फर्रुखाबाद:आम आदमी पार्टी के जिला संगठन पर्यवेक्षक ब्रजकुमारी का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार हुआ स्वागत

फर्रुखाबाद आम आदमी पार्टी के जिला संगठन पर्यवेक्षक बृजकुमारी का जनपद में आगमन हुआ जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने ब्रज कुमारी का एवं उनके साथ आए राजेश कुमार राजश्री का जनपद की सीमा में उनका स्वागत किया लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया इस मौके पर जिला संगठन निर्माण प्रभारी नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में ग्राम घारमपुर के ठाकुर सविंदर सिंह के निवास स्थान पर पार्टी संगठन विस्तार पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दीया की किस सभी कार्यकर्ता…

पीलीभीत :प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं से उन्हें बना रही है सशक्त।

पीलीभीत प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के हितार्थ अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। ये सभी योजनाए दिव्यांगजनों को पुनर्वासित कर समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के अपने वृहतर उद्देश्य की पूर्ति करती है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं दिव्यांगजनों के आर्थिक, शैक्षणिक पुनर्वासन के साथ आवश्यक शारीरिक एवं मानसिक पुनर्वासन को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।प्रदेश सरकार दिव्यांग व्यक्तियों हेतु भरण पोषण अनुदान (दिव्यांग पेंशन) योजना के अन्तर्गत ऐसे दिव्यांगजन जिनके जीवनयापन के लिए स्वयं का न तो कोई साधन है और न ही…

पीलीभीत :आगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ने के लिए लिंक जारी किया गया।

पीलीभीत बाल विकास विभाग के अन्तर्गत ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबन्धन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण शिक्षा आदि के सम्बन्ध में जागरूकता तथा योजनाओं के प्रति लाभार्थियों का प्रतिपुष्टि हेतु “पोषण पाठशाला” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार प्रथम “पोषण पाठशाला” का आयोजन दिनॉक 26.05.2022 को अपरान्ह 12 बजे से 02 बजे के मध्य एन०0आई0सी0 के माध्यम से वीडियो कान्फ्रेसिंग द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य थीम “शीघ्र स्तनपान-केवल स्तनपान” रखा गया है। एनआईसी के अतिरिक्त सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों…

पीलीभीत बाबा त्रेतानाथ मंदिर पर बुद्धवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

पीलीभीत पूरनपुर तहसील से करीब 20 किलोमीटर दूर गांव सिंहपुर व खाड़ेपुर के मध्य बाबा त्रेतानाथ मंदिर का प्राचीन स्थल है। इस स्थल पर मांगी गई मुराद बाबा त्रेतानाथ पूरी करते है। इसी वजह से यहां पर हर समय कोई न कोई धार्मिक कार्यक्रम होते रहते है। गांव सिंहपुर के बुजुर्ग कुंदनसिंह ने बताया कि मंदिर में शिवलिंग की स्थापना त्रेतायुग में स्वयं हुई थी। तभी से यहां मंदिर पर लोगों द्वारा मांगी गई मुराद पूरी होती है। मंदिर पर श्रावण माह में हर सोमवार को मेला लगता है।मंदिर पर…

पीलीभीत :प्रतियोगिता युवा रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

पीलीभीत युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित हैंः- कहानी/कविता/निबन्ध तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) हो। निबन्ध शिक्षा में मातृ भाषा का महत्व विषय पर केन्द्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) होगा। कहानी/कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए। कहानी/कविता/निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना…

पीलीभीत : ‘‘ माँ भगवती समूह ’’ जनपद का छठवॉ महिला स्वयं सहायता समूह जिसका उत्पाद ऑनलाइन साइड अमेजन पर हुआ उपलब्ध।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जनपद के महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के साथ साथ बाजार की उपलब्धता हेतु ऑनलाइन बिक्री से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ऑनलाइन अमेजन पर अपने उत्पाद उपलब्ध कराने वाला ग्राम बेहटी विकासखण्ड बिलसण्डा ‘‘माँ भगवती समूह’’ महिला स्वयं सहायता समूह जनपद का छठवॉ समूह बना। माँ भगवती समूह द्वारा किचन गार्डन हेतु वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पाद निर्मित किया जा रहा है। परियोजना निदेशक को उनके…

पीलीभीत : शासन द्वारा प्रजापति समाज को रोजगार के लिए ऋण हेतु आवेदन एवं निशुल्क माटीकला टूलकिट वितरण ।

पीलीभीत : मुख्य विकास अधिकारी पीलीभीत द्वारा अवगत कराया गया है कि उ0प्र0 शासन द्वारा प्रजापति समाज के उत्थान हेतु माटीकलाप बोर्ड का गठन किया जा चुका है, जिसके अन्तर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है, उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के अन्तर्गत निम्न 03 योजनायें संचालित की जा रही हैंः- मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत कुम्भकार/प्रजापति समाज के परम्परागत कारीगरों को माटीकला उद्योग की स्थापन हेतु अधिकतम परियोजना लागत रू0 10.00 लाख तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराये जाने…

