फर्रुखाबाद: जनपद सहित प्रदेश के 19 जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चल रहा है l यह अभियान 27 मई तक चलाया जायेगा | इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी के पी दिवेदी ने राजेपुर ब्लॉक के ग्राम उजरामऊ और डबरी में फाइलेरिया अभियान की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया साथ ही जो लोग फाइलेरिया रोग से बचाव की दवा अज्ञानता वश नहीं खा रहे थे उनको समझा कर दवा का सेवन कराया lइस दौरान डीएमओ ने कहा कि हमें फाइलेरिया रोग की रोकथाम के लिए काम करना है इसके लिए जनसमुदाय…
Day: May 18, 2022
फर्रुखाबाद:बनारस ए ग्रुप हेडक्वार्टर के एन सी सी कैडेट का डॉक्यूमेंटेशन, निरीक्षण करते कैम्प कमान्डेंट कर्नल रोमिल शर्मा तथा साथ मे एन सी सी अधिकारी
फर्रुखाबाद: यूपी बटालियन एन सी सी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रोमिल शर्मा के दिशा निर्देशन में 114 टीए बटालियन आरआरसी फतेहगढ़ में इण्टर यूनिट ग्रुप शूटिंग कॉम्पटीशन, सी ए टी सी- 31 का शुभारंभ वुधवार को प्रातः9 बजे से किया गया । इसमें आगरा,अलीगढ़,प्रयागराज,मेरठ,बनारस ए, बनारस बी,लखनऊ,कानपुर,गाज़ियाबाद,गोरखपुर,बरेली कुल 11 ग्रुप हेडक्वार्टर के एन सी सी कैडेट प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक ग्रुप हेडक्वार्टर से 5 गर्ल्स कैडेट तथा 5 बॉयज कैडेट कुल 10 कैडेट सम्मिलित हो सकेंगे।इसप्रकार इस शूटिंग कैम्प में कुल 130 एन सी सी गर्ल्स तथा बॉयज कैडेट प्रतिभाग…
मैनपुरी: प्राथमिक विद्यालय नगला सिकरवार में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु कार्यक्रम हुआ
मैनपुरी : सरकार की मंशा के अनुरूप प्रमुख सचिव के आदेशानुसार परिषदीय विद्यालयों में 18 व 19 मई को सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु रैली , पोस्टर प्रतियोगिता , निबंध प्रतियोगिता व जन जन जागरूकता कार्यक्रम के निर्देश दिए गए । आज प्राथमिक विद्यालय नगला सिकरवार में प्रधानध्यापक नरेंद्र कुमार द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई तथा बच्चों के साथ सड़क पर जाकर ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले दोपहिया चालक , चार पहिया चालक को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया । जो दो पहिया चालक हेलमेट का…
फर्रुखाबाद: बुद्ध पूर्णिमा के दिन सकिसा में बुद्धा लाइट एनवायरनमेंट सेविंग सोसायटी ऑफ इंडिया ट्रस्ट ने बांटे पौधे
फर्रुखाबाद: त्रिविधि बुद्ध पूर्णिमा के शुभ उत्सव पर सकिसा में बुद्धा लाइट एनवायरनमेंट सेविंग सोसायटी ऑफ इंडिया ट्रस्ट औरैया उ प्र ने अपनी पर्यावरण संरक्षण मुहिम” उत्सवों की याद में पौधरोपण” के तहत पावन भूमि संकिसा में फ्लैग मार्च निकालकर व सभी बुद्ध विहारों को पौधे दान किए और साथ ही इच्छुक लोगों को भी पौधे दान में दिए। संगठन के अध्यक्ष अशोक शाक्य ने बताया की जब से ट्रस्ट का गठन किया है उसी समय पर्यावरण संरक्षण ही मुहिम शुरू कर दी गई थी। हर साल हजारों पौधे लगा…
पीलीभीत के कुशवाहा ने मचाया मुंबई में धमाल।
पीलीभीत पूरनपुर तहसील की ग्राम पंचायत गुलडिया भूपसिंह निवासी बृजपाल सिंह का बेटा क्रिश कुशवाह उर्फ धर्मेंद्र कुशवाहा की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही परिषदीय विद्यालय में होने के दौरान इनके पिता की मृत्यु हो जाने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति चरमरा गई फिर भी इनके भाई मनोज कुमार कुशवाहा और शेर सिंह कुशवाहा एवं उनके परिवार के लोगों ने कुशवाहा का हौसला नहीं टूटने दिया और उन्होंने स्नातक की पढ़ाई जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर से की पढ़ाई के दौरान इनकी मुलाकात एक थिएटर संस्था के डायरेक्टर से हुई निर्देश…
पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा मॉ गोमती की अविरल धारा के पुरनौद्वार महा अभियान के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों का पैदल भ्रमण कर लिया गया जायजा।
पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा माँ आदि गंगा गोमती की अविरल धारा के पुरनौद्वार एवं स्वच्छ करने का महाअभियान के तहत कराये जा रहे कार्यों को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माँ गोमती उद्गम स्थल से ग्राम पंचायत सबलपुर मु0 रम्पुरा फकीरे से गोमती गुरद्वारा तक के कार्यों का पैदल भ्रमण जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मनरेगा के जॉब कार्ड धारकों के अधिक से अधिक मजदूर कार्य पर लगाने के कडे़ निर्देश दिए गये और कम से कम प्रतिदिन लगभग 200 से अधिक मजदूरों को लगाया जाये।…
पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गांधी सभागार में जिला अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक गाँधी सभागार में सपन्न हुई।
पीलीभीत: शिक्षा विभाग के अफसरों को विभागीय योजनाओं के साथ साथ विभिन्न कार्यों को जमीनी स्तर पर लाने के कड़े निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि पूरब बैठक में दिए गए निर्देशों का पूर्ण पालन करना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने शिक्षा विभाग के अफसरों को कड़े निर्देश दिया कि गांवों में ऐसे बच्चों की पहचान की जाय जो विद्यालय में अभी तक प्रवेश नही लिया है उनको स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यू डाइस पर फीडिंग…
राष्ट्रपति के खिलाफ श्रीलंका की संसद में अविश्वास प्रस्ताव गिरा,
