पूर्वी लद्दाख के हाट स्प्रिंग इलाके में आमने-सामने का सैन्य टकराव खत्म करने को लेकर भारत और चीन के कोर कमांडरों के बीच हुई 14वें दौर की वार्ता बेनतीजा रही। हालांकि दोनों देशों ने इस वार्ता में यह जरूर सुनिश्चित किया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बहाली और गतिरोध के हल के लिए जारी बातचीत का दौर ट्रैक से नहीं उतरेगा। भारत और चीन दोनों ने अगले दौर की कमांडर स्तरीय वार्ता के जल्द होने की बात कही है। समझा जाता है कि भारत और चीन कमांडरों की हुई…
Month: January 2022
पांच राज्यों में 10 फरवरी से शुरू होगी वोटिंग, चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ EC की बैठक आज
पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैनात किए गए पर्यवेक्षकों (Poll Observers) के साथ शुक्रवार को चुनाव आयोग (Election Commission) की वर्चुअल बैठक होगी। आयोग के शीर्ष अधिकारी विभिन्न सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों को चुनाव ड्यूटी के दौरान उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद आयोग आमतौर पर पर्यवेक्षकों को उन्हें सौंपी गई भूमिकाओं के बारे में जानकारी देता है। साथ ही निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षकों को चुनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के बारे में व्यापक…
भाजपा के सभी बड़े चेहरे होंगे उत्तर प्रदेश में मैदान में
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही नहीं, उनके दोनों उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा समेत अधिकतर बड़े चेहरे विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। एक विचार यह भी है कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी मैदान में उतरें लेकिन उनकी व्यस्तता को देखते हुए ऐसा ज्यादा उचित नहीं समझा जा रहा। योगी जहां अयोध्या से ताल ठोककर आसपास की लगभग तीन-चार दर्जन सीटों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, वहीं केशव कौशांबी की सिराथू और शर्मा लखनऊ की किसी सीट से दावेदारी ठोकेंगे। माना जा रहा है कि कुछ…
करिश्मा तन्ना दुल्हन बनने के लिए तैयार , जानें कब और किसके साथ लेंगी सात फेरे
2022 में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध सकते हैं और इसकी शुरुआत एक जनवरी से ही हो गई थी। साल की शुरुआत में ही मोहित रैना ने अदिति को अपना जीवन साथी बना लिया था। वहीं इसके बाद कुछ और सेलेब्स के भी वेडिंग न्यूज सामने आए हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने अपने फैन्स को गुड न्यूज दी है। करिश्मा तन्ना शादी के लिए तैयार हैं और अगले महीने यानी फरवरी 2022 में वो सात फेरे लेंगी। इस खबर के सामने आने से…
जानिए 20 दिनों में कहां पहुंची रणवीर सिंह की फिल्म, अब हर दिन घट रही है 83 की कमाई,
रणवीर सिंह की 83 की गति तीसरे हफ्ते में काफी घट गयी है। कोरोना मामले बढ़ने के बाद राज्यों में लगे प्रतिबंधों का असर बॉक्स ऑफिस पर नजर आने लगा है। गौरतलब है कि जनवरी में कई फिल्मों की रिलीज स्थगित होने के बाद सिनेमाघरों में इस वक्त सिर्फ यही हिंदी फिल्म चल रही है। मगर, मौजूदा हालात के मद्देनजर अब फिल्म प्रतिदिन एक करोड़ से भी कम कलेक्शन कर रही है। बुधवार को फिल्म फिल्म सिर्फ 27 लाख ही जुटा सकी, जिसे मिलाकर अब 20 दिनों का नेट कलेक्शन…
कटरीना कैफ ने शादी के बाद सेलिब्रेट की पहली लोहड़ी, विकी कौशल के साथ शेयर कीं कई तस्वीरें
लोहड़ी का त्योहार देश के कई हिस्सों में बीते गुरुवार को मनाया गया। खासकर पंजाब सहित उत्तर भारत में इस त्योहार का काफी महत्व होता है। इस साल बॉलीवुड के ऐसे कई सेलिब्रिटी कपल हैं जिनके लिए यह पहली लोहड़ी थी। कटरीना कैफ और विकी कौशल ने भी साथ में त्योहार को सेलिब्रेट किया। कटरीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। वह जहां खड़ी हैं वहां पर लोहड़ी की आग जलाई गई है। कटरीना ट्रेडिशनल लुक में हैं। साथ में विकी कौशल उनके कंधे पर…
अमेरिकी दूतावास पर बगदाद में हमला,
इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर गुरुवार को करीब तीन राकेटों से हमला किया गया। इसमें दो लोगों के जख्मी होने की सूचना है। यह जानकारी इराक के दो सुरक्षा अधिकारियों ने दी। यह इलाका राजनयिक मिशन के साथ ही इराक सरकार के लिए भी अहम है। सुरक्षा अधिकारी के अनुसार दो मिसाइल अमेरिकी दूतावास के परिसर में गिरा। एक अन्य मिसाइल से पास ही स्थित स्कूल पर हमला हुआ। नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।पिछले माह ही इस्लामिक स्टेट के खिलाफ…
आधी आबादी को नजरअंदाज कर आगे नहीं बढ़ सकता देश : गुतेरस
संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुतेरस (Antonio Guterres) ने अफगानिस्तान में महिलाओं व लड़कियों के हालात पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘अफगानिस्तान में आफिस और क्लासरूम से लड़कियां व महिलाएं लापता हैं। अपनी आधी आबादी को नकारते हुए कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता है। अफगानिस्तान की महिलाओं व लड़कियों को हेल्थ केयर सर्विसेज, रोजगार के मौके व सभी तरह की शिक्षा पाने तक पहुंचने का समुचित अधिकार है।’इससे पहले भी संयुक्त राष्ट्र महासचिव अफगानिस्तान की महिलाओं की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर कर चुके…
अजब गजब : अनजान शख्स के घर डेट पर पहुंची थी लड़की, सरकार ने उसी वक्त लगा दिया लॉकडाउन !
ज़िंदगी में अगले पल क्या होने वाला है, ये हममें से कोई नहीं जानता. कई बार हमारी ज़िंदगी को बदल देने वाली कोई घटना होने जा रही होती है और हम इससे बेखबर रहते हैं. चीन में एक लड़की के साथ भी ऐसा ही हुआ. उसे एक ब्लाइंड डेट पर जाते हुए ये बिल्कुल नहीं पता था कि उसे एक अनजान शख्स के साथ घर में बंद होना पड़ेगा. ये घटना चीन के झेंगज़ाउ शहर में रहने वाली की वांग नाम की लड़की के साथ हुई. वो अपनी शादी के…
अजब गजब : बाघ के शावक ने लुटाया मां पर प्यार, कैमरे में कैद हुए खूबसूरत लम्हे !
सोशल मीडिया पर लोगों को वाइल्डलाइफ वीडियो खूब पसंद आते हैं अगर ये वीडियो जंगल में सर्वाइवल के हों, तो ये हमें चकित कर देते हैं और अगर प्यार और शांति से जुड़े हों तो हमारा दिल जीत लेते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें बाघ का शावकअपनी मां से प्यार जता रहा है. आमतौर पर दुनिया के कुछ खतरनाक जानवरों में शुमार होने वाले टाइगर को क्रूरता भरे वीडियो में ही देखा जाता है, लेकिन वीडियो आपके मन को प्यार से भर देगा.…
बंगाल में बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतरीं, पांच यात्रियों की मौत; पीएम मोदी ने ममता से की बात
उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी स्थित दोमहनी के पास गुरुवार शाम को पांच बजे के करीब बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां बेपटरी हो गईं। हादसे में चार-पांच बोगी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस ट्रेन हादसे में अब तक पांच यात्रियों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। अभी भी कई यात्री बोगी के नीचे दबे हुए हैं। जलपाईगुड़ी की डीएम मोमिता गोदरा बसु ने मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 51 एंबुलेंस राहत-बचाव कार्य में लगी हैं। 40 घायलों को मयनागुड़ी और…
श्रवास्ती:भाजपा का सिपाही हूं भाजपा में ही रहूंगा -राम फेरन पांडे
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती को भाजपा नेता विधायक श्रवास्ती विधानसभा 290 के बारे में गलत वह भ्रामक जनकारी फैलाने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के संबंध में दिया गया तहरीर मुझे आज दिनांक 13 जनवरी 2022 को अभी ज्ञात हुआ है कि जी न्यूज़ यूपी यूके न्यूज़ चैनल तथा कुछ अन्य समाचार चैनलों पर मेरे द्वारा आज दिनांक 13 जनवरी को सपा में जाने या अखिलेश यादव जी से उनके घर पर मिलने की खबरों को प्रकाशित किया जा रहा है जो कि बिल्कुल असत्य है निराधार व भ्रामक है। मैं…
बहराइच:शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बहराइच पुलिस ने किया पैदल गस्त एवं आमजनमानस से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास दिलाया तथा वाहनो में संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की गयी
शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बहराइच पुलिस ने किया पैदल गस्त एवं आमजनमानस से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास दिलाया तथा वाहनो में संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की गयी आज दिनाँक-13.01.2022 को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच श्री केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में* जनपदीय थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की गयी। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारी बंधुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। आम जनमानस से कोविड-19 के दृष्टिगत जारी…
समाजवादी पार्टी ने जारी की 29 प्रत्याशियों की पहली सूची
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से होने वाले चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबंधन करने वाली समाजवादी पार्टी ने पहले चरण की सीटों के लिए गुरुवार को 29 प्रत्याशियों का नाम घोषित किया। इनमें राष्ट्रीय लोकदल के 19 और समाजवादी पार्टी के दस प्रत्याशी हैं। राष्ट्रीय लोकदल ने कांग्रेस तथा भाजपा को छोड़कर आए नेताओं को भी टिकट दिया है। पहले चरण के लिए नामांकन शुक्रवार से प्रारंभ होकर 21 जनवरी तक चलेगा। इससे पहले कांग्रेस ने गुरुवार को 125 प्रत्याशियों सूची जारी…