पीलीभीत : राशनकार्ड धारकों में दहशत सोशल मीडिया पर फैली अफवाह ।

पीलीभीत : जनपद के समस्त राशनकार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि शासन द्वारा राशनकार्ड सरेंडर (समर्पित) करने एवं अपात्र राशनकार्ड धारकों से खाद्यान्न के सापेक्ष वसूली किये जाने सम्बन्धी कोई आदेश जारी नही किया गया है। वंचित पात्र परिवारों को राशनकार्ड जारी किया जान व अपात्रों के राशनकार्ड निरस्त किया जाना एक सामान्य एवं सत्त प्रक्रिया है। परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत राशनकार्ड हेतु अपात्र हैंः- ग्रामीण क्षेत्र के समस्त आयकर दाता, ऐसे परिवार जिसके किसी भी सदस्य के स्वामित्त में चार पहिया वाहन अथवा टैªक्टर अथवा हार्वेस्टर अथवा…

पीलीभीत : मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्माण सामग्री की आपूर्ति करने हेतु विकास खंड मरौरी में विभिन्न फर्मों से आवेदन आमंत्रित ।

पीलीभीत : सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि मनरेगा योजना के अन्तर्गत सामग्री मनरेगा साइट पर विकासखण्ड मरौरी में पंजीकृत फर्मो से निर्माण सामग्री की आपूर्ति की दरें निर्धारित यिके जाने हेतु निविदा/कुटेशन आमंत्रित की गई है। निविदा/कुटेशन प्रपत्र दिनांक 31.05.2022 की अपरान्ह 2ः00 बजे तक विकासखण्ड मरौरी कार्यलय से विक्रय किये जायेगें। निविदा/कुटेशन सीलबन्द बाक्स में डाले जाने की तिथि दिनांक 01.06.2022 को अपरान्ह 2ः00 बजे तक है एवं निविदा/कुटेशन खोलले की तिथि दिनांक 01.06.2022 को सायं 4ः00 बजे विकासखण्ड मुख्यालय पर निर्धारित की जाती है, एस0ओ0आर0…

सीतापुर: ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया चंदन तस्कर गिरोह का एक व्यक्ति तीन व्यक्ति मौके से फरार

मिश्रिख सीतापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तरसावां निवासी रामनाथ पुत्र पुत्तूलाल थाना कोतवाली मिश्रित जनपद सीतापुर ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया की अपने खेत में लगभग 15 वर्ष पूर्व चंदन के छः पेंड लगाए थे जिनकी चोरी चंदन तस्करों के द्वारा दिनांक 05/03/2022 को चंदन के दो पेड़ काटकर चोरी कर ली गई थी। जिसकी सूचना थाना कोतवाली मिश्रिख को दे दी गई थी। दूसरी बार में पुनः चोरों ने एक पेड़ काट लिया। आज दिनांक 25/05/2022 की रात्रि करीब 1:00 बजे रामनाथ अपने खेत में…

जौनपुर: कजियाना मोहल्ले में 08 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा

लगातार कई बार कजियाना मोहल्ले में 400 KVA ट्रांसफार्मर जलने पर बिजली विभाग द्वारा दिनांक 24 मई 2022 को SDO अमर सिंह पटेल, जे.ई.अभिषेक केसरवानी व लाइन स्टाफ की टीम द्वारा कजियाना मोहल्ले में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 08 लोगों के विरुद्ध कटिया एवम मीटर बाईपास विधि से बिजली चोरी करने के सम्बंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया तथा 08 बकायेदारों का लाइन विच्छेदन कराया गया ।SDO साहब ने बताया कि मोहल्ले में बिजली चोरी की वजह से ही लगातार ट्रांसफार्मर जल रहे हैं यदि उक्त मोहल्ले में…

कार्तिक आर्यन Bhool Bhulaiyaa 2 के हिट होते ही पहुंचे बनारस, घाट पर पहुंचकर की गंगा आरती

कार्तिक आर्यन इन दिनों भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) के हिट होने जश्न मना रहे हैं। बीते हफ्ते ही अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। रिलीज के बाद से लगातार यह फिल्म हर दिन अच्छी-खासी कमाई कर रही है। महज चार दिनों (शुक्रवार से सोमवार) के भीतर ही कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 2 ने 66 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि हफ्ता खत्म होते-होते यह फिल्म आसानी से 90 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा…

मशहूर फिल्म निर्माता एंड निर्देशक कारन जौहर अपने 50 वें जन्मदिन पर रखी खास थीम, आइये जाने

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर 25 मई को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे है। साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले करण जौहर का जन्म 25 मई 1972 को हुआ था और वह साल 2022 में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी करने जा रहे हैं। करण जौहर अपनी फिल्मों के साथ-साथ ग्रैंड पार्टीज करने को लेकर भी बहुत फेमस हैं। उनकी ग्रैंड पार्टी अक्सर चर्चा में रहती है। हालांकि पिछले दो साल से कोरोना महामारी के चलते बॉलीवुड में बड़ी…

यूक्रेनी सैनिकों को घेरने के लिए रूस ने पूर्वी क्षेत्र में किया चौतरफा हमला, मारीपोल में मलबे से मिले 200 लोगों के शव

