रोहित शर्मा ने कहा वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने का प्रयोग सफल रहा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से जो चाहती थी, उसने वह हासिल किया। भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 96 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। रोहित की वनडे कप्तान के रूप में यह पहली सीरीज थी। रोहित पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज की सूपड़ा साफ किया है। कप्तान रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘हमने इस सीरीज में बहुत सी…

भारत और चीन के बीच लद्दाख सहित कई इलाकों में बॉर्डर विवाद को लेकर तनाव का जिम्मेदार है चीन

मंत्री ने भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध पर पूछे गए सवाल का जवाब दिया। जयशंकर से पूछा गया कि क्या शुक्रवार को क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत-चीन सीमा गतिरोध का मुद्दा चर्चा में आया? इस उन्होंने कहा, “हां, हमने (क्वाड) भारत-चीन संबंधों पर चर्चा की, क्योंकि यह इसका हिस्सा था कि अपने पड़ोस में क्या हो रहा है… जिसके बारे में एक-दूसरे को जानकारी दी जाए। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसमें बहुत सारे देशों के हित जुड़े हैं।”विदेश मंत्री ने कहा,…

शाह महमूद कुरैशी इमरान सरकार से हुए नाराज , कहा- विदेश मंत्रालय को काम का इनाम नहीं मिल रहा

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी इमरान खान से नाराज चल रहे हैं। कुरैशी ने केंद्रीय मंत्रालय के प्रदर्शन मूल्यांकन के मापदंडों पर सवाल उठाए हैं। जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रदर्शन मूल्यांकन में विदेश मंत्रालय को 11वां स्थान देने पर गंभीर चिंता जताई है। मामले को लेकर उन्होंने पीएम के स्पेशल अस्सिस्टेंट शहजाद अरबाब को मामले को लेकर चिट्ठी सौंपी है। कुरैशी ने कहा है कि पहली तिमाही के दौरान विदेश मंत्रालय ने प्रदर्शन समझौते में निर्धारित 26 में 22 और 24 में से 18…

प्रीति जिंटा इस आइपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मौजूद नहीं रहेंगी , वजह आइये जानते है

पंजाब किंग्स की सह मालिक और अभिनेत्री प्रीति जिंटा इस बार आइपीएल की मेगा नीलामी में मौजूद नहीं रहेंगी। प्रीति ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर सूचित किया कि वह नीलामी को मिस करेंगी क्योंकि उन्हें अपने जुड़वां बच्चों की देखभाल करनी है। उन्होंने लिखा, ‘इस साल मैं आइपीएल नीलामी को मिस करने वाली हूं क्योंकि मैं अपने छोटे बच्चों को छोड़कर भारत की यात्रा नहीं कर सकती।’ हालांकि, प्रीति ने नीलामी से पहले अपनी टीम के साथ क्रिकेट से जुड़ी सभी बातों पर चर्चा की।आइपीएल की नीलामी में लगभग हर…

शमिता शेट्टीऔर राकेश बापट कर रहे इंगेजमेंट की शॉपिंग,

शमिता शेट्टी और राकेश बापट की मोहब्बत को पंख लग गए हैं। पहले जहां शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी में राकेश बापट अपने पूरे गैंग के साथ पहुंचे वहीं अब हाल ही में दोनों वैलेंटाइन डे से पहले एक स्टोर पर शॉपिंग करने के लिए साथ में नजर आए। राकेश बापट और शमिता शेट्टी का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है। शुक्रवार को राकेश और शमिता शेट्टी मुंबई के एक जूलरी स्टोर के बाहर खड़े नजर आए।राकेश बापट ने जहां व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी…

अनिल कपूर के साथ नोरा फतेही एक नए प्रोजेक्ट पर कर रही काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही कई फिल्मों में काम किया है। वह कई फिल्मों में स्पेशल नंबर भी कर चुकी है। उनकी भूमिकाओं को काफी पसंद किया गया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था, हालांकि बाद में ठीक भी गया था। इस वजह से नोरा खबरों में छाई थीं , नोरा को बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने के लिए…

सीतापुर: सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक ने मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानीटरिगं कमेटी एवं मीडिया सेल का आकस्मिक निरीक्षण किया

सीतापुर: दिनांक 11 फरवरी 2022 (सू0वि0) मा0 सामान्य प्रेक्षक सीतापुर श्री मलविन्दर सिंह जग्गी एवं व्यय प्रेक्षक श्री रतन कुमार मातुर ने शुक्रवार को मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानीटरिंग कमेटी एवं मीडिया सेल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को देखा तथा मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानीटरिंग कमेटी एवं मीडिया सेल के सफल संचालन के लिये आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बिना प्रमाणन के कोई भी विज्ञापन इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखने के…

सीतापुर: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में नियुक्त किए गए माइक्रो आब्जवर रेंडमाइजेशन प्रेक्षक गण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट में संपन्न हुआ

