प्रयागराज :नामांकन के प्रथम दिन कुल 114 लोगो ने पर्चे लियें

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत नामांकन के प्रथम दिन कुल 114 लोगों ने पर्चे लियें। जिसके अन्र्तगत 254-फाफामऊ विधानसभा सें 09 लोगो ने, 255-सोराॅव विधानसभा से 06 लोगो ने, 256-फूलपुर विधानसभा से 10 लोगो ने, 257-प्रतापपुर विधानसभा से 14 लोगो ने, 258-हण्डिया विधानसभा से 06 लोगो ने, 259-मेजा विधानसभा से 09 लोगो ने, 260-करछना विधानसभा से 04 लोगो ने, 261-इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा से 14 लोगो ने, 262-इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा से 15 लोगो ने, 263-इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा से 15 लोगो ने, 264-बारा विधानसभा से 09 लोगो ने, 265-कोरांव विधानसभा से 03…

प्रयागराज: मोनी अमावस्या के स्नान पर्व पर जिला अपराध निरोधक समिति के स्वयंसेवकों का योगदान

प्रयागराज- माघ मेला 2022 के तीसरे और अति महत्वपूर्ण मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर उमड़े हुए अभूतपूर्व जन समुदाय के सहयोग हेतु जिला अपराध निरोधक समिति प्रयागराज के नगर क्षेत्र के स्वयं सेवकों के साथ ही खीरी ,कोरांव ,करछना ,मांडा, हंडिया ,फाफामऊ ,बहरिया आदि तहसीलों से भी हजारों स्वयंसेवकों ने स्नान के लिए आए जनमानस का सहयोग करते हुए मेले को सकुशल संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई/ सभी स्नान घाटों के अतिरिक्त पांटून पुलों, मेला प्रवेश द्वार ,निकास द्वार, एवं बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी…

पीलीभीत:129 विधानसभा पूरनपुर भाजपा प्रत्याशी ने मतदाताओं से किया जनसंपर्क।

पीलीभीत : पूरनपुर विधानसभा पूरनपुर में प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा के साथ ही चुनाव प्रचार चरम सीमा पर पहुंच रहा है. भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में काफी जोश व उत्साह से चुनाव प्रचार प्रसार कर भाजपा प्रत्याशी विधायक बाबूराम पासवान के पक्ष में मतदाताओं से मतदान करने की अपील की जा रही है. चुनाव प्रचार को लेकर भाजपा प्रत्याशी विधायक बाबूराम पासवान ने कई क्षेत्र का दौरा कर मतदाताओं से जनसंपर्क किया . वहीं भाजपा विधायक प्रत्याशी बाबूराम पासवान को मतदाताओं का समर्थन मिला . विधायक बाबूराम पासवान…

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(बीएसईबी) द्वारा आज यानी 1 फरवरी, 2022 से बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो गई है. बोर्ड परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है. बोर्ड के द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक, परीक्षाएं समय और तारीख पर हो गई है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 12वीं की पहली परीक्षा सभी स्ट्रीम: आर्ट्स, साइंस, वोकेशनल और कॉमर्स के लिए आयोजित की जाएगी. बोर्ड दो पालियों में बीएसईबी इंटर परीक्षा 2022 आयोजित करेगा. परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए…

पीलीभीत : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रेजुएट चिकित्सकों के द्वारा वितरण किया गया सैनिटाइजर मास्क

पीलीभीत : पूरनपुर बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए ग्रेजुएट डॉक्टर एसोसिएशन ने पहल की है आज एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर मरीजों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए एवं मरीजों को कोरोना से बचाव के उपाय बताएं सोशल डिस्टेंसिंग सार्वजनिक स्थल पर मास्क एवं खांसी बुखार कमजोरी आदि के लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर चंद्र कुमार ने अस्पताल प्रांगण में आए सभी मरीजों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए…

गोण्डा :कटरा बाजार में बीजेपी छोड़कर आए विनोद शुक्ला को बीएसपी ने दिया टिकट

कर्नलगंज/कटराबाजार गोण्डा: तहसील क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत कटराबाजार विधानसभा में बीजेपी से टिकट न मिलने से नाराज हो और इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व युवा नेता एवं संभावित प्रत्याशी रहे विनोद शुक्ला ने बीजेपी को छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया है। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें कटराबाजार क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया।जिस पर पार्टी जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। श्री शुक्ल कई वर्षों से गोंडा की राजनीति में सक्रिय रहते हुए जी-जान से जुटे थे। मालूम हो कि कटरा बाजार क्षेत्र में…

बहराइच :सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो- जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र