मारीपोल व खार्कीव जैसे शहरों में भारी तबाही मचाने के बाद रूस ने यूक्रेनी सैनिकों को घेरने के लिए पूर्वी क्षेत्र में चौतरफा हमला शुरू कर दिया है। सिवे‌र्स्की डोनेट्स नदी के किनारों पर बसे जुड़वा शहर सिविरोडोनेस्क व लिसिचंक उसके प्रमुख निशाने हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि मारीपोल में मलबे की खोदाई के दौरान करीब 200 लोगों के शव बरामद हुए हैं। यूक्रेनी सैनिकों ने मोल्दोव में रूस समर्थक नेताओं के घरों की तलाशी ली है। यूक्रेन पर रूसी हमले के ठीक तीन महीने बाद देश के दूसरे…

घोषणा नहीं अब एक्शन का समय, कुछ करना ही होगा : बाइडन

अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में हुई गोलीबारी से 19 बच्चों समेत 21 की मौत हो गई है, जिसके बाद अमेरिकी सुरक्षा विभाग सकते में आया हुआ है। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी खुला आह्वान कर दिया है कि कोई भी हमलावर छोड़ा नहीं जाएगा और अब बाते नहीं केवल कार्रवाई होगी। राष्ट्रपति ने मंगलवार को बंदूक रखने पर नए प्रतिबंधों की भी घोषणा की है। उन्होंने भावुक अपील के साथ गन लाबी के खिलाफ एक अभियान छेड़ने की भी बात कही। बता दें कि बाइडन हाल ही…

सिर्फ एक ही मौका बचा केएल राहुल और डुप्लेसिस के पास, हारे तो बाहर

एक तरफ लखनऊ सुपरजाइंट्स है, जो शानदार प्रदर्शन कर प्लेआफ में पहुंची है तो दूसरी तरफ है रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जिसे भाग्य ने आखिरी समय में नाकआउट राउंड में पहुंचाया है, लेकिन ये सब अब कल की बातें है। अब एलिनिमेटर है और हर मैच नया होता है। क्रिकेट का उसूल यही कहता है कि जिस दिन जो अच्छा खेलेगा, वही जीतेगा। वैसे बेंगलुरु लीग राउंड के मैच में लखनऊ को मात दे चुकी है, इसलिए उसके हौसले बुलंद हैं। दूसरी तरफ लखनऊ इस सत्र की सबसे संतुलित टीमों में…

बाढ़ की स्थिति को भूलकर असम के सीएम मदरसों को लेकर चिंतित : ओवैसी

असम में चारों ओर भारी बारिश और बाढ़ से भारी तबाही का मंजर देखने को मिल रही है। राज्य बाढ़ और भूस्खलन की दोहरी मार लोग झेल रहे हैं। वहीं किसानों के पर बड़ा कहर बरपा है, जिसमें बाढ़ के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं। बता दें कि असम के 34 जिलों में से 22 जिलें गंभीर रूप से बाढ़ग्रस्त हैं। ऐसी गंभीर स्थिति में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘असम में बाढ़ से 18…

केंद्रीय मंत्रियों के साथ बुधवार को बैठक करेंगे जेपी नड्डा, पूरा मामला आइये जानतें हैं

30 मई 2014 से देश की बागडोर बीजेपी के नेतृत्व में बनी एनडीए (NDA) की सरकार के हाथों में चली गई। 30 मई 2022 को नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी भव्य जश्न मनाने की तैयारी में जुट चुकी है। इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को सभी केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक का एजेंडा केंद्र में मोदी सरकार द्वारा 8 सालों में किए गए विकास के कामों को देश की जनता से अवगत कराने के बारे में है।गृह मंत्री…

पीएम मोदी टोक्यो में क्वाड समिट में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौटे , किस कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को जापान में अपने दो दिवसीय दौरे के हिस्से के रूप में क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेने के बाद दिल्ली स्थित पालम वायुसेना स्टेशन पहुंचे। पीएम मोदी ने क्वाड सम्मेलन में शत्रुता की समाप्ति, वार्ता और कूटनीति को फिर से शुरू करने की आवश्यकता पर भारत की सुसंगत और सैद्धांतिक स्थिति पर प्रकाश डाला।पीएम मोदी ने क्वाड राष्ट्रों ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के नेताओं के साथ बातचीत में भाग लिया, जिसमें यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई की आलोचना हुई। शिखर सम्मेलन के दौरान,…

रायबरेली: जय जय बजरंगबली लगा भंडारा गली गली

डलमऊ/ रायबरेली: सनातन धर्म में जेष्ठ मास के बड़े मंगल का विशेष महत्व होने के कारण श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे एवं लंगर का आयोजन किया जाता है श्रद्धालुओं का मानना है कि राम भक्त हनुमान का नाम लेने से ही सारे संकट दूर हो जाते हैं जेष्ठ मास में भंडार एवं लंगर का आयोजन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है जेष्ठ मास के द्वितीय बड़े मंगल के शुभ अवसर पर डलमऊ कस्बे की विभिन्न मोहल्लों में श्रद्धालुओं द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भंडारे…