रायबरेली:अघोषित बिजली कटौती को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

डलमऊ/ रायबरेली :क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर हाहाकार मचा हुआ है अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपाउत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई डलमऊ के नगर अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य ने क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से…

सीतापुर :सवाना सीड्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से किसान महासभा का आयोजन किया गया

आज ग्राम-कौंचपुर ,ब्लॉक-मिश्रिख, जिला- सीतापुर में सवाना सीड्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से किसान महासभा का आयोजन किया गया जिसमें किसान भाइयों को कम दिन में तैयार होने वाली धान की विजेता-100 (105-110 दिन) & श्रेष्ठा गोल्ड (135-140 दिन) में तैयार होने वाली वैरायटी के बारे में जानकारी दी गई यह वैरायटी रोगों के प्रति सहनशील और गिरने के प्रति सहनशील हैं इसके साथ-साथ एक किसान को अच्छा उत्पादन देती हैं

पीलीभीत : समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी स्वयं करें अपना कार्य

पीलीभीत : मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में दिनांक 27.04.2022 को आहूत वीडियो कान्फ्रेसिंग के निर्देश दिये गये हैं कि कार्यालय/फील्ड के कार्यों को उसी व्यक्ति के द्वारा स्वयं सम्पादित किया जाये जिसको कार्य आवंटित है। किसी भी दशा में कार्यालय/फील्ड के कार्य को प्राइवेट/निजी व्यक्तियों के द्वारा सम्पादित न किये जाये। जिलाधिकारी द्वारा समस्त कार्यालयाध्यक्ष् को निर्देशित किया गया है कि आपके अधीनस्थ समस्त कार्यालयों/फील्ड के कार्यों को सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा स्वयं ही सम्पादित किया जायेगा। यदि जिलाधिकारी को मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से यह सूचना प्राप्त होती है…

पीलीभीत : प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा को गुणवत्तायुक्त बनाया

पीलीभीत : शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व और मानव को अच्छा इंसान बनाती है। शिक्षा से व्यक्ति में ज्ञान, उचित आचरण, तकनीकी दक्षता, कौशल विकास, व्यापार, व्यवसाय एवं मानसिक, नैतिक, भौतिक आध्यात्मिक सौन्दर्य उत्कर्ष का ज्ञान होता है। शिक्षा से समाज के आधारभूत नियमों, व्यवस्थाओं, समाज के प्रतिमानों एवं मूल्यों का ज्ञान होता है। शिक्षा मनुष्य के शरीर, मन, आत्मा का सर्वांगीण एवं सर्वोत्कृष्ट विकास करती है तथा अन्तर्निहित क्षमता तथा उसके व्यक्तित्व को विकसित करने वाली प्रक्रिया है।उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा के सुधार पर विशेष बल दिया है।…

पीलीभीत : जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद ने स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थापित किये दो विश्व रिकार्ड।

पीलीभीत : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप के अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन आयोजित कार्यक्रमों में जनपद ने दो विश्व वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किये गये। जिसका प्रमाण पत्र आज गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विश्व वर्ल्ड के राज्यप्रतिनिधि आशीष श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी पुलकित खरे को वर्ल्ड रिकार्ड प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। प्रथम प्रमाण पत्र स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी द्वारा 07 घन्टे 34 मिनट 53 सेकेण्ड का मतदाता जागरूकता विषय पर आयोजित वेवीनार को मिला, जो अबतक का ऐसा पहला एवं सबसे बडा आयोजन है।…

कोरबा:कैंसर पीड़ित युवक ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में एक कैंसर पीड़ित युवक ने खुदकुशी कर ली है। युवक गाना चालूकर बाथरूम में घुसा था। वहीं उसने सर्जिकल ब्लेड से अपना गला काट लिया है। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई है। मामला दर्री इलाके का है।जांजगीर के सारागांव का रहने वाला मोती प्रकाश राठौर(27) पिछले कुछ समय से कैंसर और दूसरी बीमारियों से पीड़िता था। जिसके चलते उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। इलाज के ही सिलसिले में वो और उसका भाई सोम कुछ दिन पहले रायपुर इलाज के लिए…