बहराइच : 1 फरवरी इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के युग में लोगो विशेषकर युवक-युवतियों के बीच संचार के सशक्त माध्यम के तौर पर व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि की लोकप्रियता के सहारे विधानसभा सम्मान निर्वाचन 2022 में जनपद के शत-प्रतिशत मतदाताओं विशेषकर युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्ट्रेट प्रांगण मैं सेल्फी पॉइंट स्थापित किया गया है कलेक्ट्रेट प्रांगण में डीएम चैम्बर के समूह स्थापित किए गए सेल्फी प्वाइंट का जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार…

फर्रुखाबाद: मेला रामनगरिया में लगा स्वास्थ्य शिविर कल्पवासियों के स्वास्थ्य का रखा जा रहा ख्याल

फर्रुखाबाद : जिले में पांचाल घाट पर हर वर्ष मेला लगाया जाता है जहां पर जिले के अलावा अन्य जिलों के लोग भी एक माह तक कल्प वास करते हैं | मेले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिविर लगाकर कल्पवासियों की सेहत की जाँच कर दवा दी जाती है |मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने बताया कि मेले में दूरदराज से लोग गंगा स्नान करने और एक माह तक कल्पवास करते हैं | इस दौरान आपातकालीन सेवाओं के लिए दो एम्बुलेंस तैनात की गई हैं अगर किसी को…

सपा की एक और कैंडिडेट लिस्ट जारी, लखनऊ कैंट से उन्नाव तक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अखिलेश यादव ( की समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. सपा ने लखनऊ की 6 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. समाजवादी पार्टी की लिस्ट 2022 के मुताबिक, इस नई लिस्ट में दस विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. सपा की इस कैंडिडेट लिस्ट में लखनऊ कैंट सीट से जहां राजू गांधी को टिकट दिया गया है, समाजवादी पार्टी की प्रत्याशियों की सूची -उन्नाव के बांगरमऊ से डॉक्टर मुन्ना अल्वी…

सीतापुर: फसल देखने गए किसान पर आवारा सांड का हमला, हुई किसान की मौत,, मौके पर पहुंचा प्रशासन  ,आवारा सांड को पकड़ने वाले को दिया गया  12000  रुपए का इनाम

सीतापुर: मिश्रिख तहसील क्षेत्र के ग्राम सुल्तान नगर में आवारा सांड ने खेत की फसल देखने गए किसान पर हमला कर दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हुए किसान की मौत हो गई । सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे ग्राम सुल्तान नगर निवासी जगदेव प्रसाद उम्र 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शंकर मौर्य सुबह अपने खेतों की तरफ अपनी फसल देखने जा रहे थे। रास्ते में एक आवारा सांड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जगदेव प्रसाद ने साड़ से बचने की कोशिश की लेकिन साड़ उनके पीछे पड़ गया ।सांड…

प्रयागराज – थाना कोरांव पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त बाबूलाल पुत्र स्व0 अमरनाथ व अमन कुमार काल्पनिक नाम गिरफ्तार,

प्रयागराज – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देशानुसार जनपद में वांछित अपराधियों के बिरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक यमुनापार के नेतृत्व मे तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी कोरांव के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम उ0नि0 बंश नारायण यादव का0 कपिल देव यादव, री0का0 लक्ष्मण सिंह, म0का0 बिधू सिंह के साथ मिलकर दबिस देते नामजद प्रकाश में आए अभियुक्त बाबूलाल पुत्र स्व0 अमरनाथ निवासी ग्राम कोसफरा कला थाना कोरांव प्रयागराज उम्र करीब 34 वर्ष व अमन कुमार (काल्पनिक नाम)को दि0, 30/01/2022 को समय…

बजट दौरान वित्‍तमंत्री निर्मला सीमारमण ने किए 10 बड़े ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया है. इस बजट से खासतौर पर महिलाओं, किसानों, दलितों और युवाओं पर फोकस किया गया है.. साथ ही निर्मला सीतारमण ने कहा कि, सभी का कल्याण ही हमारा लक्ष्य है. जानिए बजट में अब तक की गईं बड़ी घोषणाएंं . 60 लाख नौकरियां दी जायेंगी. अगले 3 साल में 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी. 3 वर्षों के दौरान 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जायेंगे. 1.5 लाख डाकघर कोर बैंकिंग के दायरे में…

प्रयागराज- तहसील कोरांव थाना क्षेत्र मांडा के उपरौध क्षेत्र के हाटा मार्केट में किसानों द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन,

प्रयागराज – तहसील कोरांव के थाना क्षेत्र मांडा के उपरौध क्षेत्र के हाटा मार्केट मे आज दि0, 31/01/2022 को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सैकड़ो किसानों की संख्या मे एकत्र होकर किसानों ने सरकार के द्वारा msp गारंटी कानून के लागू न करने के वादा खिलाफी को लेकर समूचे उपरौध क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए समस्त क्षेत्र के किसानों से 2022 मे होने वाले विधान सभा चुनाव में जब तक सरकार द्वारा किसानों के हित में msp गारंटी कानून लागू नही किया जाता बोट न…

