जापान के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बुधवार देर रात आए भीषण भूकंप से दो लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हुए है। पुलिस और दमकल अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी। अग्नश्मिन और आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, मियागी और फुकुशिमा सहित सात प्रान्तों में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इन प्रांतों में स्थानीय समयानुसार सुबह 06:30 बजे तक 92 लोगों के भूकंप से घायल होने की खबर है।देश के उत्तरपूर्वी और पूर्वी क्षेत्रों विशेषकर मियागी और फुकुशिमा क्षेत्र में जोरदार झटके महसूस किए गए, जहां…
Month: March 2022
यूक्रेन को देगा अमेरिका कई घातक हथियार, बचाव के लिया सामने आया अमेरिका
रूस के खिलाफ जंग रहे यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने एक बार फिर मदद की बात कही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को यूक्रेन के लिए 800 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सुरक्षा सहायता देने का ऐलान किया। सुरक्षा पैकेज में यूक्रेन को एंटी एयरक्रॉफ्ट सिस्टम समेत घातक हथियार देना का वादा किया है।व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन के लिए नए सहायता पैकेज में 800 एंटी-एयरक्रॉफ्ट सिस्टम, 9000 एंटी ऑर्मर सिस्टम, 7000 छोटे हथियार जैसे शॉटगन…
‘द कश्मीर फाइल्स’ की कमाई पहुंची 6 दिन में 100 करोड़ के करीब , आइये जानते हैं
विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए किर्तिमान गढ़ रही है। 6 दिन में 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंचने वाली इस फिल्म को प्रभास की राधे श्याम और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी बड़ी रिलीज भी प्रभावित नहीं कर पाईं। क्योंकि लोगों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में द कश्मीर फाइल्स देखने के लिए उमड़ पड़ी है। अगर द कश्मीर फाइल की कमाई की ये रफ्तार दूसरे हफ्ते भी जारी रही तो ये फिल्म ‘जय संतोषी मां’ का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है जिसने…
6 महीने शीशा देखने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाई थीं ‘जलसा’ एक्ट्रेस, विद्या बालन संग प्रोड्यूसर ने किया था ऐसा बर्ताव,
विद्या बालन (Vidya Balan) की गिनती बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में होती है। विद्या बालन अक्सर अपनी जोरदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब हो जाती हैं। विद्या बालन जल्दी ही शेफाली शाह (Shefali Shah) के साथ फिल्म जलसा (Jalsa) में नजर आएंगी। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी और इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान ही विद्या बालन ने उनकी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा बताया है, जब वो खुद को शीशे में देखने तक की हिम्मत नहीं जुटा…
पूनम पांडे हुईं कंगना रनौत के शो में बेकाबू , अली मर्चेंट संग खुलेआम किया फ्लर्ट
कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) में कंटेस्टेंट्स जमकर धमाल मचा रहे हैं। तीसरे हफ्ते की शुरुआत में ही मेकर्स ने लॉक अप में अली मर्चेंट (Ali Merchant) की वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाई है। अली के आने के बाद से ही सारा खान के चेहरे का रंग उड़ा हुआ है और हर कोई यही सोच रहा है कि आगे क्या होगा? लॉक अप के पिछले एपिसोड में सारा और अली के बीच जमकर बहस भी हो चुकी है। इसी के साथ अब लॉक अप में कुछ ऐसा…
नशामुक्त, शिक्षायुक्त जन जागरण पद यात्रा स्थगित, अभियान चलाकर नशा को रोकने का उठाया जाना था बड़ा कदम
