भारत को लगा बड़ा झटका, दीपक चाहर श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर,

भारत और श्रीलंका के बीच 24 फरवरी से तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। मगर इससे पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण तेज गेंदबाज दीपक चाहर आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं। दीपक को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 में यह चोट लगी थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने कहा, ”वह श्रृंखला से बाहर हो गया है और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करेगा।” अधिकारी ने इसी के साथ यह भी…

अंबिकापुर-: रीड की हड्डी मानव शरीर का जड़ है… मि.कांग

छत्तीसगढ़ अंबिकापुर-: सेराजेम थेरेपी सेंटर जो अंबिकापुर शहर में एक जानी-मानी जगह है बेहतर स्वास्थ्य के लिए,बीते दिनों सेराजेम कंपनी वी. पी.मिस्टर कांग हो चान का दौरा रहा जिसमें उन्होंने बताया कि रीड की हड्डी मानव शरीर का जड़ है इसे स्वस्थ रखने के लिए हर उपाय किए जाना चाहिए मानव शरीर में विभिन्न तरीके के समस्याएं रीढ़ की हड्डी में दबाव की वजह से शुरू होती हैं जिसमें सेराजेम मशीन का थर्मल थेरेपी कई तरीके से फायदेमंद है जिसका ट्रायल अंबिकापुर में पिछले 8 वर्षों से चल रहा है…

कोरबा-: बालक गृह से भागा दूसरा बच्चा मिला मृत

छत्तीसगढ़ कोरबा-: बाल गृह कोरबा से भागकर नहाने गए दो युवकों में से दूसरे बच्चे का शव आज बरामद हुआ कोहड़िया स्थित नहर में नहाने गए जिसका शव आज 1 सप्ताह बाद विद्युत उत्पादन कंपनी संयंत्र के सायफन में फंसा हुआ मिला। किसी दूसरे युवक के द्वारा शव देखे जाने पर पुलिस को तत्काल सूचना मिली गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

रायपुर: हेलीकॉप्टर लैंडिंग नहीं होने पर भी सीएम बघेल का प्रचार जारी मोबाइल से किया जनता को संबोधित

रायपुर: CM भूपेश बघेल ने आज भी उत्तरप्रदेश में धुंआधार चुनाव प्रचार किया। यूपी के अमेठी के तिलोई विधानसभा क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमसभा को संबोधित करना था। लेकिन तकनीकी कारणों से वहां पहुंचकर भी हेलिकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया। ऐसे में मुख्यमंत्री ने खेद जताते हुए मोबाइल फोन के जरिए तिलोई की सभा को सम्बोधित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाराबंकी के कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ मॉडल की जानकारी दी साथ ही योगी और मोदी सरकार पर…

पीलीभीत: भारी संख्या में शराब की बोतलें व बीयर सहित अभियुक्त गिफ्तार।

पीलीभीत थाना सुनगढ़ी व आबकारी की संयुक्त कार्यवाही में राजा साहब की कोठी के निकट दिनांक 22/2/22की रात्रि में कार संख्या यूपी0 32ed 7279 में बैठे व्यक्ति अमित गंगवार पुत्र राजेश कुमार निवासी मो0 नई बस्ती उम्र 23 वर्ष की कार की तलाशी लेने पर भारी संख्या में शराब व बीयर की बोतलें बरामद हुई। जिसके सम्बंध में थाना सुनगढ़ी में मु0अ0स0115/22धारा72/60(1) आबकारी अधिनियम बनाम अमित गंगवार पुत्र राजेश कुमार निवासी मो0 नई बस्ती थाना सुनगढ़ी पीलीभीत (2) विनय पुत्र नमालूम ग्राम पट्टी थाना जहानाबाद पीलीभीत के विरुद्ध पंजीकृत कर…

फर्रुखाबाद :शातिर अपराधी तमंचा सहित हुआ गिरफ्तार

फर्रुखाबाद घोड़ा नकास चौकी इंचार्ज विद्यासागर तिवारी के भय से अपराधी या तो आत्मसमर्पण कर देते हैं या जिला छोड़कर भाग जाते हैं इसी क्रम में आज शिवम पुत्र चंद्रशेखर जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी सलामत खा थाना कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के अंतर्गत 315 बोर का तमंचा ब एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया अपराधी के ऊपर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर सख्त कार्यवाही की जा रही है

रायबरेली :मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम गायब शांतिपूर्ण हुआ मतदान

