रायपुर :- चैत्र नवरात्र पर्व पर देवी मंदिर में आस्था के दीप जगमगाया

सौरभ यादव / तिल्दा-नेवरा :- नगर सहित क्षेत्र में चैत्र नवरात्र पर्व पर देवी मंदिर में आस्था के दीप जगमगा रहें हैं। पुजारी गणपत यादव व कृपाराम लोहार ने बताया कि रणबौरेश्वरी देव धाम मंदिर में 166 तेल ज्योत जला रहे हैं। इस वर्ष कोरोना की बंदिशें नहीं होने की वजह से चैत्र नवरात्र की शुरुआत से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ग्राम भुरसुदा के शीतला माता मंदिर में सुबह शाम आरती की जा रही है। सुबह शाम श्रद्धालु यहां आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। रणबौरेश्वरी देव मंदिर…

फर्रुखाबाद: विश्व स्वास्थ्य दिवस (सातअप्रैल) पर विशेष,भागदौड़ भरी जिन्दगी में सेहत के लिए भी निकालें कुछ वक्त- सीएमओ

फर्रुखाबाद: 6 अप्रैल 2022 हर साल सात अप्रैल को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है | इसके साथ ही महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं को उजागर करने के लिए भी दुनिया भर के लोगों का ध्यान उनके बेहतर स्वास्थ्य के प्रति आकर्षित करता है |आज के समय में हर तरह की परिस्थिति का सामना करने के लिए शारीरिक मानसिक और आर्थिक रूप से तैयार होना बहुत जरूरी है | कोविड-19 इसका एक बड़ा उदाहरण है, जिसने सारे विश्व को उनके अच्छे…

फर्रुखाबाद: राधेश्याम कुशवाहा ‘ विजय, को मिला राष्ट्रीय स्वदेश भूषण अवॉर्ड

फर्रुखाबाद जिले के निवासी साहित्यकार राधेश्याम कुशवाहा ‘ विजय’ राष्ट्रीय स्वदेश भूषण अवॉर्ड नवाजे गए हैं ।इस उपलब्धि पर राधेश्याम कुशवाहा को कई सामाजिक लोगों ने बधाई दी है। इस मौके पर साहित्यकार राधेश्याम कुशवाहा ने कहा की यह सम्मान मिलना गौरव की बात है यह सब कलम की ताकत के बदौलत और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से हुआ है। पूर्व में भी कई अवार्ड और सम्मान मिले हैं । इससे साबित होता है की लेखन के जगत में ऊंचाइयों पर पहुंचा जा सकता है । आज की युवा पीढ़ी भी…

रायपुर :- थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की सराहनीय पहल

सौरभ यादव / तिल्दा – नेवरा :- एक दिव्यांग बालक जो बोल,सुन नही पाता है भटकते हुए थाना तिल्दानेवरा क्षेत्र पहुंचा था, जिसके परिजनों की पतासाजी के लिए विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम प्रचार प्रसार करने पर आज दिनांक 06/04/2022 को परिजन पिता जी श्री सुकमन मण्डावी पिता बरातु मण्डावी उम्र 40 साल साकिन वार्ड क्र.04 स्कूलपारा अरण्डी थाना अनतपुर जिला-कोण्डागांव मां-श्रीमती दनमती मण्डावी चाचा-चाची शंभूराम मण्डावी-श्रीमती हेमलता मण्डावी थाना तिल्दानेवरा पहुंचे दिव्यांग बालक का नाम पता:- तीरनाथ उर्फ मिट्टू मण्डावी पिता सुकमन मण्डावी उम-14 वर्ष आधार कार्ड पर अंकित…

अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था व महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी ने अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानून व्यवस्था व महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराध की रफ्तार दोगुनी हो गई है। बैंक लूट, लाकर चोरी, बलात्कार, गोली कांड और हत्या की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं और अपराधियों की दबंगई चरम पर है। प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है। अखिलेश ने तेजी से बढ़ रही महंगाई पर कहा, आज के महंगाई के दौर में कंपनियां बढ़ती हुई लागत जनता से वसूल…

फर्रुखाबाद : एमएलसी चुनाव को लेकर अफसरों की क्या हैं तैयारी ?