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम कीभारत vs वेस्टइंडीज T20I सीरीज में दर्शकों से बढ़ेगी रौनक

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम कीभारत vs वेस्टइंडीज T20I सीरीज में दर्शकों से बढ़ेगी रौनक भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच तीन मैचों टी20 सीरीज 16 फरवरी से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेली जानी है। सीरीज के शुरू होने से पहले बंगाल सरकार ने फैंस को गुड न्यूज दी है। राज्य सरकार (West Bengal Government) ने दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की इजाजत दे दी है। हालांकि कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा नहीं होगा क्योंकि सरकार ने इस सीरीज…

सीतापुर: जनपद सीतापुर में कुतुब नगर में चलाया गया वाहनों का चेकिंग अभियान

सीतापुर: जिला सीतापुर के ब्लॉक मिश्रिख के खंड कुतुब नगर में पूरी पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है एसपी आरपी सिंह के आदेशों द्वारा मोटर वाहनों कार का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार में लगे चार पहिया वाहनों को रोककर वाहनों की चेकिंग की और भारत निर्वाचन द्वारा जारी आचार संगीता पालन सहित चुनाव प्रचार सामग्री अन्य सामग्री ना रखने हेतु दिशा निर्देश दिए जिसमें प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह वाह चौकी प्रभारी मनोज कुमार…

तालिबान ने पाकिस्तान से सीमा विवाद पर उठाया बड़ा कदम,

पिछले दिनों अफगानिस्तान सीमा पर तालिबान द्वारा पाकिस्तानी सेना को बाड़बंदी व सैन्य चौकी निर्माण से रोकने के साथ ही दोनों देशों के बीच वर्षों पुरानी डूरंड रेखा का विवाद फिर उभरकर सामने आया था। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि तालिबान शासन के दौरान यह मुद्दा सुलझा लिया जाएगा लेकिन बाड़बंदी व सैन्य चौकी निर्माण को तालिबान ने रोक दिया था। इसी बीच तालिबान ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को इस समस्या के समाधान के लिए एक संयुक्त मंत्रिस्तरीय समिति का गठन किया है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार…

भारत ने UN में यूक्रेन पर नहीं डाला वोट, अमेरिकी दबाव के बाद भी रूस को किया सपोर्ट

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में इस तनाव के मुद्दे पर चर्चा की मांग वाली वोटिंग में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। भारत ने सुरक्षा परिषद के प्रक्रियात्मक मतदान में भाग नहीं लिया और कहा कि शांत और रचनात्मक कूटनीति समय की आवश्यकता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के बड़े हित में सभी पक्षों द्वारा तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम से बचना चाहिए। भारत ने यह निर्णय तब लिया जब सुरक्षा परिषद में एक…

सारा अली खान कर रही है कश्मीर में बर्फीली वादियों को एंजॉय , शेयर कीं भाई इब्राहिम संग तस्वीरें

सारा अली खान को जैसे ही काम से फुरसत मिलता है वह छुट्टियां मनाने के लिए कहीं ना कहीं रवाना हो जाती हैं। सारा इस वक्त कश्मीर में हैं। उनके साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड और भाई इब्राहिम अली खान भी हैं। अभी तक सारा अपने सोशल मीडिया पर कश्मीर की झलक दिखा चुकी हैं। सोमवार की शाम को उन्होंने इब्राहिम के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। भाई-बहन की ये जोड़ी काफी कूल दिख रही है। कश्मीर में इन दिनों चारों ओर बर्फ की सफेद चादर सी बिछी हुई है। सारा और…

कोरोना की वजह से टाली गई थी फिल्म, ‘आरआरआर’ की रिलीज डेट आई सामने

एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोविड-19 की वजह से पहले तो फिल्म के बनने में देरी हुई। इसे जनवरी के पहले हफ्ते में रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की वजह से इसे टाल दिया गया। बड़े बजट की इस फिल्म को मेकर्स सिनेमाघरो में ही रिलीज करना चाहते थे। फिल्म को जिस स्केल पर बनाया गया है उसे ओटीटी पर एंजॉय नहीं किया जा सकता। ऐसे में फिल्म के लिए सही वक्त का इंतजार किया गया। अब मेकर्स…

बस स्टैंड पर जैकी श्रॉफ को शख्स ने दिया था मॉडलिंग का ऑफर

जैकी श्रॉफ 1 फरवरी को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका असली नाम जय किशन काकूभाई श्रॉफ है। करीब 4 दशकों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे जैकी श्रॉफ ने हिन्दी के अलावा तमिल, मराठी, बंगाली, कन्नड़, तेलुगू, मलयालम और पंजाबी सहित दूसरी भाषाओं में फिल्में की हैं। फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जैकी श्रॉफ ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। आज उनके पास दौलत-शोहरत सब है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वह मुंबई के तीन बत्ती में चॉल में रहा करते थे।…