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के खिलाफ विपक्ष द्वारा पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव मंगलवार को संसद में गिर गया। आजादी के बाद सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटाबाया से इस्तीफा देने की मांग के लिए देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।विपक्षी तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) के सांसद एमए सुमंथिरन ने राष्ट्रपति राजपक्षे के प्रति नाराजगी जताने वाले प्रस्ताव पर बहस के लिए संसद के स्थायी आदेशों को स्थगित करने का प्रस्ताव पेश किया था। 119 सांसदों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ और सिर्फ…
चीनी नागरिकों की सुरक्षा कड़ी करने का पाकिस्तानी पीएम ने दिया आदेश
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा कड़ी करने का आदेश दिया। यह आदेश चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शहबाज शरीफ के बीच सोमवार को हुई पहली बातचीत के बाद जारी किया गया है।एक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह, योजना मंत्री अहसान इकबाल और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। बयान में कहा गया है कि चीनी निवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…
मुंबई इंडियंस से कहां हो गई चूक, अब कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी SRH
आईपीएल 2022 का 65वां मैच मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच को हैदराबाद ने 3 रन से जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। मुंबई के सामने जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन…
सब्यासाची के कलेक्शन में जूरी मेंबर दीपिका पादुकोण ने में ढाया कहर,
कान फिल्म फेस्टिवल का हर साल फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस इंटरनॅशनल फिल्म फेस्टिवल में पूरी दुनिया भर से कई फिल्मों का प्रीमियर होता है। कान फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों के साथ-साथ रेड कारपेट पर भी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सितारे अपना जलवा बिखेरते हैं। इस बार इंडिया के लिए बहुत ही प्राउड मोमेंट हैं, क्योंकि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को जूरी मेंबर्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। हाल ही में जूरी दीपिका के कान फिल्म फेस्टिवल से उनका पहला लुक सामने आया है।दीपिका…
शहनाज गिल को सलमान खान के साथ शूट करते वक्त आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 में एक दूसरे से मिले। दोनों वहां दोस्त बने और इसके बाद शहनाज को सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार हो गया। हालांकि सिद्धार्थ ने हमेशा शहनाज को दोस्त बताया है। लेकिन शहनाज हर शो से लेकर इवेंट तक में ये बात सबके सामने कबूलती थीं कि वह सिद्धार्थ से प्यार करती हैं। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज काफी टूट गई थीं। हालांकि अब वह वापस काम में बिजी होकर खुद को संभाल रही हैं। हाल ही में शहनाज ने कभी ईद कभी…
प्लास्टिक सर्जरी से कन्नड़ ऐक्ट्रेस चेतना राज का 21 साल में निधन
बेंगलुरु के एक अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी के बाद टीवी की उभरती अभिनेत्री चेतना राज (Kannada Actress Chethana Raj) की मौत हो गई। चेतना ने कुछ दिन पहले वजन कम करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को कहा, पीड़िता के परिवार ने सर्जरी में चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाया है।21 वर्ष की चेतना ने ‘डोरेसानी और ‘गीता जैसे धारावाहिक में भूमिकाओं से पहचान बनाई थी। उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के लिए सोमवार को डॉ. शेट्टी कॉस्मेटिक सेंटर में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में फैट सर्जरी के…
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों का अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। दो साल बाद यह सालाना तीर्थ यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है। इस साल करीब तीन लाख श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने भी हाल में ही इसी मुद्दे पर बैठक की थी। गृह सचिव भल्ला ने अब तक दो ऐसी बैठक की है। इसमें से एक 13 मई को दिल्ली में और दूसरी 15…
कांग्रेस ने चिदंबरम को कहा असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हुई कार्रवाई
कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ सीबीआइ छापे की कार्रवाई को असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया। चिदंबरम का पूरा समर्थन करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि पूर्व वित्त मंत्री की देश के प्रति निष्ठा असंदिग्ध है। ऐसे में 12 साल पुराने मामले में एफआइआर की कापी दिए बिना अचानक छापे की कार्रवाई से साफ है कि सरकार ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए यह हथकंडा अपनाया है।चिदंबरम और…
कांग्रेस नियुक्त करेगी लोकसभा-विधानसभा सीटों पर 6,500 पूर्णकालिक पर्यवेक्षक , चिंतन शिविर की घोषणा पर अमल शुरू
कांग्रेस की चुनावी किस्मत बदलने के लिए पार्टी ने उदयपुर चिंतन शिविर के संकल्प को जमीन पर उतारने की पहल शुरू कर दी है। इस क्रम में पार्टी सभी 543 लोकसभा सीटों के साथ-साथ राज्यों की विधानसभा सीटों पर करीब 6,500 पूर्णकालिक पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी। इन पर्यवेक्षकों के जरिये पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हर लोकसभा और विधानसभा सीटों की जमीनी राजनीतिक नब्ज की निरंतर टोह लेकर कांग्रेस की चुनावी रणनीति का संचालन करेगा।संकल्पों को कार्यान्वित करने के लिए मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआइसीसी) में पार्टी महासचिवों और राज्य…