लोक बंधु राज नारायण शिक्षा सेवा समिति द्वारा दिनांक 17 मार्च 2022 को खुर्दही बाजार, लखनऊ में आयोजित नशामुक्त शिक्षायुक्त जन जागरण पदयात्रा प्रशाशनिक अनुमति न मिलने के कारण स्थगित कर दिया गया है , उक्त पदयात्रा में संस्था के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ छात्र -छात्राओं, मजदूरों, किसानों एवं क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध वर्ग के लोग सम्मलित होने वाले थे, उक्त पदयात्रा के बाद युवाओं में बढ़ रहे नशे की लत, घरेलु हिंसा को रोकने के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन होना था जिससे नशे के कारण समाज में हो…
सीतापुर; महार्षि दधीचि कुंड तीर्थ पर हुआ भव्य सन्यासी पूजन तीर्थ पुरोहितहितकारी संस्थान के महामंत्री सुनील कुमार मिश्रा ने मिठाई वितरण कराया
सीतापुर /मिश्रित- महर्षि दधीचि की तपोस्थली पर त्रयोदशी को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सन्यासी पूजन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। संन्यासी पूजन फाल्गुन मास की त्रयोदशी को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीर्थराज अर्चना समिति ने संन्यासियों का पूजन व अर्चन किया गया पंचकोसी परिक्रमा के तीसरे दिन फाल्गुन मास की त्रयोदशी को दधीच कुंड तीर्थ पर तीर्थ राज अर्चना समिति के पुरोहित राहुल शर्मा उर्फ़ गोपाल कृष्ण द्वारा सन्यासियों का पूजन करवाया गया जिसमें कस्बा वासियों ने सन्यासियों को बुलवाकर उनका चंदन वंदन किया…
प्रयागराज- थाना मांडा पुलिस द्वारा अभियुक्त पप्पू सोनकर महेवा कला व सनी देवल नटवर महेवा कला निवासी 50 ली0 कच्ची महुआ शराब के सांथ गिरफ्तार
प्रयागराज: बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध रोकने व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के आदेश के अनुपालन में थाना प्रभारी मांडा महेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम आगामी होली त्योहार व सब-ए -बारात के मद्देनजर अबैध शराब व परिवहन बिक्री करने व वालों के बिरुद्ध अभियान चलाकर उ0नि0 आशीष कुमार राय,अपने सहयोगी साथी आबकारी नि0 शर्वेंद्र प्रताप सिंह हे0का0 काशीनाथ सिंह चंदेल व हे0 विपिन बिहारी पांडेय के सांथ मिलकर सघन चेकिंग के दौरान दि0, 16/03/2022 को…
बरेली – सिरौली कस्बे में बिजली का बिल सही कराने का झांसा देकर ठगे 40,000 हजार रुपये।
आँवला – बिजली का बिल सही कराने को लेकर सिरौली के मोहल्ला कौवा टोला के निवासी जावेद खान से 40,000 ठग कर ले गए। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें अभी कुछ ही दिन पहले बिजली का बिल ठीक कराने और मीटर सही कराने के नाम पर सिरौली में ठगी के शिकार बहुत से लोग हुए हैं। जावेद खान ने बताया कि पहले उनसे 20,000हजार लिए गए, और दोबारा 20000 दो बार में ₹40000 ले जाने के बाद भी बिजली का बिल ठीक नहीं हुआ.। बिजली विभाग के कर्मी ने…
बहराइच- जीजीआईसी में प्रिंसिपल की अगुवाई में गरीब बच्चियों से प्रवेश पत्र के एवज में की जा रही अवैध वसूली।
बहराइच- पूरा मामला राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज बहराइच से जुड़ा हुआ है, जहां पर बच्चियों से प्रवेश पत्र के एवज में 40-40 रू0 की अवैध वसूली प्रिंसिपल के संज्ञान में विद्यालय स्टाफ के द्वारा की जा रही है। भारत सरकार जहां एक ओर बच्चों का भविष्य को सुदृढ़ बनाने हेतु *सब पढ़े- सब बढ़े* का नारा दे रही है और विद्यालयों के *कायाकल्प* में अरबों की लागत लगाकर बच्चों में *निशुल्क पुस्तकें,, भोजन व अन्य पठन सामग्री* का वितरण कर रही है तो वही ऐसे *भ्रष्ट कर्मियों* द्वारा *सरकार की…