सीतापुर: दिनांक 11 फरवरी 2022 (सू0वि0) विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में नियुक्त किये गये माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय रेण्डमाइजेशन दिनांक 11-02-2022 को मा0 प्रेक्षकगण  की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सीतापुर में सम्पन्न हुआ जिसमें 490 माइक्रो आब्जर्वर को दिनांक 18 फरवरी 2022 को सीतापुर शिक्षण संस्थान रस्योरा, सीतापुर में विधानसभावार प्रशिक्षण हेतु ड्यूटी आदेश निर्गत किये गये। माइक्रो आब्जर्वर को विधानसभावार दिनांक 18 फरवरी 2022 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 1.00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। उपजिलानिर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी ने उपायुक्त श्रम एवं रोजगार/प्रभारी अधिकारी, प्रशिक्षण को निर्देश…

सीतापुर: शिक्षा संस्थान रस्योरा में पीठासीन अधिकारी/ मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय का प्रशिक्षण आयोजित किया गया

सीतापुर: दिनांक 11 फरवरी 2022 (सू0वि0) जिला विकास अधिकारी/सहा0 प्रभारी अधिकारी (मतदान कार्मिक) ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2022 में दिनांक 11.02.2022 को सीतापुर शिक्षा संस्थान, रस्योरा में पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें 616 पीठासीन अधिकारियों, 616 प्रथम मतदान अधिकारियों, 616 द्वितीय मतदान अधिकारियों एवं 616 तृतीय मतदान अधिकारियों को प्रतिभाग करना था। उन्होंने बताया कि उक्त के सापेक्ष 17 पीठासीन अधिकारी, 03 प्रथम मतदान अधिकारी, 18 द्वितीय मतदान अधिकारी एवं 17 तृतीय मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के कार्यालयाध्यक्ष को सूची…

जौनपुर: मोदी योगी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने करने वाला गिफ्तार

जौनपुर: इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को शाहगंज कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दो दिन पूर्व क्षेत्र के डिहवा भादी निवासी शमसुद्दीन ने इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भाजपा नेता सुनील अग्रहरि ने आरोपित युवक से पोस्ट हटाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। इस पर भाजपा नेता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आइटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर सुबह आरोपित को…

पहले चरण के दौरान सरकार और विपक्ष में नहीं खिंची तलवारें, संसद रहा खामोश

बजट सत्र का पहला चरण चाहे छोटा रहा हो मगर अहम यह है कि लंबे अर्से बाद संसद का कोई सत्र शोर-गुल और हंगामे की छाया से मुक्त रहा। राजनीतिक टकराव के मुद्दे को हवा देने से विपक्ष ने जहां परहेज किया, वहीं सरकार ने भी खुद को संवैधानिक अनिवार्यता से जुड़े कामकाज तक सीमित रखा। पांच राज्यों के चुनाव अभियान के चरम पर होने के बावजूद संसद सत्र में राजनीतिक टकराव और घमासान नहीं होना विधायिका की प्रतिष्ठा में इजाफा जरूर कर गया। हंगामा मुक्त रहने के चलते ही…

भविष्य में रद कृषि कानूनों को लागू करने की योजना नहीं, मृत किसानों के स्वजन को मुआवजे का मामला राज्य सरकारों के पास : सरकार

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी के लगाए जा रहे आरोपों के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि रद किए गए तीनों कृषि कानून भविष्य में लागू नहीं होंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि रद किए चा चुके कृषि कानूनों को भविष्य में लागू करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि कृषि कानून विरोधी प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के स्वजन को मुआवजा का मामला संबंधित राज्य सरकारों के पास है केंद्रीय कृषि…

‘यूपी केरल बन जाएगा’ के योगी के बयान को BJP का समर्थन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा केरल पर दिए बयान को लेकर भाजपा ने उनका समर्थन किया है। केरल भाजपा के उपाध्यक्ष केएस राधाकृष्णन सीएम योगी की टिप्पणी के समर्थन में आए। उन्होंने कहा कि केरल में प्रति व्यक्ति शराब की खपत और अपराध दर दूसरों राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक है। बता दें कि सीएम योगी ने हाल ही में मतदाताओं को संदेश देते हुए आगाह किया कि अगर उन्होंने गलती की तो उत्तर प्रदेश जल्द, ‘कश्मीर, बंगाल या केरल’ बन सकता है। , ‘मुझे योगी आदित्यनाथ के बयान…

