मुख्य विकास अधिकारी द्वारा परिषदीय बच्चों को उनकी पढ़ाई के सहयोग करने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए थे कि बच्चों हेतु स्टेशनी के लिए स्वच्छा से कोई रिसोर्स पर्सन चुन लें । जो स्वमं से बच्चों के हित में उनको कॉपी पेंसिल डिब्बी या अन्य बस्तुएँ उपलब्ध करा सके जो कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई में मदद करें ।इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय की प्रधानध्यापिका सरिता व शिक्षिका दीपिका रानी , भावना यादव द्वारा शहीद श्री जसकरन सिंह की पत्नी प्रभा देवी से अनुरोध किया…
Day: May 17, 2022
पीलीभीत :माधौटांडा रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन की एक़ मीटिंग मथना स्थितरिज़ॉर्ट में एक बैठक का आयोजन किया गया
पीलीभीत पूरनपुर।माधौटांडारोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन की एक़ मीटिंग मथना स्थितरिज़ॉर्ट में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे चुनाव अधिकारी रोटरी इंटर्नैशनल के असिस्टेंट गवर्नर डॉक्टर डी के गुप्ता के निर्देशन में वर्ष 2022-23 के लिये नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से ब्रजेश गुप्ता को अध्यक्ष एवम् राजेश रस्तोगी को सचिव चुना गया।इस के अतिरिक्त निम्न कार्यकारिणी का गठन हुआ।जिस में नीरज गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुर होड़ा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता को कोषाध्यक्ष डॉक्टर प्रशान्त गुप्ता को सह सचिव दीपक अग्रवाल को सार्जेंट एट आर्म अजय गुप्ता,…
पीलीभीत :गर्भवती व धात्री महिलाओं को शत प्रतिशत पोषाहार वितरण का विभाग का दावा खोखला साबित हो रहा है।
पीलीभीत पूरनपुर सरकार ने बाल विकास एवं पुष्टाहार योजना को ओर सुदृढ़ बनाते हुए नौनिहालों व धात्रियो को पुष्टाहार देना शुरू कर दिया है।इसके अंतर्गत दलिया,रिफाइंड व दाल दी जा रही है।लेकिन तीन माह में केवल एक बार ही पोषाहार का वितरण किया गया है।जिम्मेदार अधिकारी मौन स्वीकृति धारण किए हुए हैं।इसके चलते नौनिहालों द्वारा धात्रियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।पूरनपुर की ग्राम पंचायतों में आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण में धांधली किए जाने से लोग परेशान हैं। गांव शेरपुरकला में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा एक माह…
पीलीभीत: 94 गांव को ग्रामीणों को पूरनपुर खरीदारी करने आने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना सामना करना पड़ रहा है।
पीलीभीत :पूरनपुर मैलानी से शाहगढ़ तक ब्रॉड गेज रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है।जिसका सीआरएसपी होकर हरी झंडी मिल चुकी है।लेकिन इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है।इससे पूरनपुर क्षेत्र में खरीदारी करने आने वाले लोगों के सामने काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।सेहरामऊ, कुरैया, दुधिया खुर्द, शाहगढ़ से रोजाना बडी लोगों का ट्रेन से पूरनपुर आना जाना होता है। ट्रेन न चलने से लोगों को जहां असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।वहीं पूरनपुर के व्यापार…
फर्रुखाबाद:जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया गया
फर्रूखाबाद: कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच में ऐसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं जिससे लोगों का ध्यान पूरी तरह से हट गया है लेकिन यह स्वास्थ्य समस्याएं हर साल लाखों लोगों की जान लेती हैं। ऐसी ही एक बीमारी है हाइपरटेंशन जिसके बारे में सही समय पर अगर ध्यान न दिया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। इतना ही नहीं, हर 4 में से एक व्यक्ति को हाइपरटेंशन की समस्या होती है लेकिन उन्हें न तो उसके लक्षण के बारे में पता होता है और न ही…
हैदराबाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगा
सनराइजर्स हैदराबाद को यदि अगर-मगर की कठिन डगर पर आइपीएल के प्लेआफ में जगह बनाने की धुंधली उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में अपनी लगातार पांच हार का सिलसिला तोड़ना होगा। सनराइजर्स ने लगातार पांच मैच जीतने के बाद लगातार पांच मैच गंवाए हैं। यदि वह अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत जाता है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे, लेकिन प्लेआफ में पहुंचने के लिए उसे अन्य टीमों के मैचों में भी अनुकूल परिणाम की प्रार्थना करनी होगी। लेकिन…
तिब्बत मामलों की विशेष अमेरिकी संयोजक उजरा जेया भारत पहुंचीं ,जानिए क्या है पूरा मामला
तिब्बती मामलों में अमेरिका की विशेष संयोजक उजरा जेया भारत दौरे पर हैं। भारतीय मूल की राजनयिक मंगलवार सुबह राजधानी दिल्ली पहुंचीं। उजरा 17-22 मई तक भारत और नेपाल के दौरे पर रहेंगी। मानव अधिकारों, लोकतांत्रिक शासन और मानवीय प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर सहयोग को मजबूत करने के लिए ये दौरा अहम है।उजरा जैया मंगलवार सुबह नई दिल्ली पहुंचीं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘नमस्ते! नई दिल्ली में वापस आकर अच्छा लगा। आगे बढ़ने पर चर्चा के लिए तत्पर हैं भारत और अमेरिका के मानव अधिकारों,…
