प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने बुधवार को संगम सभागार में विकास प्राथमिकताओं वालें 37 बिन्दुओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रत्येक ब्लाकों में 5-5 चेकडैम बनाने की कार्ययोजना डीडीओ को बनवाने के निर्देश दिये है। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए विद्युत बकाया पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विभाग के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि जो बकाया है, उसे तत्काल जमा करना सुनिश्चित करें तथा विद्युत विभाग विद्युत बिलों का बकाया वसूली न कर पाने पर फाफामऊ, नैनी, कौड़िहार-2 एवं रहीमाबाद…
Month: April 2022
शिवपुरी: दुःखद पिकअप बाहन ने मारी बाइक में टक्कर, हादसे में एक की मौत एवं दो गंभीर घायल
शिवपुरी: जानकारी के अनुसार मल्हावनी थाना पिछोर निवासी राजू पाल पुत्र देशराज पाल उम्र 35 वर्ष अपने पुत्र एवं अन्य साथी के साथ ग्राम पुनावली से अपने घर मल्हावनी वापस जा रहा था, इसी दौरान एक दूध वाहन पिक अप तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार कर इन लोगों को रौदते हुऐ मौके से भाग गया। जिसमें राजू पाल के घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि नवल पाल एवं राजपाल पुत्र राजू पाल उम्र 8 वर्ष को गंभीर हालत में उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस के द्वारा…
इस खिलाड़ी ने 14 गेंद पर 5 छक्के जमाते हुए बनाया रिकार्ड अर्धशतक, वीरेंद्र सहवाग ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में सबसे महंगे बिके कोलकाता के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने नए सीजन में वापसी धमाकेदार रिकार्ड के साथ की। मुंबई के खिलाफ बुधवार को खेली गई विस्फोटक पारी के दम पर कमिंस ने रिकार्ड बुक में जगह बनाई। महज 14 गेंद पर इस खिलाड़ी ने अर्धशतक जमाया और आइपीएल इतिहास में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जमाने के मामले में केएल राहुल की बराबरी कर ली।मुंबई ने टास हारकर कोलकाता के खिलाफ टूर्नामेंट के 14वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर…
अजय देवगन और आलिया भट्ट RRR की सक्सेस पार्टी में क्यों नहीं आए , जानें
बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ट्रिपल आर ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया था और लगभग हर एक वर्जन को मिलाकर RRR ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर डाली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से मेकर्स काफी खुश हैं। ऐसे में RRR के सफल होने का जश्न भी मना लिया गया।…
द कश्मीर फाइल्स का मजाक ट्विंकल को क्यों पड़ा भारी ,आइये जानें
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को रिलीज हुए काफी हफ्ते हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 240 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि धीरे-धीरे करके यह फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा तो छू ही लेगी। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट करने की वजह से एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने एक आर्टिकल में द कश्मीर फाइल्स का मजाक बनाया था। बता…
रणबीर कपूर और ऑलिया भट्ठ की शादी की क्या खबर है,आइये जानते है
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैंl इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि दोनों मुंबई के चेंबूर स्थित कपूर के पुश्तैनी बंगले पर शादी करने वाले हैंl हम आपको बॉलीवुड के कलाकारों की शादियों की उन लोकप्रिय जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां इन्होने अपनी शादी को शानदार और यादगार बना दियाl आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अप्रैल महीने में शादी करने वाले हैंl परिवार वालों के खबर को खंडन करने के बावजूद इस तरह…
रूस यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी भागों पर कब्जे की कोशिश में है , जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से मांगे हथियार
बूचा में नरसंहार से बने विरोध के माहौल के बीच रूसी सेना के यूक्रेन के शहरों पर हमले जारी हैं। रूसी हमलों के केंद्र में अब यूक्रेन का दूसरा बड़ा शहर खार्कीव, डोनेस्क, लुहांस्क और मारीपोल हैं। रूसी सेना यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों पर जल्द कब्जा करने के लिए रात-दिन हमले कर रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बूचा नरसंहार के मद्देनजर रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने और लड़ाई के लिए और हथियार देने की सहयोगी देशों से अपील की है। पता चला…