जौनपुर: दुकान में टकराई कार, बाल-बाल बचे दर्शनार्थी

निर्माणाधीन वाराणसी-लखनऊ फोरलेन बाईपास पर थाना क्षेत्र के उसरा बाजार में शुक्रवार को एक कार दुकान से टकरा गई। विध्यवासिनी धाम में बच्ची का मुंडन कराने व दर्शन-पूजन करने जा रहे कार सवार परिवार की एक महिला को चोटें आईं अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मुंडन कार्यक्रम स्थगित कर सभी लोग वापस लौट गए। सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के शोभीपुर गांव निवासी सूबेदार सूर्य नारायण सिंह कार से सपरिवार अपनी पौत्री का मुंडन संस्कार कराने विध्याचल जा रहे थे। कार उसरा बाजार पहुंची तो अनियंत्रित…

पीलीभीत: अंतर राज्जीय गिरोह के छह अभियुक्तों को थाना बिलसंडा पुलिस ने चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार।

पीलीभीत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बीसलपुर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष बिलसंडा के नेतृत्व में आज 11 फरवरी 2022 को संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान मार रोड पर नेशनल पब्लिक स्कूल के सामने बाग में वह ग्राम अभियुक्त बाबू पुत्र गोकर्ण निवासी ग्राम ईसापुर थाना निगोही जिला शाहजहांपुर कोमल उर्फ गब्बर पुत्र बबलू निवासी गांव ईशापुर थाना निगोही जिला शाहजहांपुर कृष्ण कुमार उर्फ अंडू पुत्र मंगल निवासी ग्राम ईसापुर थाना निगोही जिला शाहजहांपुर धुरपाल…

फर्रुखाबाद: यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस (12 फरवरी) पर विशेष यौन रोग होने पर न करें संकोच, चिकित्सक से परामर्श लें – डॉ सिंह

फर्रुखाबाद: यौन संचारित संक्रमण प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है । इसीलिए यौन और प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 12 फरवरी को यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के मुद्दों तथा यौन संचारित संक्रमण के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह कहना है परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का |डॉ सिंह ने बताया कि अगर आप यौन संक्रमण से ग्रसित हैं तो इसको नजरअंदाज न करें और अपने पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर समस्या का…

पीलीभीत: निश्क्तजन सेवा संस्थान, पीलीभीत।

पीलीभीत: नगर वासियों को सूचित किया जाता है कि संस्थान द्वारा लगाया जाने वाला स्वास्थ शिविर दिनांक 12-2-22 को स्थानीय अंकुर राइस मिल, पूरनपुर रोड, पीलीभीत पर प्रातः 11:00 बजे से 2वजे तक कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में मोतियाबिंद के मरीजों की जांच, चश्मों का वितरण तथा दांतों का इलाज रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बरेली के योग्य चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। ऑपरेशन योग्य मरीजों को बस द्वारा बरेली भेज कर कोरोनावायरस के परीक्षण के उपरांत उनका निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा ।…

सीतापुर : जनपद सीतापुर के थाना मिश्रिख में 80 लीटर अवैध देसी नाजायज कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया

सीतापुर : जिला सीतापुर के थाना मिश्रिख में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सीतापुर द्वारा अवैध कच्ची शराब बेचने व निष्कर्षण करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दक्षिणी सीतापुर के पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी मिश्रित महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना मिश्रित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10/02/2022 को 02 नफर अभियुक्त गण को ग्राम नेवदिया से समय करीब 07:10 बजे चार अदद पिपया में 80.लीटर अवैध देसी नाजायज कच्ची शराब के साथ गौरव भारती पुत्र तुलसीराम उम्र…

जौनपुर: ललई यादव ने उलमा कौंसिल के फायरब्रांड नेता शहाबुद्दीन और मतीउद्दीन को सपा में कराया शामिल

जौनपुर: विधानसभा चुनाव सातवें चरण के नजदीक आने की आहट तेज होने के साथ ही समाजवादी पार्टी में दूसरे दलों के तमाम नेताओं के पार्टी में शामिल होने का सिलसिला भी जोर पकड़ रहा है। आज राष्ट्रीय उलमा कौंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन और आरयूसी प्रदेश सचिव मौलाना मतिउद्दीन को शाहगंज विधायक व पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने समाजवाड़ी पार्टी की सदस्यता दिलाने के साथ है प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर विराजमान भी करा दिया है। वही मतिउद्दीन को भी समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव बनाकर जिले…

क्या बात है :वोटर आईडी किसी और के पास, वोट डालता कोई और है

गाजियाबाद में पहले चरण के मतदान में भारी शिकायतें सामने आई हैं। कई बुजुर्ग ऐसे रहे जो मतदान करने के लिए केंद्रों पर पहुंचे और वहां उन्हें पता चला कि पोस्टल बैलट से पहले ही वोट डाला जा चुका है। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट स्थित सेठ मुकुंद लाल कॉलेज में 71 साल की नसीब अपने बेटे के साथ वोट डालने के लिए पहुंची। बूथ पर तैनात निर्वाचन कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उनका वोट पहले ही पोस्टल बैलेट के जरिए पड़ चुका है। बूथ पर रखी गई फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली…