छत्तीसगढ़ के रायपुर :- ग्राम बहेसर में बाजार निर्माण के लिये किया गया भूमिपूजन

तिल्दा- नेवरा :- आज 26 जनवरी को ग्राम बहेसर में गणतंत्र दिवस की अवसर में बाजार के निर्माण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री टंकराम वर्मा एवं ग्राम पंचायत बहेसर के सरपंच श्रीमती किरण सोहन वर्मा ने भूमि पूजन कर लोकार्पण किया गया। एवं 21 लाख के लागत से बाजार निर्माण किया जायेगा। ग्राम बहेसर के सरपंच ग्रामीणों से जनसंपर्क कर रहे हैं उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे। टंकराम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही…

जौनपुर :तिघरा गाँव में लगातार हो रही गाय की हत्या

खुटहन /जौनपुर : खुटहन थाना क्षेत्र का तिघरा बाजार गाय के मांस की तस्करी का बड़ा प्लेटफार्म बनता जा रहा है। यहाँ शौकत अली एवं उसका भांजा सोनू एवं उसका लडका गाय को आये दिन काटते रहते हैं ‌आज २५ जनवरी रात १० बजे‌ कुछ लोगों को पता चला कि वे लोग गाय काट रहे हैं इसलिए मौके पर गाँव एवं विश्व हिन्दू परिषद के खुटहन ब्लाक के अध्यक्ष डां चन्द्र भान गुप्ता, रोशन कुमार प्रजापति, राम सहाय गुप्ता अमृत लाल यादव एवं पत्रकार संजय मौर्य मौके पर पहुचे जहां…

वनडे में अश्विन से आगे देखने का वक्त, इस स्पिन जोड़ी को वापस लाने का दिया सुझाव : हरभजन सिंह

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मंगलवार को कहा कि वनडे क्रिकेट में बीच के ओवरों में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब इस फार्मेट में रविचंद्रन अश्विन से आगे देखने और युजवेंद्रा चहल और कुलदीप यादव के संयोजन को वापस लाने का समय है। इस स्पिन जोड़ी को ‘कुलचा’ के नाम से जाना जाता है।हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में भारत को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। आफ स्पिनर रविचंद्रन…

WI vs ENG मैच रोमांच की हद तक पहुंचा, आखिरी ओवर में ठुके 28 रन फिर भी एक रन से जीत गया इंग्लैंड

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच रोमांच की हद तक पहुंचा और आखिरी गेंद तक खिंचे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने एक रन से जीत दर्ज की। मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला गया, जहां इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 171 रन बनाए, जवाब में वेस्टइंडीज निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 170 रन ही बना पाया। अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड ने जिस तरह से आखिरी ओवरों में मैच का पासा पलटा,…

२६ जनवरी के कुछ गाने दिलों में जगाते हैं देशभक्ति की आग

26 जनवरी का जश्न देशभक्ति से लबरेज बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा रहता है। स्कूल-कॉलेज का फंक्शन हो या फिर ऑफिस में होने वाली कोई परफॉर्मेंस 26 जनवरी के हिंदी गानों पर परफॉर्म करना न सिर्फ काफी आसान होता है बल्कि ये देखने वालों के दिलों में भी एक अलग ही फीलिंग पैदा करता है। तो इस गणतंत्र दिवस पर आपको किन गानों पर परफॉर्म करना चाहिए या फिर कौन से गाने सुनकर आप इस साल 26 जनवरी का जश्न मना सकते हैं ये सोचकर आपको परेशान होने की जरूरत…

पद्मश्री के लाइन में है सोनू निगम , इंडस्ट्री से जुड़े इन लोगों को भी मिलेगा सम्मान

भारत सरकार की ओर 73वें गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम का नाम भी शामिल है। सोनू निगम को इस साल पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। लिस्ट में सोनू निगम समेत 128 लोगों के नाम शामिल हैं। बता दें कि सोनू के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी और जाने माने कलाकार विक्रम बनर्जी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। लिस्ट के सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर विजेताओं…

बेबी शॉवर सेरेमनी में आदित्य नारायण ने पत्नी पर लुटाया खूब प्यार, श्वेता अग्रवाल के चेहरे पर दिखा ग्लो