फर्रुखाबाद : एमएलसी चुनाव को लेकर अफसरों की क्या हैं तैयारी ? इस सवाल का जबाब इस खबर में है एमएलसी चुनाव में मतगणना के दौरान सात टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर 250 मतों की गिनती एक चक्र में की जाएगी। इस प्रकार एक राउंड में कुल 1750 मतपत्रों की गिनती होगी। फर्रुखाबाद-इटावा स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य सीट पर कुल मतदाता 5238 हैं। यदि लगभग 60 प्रतिशत या उससे कुछ अधिक भी वोटिग हुई तो अधिकतम तीन चक्रों में मतगणना पूरी हो जाने के आसार है। हालांकि प्रथम…

बहराइच : नकल करके वकील बनने की फ़िराक में तीन मुन्ना भाई पकड़े गए

बहराइच : विधि स्नातक और स्नातक की परीक्षा में मंगलवार को 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सचल दस्ते ने चेकिग के दौरान तीन नकलची दबोचे हैं। इनकी उत्तर पुस्तिकाएं सील कर विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध किसान पीजी कालेज में स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। सुबह की पाली में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की वनस्पति विज्ञान की परीक्षाएं हुईं। इसमें 734 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 704 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 30 ने परीक्षा छोड़ दी। एलएलबी की तीसरे व पांचवे…

शिवपाल के बीजेपी में आने के सवाल पर केशव मौर्या क्या बोले

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संसद भवन पहुंचे थे गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से मुलाकात करने लेकिन बाहर निकलते हीं ,शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे गए सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने पहले कहा कि वो दूसरों के बारे में कुछ नही कह सकते, फिर शिवपाल की राम स्तुति पर किए गए ट्वीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो आज तक राम भक्ति से दूर रहते थे, आज राम भक्ति कर रहे हैं , उन सबका स्वागत है।…

जौनपुर – शाहगंज में हुआ सड़क हादसा एक व्यक्ति घायल दूसरा बाल-बाल बचा।

जौनपुर – थाना कोतवाली शाहगंज योगीनाथ तिराहे के पास अभी सुबह करीब 7:00 बजे एक सड़क हादसा हो गया । जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दूसरा व्यक्ति हेलमेट पहनने की वजह से बाल-बाल बच गया। दोनों युवक बरौद गांव के बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक मोटरसाइकिल से सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे थे । वे योगी नाथ नाथ तिराहे के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही एक स्कूल वैन से उनकी टक्कर हो गई ।…

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत जनपद की विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण हेतु मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत जनपद की विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण हेतु मंडलायुक्त श्री संजय गोयल ने कार्यालय स्थित त्रिवेणी सभागार में आज सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने महाकुंभ 2025 के दृष्टिकोण से किन सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण किया जा सकता है इस पर चर्चा करते हुए प्रयागराज विकास प्राधिकरण के साथ काम कर रही एक्सपर्ट एजेंसी को जनपद के सभी ट्रैफिक प्रैशर प्वाइंट्स का चिन्हीकरण कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कुंभ 2019…

कप्तान संजू सैमसन ने कहा, क्यों मैच हारे पता नहीं चला

आरसीबी और राजस्थान के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मैच में राजस्थान का पलड़ा पूरी तरह से भारी नजर आ रहा था, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने संजू की टीम से जीत छीन ली। शाहबाज अहमद ने 26 गेंदों पर 3 छक्के और 4 चौके जबकि कार्तिक ने 23 गेंदों पर एक छक्का और 7 चौकों की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेलकर आरसीबी को 4 विकेट से जीत दिला दी। आरसीबी से मिली हार के बाद राजस्थान के कप्तान…

अमेरिका रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी में,

रूस के ओर से यूक्रेन में जारी सैन्य कार्रवाई के विरोध में अमेरिका समेत विश्व के कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। इस बीच अमेरिका ने कहा है कि वो रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों को लेकर घोषणा करेगा। जो कि उसके सरकारी अधिकारियों, वित्तीय संस्थानों और राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों को टारगेट करते हुए होंगे।व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए जाने वाले नए प्रतिबंध यूक्रेन में मास्को के विशेष सैन्य अभियान के मद्देनजर…