डलमऊ /रायबरेली : विधानसभा के चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ हुए मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह भी देखने को मिला सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी लाइनें देखने को मिली श्री भागीरथी इंटर कॉलेज पर बने सभी 5 बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें देखी गई प्राथमिक विद्यालय सराय लखनी में बने पोलिंग बूथ पर बुजुर्गों के नाम मतदाता सूची से गायब रहे जिसको लेकर मतदाताओं में नाराजगी भी देखने को मिली राम आसरे धीराज देवीदीन अमित…

बरेली/आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र में हुई लड़ाई मौके पर अभियुक्त को लाठी डंडो के साथ किया गिरफ्तार थाना सिरौली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर भेजा जेल।

बरेली – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी आंवला महोदय के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी सिरौली बरेली के नेतृत्व में थाना सिरौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 23/02/2022 को ग्राम हरदासपुर से मुकदमा अपराध संख्या 96/22 धारा 427/307/32/504/506 आईपीसी में नामजद अभियुक्त प्रहलाद पुत्र भवानी निवासी ग्राम हरदासपुर थाना सिरौली जनपद बरेली को मय घटना में प्रयुक्त डंडे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को पुलिस हिरासत…

अजीत आगरकर बनेंगे ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत आगरकर असिस्टेंट कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने जा रहे हैं। क्रिकइंफ़ो को पता चला है कि आगरकर प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ में कई भूमिकाएं निभाएंगे। वह कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत, कोच पोंटिंग, बल्लेबाज़ी कोच प्रवीण आमरे तथा गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स के साथ नेतृत्व ग्रुप का हिस्सा भी होंगे।दिल्ली कैपिटल्स ने 2021 सीजन तक सहायक कोच की भूमिका निभाने वाले मोहम्मद कैफ और अजय रात्रा को नए करार नहीं सौंपे हैं। जहां कैफ 2019 से…

अगर गरीब को खाना नहीं खिला सकते तो तमाशा मत देखो : राखी सावंत

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट राखी सावंत किसी न किसी वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर अपने पति रितेश के साथ अलग होने की घोषणा की थी। अपने पति से अलग होने के बाद राखी काफी टूट गई थीं। हालांकि उन्होंने किसी तरह से खुद को संभाला। अब राखी सावंत हाल ही में गरीब बच्चों को सड़कों पर खाना खिलाती हुई नजर आईं। लेकिन इसी के साथ उन्हें खाना खिलाते हुए देखने वालों पर राखी का गुस्सा फूटा और उन्होंने…

UP Election 2022 Voting LIVE : नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू

UP में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए पहले माक पोलिंग से ईवीएम को परखा। चौथे चरण में चार मंत्रियों सहित 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2017 में नौ जिलों की 59 सीटों में से 51 भाजपा गठबंधन के पास थीं। चार पर समाजवादी पार्टी तथा दो-दो पर बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। 2012 के विधान सभा चुनाव में सपा के खाते में…

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आया नया ट्विस्ट, अभिमन्यु और अक्षरा के रिश्ते को हरी झंडी देगा मनीष

टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कई सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है। लीप के बाद से ही स्टार प्लस के इस सीरियल में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और प्रणाली राठौर (Pranali Rathore) की एंट्री हुई है। दर्शकों को इस शो का नया ट्रैक काफी पसंद आ रहा है और यही वजह है कि टॉप 10 शोज की लिस्ट में लगातार इसका नाम सामने आ रहा है। पिछले कुछ समय से अक्षरा और अभिमन्यु अपने रिश्ते में उतार-चढ़ाव ही…

बसपा अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में डाला अपना वोट

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को प्रात: सात बजे लखनऊ में मतदान किया। माल एवेन्यु में बसपा मुखिया ने अपने आवास के पास ही लखनऊ मांटेसरी स्कूल में जाकर अपना वोट डाला। लखनऊ मांटेसरी स्कूल में सुबह से ही लाइन लगी थी, इसी बीच में मायावती ने भी लाइन में लगकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। लखनऊ मोंटेसरी स्कूल में बने मतदान केन्द्र में चौथे चरण के लिए चार बूथों पर मतदान हो रहा है।

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी कानूनी पचड़े में फंसी , कमाठीपुरा के लोगों ने इस बात पर जताई आपत्ति

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मच अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इसी हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से कुछ दिन पहले ही आलिया भट्ट की यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। संजय लीला भंसाली (Sanjya Leela Bhansali) के निर्देशन में बनी यह फिल्म रियल लाइफ किरदार गंगूबाई पर बनी है जो एक जमाने में मुंबई के कमाठीपुरा में अपनी धाक जमाए हुए थी। हाल ही में इस फिल्म की कहानी को लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) के परिवार ने भी आवाज उठाई थी। अब कमाठीपुरा (Kamathipura)…

एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट यूक्रेन से दिल्ली लौटी , करीब 242 यात्रियों की हुई है वापसी

यूक्रेन पर हमले की गहराती आशंका के बीच भारत ने यूक्रेन और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लिए मंगलवार को अभियान शुरू कर दिया। मंगलवार को सुबह यूक्रेन से एयर इंडिया की एक फ्लाइट भारत के लिए रवाना हुई थी, जिसमें 242 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट कल रात 11.30 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। पहले इसे रात को 10.15 तक यहां पहुंचना था, लेकिन कुछ कारणों से इसमें देरी हो गई थी।रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को…

हिंद प्रशांत क्षेत्र के समकक्षों के साथ जयशंकर ने की फ्रांस में कई देशों के मंत्रियों से द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर सिलसिलेवार बैठकें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान पेरिस में बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, चेक गणराज्य व यूरोपीय संघ के अपने समकक्षों से मुलाकात की तथा परस्पर हितों व द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की। ‘यूरोपीय संघ हिंद प्रशांत मंच’ में भाग लेने रविवार को पेरिस पहुंचे जयशंकर ने हिंद प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों के अपने समकक्षों के साथ सिलसिलेवार बैठकें कीं। जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री डा. एके अब्दुल मोमेन से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘डा. मोमेन से मुलाकात…

अखिलेश से मिले सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी, लखनऊ में वोटिंग से पहले BJP को झटका,

यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार की सुबह वोटिंग होनी है। इससे पहले उसी लखनऊ से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने मंगलवार की शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है।इस मुलाकात के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। रीता जोशी ने मयंक के लिए भाजपा से लखनऊ कैंट से टिकट मांगा था। यहां तक कि अपनी सांसदी छोड़ने को भी तैयार हो गई थीं। इसके बाद भी मयंक को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।भाजपा से मयंक को…

तेलंगाना की तर्ज पर एक ‘बंगारू भारत’ (स्वर्ण भारत) का निर्माण करना चाहते हैं चंद्रशेखर राव

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को कहा कि वे विकास की राह पर अग्रसर बंगारू तेलंगाना की तर्ज पर एक ‘बंगारू भारत’ (स्वर्ण भारत) का निर्माण करना चाहते हैं।आने वाले दिनों में तेलंगाना राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाएगा। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि विकास के मामले में दूसरों के लिए रोल माडल बनते हुए भारत संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों से भी अधिक विकसित होगा।केसीआर ने कहा, हमने बंगारू तेलंगाना का निर्माण किया है। अब हमें इसे बंगारू भारत देशम में बदलकर देश की स्थितियों…

रैलियों और बैठकों में अब 50 फीसद से ज्यादा लोग सकेंगे शामिल, चुनाव आयोग का फैसला

विधानसभा चुनाव के प्रचारों पर मंगलवार को बड़ी ढील दी गई है। चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों पर पचास फीसद की सीमा भी अब हटा दी है। राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों की बैठकों, रैलियों, रोड शो पर अब पचास फीसद से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। आयोग ने एसडीएमए नियमों के अधीन और जिला अधिकारियों की पूर्व अनुमति के साथ रोड शो की भी अनुमति दी है। चुनाव प्रचार से संबंधित अन्य मौजूदा प्रावधान वैसे ही जारी रहेंगे। चुनाव आयोग ने देश में कोरोनो के मामलों में गिरावट को देखते…

रायपुर :- ग्राम पंचायत मूरा में टेनिस बाल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया

लकेश्वर कोशले अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब , रेशम वर्मा कोषाध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब , रामलाल साहू भाजपा कार्यकर्ता , मन्तराम कुजराम पाल साहू अश्वनी गायकवाड़ ,धलेद्र पाल पंच , माँ महामाया क्रिकेट क्लब अध्यक्ष परसु साहू ,उपाध्यक्ष गिरीश वर्मा , सरछक दिनेश नायक राजेंद्र नायक , कप्तान किशन वर्मा ,उपकप्तान चन्द्रकात कोशले अमित वर्मा ,नितेश धुव्र हितेश्वर यशवंत निलकर्मरकरउपस्थित थे ! टूर्नामेंट के शुभारम्भ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया! सिलतरा और रायखेड़ा के बीच पहला खेला गया है हमारे…