बहराइच: थाना सुजौली अंतर्गत ग्राम सभा बरखड़िया में खनन माफिया के सामने प्रशासन धराशाही

जिला बहराइच थाना सुजौली अंतर्गत ग्राम सभा बरखड़िया में खनन जोरों पर खनन विभाग खनन रोकने में नाकाम खनन माफिया दे रहे खनन को अंजाम लगातार पिछले कई माह से किया जा रहा मिट्टी खनन रात रात निकलती है बालू खनन विभाग व नहर विभाग व फॉरेस्ट खनन रोकने में नाकाम सूत्रों की माने तो बालू का लंबे पैमाने पर किया जा रहा खनन मिट्टी खनन को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने लिया संज्ञान और खनन रोकने का दिया अस्वसन। खनन पर लगाई जाए लगाम ताकि…

सीतापुर: जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई

सीतापुर: जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय, जिला आडिट कमेटी, आयुष्मान भारत तथा कोविड-19 रोकथाम, प्रबन्धन विषय पर बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान उन्होंने संस्थागत प्रसव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संस्थागत प्रसव कराये जायें व मंत्रा एप पर जो भी फीडिंग होनी है उसको समय से संबंधित अधिकारी कराते रहें। उन्होंने निर्देश दिये कि जितने भी एप बनाये गये उन एप का सही प्रकार से संचालन कराने के लिये ट्रेनिंग करायी जाये ताकि शतप्रतिशत…

रायबरेली:कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी के निर्देश पर एंटी रोमियो टीम के सिपाही लगातार लोगों को कर रहे हैं जागरूक

रायबरेली: डलमऊ एंटी रोमियो स्क्वाड ने शुक्रवार देर शाम चेकिंग अभियान चलाया। डलमऊ पुलिस ने बार्डर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और कस्बों में संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ की। उनके नाम पते का सत्यापन करने के बाद हिदायत देकर छोड़ा। बिना काम के घूमते हुए पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी की अगुवाई में एंटी रोमियो स्क्वाड ने चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्र में विभिन्न तिराहों, चौराहों के पास व मुख्य सड़कों आदि जगहों पर चेकिंग की। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ की। उनका नाम, पता नोट…

फर्रुखाबाद-12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग आफिसर कर्नल रोमिल शर्मा के दिशा निर्देशन में एनसीसी की बी सर्टिफिकेट परीक्षा हेतु ( सीएटीसी- 51) एनसीसी कैंप, आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में चल रहा है

फर्रुखाबाद इस कैंप के कैंप कमांडेंट कर्नल प्रवीण शर्मा हैं।बताते चले कि पूरे कैंप के एनसीसी कैडेट्स को चार कंपनियों अल्फा, ब्रैवो, चार्ली तथा डेल्टा में विभाजित किया गया है । मेजर पी पी यादव को अल्फा कंपनी का कंपनी कमांडर, लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर को ब्रावो कंपनी का कंपनी कमांडर, लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा को चार्ली कंपनी का कंपनी कमांडर तथा लेफ्टिनेंट अवधेश खोजी डेल्टा कंपनी का कंपनी कमांडर नियुक्त किया गया है । कैम्प के तीसरे दिन सभी प्रतिभाग करने वाले 333 कैडेट्स को शस्त्र प्रशिक्षण वारी वारी से विद्यालय वार…

फर्रुखाबाद-फाइलेरिया उन्मूलन के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को रुग्णता प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण:फाइलेरिया की दवा खाएं फेंके नहीं-सीएमओ

फर्रुखाबाद: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को रुग्णता प्रबंधन पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में प्रशिक्षण दिया गया| उन्हें फाइलेरिया प्रभावित मरीजों को अपने घर पर ही वाशिग और ड्राइंग करने का तरीका बताया गया। इस दौरान मौजूद फायलेरिया रोगियों को प्लास्टिक की बाल्टी, मग, साबुन, तौलिया तथा क्रैप बैंडेज दी। साथ ही उन्हें नियमित तौर पर व्यायाम करते रहने की सलाह दी गईइस दौरान लगभग 50 फायलेरिया रोगी मौजूद रहे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने कहा कि फाइलेरिया रोग में अक्सर हाथ या पैर…

पीलीभीत :मतगणना के दृष्टिगत किया गया रूट डायवर्जन।

पीलीभीत सूचना विभाग 05 मार्च/क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन मतगणना 2022 के दृष्टिगत दिनांक 10.03.2022 को रूट डायवर्जन किया गया है। जनपद में उक्त मतगणना मण्डी परिसर में की जानी है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन हेतु मण्डी समिति की ओर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जज दिनांक 10.03.2022 को प्राप्त 5ः00 बजे से मतगणना समाप्ति तक निम्न प्रकार से किया गया है। मण्डी समिति गेट नं0 03 (रामलीला क्रासिंग) से पार्टी प्रत्याशी एवं पार्टियों के मतगणना एंजेट को प्रवेश दिया जायेगा। मतगणना कार्य हेतु आने वाले…