जौनपुर : सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से खाली कराने के लिए प्रयास करते ग्राम प्रधान प्रतिनिधि।

जौनपुर – शाहगंज तहसील के ग्राम सभा ताखा पश्चिम में तमाम सरकारी जमीन जैसे तालाब ,पोखरे ,पशचर ,खलिहान आदि। जिस पर ग्राम सभा के दबंग लोगों द्वारा पाट कर कब्जा कर लिया गया है। जिसे खाली कराने के लिए ग्राम प्रधान ऊषा व उनके प्रतिनिधि बांकेलाल प्रयास कर रहे हैं । ताकि उनका सौंदर्य करण कराया जा सके । इस बाबत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बांकेलाल गांव की सामाजिक संस्था समाधान संगठन से मिलकर सभी कब्जे वाली भूमि का सर्वे किया और उनके साथ मीटिंग की। संस्था के सभी पदाधिकारियों ने…

कुमार कार्तिकेय मुंबई इंडियंस में हुए शामिल, नौ साल से नहीं गए अपने घर

क्रिकेट की ऐसी ललक की नौ साल से घर नहीं गए, तीन राज्य भटके और आखिरकार चौथे राज्य की टीम में करियर का सबसे बड़ा मुकाम हासिल किया। यह कहानी है बायें हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय सिंह की, जिन्हें मुश्किल दौर से गुजर रही मुंबई इंडियंस ने आइपीएल के शेष सत्र के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। वे टीम में मप्र के मोहम्मद अर्शद खान की जगह लेंगे, जो चोटिल होकर लीग से बाहर हो गए हैं।कार्तिकेय मूलत: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। कानपुर…

भारत को पीएम शेख हसीना ने चटगांव पोर्ट के इस्तेमाल का दिया प्रस्ताव, कहा- दोनों देशों को कनेक्टिविटी को और बढ़ाना होगा

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दौरे पर आए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए भारत को पूर्वोत्तर के राज्यों असम और त्रिपुरा के लिए अपने चटगांव बंदरगाह का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया है। संक्षिप्त आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर ने शेख हसीना को भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी की ओर से नई दिल्ली आने का निमंत्रण दिया। जयशंकर ने ट्वीट किया कि ‘प्रधानमंत्री शेख हसीना को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद। मैंने उन्हें…

सीईओ पराग अग्रवाल ट्विटर से निकाले जाने की चर्चाओं पर क्या बोले, आइये जानते हैं

एलन मस्क द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि सीईओ पराग अग्रवाल को निकाला जा सकता है। इसकी बड़ी वजह फ्री स्पीच को लेकर मस्क के साथ उनके मतभेद हैं। जहां पराग ट्विटर को एक फ्री स्पीच प्लेटफार्म मानते हैं वहीं मस्क कंपनी की पालिसी और सेंसरशिप का विरोध करते हैं।पराग अग्रवाल ने अपने ताजा ट्वीट में कहा, ‘मैंने यह जाब ट्विटर को बेहतर बनाने के लिए की थी और जरूरत के मुताबिक सर्विस को अच्छा किया है। मुझे अपने लोगों…

आम आदमी की नजरों में अल्ला रक्खा ने तबले को बड़ा बनाया, जन्मदिन पर जानतें हैं कुछ खास

जून, 1967 में कैलिफोर्निया के मोंटेरे में काउंटी फेयर ग्राउंड पर हजारों लोग एकत्र हुए थे। मंच पर सितार वादक पंडित रविशंकर दर्शकों के सामने भीमपलासी राग बजा रहे थे। यह वार्षिक मोंटेरे पाप फेस्टिवल का तीसरा और अंतिम दिन था। अंग्रेजी राक लीजेंड द हू, महान अमेरिकी गिटार वादक जिमी हेंड्रिक्स और अमेरिकी राक बैंड द ग्रेटफुल डेड को उसके बाद परफॉर्म करना था। संगीत कार्यक्रम के अंत में झाला राग बज रहा था उसी दौरान पंडित रविशंकर ने अपने दाएं ओर संगत कर रहे तबला वादक उस्ताद अल्ला…