इंडियन आइडल फेम होस्ट और जाने-माने सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते सोमवार को ही आदित्य नारायण ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वो पापा बनने वाले हैं। इसी के साथ आदित्य ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी श्वेता अग्रवाल के बेबी बंप वाली तस्वीर भी शेयर की थी। अब आदित्य नारायण ने अपनी पत्नी के बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर डाली हैं। इन तस्वीरों में श्वेता अग्रवाल और आदित्य नारायण सफेद रंग के कपड़ों में…

27 जनवरी को करेंगे राहुल गांधी पंजाब में चुनाव अभियान की शुरुआत,

पंजाब में सत्ताधारी दल कांग्रेस दोबारा वापसी की कोशिशें कर रही हैं। चुनाव में फतह के लिए कांग्रेस नेता जोर-शोर से जुटे हुए हैं। उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी पंजाब में चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब का दौरा करेंगे। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इसकी जानकारी दी है। सिद्धू ने बताया कि राहुल गांधी 27 जनवरी को अमृतसर पहुंचेंगे। राहुल गांधी अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करेंगे और 117 उम्मीदवारों के साथ भगवान…

कई नेता छोड़ रहे पार्टी, कांग्रेस में मची है भगदड़ : आरपीएन सिंह

कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आज वे लोग छोड़ रहे है जिन्होंने निस्वार्थ सेवा की। कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, एक भगदड़ सी है। मैं किसी पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के रुप में राष्ट्र निर्माण में जो भी कर पाऊंगा वो मैं करूंगा। मेरे परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं है सिर्फ…

पद्म भूषण सम्मान लेने से बंगाल के पूर्व मुख्‍यमंत्री व वयोवृद्ध माकपा नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य ने किया इन्कार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। इस बार पुरस्‍कारों की इस लिस्‍ट में सबसे चौंकाने वाला नाम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व वयोवृद्ध माकपा नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का है। केंद्र सरकार ने उन्‍हें पद्म भूषण सम्‍मान से नवाजने की घोषणा की है। लेकिन बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पुरस्‍कार लेने से मना कर दिया है। बंगाल की चार और शख्सियत प्रह्लाद राय अग्रवाल, संघमित्रा बंद्योपाध्याय, काली पद सरेन और काजी सिंह को पद्मश्री सम्‍मान देने की घोषणा की गई है।पद्म पुरस्कारों के एलान के बाद बुद्धदेव भट्टाचार्य…

रूस-यूक्रेन के बीच होगी जंग! दावं पर लगी US की प्रतिष्‍ठा

रूस और यूक्रेन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। दोनों देशों के बीच लाखों सैनिकों की तैनाती से जंग जैसे हालात हैं। अमेरिका का कहना है कि रूस के सैनिक यूक्रेन पर कभी भी हमला कर सकते हैं। रूस और यूक्रेन के बीच अगर जंग होती है तो यह महज दो देशों के बीच युद्ध नहीं होगा। यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका और नाटो के सदस्‍य देश आगे जरूर आएंगे। अगर ऐसा हुआ तो चीन प्रत्‍यक्ष रूप से रूस की मदद में आगे आ सकता है। ऐसी स्थिति…

अमेरिकी मदद में WHO को 25 प्रतिशत की कमी

अमेरिका ने कोरोना महामारी के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को दी जाने वाली आर्थिक मदद में 25 प्रतिशत की कटौती कर दी। अमेरिका भविष्य में भी डब्ल्यूएचओ की दी जाने वाली सहायता की समीक्षा कर रहा है। प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले दो साल के दौरान अमेरिकी मदद में कमी आई है। कोरोना महामारी को लेकर WHO की आलोचना करने वाले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ही संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी को दी जाने वाली मदद में कटौती करने का फैसला किया था।अमेरिका से डब्ल्यूएचओ को…

रायबरेली:क्षेत्रीय विधायक निधि से रातों-रात लगे इंडिया मार्का हैंड पंप

डलमऊ /रायबरेली,,डलमऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रातो रात एक ही गांव में तीन इंडिया मार्का हैंड पंप क्षेत्रीय विधायक निधि से लगवा दिए गए प्रशासन को इसकी कानो कान खबर नहीं लगी सुबह जब शिकायत मिली तो मौके पर प्रशासन ने पहुंचकर लगे हुए नलों को हटवा दिया है कूड़ा चक शगुन पुर गांव में सोमवार की रात को क्षेत्रीय विधायक निधि के द्वारा आचार संहिता लागू होने के बाद भी इंडिया मार्का हैंडपंप लगवा दिए गए सुबह जब ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय तहसील प्रशासन को शिकायत मिली तो हड़कंप…

