श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों की सघन चेकिंग अभियान के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री अशोक कुमार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मिहीपुरवा श्री जंग बहादुर यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु मुझ थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 20.02.2022 को समय 09.30 बजे थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बस्थनवा पुलिया के पास से अभियुक्त इस्लामुद्दीन पुत्र नूरे नि0 सोहनी बलईगांव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच…
Day: February 20, 2022
पीलीभीत: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पीलीभीत की विशेष बैठक में नए पदाधिकारी चयनित
पीलीभीत- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा पीलीभीत ने की ग्राम सढिया ब्लाक ललौरीखेड़ा में बैठक कर पण्डित रजत तिवारी जी को ब्लॉक ललौरीखेड़ा के उपाध्यक्ष पद पर एवम पण्डित अमन तिवारी जी को ब्लॉक मंत्री पद नियुक्त किया गया।युवा संगठन चरैवेति चरैवेति के संकल्प के साथ शतत सक्रियता पूर्वक भूपेंद्र जी संगठन मंत्री के प्रयासों से आज 11 बजे प्रदेश मंत्री पण्डित श्रीधर पाण्डेय जी के निर्देशन में जिला अध्यक्ष युवा आकाश नारायण पाराशर, जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र शर्मा एवम पीलीभीत नगर उपाध्यक्ष पण्डित प्रकाश अग्निहोत्री जी ने ग्राम सड़ीया…
रायबरेली :वरिष्ठ पत्रकार की माता का निधन
डलमऊ /रायबरेली : डलमऊ क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार (तहसील संवाददाता अमर उजाला) शिव कुमार मिश्रा की माताजी श्रीमती शांति देवी का शनिवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया वह लगभग 75 वर्ष की थी वरिष्ठ पत्रकार की माता जी के निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई शनिवार देर रात श्रीमती शांति देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिससे आनन-फानन में परिवारी जन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ ले गए जहां पर हालत ज्यादा गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर…
रायपुर :-भगवान श्री राम हमारे आदर्श है – टंक राम वर्मा
सौरभ सिंह यादव – तिल्दा नेवरा ः- समीपस्थ ग्राम अल्दा मे राज्य स्तरीय श्री राम लीला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छठवें दिवस पर किरना के श्री राम मंडली के द्वारा भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं जिला पंचायत रायपुर के उपाध्यक्ष टंक राम वर्मा ने दीप प्रज्वलित एवं भगवान श्री राम का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाजसेवी टंक राम वर्मा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम हमारी संस्कृति है,…
मैनपुरी की आवास विकास कालोनी के बूथ पर भिड़े भाजपा तथा सपा के एजेंट
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में संवेदनशील जिला माने जाने वाले मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प जारी है। मैनपुरी के आवास विकास कालोनी में बने बूथ पर सपा और भाजपा एजेंट के बीच विवाद हो गया। इनके बीच मारपीट की नौबत आने से पहले पैरामिलिट्री के जवानों ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पार्टी के समर्थकों को खदेड़ दिया। इसके साथ ही मतदान केन्द्र के आसपास गली में खड़े लोगों को घरों के अंदर जाने का निर्देश दिया। यहां पर फर्जी…
मकान मालिक ने दिया धोखा, शोपियां मुठभेड़ में दो सैनिक बलिदान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं शहीद सैनिक
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शनिवार को हुई एक मुठभेड़ में धोखे से सेना के दो जवान बलिदान हो गए। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी भी मार गिराया। दरअसल, जिस मकान में आतंकी छिपा था, उस घर के मालिक ने सुरक्षाबलों को गुमराह किया। उसने जवानों से कहा कि मकान के भीतर कोई आतंकी नहीं है, वह जवानों को मकान के अंदर आतंकी की सीधी फायरिंग रेंज में ले गया, जिससे जवानों को बचने का मौका नहीं मिला। सुरक्षाबलों ने आतंकी के शरणदाता मकान मालिक को…
राजस्थान के कोटा में हुआ हादसा, चम्बल नदी में गिरी कार,दूल्हे सहित नौ लोगों की मौत
