प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच बुधवार को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों नेता यूक्रेन संघर्ष के वैश्विक आर्थिक परिणामों को कम करने के साथ-साथ उस देश में शत्रुता की समाप्ति सुनिश्चित करने के तरीकों पर विचार विमर्श करेंगे। मौजूदा वक्त में प्रधानमंत्री डेनमार्क की यात्रा पर हैं। भारत वापसी के दौरान वो कुछ देर पेरिस में रुकेंगे, जहां वो राष्ट्रपति मैक्रों के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। मैक्रों एक सप्ताह पहले ही शीर्ष पद के लिए फिर से चुने गए है चर्चा इस बात…
Month: May 2022
राहुल गांधी नेपाल के पब में नजर आए तो भाजपा बोली- ‘पार्टी टाइम नेता’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों निजी दौरे पर विदेश गए हैं। राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो नेपाल के काठमांडू का है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। वहीं, कांग्रेस राहुल गांधी के बचाव में उतर आई है।भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ‘जब मुंबई पर हमला हुए तब…
मोदी सरकार की पहले दिन से आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हवाला लेनदेन, आतंकी फंडिंग, आतंकी गतिविधियों, नकली मुद्रा, नशीले पदार्थों, बम धमाकों की धमकियों और गैरकानूनी हथियारों की तस्करी की निगरानी के लिए सरकार जल्द ही राष्ट्रीय डाटाबेस विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहले दिन से ही सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति ह नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड (नेटग्रिड) बेंगलुरु के परिसर का उद्घाटन करने के बाद शाह ने कहा कि खुफिया और कानूनी एजेंसियों को अब महत्वपूर्ण डाटा से जुड़ी बाधाओं के दूर होने…
प्रयागराज: किसान सम्मान निधि की ईकेवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31मई 2022 की गई निर्धारित
प्रिय किसान भाइयों आपको अवगत कराना है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना में वर्तमान में किसानों को ईकेवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किसान सम्मान निधि के लाभार्थी कृषक की ई केवाईसी कराने के लिए अंतिम तिथि 31 मई 2022 निर्धारित की गई है लाभार्थी कृषक पोर्टल पर कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ई केवाईसी कराने का विकल्प आधार ओटीपी और बायोमेट्रिक उपलब्ध है सभी किसान भाइयों को पुनः अवगत कराया जा रहा है जिस भी किसान भाई ने अभी…
कासगंज में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली
कासगज-कोतवाली कासगंज क्षेत्र के किलौनी रोड रेलवे फाटक के निकट गंगा स्नान को जा रहे एक युवक को चार हमलावरों ने घेरकर गोली मार दी। वहीं गोली लगने से युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायल की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने घायल युवक को इलाज के लिए अलीगढ रेफर किया है। आपको बता दे कि घायल युवक का नाम राजेश उर्फ राजू है राजेश कोतवाली कासगंज क्षेत्र के अशोक नगर का रहने वाला है जो मेडिकल की…
पीलीभीत:एसडीएम ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण
पीलीभीत।कलीनगर गौशाला का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मवेशियों के बैठने के हाल,भूसा स्टॉक,पानी की व्यवस्था सहित उनकी संख्या व बिजली व्यवस्था देखी।उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से जानकारी की। निर्देश दिए कि गोशाला में साफ-सफाई व मवेशियों के भोजन पानी में लापरवाही न बरती जाए।साथ ही प्रतिदिन उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराए जाए।गर्मी के मौसम में गोवंश की देखभाल और गोशाला की व्यवस्था जांचने के लिए एसडीएम ने सोमवार को कलीनगर में स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया।जिसमें एसडीएम ने गोवंश के लिए गर्मी से बचाव,भूसे और…
रायबरेली: डलमऊ पुलिस ने,15000 के इनामिया अभियुक्त को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर भेजा जेल
डलमऊ /रायबरेली: मुखबिर खास की सूचना पर डलमऊ पुलिस टीम द्वारा ₹15000 का इनामी अभियुक्त नियमानुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जेल भेजा गया कोतवाली प्रभारी डलमऊ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आशीष सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी पूरे बेसन मजरे उमरी थाना जगतपुर के विरुद्ध डलमऊ कोतवाली में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था और जिस पर ₹15000 का इनाम और वंचित था मुखबिर खास की सूचना पर सोमवार को अभियुक्त आशीष सिंह को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
रिंकू सिंह और नितीश राणा ने केकेआर को दिलाई जीत, राजस्थान को 7 विकेट से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 47वें लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रायल्स के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर हुआ। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टास जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। राजस्थान की टीम ने पहली पारी में कप्तान संजू सैमसन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन बनाए।केकेआर को जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य मिला था और इस टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाजों नितीश राणा और रिंकू सिंह ने…
स्पेन में पीएम और रक्षा मंत्री के फोन बने निशाना, पेगासस से जासूसी का नया मामला
जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस को लेकर स्पेन में एक बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेन के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के फोन को भी इस जासूसी स्पाइवेयर के जरिये निशाना बनाया गया। स्पेन के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पेगासस के जरिए नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं की जासूसी करने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं।अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज का मोबाइल फोन मई 2021 में दो बार हैक हुआ था। वहीं, रक्षा मंत्री मार्गरीटा रॉबल्स के फोन को अप्रैल 2021 में एक बार…
एक्स वाइफ सारा खान पर अली मर्चेंट ने निकाली अपनी भड़ास, कहा- शक्ल भी नहीं देखना चाहता
सारा खान और अली मर्चेंट ने बिग बॉस सीजन 4 में नेशनल टेलीविजन पर एक-दूसरे से शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आई और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। लेकिन 12 साल के बाद एक बार फिर से दोनों का कंगना रनोट की अत्याचारी जेल ‘लॉकअप’ में एक-दूसरे से आमना-सामना हुआ। जहां सारा खान शुरुआत से ही शो का हिस्सा बनी, तो वही अली मर्चेंट ने शो में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री की। सारा के बाद अब अली…
मी-टू कैंपन को लेकर कंगना रनोट ने किया खुलासा, कहा- ‘इसे सर्पोट करने लिए इंडस्ट्री ने मुझे बैन कर दिया था’
अभिनेत्री कंगना रनोट इन दिनों एकता कपूर के रिएलटी शो लॉक अप में बतौर होस्ट नजर आ रही हैं। इस दौरान वह शो के कंटेस्टेंट के साथ-साथ ही अपनी लाइफ से भी जुड़ी हुई कई बातें शेयर करती हैं। जो कभी-कभी हैरान करने वाली होती हैं। हाल ही में कंगना ने मी-टू कैंपेन के बारे में बात करते हुए इसे असफल बताया और कहा कि उन्होंने जिन लड़कियों का इस कैंपेन में सर्पोट किया था वह गायब हो गई हैं और उन लड़कियों को सर्पोट करने के लिए इंडस्ट्री में…
ईद की मुबारकबाद देते दिखे बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज
सोमवार की शाम को ईद का चांद दिखाई दिया। जिसके बाद कल यानी 3 मई को ईद-उल फितर मनाई जाएगी। इस मौके पर लोग नमाज पढ़ने के बाद दुआ मांगते हैं और एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां देते हैं। कोरोना की वजह से दो साल बाद ईद पूरे धूमधाम से सेलिब्रेट की जा रही है। बॉलीवुड और टीवी के सितारों ने सोशल मीडिया रप फैन्स और फॉलोवर्स को ईद की मुबारकबाद दी। कई सितारों ने त्योहार को लेकर अपने प्लान के बारे में भी बताया।हुमा कुरैशी ने ट्वीट किया,…
विदेश मंत्री की श्रीलंका के लिए मदद को लेकर तमिलनाडु के आग्रह को मंजूरी, स्टालिन ने क्या कहा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin)ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को शुक्रिया अदा किया। आर्थिक संकट से ग्रस्त श्रीलंका को भारत की ओर से मानवीय सहायता भेजने की तमिलनाडु ने पेशकश की थी। इसके लिए राज्य विधानसभा में रिजालूशन परित कर दिया गया। इसमें जरूरी दवाइयों और चावल की सप्लाई को लेकर अनुमति मांगी गई थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को श्रीलंका के लोगों की मदद के लिए राज्य के अनुरोध को स्वीकार करने के लिए विदेश मंत्री डा एस जयशंकर को धन्यवाद दिया। स्टालिन ने…
पीएम मोदी यूक्रेन पर तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के दौरान प्रमुखता से करेंगे चर्चा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर हैं। इस यात्रा पर अधिक जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी डा विजय चौथाईवाले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के दौरान यूक्रेन मुद्दे पर मुख्य तौर से चर्चा की जाएगी। चौथवाले ने आगे कहा कि तीन यूरोपीय देशों के साथ द्विपक्षीय सहयोग और यूक्रेन मुद्दे पर विस्तृत विचार-विमर्श, इस यात्रा का अहम हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध ने जो चुनौतियां खड़ी कर…