गिरफ्तारी के डर से इमरान खान की पत्नी की करीबी दोस्त भागीं दुबई

सत्ता पर काबिज रहने के लिए इमरान खान के प्रयासों के बीच उनकी पत्नी की एक करीबी दोस्त 32 मिलियन डॉलर के घोटाले में गिरफ्तारी के डर से दुबई भाग गई। इमरान खान के करीबियों को नई सरकार स्थापित होने पर प्रतिशोध का डर है। फराह खान, जो इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी की करीबी दोस्त हैं, कथित तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप के बाद देश छोड़कर भाग गई हैं।उनके पति अहसान जमील गुज्जर पहले ही अमेरिका जा चुके हैं। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी है कि वह…

अनुपमा का जादू तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आगे नहीं चला , नागिन 6 भी हुआ बेहाल

टॉप 10 टीवी शो की लिस्ट का इंतजार टीवी के दर्शकों को हमेशा से ही रहता है। आरमेक्स की ओर से इस लिस्ट को जारी कर दिया गया है। साल 2022 के 13वें हफ्ते की इस लिस्ट में काफी बदलाव देखा जा रहा है। लिस्ट में तारक मेहता का उल्टा चश्मा और अनुपमा (Anupama) का दबदबा बरकरार है। वहीं इस बार नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) ने सरप्राइज किया है। इस शो ने टॉप 5 पोजीशन के…

व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में दिखा अजय देवगन की लाडली नीसा का ग्लैमरस अवतार, दोस्तों के साथ पार्टी करती आईं नजर

बॉलीवुड सितारे एक तरफ जहां अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं तो वही कई बड़े सितारों के बच्चे फिल्मों में कदम रखने से पहले ही सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। इन्हीं पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल हैं अजय देवगन और काजोल की लाड़ली बेटी नीसा देवगन। नीसा देवगन भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी काफी है। उनकी जब भी सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर आती है तो यूजर्स उस पर जमकर कमेंट करते हैं। हाल ही में अजय देवगन की…

एटली के साथ शाह रुख खान ने देखा बीस्ट का हिंदी ट्रेलर, खुद को बताया विजय का फैन

14 अप्रैल को बहुप्रतीक्षित फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 और जरसी से पहले 13 अप्रैल को तमिल फिल्म बीस्ट रिलीज हो रही है। बीस्ट को हिंदी में रॉ शीर्षक से रिलीज किया जा रहा है और हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे मंगलवार को शाह रुख खान ने सोशल मीडिया में शेयर किया। बीस्ट को लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा में काफी उत्सुकता है और फैंस इसे केजीएफ के लिए सम्भावित चुनौती के रूप में देख रहे हैं।शाह रुख ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- निर्देशक एटली संग…

मुख्यमंत्री के समक्ष पेश की जाएगी विभागों की कार्ययोजना, आइये जाने

उत्तर प्रदेश की सत्ता लगातार दूसरी बार संभालने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद जुदा रूप में हैं। मंत्रिमंडल की शपथ के अगले ही दिन शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के सौ दिन, छह महीने तथा साल भर का रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री आज लोकभवन में सभी विभागों को तैयारी को परखने के साथ उनकी कार्ययोजना को भी देखेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल में सभी विभागों से अगले सौ दिन की कार्ययोजना बनवाई है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर…

भारत ने अपना नेतृत्व सही चुना, जिसके कारण देश का हो रहा विकास : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस टिप्पणी पर उनकी आलोचना की कि भारत की आर्थिक स्थिति पड़ोसी द्वीप देश श्रीलंका से भी बदतर है जो वर्तमान में आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आप दुनिया और हमारे पड़ोसी देशों की मौजूदा स्थिति को देखें तो आप समझ जाएंगे कि भारत ने अपना नेतृत्व सही चुना है जिसके कारण देश का विकास हो रहा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में हार पर कटाक्ष किया और कहा…

लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री ने दी जानकारी, मोदी सरकार में भारत ने एक इंच भी जमीन नहीं खोई,

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि नरेन्द्र मोदी के देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत ने एक इंच भी जमीन नहीं खोई है। सदन में यूक्रेन पर चर्चा के दौरान बसपा के एक सदस्य की टिप्पणी को लेकर यह बात कही। बसपा के सदस्य श्याम सिंह यादव ने सरकार पर चीन को धीरे-धीरे भारतीय क्षेत्र देने का आरोप लगाया था। बाद में कानून मंत्री रिजिजू ने कहा कि बसपा नेता को संसद में ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी रिजिजू ने कहा, ‘सभी…