राजस्थान के कोटा में रविवार को दूल्हे सहित नौ लोगों को लेकर जा रही कार चम्बल नदी में गिर गई। इस हादसे में सभी की मौत हो गई। घटना कोटा के नयापुरा के पास छोटी पुलिया पर हुई । सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और नगर निगम के गोताखारों की टीम ने करीब दो घण्टे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। नदी में डूबे सभी लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं।जानकारी के अनुसार चालक कार तेज गति से चला रहा था। पुलिया के पास पहुंचकर कार…
जौनपुर : निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सूर्यभान यादव ने छोड़ी पार्टी
जौनपुर : निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सूर्यभान यादव ने शनिवार को पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने निषाद पार्टी के मुखिया डॉ संजय निषाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लिए परिवार और पैसा ही सर्वोपरि है। अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया की गरीबों, वंचितों और शोषितों की बात सिर्फ छलावा है। पार्टी अपने लक्ष्य से भटक चुकी है और समझ नहीं आ रहा कि धनपशुओं को टिकट देकर पार्टी निषाद समाज का भला कैसे…
पीलीभीत:विगत वर्षों के सापेक्ष मतदान में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्वि करने वालों को किया जायेगा सम्मानित।
पीलीभीत: जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत युवा जोश एवं बुलावा टोली मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मण्डी परिसर पूरनपुर में आयोजित किया गया। जनपद में मतदाताओं को डोर टू डोर जागरूक करने हेतु नई पहल के तहत प्रत्येक गांव में दो युवा एम्बेसडर नामित करते हुये बुलावा टोली गठित कर युवा जोश कार्यक्रम संचालित किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत डोर टू डोर जाकर 23 फरवरी को मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक किया जायेगा। युवा ब्राण्ड अम्बेसडर ऐसे गांवों में नामित किये गये है जहां…
पीलीभीत:कोटेदारों के माध्यम से स्नेहिल आवाहन पत्र प्रत्येक घर में वितरित कर लोगों को मतदान करने हेतु करें जागरूक-जिला निर्वाचन अधिकारी।
पीलीभीत जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जनपद में अधिक से अधिक मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करने हेतु हर घर स्नेहिल आवाहन पत्र वितरण कार्यक्रम का प्रारम्भ गांधी प्रेक्षागृह से किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने हर घर में स्नेहिल आवाहन पत्र कोटेदारों को प्रदान करते हुये कहा कि यह आवाहन पत्र प्रत्येक घर में वितरण कर लोगों को मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में वोट कराने हेतु जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग जैसे तीन दिन में राशन वितरण का कार्य घर…
कुंठित लोग महान अशोक को कैसे समझेंगे : राहिब मैत्रेय
कुछ संकीर्ण मानसिकता के लोगों ने इतिहास में सम्राट अशोक की भूमिका को कमतर आंकने की पुन : कोशिश की है। ये वे लोग हैं जो दूसरे के महत्त्व को कम बता कर अपना महिमा मंडन करते हैं। स्वार्थपूर्ण अहंकार से ग्रस्त लोग समाज का व्यापक हित कभी नहीं देखते और सत्य से मुँह फेर लेते हैं। ये दो कौड़ी के बिकने वाले लोग सूरज पर थूकने की कोशिश करते हैं और अपना मुँह झुलसा लेते हैं। ऐसे कुंठा ग्रस्त लोगों को जान लेना चाहिए कि भारत कि विश्व पटल…
तीसरे चरण की 59 सीटों पर मतदान शुरू, मैदान में हैं 627 प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए तीसरे चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है। माक पोलिंग से केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम को परखा इसके बाद मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में तीसरे चरण के लिए 16 जिलों की 59 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 2.16 करोड़ मतदाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा केन्द्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल सहित 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 97 प्रत्याशी महिला हैं।…
कौन हैं ये अर्जक लोग, जिन्हें धर्म और ईश्वर क़बूल नहीं
विश्वासों, अंधविश्वासों और ख़ून-खराबे के दौर में कोई मानवता की बात करे तो चौंकना लाज़िमी है। लखनऊ में 1968 में बने अर्जक संघ को वैसे तो नास्तिकों का संगठन माना जाता है। अर्जक संघ की स्थापना उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री रामस्वरूप वर्मा ने की थी। 70 के दशक में एक धार्मिक ग्रंथ जलाने को लेकर चर्चा में आए रामस्वरूप वर्मा कभी राम मनोहर लोहिया के साथ भी रहे थे। 1998 में वर्मा के निधन तक अर्जक संघ खूब फला-फूला, लेकिन इसके बाद इसकी लौ धीमी पड़ गई। अभी…