स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली बड़ी राहत ,नहीं होंगे गिरफ्तार
देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावना को ठेस पंहुचाने के सात साल पुराने मामले में प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक दिन पूर्व गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। गुरुवार को आदेश का क्रियान्वयन सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। लखनऊ में बसपा की एक जनसभा में साल 2014 में पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने गौरी गणेश पर अभद्र टिप्पणी कर शादी व्याह में उनका पूजन नहीं करने का आह्वान किया था।अधिवक्ता अनिल तिवारी…
पीलीभीत : जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक ने एफ0एस0टी0, एस0एस0टी0, वी0एस0टी0, वी0वी0टी0 टीमों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत गठित एफ0एस0टी0, एस0एस0टी0, वी0एस0टी0, वी0वी0टी0 टीमों के साथ समीक्षा बैठक गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में समस्त टीमों को निर्देशित करते हुये कहा कि निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु चार टीमों का गठन किया गया जिसमें एफ0एस0टी0, एस0एस0टी0, वी0एस0टी0, वी0वी0टी0 टीम शामिल हैं, सभी टीमों का गठन आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के साथ साथ निष्पक्ष व निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराया जाना है। इस सम्बन्ध में सभी टीमों को आवश्यक दिशा…
बरेली-सिरौली नगर में कोरोना की तीसरी लहर के लिये प्रशासन की कार्यवाही
बरेली/यूपी :- कोरोना की तीसरी लहर से निवटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ आज नगर पंचायत प्रशासन भी सक्रिय हो गया ।आज नगर पंचायत प्रशासन ने नगर में दिन में सेनिटाइजर छिड़कने का जहा युद्ध स्तर पर कार्य किया वही शाम को नगर में मच्छरों के डिस्पोजल करने के उद्देश्य से नगर में जवर्दस्त फागिंग अभियान शुरू कर दिया ।उधर आज जवर्दस्त शीतलहर को देखते हुए पंचायत के अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज के आदेश पर नगर में पूरे दिन सार्वजनिक अलावों में बढ़ोतरी कर जनहित के मद्देनजर जलवाया…
रायबरेली :स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस युवा दिवस के रूप में मनाया गया
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस एवं समाचार पत्र की स्थापना दिवस के अवसर पर विवेकानंद चैरिटेबल सोसायटी द्वारा युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान एक समाचार पत्र का स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में आए नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रजेश दत्त गौड़ ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिवस का उद्देश्य विवेकानंद की शिक्षा एवं आदर्शों को युवा अपने जीवन में ग्रहण करें ताकि देश के युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन, कार्य शैली, चेतना और आदर्श से प्रेरणा ले सकें…
रायबरेली :सुअर से टकराकर टैम्पो अनियंत्रित होकर पलटा
डलमऊ चौदामील चौराहे के पास रायबरेली से आ रहे टैम्पो की सुअर से टकराने के बाद टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किये टम्पों को उठाया। टैंपो में सवार कई लोगो को गम्भीर चोटे आई जिन्हें उसी टैम्पो में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाये गया।
फर्रुखाबाद : रिश्वती लेखपाल,कानूनगो,ए०सी०ओ० ने पहले ली रिश्वत अब दे रहे जान से मारने की धमकी ,पीड़िता ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र फतेहगढ़ निवासी नवदिया पंकज पुत्र रामचंद्र ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया है प्रार्थी की जमीन मौजा चौसपुर थाना कमालगंज में स्थित है आराजी संख्या 899 जिसमें कब्जा बा दखल है चौसपुर के दबंग व्यक्ति नूर मोहम्मद, अरश अहमद, मीनू पुत्र शामीर निवासीगण चौसपुर एवं श्रीनिवास उर्फ बाबा पुत्र श्री रामपाल निवास के पुत्र दुर्गेश निवासी गड़ा खेरा एवं तीन अज्ञात व्यक्ति पीड़िता की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है और पूर्व में इन सभी लोगों ने पीड़िता…
