अपेक्षाकृत युवा चेहरों को देने के लक्ष्य को चार महीने…