हिंद-प्रशांत में भारत का सहयोगी बनेगा जर्मनी, निशाने पर चीन
हिंद प्रशांत क्षेत्र पर जर्मनी खुलकर सामने आ गया है। वह न सिर्फ दक्षिण चीन सागर समेत समूचे हिंद प्रशांत क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करने की बात कर रहा है बल्कि इस क्षेत्र में भारत के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने पर सहमति भी दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मनी के चांसलर ओलाफ शुल्ज की अध्यक्षता में दोनों देशों के बीच गठित समूह (आइजीसी) की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान इस बात की तरफ इशारा करता है कि यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद वैश्विक परिदृश्य में तेजी…
प्रयागराज: थाना मांडा पुलिस द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ गुमशुदा 06 वर्षीय बच्ची को मात्र 10 घंटे के अंदर शकुशल बरामद कर परिजनों सौंपा गया
प्रयागराज बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देशन मे जनपद में अपराध और अपराधियों के बिरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार के कुशल नेतृत्व में तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के कुशल मार्ग दर्शन मे प्र0 नि0 थाना मांडा अरुण कुमार के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 राम बहादुर सिंह चौकी प्रभारी दीघिया अपने सहयोगी साथी उ0नि0 शुभाष सिंह यादव तथा का0 अमित कुमार का0 सानू मिश्रा तथा म0का0 प्राची कुमारी थाना मांडा प्रयागराज के सांथ मिलकर दि0 , 01/05/2022 को ग्राम कनेवरा थाना मांडा प्रयागराज से गुम मानसिक रूप से…
उमरिया : गजब एमपी की अजब पंचायत भ्रस्टाचार का आवास
उमरिया जिले में जहां जीवित व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दर दर भटक रहा है तो वहीं मृत व्यक्ति के नाम पर प्रधानमंत्री आवास देकर पंचायत ने अपना नाम रोशन किया है, तो जमीनी हकीकत यह है कि आदिवासियों का शोषण अभी भी जारी है, और दबंग सरपंच सचिव रोजगार सहायक की दादागिरी अभी भी जारी है सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए नित नए कार्यक्रम आयोजित कर नई योजना बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहती है मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही हैमामला उमरिया जिले के करकेली जनपद के…
अनूपपुर: अमरकंटक में नये निर्माण कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गत रविवार को अमरकंटक में मंत्रियों एवं उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर नर्मदा नदी उद्गम स्थल अमरकंटक की स्वच्छता, पवित्रता एवं सुंदरता बनाये रखने के लिए कई निर्देश दिए थें। निर्देशों के परिपालन में कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने आज अमरकंटक में अधिकारियों की बैठक ली तथा बैठक में निर्देश दिए कि पवित्र नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में नर्मदा नदी की पवित्रता बनाये रखने के लिए नर्मदा नदी में दूषित और गंदा जल मिलने नही दिया जाएगा, इसके लिए कमिश्नर ने…
रायबरेली:व्यापारियों ने बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा
डलमऊ/ रायबरेली: गर्मी के दिनों में बिजली की अघोषित कटौती को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल डलमऊ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी डलमऊ को सौंपा ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने ऊर्जा मंत्री से मांग करते हुए कहा कि अघोषित हो रही बिजली कटौती से छात्रों व्यापारियों एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति दयनीय हो गई है जिसे देखते हुए, पूर्व की भांति बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है…
बरेली/आँवला – हिन्दू रक्षक महा प्रतापी सरदार हरी सिंह नलवा – जगदीश चन्द्र सक्सेना
आँवला – हिन्दू धर्म और जाति की रक्षा के लिए जिन महापुरुषों ने अपने प्राण और सर्वस्व की बाजी लगा कर हिन्दू जाति के नाम को ऊँचा किया है, उनमें छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, गुरु गोविन्दसिंह और वीर बन्दा वैरागी के साथ सरदार हरी सिंह नलवा का नाम भी बड़े आदर के साथ लिया जाता है। लन्दन के प्रसिद्ध साप्ताहिक पत्र “टिट विट्स” में नलवा के विषय में लिखा गया था कि – वह संसार का सबसे अधिक सफल सेनापति था। मौलाना मीर अहमद ने अपनी पुस्तक “पंजाब का इतिहास”…