हार्ट अटैक से हुआ अभिनेता सलीम घोष का निधन, ‘भारत एक खोज’ से घर-घर में हुए थे पॉपुलर

बॉलीवुड, दक्षिण भारतीय और अंग्रेजी फिल्मों में अभिनय करने वाले, टेलीविजन और फिल्म अभिनेता सलीम घोष का गुरुवार को मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। उनकी पत्नी अनीता और बेटे अरयामा के अनुसार, 70 वर्षीय सलीम घोष को बुधवार देर रात वर्सोवा के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। चेन्नई में जन्मे और वहीं शिक्षित हुए, घोष ने बाद में एफटीआईआई, पुणे से स्नातक किया, और फिर सिनेमाघरों में उतर गए। वह एक मार्शल आर्ट विशेषज्ञ भी थे। भारत…

दिशा पाटनी के बैग को देखते निकली लोगों की हंसी, आइये जानते हैं

टाइगर श्रॉफ की मच अवेटेड फिल्म हीरोपंती 2 आज सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह फिल्म टाइगर श्रॉफ और उनके फैन्स के लिए बेहद ही खास है क्योंकि इसके पहले पार्ट के जरिए ही टाइगर श्रॉफ ने इंडस्ट्री में कदम रखा था। हीरोपंती 2 (Heropanti 2) में तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और नवाजुद्दीन सिद्धीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने अहम रोल प्ले किया है। बीती रात ही मुंबई में हीरोपंती 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया और इस दौरान ,बॉलीवुड की तमाम हस्तियां टाइगर श्रॉफ की फिल्म देखने पहुंचीं।…

जम्‍मू-कश्‍मीर दौरे पर पीएम मोदी के ऊपर आपत्ति जताने वाले पाकिस्‍तान को करारा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के जम्मू-कश्मीर दौरे पर बयान देने वाले पाकिस्‍तान को भारत ने करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्‍तान को प्रधानमंत्री मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। पाकिस्‍तान ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से चिनाब नदी पर रतले और क्वार पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण की आधारशिला रखने पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह सिंधु जल संधि का ‘प्रत्यक्ष उल्लंघन’ है।पाकिस्तान को लेकर भारत के रुख में बदलाव के मसले…

हिजाब के बाद अब कर्नाटक में बाइबिल विवाद,

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद अब बाइबिल विवाद का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। इसी बीच बेंगलुरु के आर्चबिशप पीटर मचाडो ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, गैर-ईसाई छात्रों को बाइबल पढ़ने की आवश्यकता नहीं है और न ही उनके लिए कोई बाइबिल निर्देश हैं। प्रदेश शिक्षा विभाग ने इसाई स्कूलों में बाइबिल पढ़ाने का मामला सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। बेंगलुरु स्थित आर्चडीओसीज के आर्चबिशप पीटर मचाडो ने कहा कि ईसाई स्कूल पिछले 100 वर्षों से एक अल्पसंख्यक संस्थान रहा है। इसमें पढ़ने वाले…

मंत्रिपरिषद से बजट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री मोदी ने दिए निर्देश

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंत्रिपरिषद से केंद्रीय बजट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने को कहा है। यही नहीं तिमाही आधार पर इसकी समीक्षा करने के निर्देश भी दिए है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों ने विभिन्‍न मसलों पर विस्तृत प्रस्तुतियां (presentation) दी।पीएम मोदी ने मंत्रियों को न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन (minimum government and maximum governance) पर फोकस करने की नसीहत भी दी। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने परिषद में डिलिवरी आफ…