यूक्रेन युद्ध की वजह से मैकडॉनल्ड्स ने किया रूस छोड़ने का ऐलान, कंपनी ने शुरू की खरीददार की तलाश
अमेरिकी फास्ट-फूड की दिग्गज कंपनी मैकडॉनल्ड्स (McDonald) रूस में अपना व्यापार बंद कर रही है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद मैकडॉनल्ड्स ने कॉरपोरेट रिस्पांस को आगे आगे बढ़ाते हुए देश में अपना व्यापार खत्म करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से रूस में व्यापार कर रही पश्चिमी देशों की कई कंपनियों ने देश में व्यापार बंद कर दिया है। मैकडॉनल्ड्स रूस में पिछले 30 सालों से व्यापार कर रही थी।मैकडॉनल्ड्स ने इस बाबत बयान जारी कर कहा है कि…
सिखों पर मजाक करना पड़ाभारती सिंह को भारी, हाथ जोड़कर अब मांग रही हैं माफी
भारती सिंह एंटरटेनमेंट जगत की एक जानी मानी कॉमेडियन है। उनके जोक्स हमेशा लोगों को हंसाकर लोट पोट कर देते हैं लेकिन इस बार भारती का एक मजाक उनके लिए मुसीबत बन गया है। सोशल मीडिया पर कॉमेडियन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे दाढ़ी-मूंछ पर कमेंट कर रही है। जिसने सिख समुदाय को उनके खिलाफ कर दिया है। बात यहां तक बढ़ गई है कि उनके ऊपर एफआईआर तक का खतरा मंढराने लगा है।भारती सिंह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अपने एक…
‘आरआरआर’, की रिलीज़ की तारीख नेटफ्लिक्स पर जल्द आएगी
कोरोना काल के बाद से ओटीटी प्लेटफॉर्म का दायरा काफी बढ़ गया है। अब दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज के बाद ओटीटी पर आने का इंतजार करते हैं जिससे वह घर बैठे फिल्म का आनंद ले सकें। एसएस राजामौली की पीरियड फिल्म ‘आरआरआर‘ की दहाड़ बॉक्स ऑफिस पर तो सभी ने सुनी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। जूनियर एनटीआर और रामचरण की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने जा रही है। इसकी तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है‘आरआरआर‘ 24…
हिंदी वर्जन में करेंगे सलमान खान ‘विक्रांत रोणा’ को प्रेजेंट
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप जल्द ही अपनी पैन-इंडिया मेगा वेंचर फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ लेकर आ रहे हैं। किच्चा सुदीप की इस फिल्म का उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आई है। जिसके अनुसार सुदीप को अब बॉलीवुड स्टार सलमान खान का साथ मिल गया है और वे फिल्म के हिंदी वर्जन को प्रेजेंट करने वाले हैं। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी खुद दी और बताया कि फिल्म के हिंदी वर्जन को उनके प्रोडक्शन हाउस एसकेएफ…
कांग्रेस अब क्षेत्रीय दल को लेकर सामाजिक न्याय में दिखा रही है दम ख़म
उदयपुर चिंतन शिविर के अपने मंथन के बाद कांग्रेस इस निष्कर्ष पर पहुंचती दिख रही है कि पार्टी की राजनीतिक वापसी के लिए केवल भाजपा पर सियासी हमला करना ही पर्याप्त नहीं है। इसके लिए उन राज्यों में क्षेत्रीय दलों को चुनौती देना भी अपरिहार्य है जहां इन पार्टियों ने उसकी राजनीतिक जमीन छीन ली है। पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच चिंतन-मंथन में हुए अहसास का ही परिणाम है कि मध्यमार्गी राष्ट्रीय धारा पर चलने वाली कांग्रेस ने भविष्य के लिए सामाजिक न्याय की सियासत की ओर झुकाव बढ़ाने…
सोनिया गांधी ने किए बड़े एलान पार्टी के भीतर सुधार के लिए गठित होगी टास्क फोर्स,
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कांग्रेस के भीतर सुधार शुरू करने के लिए टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की। साथ ही जनता से जुड़ने के लिए भारत जोड़ों यात्रा का एलान भी किया। उन्होंने कहा- हम दो अक्टूबर से गांधी जयंती के दिन कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा में सभी युवा और नेता शामिल होंगे।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के उदयपुर में पार्टी के…
बुद्ध पूर्णिमा पर छह समझौतों पर प्रधानमंत्री मोदी ने किये हस्ताक्षर भारत नेपाल संबंध सशक्त करने की दिशा में उठा कदम
बुद्ध पूर्णिमा के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेपाल के शहर लुंबिनी में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ हुई द्विपक्षीय मुलाकात से दोनों देशों के बीच हाल के वर्षो में उपजे तनाव को दूर कर संबंध सशक्त करने में मदद मिली है। दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों के हर आयाम पर विस्तार से बात की। पीएम मोदी ने खुद देउबा के साथ अपनी मुलाकात को बहुत ही अच्छी बताया हैबैठक के बाद दोनों नेताओं की मौजूदगी में भारत-नेपाल के बीच छह महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए।…