श्रीलंका अब भुखमरी की कगार पर, छात्रों ने मंत्रालय पर बोला धावा
श्रीलंका में हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। जरूरी सामानों की भारी कमी ने देश को भुखमरी की कगार पर खड़ा कर दिया है। बुधवार को दवाओं और ईंधन की कमी व भुखमरी की आशंका के बीच प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय में धावा बोल दिया।एक वरिष्ठ राजनेता ने चेतावनी दी है कि श्रीलंका अपनी 2.2 करोड़ की आबादी के लिए भुखमरी के आसन्न खतरे का सामना कर रहा है क्योंकि देश में आर्थिक संकट लगातार बिगड़ता जा रहा है और भोजन…
पीयूष गोयल आस्ट्रेलिया के दौरे पर, फार्म वीजा पर जल्द सहमति की संभावना
भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते में योग, शेफ और वर्किंग वीजा की इजाजत के बाद आस्ट्रेलिया भारतीय फार्म (खेती बाड़ी) सेक्टर से जुड़े वीजा के लिए भी अपने दरवाजे खोल सकता है। बुधवार को आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री डेन टेहन ने इसके संकेत दिए। वहीं, दोनों देशों के छात्र जल्द ही डुअल डिग्री व्यवस्था के तहत इंजीनियरिंग, मेडिकल व अन्य पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर सकेंगे। इस पर दोनों देशों के बीच सहमति बन चुकी है। जल्द ही दोनों देशों के मानव संसाधन मंत्रालय डुअल डिग्री व्यवस्था को अंतिम रूप…
हथियारों के प्रसार व वित्त पोषण रोकने वाले बिल को लोकसभा से मंजूरी, सभी दलों का समर्थन
लोकसभा ने बुधवार को ‘सामूहिक संहार के आयुध और उनकी परिदान प्रणाली (विधि विरुद्ध क्रियाकलापों का प्रतिषेध) संशोधन विधेयक, 2022’ को मंजूरी दे दी। सभी दलों ने पार्टी लाइन से इतर इस विधेयक का समर्थन किया।विधेयक पर चर्चा के जवाब में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि कुछ ऐसे देश हैं जो वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) के दायित्वों के अनुरूप कार्य एवं नीतियां नहीं अपनाते हैं और इनमें से कुछ देश हमारे काफी पास हैं। जयशंकर ने कहा कि सरकार अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों,…
आपराधिक प्रक्रिया पहचान विधेयक पर लगी संसद की मुहर, राज्यसभा से भी पास
आपराधिक प्रक्रिया पहचान विधेयक की सिर्फ खामियां गिनाने और एक भी उपयोगी सलाह नहीं देने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लिया। राज्यसभा में विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के हर काम को शंका की नजर से न देखे। इस विधेयक को लाने का एकमात्र उद्देश्य अपराधियों के खिलाफ पुख्ता इलेक्ट्रानिक सुबूत जुटाकर जल्द से जल्द सजा दिलाना है। विपक्ष को इसमें राजनीति नहीं देखनी चाहिए।आपराधिक प्रक्रिया पहचान विधेयक, 2022 पर संसद ने मुहर लगा दी है।…
रायपुर :- चैत्र नवरात्र पर्व पर देवी मंदिर में आस्था के दीप जगमगाया
सौरभ यादव / तिल्दा-नेवरा :- नगर सहित क्षेत्र में चैत्र नवरात्र पर्व पर देवी मंदिर में आस्था के दीप जगमगा रहें हैं। पुजारी गणपत यादव व कृपाराम लोहार ने बताया कि रणबौरेश्वरी देव धाम मंदिर में 166 तेल ज्योत जला रहे हैं। इस वर्ष कोरोना की बंदिशें नहीं होने की वजह से चैत्र नवरात्र की शुरुआत से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ग्राम भुरसुदा के शीतला माता मंदिर में सुबह शाम आरती की जा रही है। सुबह शाम श्रद्धालु यहां आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। रणबौरेश्वरी देव मंदिर…
फर्रुखाबाद: विश्व स्वास्थ्य दिवस (सातअप्रैल) पर विशेष,भागदौड़ भरी जिन्दगी में सेहत के लिए भी निकालें कुछ वक्त- सीएमओ
फर्रुखाबाद: 6 अप्रैल 2022 हर साल सात अप्रैल को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है | इसके साथ ही महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं को उजागर करने के लिए भी दुनिया भर के लोगों का ध्यान उनके बेहतर स्वास्थ्य के प्रति आकर्षित करता है |आज के समय में हर तरह की परिस्थिति का सामना करने के लिए शारीरिक मानसिक और आर्थिक रूप से तैयार होना बहुत जरूरी है | कोविड-19 इसका एक बड़ा उदाहरण है, जिसने सारे विश्व को उनके अच्छे…
फर्रुखाबाद: राधेश्याम कुशवाहा ‘ विजय, को मिला राष्ट्रीय स्वदेश भूषण अवॉर्ड