पीलीभीत : होली के पर्व के दृष्टिगत समस्त मादक पदार्थों की दुकानें बन्द रखी जायेंगी

पीलीभीत : होली के पर्व के दृष्टिगत रखते हुए शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु यह आवश्यक समझा गया है कि जनपद के समस्त मादक पदार्थों की दुकानें बन्द रखी जायेंगी। जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 सपठित नियम-348 के परिप्रेक्ष्य में होली दहन के दिन 17.03.2022 की सायं 6ः00 बजे से दिनांक 19.03.2022 की प्रातः 10ः00 बजे तक जनपद की देशी शराब/विदेशी मदिरा/बीयर/भांग/एफ0एल0-07, 07सी, एफ0एल0-06(समिश्र) (बार) एफ0एल0-16 व 17 एफ0एल0-02 व 02बी/सी0एल0-2 दुकानों को बन्द रखने के आदेश दिये गये हैं। इन बन्दी के दौरान…

पीलीभीत : मतगणना कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

पीलीभीत : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना हेतु तैयारियों से सम्बन्धित पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बेनहर पब्लिक स्कूल में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आज 304 मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त मतगणना कर्मियों को निर्देशित करते हुये कहा कि मतगणना प्रारम्भ होनेे से पूर्व अपनी मतगणना टेबिल की सभी व्यवस्थाऐं एक बार सुनिश्चित कर लें। सभी मतगणना पर्यवेक्षक सावधानी एवं धैर्य पूर्वक मतगणना कार्य करते हुए अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वाहन…

बहराइच :  राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ की गयी बैठक

बहराइच :  मा. तृतीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, नोडल अधिकारी, लोक अदालत, बहराइच की अध्यक्षता में तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच की उपस्थिति में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च 2022 की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु तथा इस सम्बन्ध में अभी तक की गयी तैयारियों की समीक्षा हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। समस्त व्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाये। नोडल अधिकारी, लोक…

बहराइच :  जनपद में 07 मार्च से संचालित होगा सघन मिशन इन्द्रधनुष का चतुर्थ चरण

बहराइच :जनपद में कोविड महामारी के कारण नियमित टीकाकरण से वंचित 0 से 02 वर्ष आयु के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण किये जाने के उद्देश्य से 07 से 15 मार्च 2022 तक संचालित होने वाले सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के सफल क्रियान्वयन केे उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि अभियान अन्तर्गत जनपद बहराइच में आशा द्वारा किये गये हेड काउन्ट सर्वे के आधार पर लगभग 38784 बच्चे एवं 9475…

रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आया युवक

रायबरेली- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,मृतक युवक की पहचान सुमित कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी किला बाजार मोहल्ला शहर कोतवाली के रूप में हुई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के चम्पादेवी रेलवे पुल की

गोण्डा: कर्नलगंज की जनता ने तय कर दिया अपना विधायक,दस मार्च को घोषणा होनी है शेष

कर्नलगंज,गोण्डा । प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गोण्डा को जोड़ने वाले गोण्डा-लखनऊ राजमार्ग पर सरयू,घाघरा एवं टेढ़ी नदी के मध्य स्थित विधानसभा क्षेत्र (298) कर्नलगंज के रूप में प्रसिद्ध है। यह विधानसभा क्षेत्र तमाम पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहर को अपने में समेटे हुए है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान वाराह के अवतार स्थल पसका शूकर क्षेत्र संगम स्थल,शक्ति पीठ माँ वाराही धाम, सकरौरा स्थित अगस्त मुनि का पौराणिक आश्रम, परसपुर सिंगरिया गांव स्थित श्रृंगी ऋषि का प्राचीन आश्रम, रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास का जन्म स्थान राजापुर एवं गुरु नरहरि…

गोण्डा: योगी सरकार में बड़े पैमाने पर गायों,बछड़ों की दुर्दशा

(कटरा बाजार अन्तर्गत ग्राम पंचायत चरेरा के मजरा सहजोत में आर्यनगर- कर्नलगंज मार्ग पर पेट में भाला घुसा भटक रहा एक सांड़ नुमा बछड़ा) (गौरक्षा की दुहाई देने वाले जिम्मेदार लोग और शासन प्रशासन धृतराष्ट्र की भूमिका में) कर्नलगंज/कटराबाजार गोण्डा। देश और प्रदेश में खुद को गायों, बछड़ों की हिमायती कहलाने वाली बीजेपी सरकार के सत्ता में होने के बावजूद गौमाता कही जाने वाली बेजुबान गायें व उनके बछड़े जिन्हें पशुधन का दर्जा प्राप्त है और सरकार आये दिन उनके समुचित भरण पोषण देखरेख और सुरक्षा के दावे कर रही…