भाजपा सरकार में शामिल होगी मणिपुर में एनपीपी, कोनराड संगमा ने दिया ये बयान
मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। 60 विधानसभा सीटों में से 32 सीटें जीतकर भाजपा मणिपुर में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा और एनपीपी ने इस बार अलग-अलग चुनाव लड़ा था। एनपीपी ने 38 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जिसमें उसने सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। एनपीपी अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा ने कहा कि अगर भाजपा उन्हें बुलाती है तो एनपीपी मणिपुर में भाजपा के साथ जाने के लिए तैयार है। संगमा ने कहा, ‘केंद्र…
सोनिया ने चुनावों में इंटरनेट मीडिया का पक्षपाती इस्तेमाल को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा
समय-समय पर इंटरनेट मीडिया के राजनीतिक रुख को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। हर दल की ओर से अंगुली उठाई जाती है। अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक रिपोर्ट के हवाले से फेसबुक और ट्विटर का चुनाव के दौरान दुरुपयोग कर भारत के लोकतंत्र पर कब्जा किए जाने के प्रयासों का आरोप लगाया है। लोकसभा में सोनिया ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी फेसबुक और ट्विटर से अंदरूनी साठगांठ कर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है और यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया…
पीलीभीत : आ अब लौट चलें कार्यक्रम के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय घाटमपुर में हुआ विशाल कार्यक्रम
पीलीभीत : आज दिनांक 16 मार्च 2022 को आ अब लौट चलें कार्यक्रम के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय घाटमपुर की इ0 अ0 श्रीमती सतेंदर कौर द्वारा एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें इसी विद्यालय के पूर्व में पढ़ चुके छात्र एवं छात्राओं को अध्यापिका द्वारा निमंत्रण पत्र भेज कर निमंत्रित किया गया था जिन्होंने विद्यालय पहुंचकर मां सरस्वती के चित्र के सामने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसी विद्यालय के पूर्व में छात्र रह चुके सियाराम जो अब प्राथमिक विद्यालय माधौपुर खुर्द में प्रधानाध्यापक के पद पर…
जिलाधिकारी ने 12 से 14 वर्ष आयु तक के चल रहे टीकाकरण का फीता काटकर शुभारम्भ एवं निरीक्षण किया
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज में 12 से 14 वर्ष आयु तक के बच्चों का चल रहा टीकाकरण का निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीनेशन का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने फीता काटकर किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से वार्ता भी किया तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि स्कूलों में कैम्प लगाकर शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराया जाये। कोरोना की वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग अभी भी जारी है। आज से 12 साल से 14 साल के बच्चों…
बरेली/आँवला – बगिया सिरौली रोड पर तेज रफ्तार बाइक में हुई जोरदार टक्कर दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल ।
आँवला – सिरौली आँवला के थाना क्षेत्र बगिया सिरोली रोड आज दोपहर जोरदार दो बाईकों आपस में एक्सीडेंट हो गया जहां दोनों बाइक सवारों को मौके पर पहुंची एंबुलेंस तुरंत राम नगर सरकारी हॉस्पिटल पर लेकर पहुंची जहां तुरंत उनका उपचार किया गया आपको बता दें होली का त्यौहार नजदीक आते देख बाइक सवार लोग दारू पीकर धड़ल्ले से बाइक चला रहे हैं जो खुद की जिनको परवाह नहीं है नहीं दूसरे की परवाह है वही आजाद शहा पुत्र शहजादे ग्राम अख्तरा थाना वजीरगंज जिला बदायूं मोटरसाइकिल से अपनी रिश्तेदारी…