फर्रुखाबाद जिले के निवासी साहित्यकार राधेश्याम कुशवाहा ‘ विजय’ राष्ट्रीय स्वदेश भूषण अवॉर्ड नवाजे गए हैं ।इस उपलब्धि पर राधेश्याम कुशवाहा को कई सामाजिक लोगों ने बधाई दी है। इस मौके पर साहित्यकार राधेश्याम कुशवाहा ने कहा की यह सम्मान मिलना गौरव की बात है यह सब कलम की ताकत के बदौलत और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से हुआ है। पूर्व में भी कई अवार्ड और सम्मान मिले हैं । इससे साबित होता है की लेखन के जगत में ऊंचाइयों पर पहुंचा जा सकता है । आज की युवा पीढ़ी भी…
रायपुर :- थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की सराहनीय पहल
सौरभ यादव / तिल्दा – नेवरा :- एक दिव्यांग बालक जो बोल,सुन नही पाता है भटकते हुए थाना तिल्दानेवरा क्षेत्र पहुंचा था, जिसके परिजनों की पतासाजी के लिए विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम प्रचार प्रसार करने पर आज दिनांक 06/04/2022 को परिजन पिता जी श्री सुकमन मण्डावी पिता बरातु मण्डावी उम्र 40 साल साकिन वार्ड क्र.04 स्कूलपारा अरण्डी थाना अनतपुर जिला-कोण्डागांव मां-श्रीमती दनमती मण्डावी चाचा-चाची शंभूराम मण्डावी-श्रीमती हेमलता मण्डावी थाना तिल्दानेवरा पहुंचे दिव्यांग बालक का नाम पता:- तीरनाथ उर्फ मिट्टू मण्डावी पिता सुकमन मण्डावी उम-14 वर्ष आधार कार्ड पर अंकित…
अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था व महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरा
समाजवादी पार्टी ने अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानून व्यवस्था व महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराध की रफ्तार दोगुनी हो गई है। बैंक लूट, लाकर चोरी, बलात्कार, गोली कांड और हत्या की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं और अपराधियों की दबंगई चरम पर है। प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है। अखिलेश ने तेजी से बढ़ रही महंगाई पर कहा, आज के महंगाई के दौर में कंपनियां बढ़ती हुई लागत जनता से वसूल…
फर्रुखाबाद : एमएलसी चुनाव को लेकर अफसरों की क्या हैं तैयारी ?
फर्रुखाबाद : एमएलसी चुनाव को लेकर अफसरों की क्या हैं तैयारी ? इस सवाल का जबाब इस खबर में है एमएलसी चुनाव में मतगणना के दौरान सात टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर 250 मतों की गिनती एक चक्र में की जाएगी। इस प्रकार एक राउंड में कुल 1750 मतपत्रों की गिनती होगी। फर्रुखाबाद-इटावा स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य सीट पर कुल मतदाता 5238 हैं। यदि लगभग 60 प्रतिशत या उससे कुछ अधिक भी वोटिग हुई तो अधिकतम तीन चक्रों में मतगणना पूरी हो जाने के आसार है। हालांकि प्रथम…
बहराइच : नकल करके वकील बनने की फ़िराक में तीन मुन्ना भाई पकड़े गए
बहराइच : विधि स्नातक और स्नातक की परीक्षा में मंगलवार को 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सचल दस्ते ने चेकिग के दौरान तीन नकलची दबोचे हैं। इनकी उत्तर पुस्तिकाएं सील कर विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध किसान पीजी कालेज में स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। सुबह की पाली में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की वनस्पति विज्ञान की परीक्षाएं हुईं। इसमें 734 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 704 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 30 ने परीक्षा छोड़ दी। एलएलबी की तीसरे व पांचवे…
शिवपाल के बीजेपी में आने के सवाल पर केशव मौर्या क्या बोले
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संसद भवन पहुंचे थे गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से मुलाकात करने लेकिन बाहर निकलते हीं ,शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे गए सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने पहले कहा कि वो दूसरों के बारे में कुछ नही कह सकते, फिर शिवपाल की राम स्तुति पर किए गए ट्वीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो आज तक राम भक्ति से दूर रहते थे, आज राम भक्ति कर रहे हैं , उन सबका स्वागत है।…
जौनपुर – शाहगंज में हुआ सड़क हादसा एक व्यक्ति घायल दूसरा बाल-बाल बचा।
जौनपुर – थाना कोतवाली शाहगंज योगीनाथ तिराहे के पास अभी सुबह करीब 7:00 बजे एक सड़क हादसा हो गया । जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दूसरा व्यक्ति हेलमेट पहनने की वजह से बाल-बाल बच गया। दोनों युवक बरौद गांव के बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक मोटरसाइकिल से सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे थे । वे योगी नाथ नाथ तिराहे के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही एक स्कूल वैन से उनकी टक्कर हो गई ।…