फर्रुखाबाद :गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीओ सिटी के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल ने शहर में किया पैदल गस्त

फर्रुखाबाद शांति एवं सौहार्द के साथ गणतंत्र दिवस मनाने की अपील के साथ विधानसभा चुनाव में भय मुख्य मतदान के लिए अर्धसैनिक बल के साथ किया पैदल मार्च शहर क्षेत्र के विभिन्न होटल ,ढाबों ,भीड़ भाड़ वाली जगह मार्केट में की गयी संदिग्धों लोगों की तलाशी संदिग्ध वाहनों को रोककर चेक करने के साथ साथ की गयी पूछताछ ।

पीलीभीत : जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट में वैरिकेटिंग व नामाकंन कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।

पीलीभीत : जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत नाम निर्देशन हेतु दिनांक 27 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कलैक्टेट परिसर में वैरिकेटिंग व्यवस्थाओं का भ्रमण कर जायजा लिया गया और साथ ही साथ समस्त आरो के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान समस्त आरोपों को निर्देशित करते हुए कहा कि नामांकन के दौरान समय का विशेष ध्यान दिया जाए तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार समस्त कार्य संपन्न किए जाएं। इसके…

सीतापुर: समायोजन बाउचर्स उपलब्ध कराकर अपना मानदेय प्राप्त कर लें

सीतापुर: अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं) ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021, मतदान दिनाँक 29 अप्रैल, 2021 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मतदान कार्मिकों की नियुक्ति प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) द्वारा की गयी थी। मा0 आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार मतदान हेतु नियुक्त कार्मिकों को यात्रा भत्ता एवं हल्का नाश्ता की धनराशि का भुगतान किया जाना था। यात्रा भत्ता भुगतान हेतु अग्रिम आहरित धनराशि सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा कोषागार सीतापुर से प्राप्त की गयी। कोषागार से प्राप्त धनराशि सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा मतदान केन्द्रों पर मतदान के समय सम्बन्धित…

सीतापुर : स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में रखा जायेगा मौन

सीतापुर : अपर जिलाधिकारी ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में दिनांक 30 जनवरी 2022 को पूर्वान्ह 11.00 बजे 02 मिनट का मौन रखा जायेगा। उन्होंने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को इस संबंध में जारी शासनादेश का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराते हुये शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2022 को पूर्वान्ह 11.00 बजे 02 मिनट का मौन धारण कराना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये हैं।

पीलीभीत: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जनपद में भव्य कार्यक्रम के साथ जागरुकता अभियान का शुभारंभ।

पीलीभीत: राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के पावन अवसर पर आज जनपद में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत गांधी प्रेक्षा गृह और ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में भव्य समारोह के साथ ज़िला निर्वाचनअधिकारी श्री पुलकित खरे ने मतदान जागरुकता हेतु वाल पेंटिंग का अभियान शुरू किया गया। 23फरवरी 2022को होने वाले मतदान में स्कूली छात्र/ छात्राओं ने गीत/संगीत/नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान करने पर विशेष ध्यान आकर्षित किया।स्विप कार्यक्रम केब्रांड एंबेसडर व महामहिम राष्ट्रपति महोदय से सम्मनित श्री कमल शर्मा ने भी शत प्रतिशत मतदान करने की अपील…

सीतापुर : कम्यूनिटी हाल मे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया

सीतापुर: बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज सीतापुर के कम्यूनिटी हाल मे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने दीप प्रज्जवलित कर एवं माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं को शपथ दिलायी कि ‘‘हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुये, निर्भीक होकर, धर्म,…

महराजगंज/रायबरेली- एसडीएम व अधिवक्ताओं ने मनाया मतदाता दिवस, मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ।

महराजगंज- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में एसडीएम शालिक राम की उपस्थिति में अधिवक्ताओं ने मतदाता जागरूकता शपथ ली। शपथ लेते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सबसे महत्वपूर्ण हितधारक है। अगर मतदाताओं को अपने अधिकारों का इस्तेमाल स्वतंत्र, निष्पक्ष और निडरता से करने को मिले तो वो लोकतंत्र है।25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया गया। चुनावों में मतदान करने के लिए लोगों को बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया है।