बरेली/आँवला – आँवला शाहबाद रोड पर आपस में भिडी मोटरसाइकिल सिर में आईं गम्भीर चोटें।
आँवला – आँवला शाहबाद रोड पर मऊ चंद्रपुर के समीप हुआ एक्सीडेंट दो बाइके आपस में टकराई जिससे दोनों बाइक सवारों के गंभीर चोटे आई। लोकी राम पुत्र नोनीराम ग्राम घुंसी मोर सिंह पुत्र रोशन सिंह ग्राम गोठा दोनों ही बाइक सवार कोतवाली आँवला जिला बरेली के रहने वाले हैं बही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस तुरंत सरकारी सरकारी अस्पताल आंवला में उपचार के लिए लेकर पहुंची। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने किया 12 से 14 वर्ष के बच्चों के कोविड टीकाकरण का शुभारम्भ सभी बच्चे टीका जरुर लगवाएं और कोरोना को मार भगाएं- डीएम
जिलाधिकारी संजय सिंह ने सिविल अस्पताल लिंजीगंज में बने टीकाकरण बूथ पर बुधवार को 12 से 14 वर्ष के बच्चों के कोविड से बचाव के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया | इस दौरान खतराना मोहल्ला के रहने वाले 13 वर्षीय विनायक को पहला टीका लगा | टीका लगवाने के बाद विनायक ने कहा कि अब जाकर कोरोना से सुरक्षित हुआ अभी तक भय लगता था कि सभी के टीके लग रहे हैं मेरे कब लगेगा| आज मैं अपने आपको खुश नसीब समझता हूँ कि मेरे पहला टीका लगा |इस दौरान…
बहराइच:सप्लाई इंस्पेक्टर के मिलीभगत से कोटेदार कटौती करके गरीबों का राशन डकार ने पर लगा
बहराइच /मिहींपुरवा तहसील मिहींपुरवा अंतर्गत मोतीपुर के कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की मोतीपुर कोटेदार सरकारी राशन जोकि इस वक्त मुफ्त दिया जा रहा है लेकिन कोटेदार साहब गरीबों का राशन हजम करने में लगे हुए हैं जहां 1 लीटर रिफाइंड तेल पैकेट में सरकार की तरफ से वितरित किया जा रहा है वहीं जनाब पैकेट खोल कर 700 ग्राम तेल दे रहे और 5 किलो राशन के बदले जनाब 1 किलो कटौती करके गरीबों का राशन डकार ने पर लगे हुए हैं लोगों का कहना है कि सरकार…
बहराइच:गौरैया संरक्षक मिथिलेश जायसवाल की वार्ता गौरैया संरक्षण अभियान का प्रसारण 19 मार्च को
बहराइच। जनपद बहराइच के थाना मोतीपुर के ग्राम पंचायत गुलरा के भज्जापुरवा निवासी प्रकृति पर्यावरण एवं गौरैया संरक्षक मिथिलेश जायसवाल की वार्ता गौरैया संरक्षण अभियान एवं जन चेतना का प्रसारण आकाशवाणी लखनऊ केंद्र पर विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या 19 मार्च को शाम 6,30 बजे कार्यक्रम लोकायन में प्रसारित होगी । मिथिलेश जायसवाल ने बताया कि विश्व गौरैया दिवस 20 मार्च को मनाया जाता है उसके एक दिन पूर्व ही आकाशवाणी लखनऊ पर हमारी वार्ता गौरैया संरक्षण अभियान एवं जन चेतना का प्रसारण ,आकाशवाणी द्वारा किया जायेगा। वार्ता में…
शाहजहांपुर :कुलवंत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज निगोही मैं होली धूमधाम से मनाई गई
शाहजहांपुर कुलवंत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज निगोही शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में वार्षिक परीक्षा संचालित हो रही हैं। प्रश्नपत्र समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों ने आपस में एक दूसरे साथियों व गुरुजनों के मध्य खूब रंग, गुलाल लगाया व गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाईयां दी। गुरुजनों ने होली के पावन पर्व का महत्व बताया तथा कहा कि यह आपसी सौहार्द्र व प्रेम का पर्व है, इसमें आपसी झगड़ों को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं और मनमुटाव भुलाते हैं। सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं मंगलकामनाएं…