गोण्डा: सरयू डिग्री कालेज के तत्वाधान में प्रा०वि० पिपरी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन

कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत सरयू डिग्री कालेज के तत्वाधान में प्राथमिक विद्यालय पिपरी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया है। जिसकी अध्यक्षता मोनू सिंह ने एवं संचालन रविन्द्र प्रताप सिंह ने किया। कालेज के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह ने सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। छात्रा रजनी जोशी, एकता दीक्षित ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। उसके बाद बारी-बारी से छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें प्रीति गौतम, कोमल सोनी, सरिता मौर्या ने स्वागत गीत, निधि…

रायबरेली-उपजिलाधिकारी लालगंज मिशन इंद्रधनुष की सफलता को लेकर बैठक आयोजित किया।

लालगंज रायबरेली-सघन मिशन इन्द्रधनुष और पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए उपजिलाधिकारी लालगंज ने तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी ने प्रतिरोध करने वाले औ में छूटे परिवारों को चिन्हित कर हर हालत में टीकाकरण करने के निर्देश दिए। शनिवार को एसडीएम सभागार में आयोजित मीटिंग के दौरान एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि 7 मार्च से सघन मिशन इन्द्र धनुष और पल्स पोलियो अभियान 4अप्रैल,2मई तक चलाया जाएगा। जो तीन चरणों में 7 दिन तक इंद्रधनुष का कार्यक्रम 0 से…

गोण्डा:तूल पकड़ रहा है कांग्रेस प्रत्याशी व अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज कराये गये फर्जी मुकदमे का मामला

कर्नलगंज,गोण्डा। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के कांग्रेस प्रत्याशी एवं अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी के विरुद्ध दर्ज कराये गये फर्जी मुकदमे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले का बार एसोसिएशन कर्नलगंज ने संज्ञान लेकर जिला बार एसोसिएशन गोंडा को प्रस्ताव पत्र भेजकर सहयोग करने की अपील की है। जिसमें कहा गया है कि लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज के सांसद बृज भूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुशील कुमार सिंह ने कूटरचित तहरीर तैयार कर अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी के विरुद्ध थाना नवाबगंज में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसे वापस लेने/स्पंज किये जाने,…

बहराइच : के.डी.सी. में सम्पन्न हुआ मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण

बहराइच :  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतगणना कार्य को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सुव्यस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से नियुक्त किये गये मतगणना पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्ज़र्वर व मतगणना सहायक का प्रथम प्रशिक्षण स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निर्धारित कक्षों में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि मतों की गणना का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्मिक पूरी शालीनता, धैर्य एवं संयम का परिचय देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार गणना का…

फर्रुखाबाद-सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान सोमवार से

फर्रुखाबाद :जिले में सात मार्च से सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत होगी। इसके बाद दूसरा चरण चार अप्रैल और तीसरा व अंतिम चरण दो मई से प्रारंभ होगा। इस अभियान के अंतर्गत गर्भवती और दो वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों का स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण करेगी। यह बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने सभी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और बीसीपीएम के साथ एक बैठक में कहींउन्होंने बताया कि अभियान के दौरान शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी…

सीतापुर:मतगणना दिनांक 10 मार्च 2022 को प्रातः 08.00 बजे से होगी

सीतापुर: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 से संबंधित जनपद की समस्त 9 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों हेतु मतदान दिनांक 23 फरवरी 2022 को सम्पन्न हो चुका है। मतदान के उपरान्त पोल्ड ई0वी0एम0 मशीनें, बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट एवं वी0वी0ेपैट सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (ए0पी0टी0सी0) सीतापुर एवं 11वीं वाहिंनी बटालियन पी0ए0सी0 सीतापुर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार बने स्ट्रांग रूमों में सुरक्षित डबल लॉक में रखी गयी है, जिनकी मतगणना दिनांक 10 मार्च 2022 को प्रातः 08.00 बजे से सम्पन्न होगी। उक्त मतगणना के संबंध में सम्पादित की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा बैठक शनिवार…

अचानक गुजरात में 1,200 लोग अस्पताल में हुए भर्ती,सभी हैं नाते रिस्तेदार और करीबी

मेहसाणा (गुजरात) में एक स्थानीय कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में शुक्रवार को खाना खाने के बाद 1,200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेहसाणा के एसपी पार्थराजसिंह गोहिल के मुताबिक, भोजन करने के बाद लोगों ने उल्टी व दस्त की शिकायत की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेहसाणा के पुलिस अधीक्षक पार्थराज सिंह गोहिल ने कहा कि शादी समारोह में खाना खाने के बाद 1,200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।…