लालगंज /रायबरेली: लालगंज क्षेत्र के संदिग्ध हालत में नौ जनवरी को घायल अवस्था में मिले ब्यक्ति को एम्बूलेंस द्वारा सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था जिसकी 14 जनवरी को मौत हो गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि युवक की पहचान नहीं हो पा रही है अज्ञात व्यक्ति हैं जिसकी हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जहां उसकी मौत हो गई है।
Month: January 2022
रायबरेली: मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
लालगंज रायबरेली -मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।इस मौके पर खिचड़ी का प्रसाद, तिल, मूंगफली का दान व प्रसाद वितरित किया गया। गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भक्तों ने सूर्य देव की पूजा अर्चना की। जहां पर लालगंज तहसील के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और पास के बने मंदिरों में पूजा अर्चना की बताया जा रहा है श्रद्धालु सुबह से ही गंगा में आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया था साथ ही कोविड-19 नियमों का पालन भी किया गया है…
रायबरेली: बोलेरो और टेम्पो की आपस में भिड़ंत हो जाने के कारण लगभग 1 दर्जन से अधिक लोग घायल
डलमऊ /रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली डलमऊ मार्ग पर मधुकरपुर मजरे रायपुर टप्पा हवेली गांव के पास बोलेरो और टेंपो की आपस में भिड़ंत हो जाने के कारण लगभग 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए घायलों की चीख-पुकार सुनकर क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया शनिवार को पूरे नगरहन का पुरवा बाबूपुर सरैया थाना जगदीशपुर जिला अमेठी निवासी निधि तिवारी 26 वर्ष पत्नी…
फर्रुखाबाद :अगर आप होम आइसोलेशन में हैं तो रहें सतर्क और सावधान-आज मिले 59 मरीज 2 मरीज हुए स्वस्थ कुल एक्टिव मरीज 285 जिले में 219 मरीज होम आइसोलेशन में
कोरोना के माइल्ड केस में संक्रमित घर पर अपनी देखभाल करा सकते हैं। यह ध्यान रखना होगा कि शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा (ऑक्सीजन सैचुरेशन) 94 प्रतिशत से अधिक हो। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हल्के लक्षणों या बगैर लक्षणों वाले कोरोनो मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की नई गाइड लाइन जारी की है। इसमें सात दिन बाद आइसोलेशन खत्म करने जैसे नियम बनाए गए हैं। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा का |सीएमओ ने कहा कि जो कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रहेंगे उन्हें अगर पिछले तीन…
बहराइच:151 ग्राम (कीमती करीब 1 करोड 50 लाख रुपये) के साथ 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार
बहराइच: पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14.01.2022 को वरि0उ0नि0 रुदल बहादुर सिंह मय पुलिस बल व एसएसबी बल के संयुक्त टीम के देखभाल क्षेत्र, तलाश संदिध व्यक्ति वस्तु व रोकथाम तस्करी व रात्रि गस्त के दौरान रेलवे स्टेशन के पास से अभि0 एजाज अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी…
बरेली- भारतीय जनता पार्टी ने जारी की पहली सूची,देखिये कहाँ से किसे मिला टिकट
बरेली- भारतीय जनता पार्टी ने आज पहले चरण के 57 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। और दूसरे चरण के 48 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि वह पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।। बरेली में जारी प्रत्याशियों की लिस्ट में बरेली शहर से डॉ अरुण कुमार को टिकट मिला को , मीरगंज से डीसी वर्मा को, नवाबगंज से डॉक्टर एमपी आर्य को ,फरीदपुर से श्याम बिहारी लाल को, बरेली कैंट से संजीव अग्रवाल को, आंवला से धर्मपाल सिंह को…
बरेली- बीजेपी को है धर्मपाल सिंह पर विश्वास, इस बार फिर बनाया 126 विधानसभा का प्रत्याशी
बरेली: आंवला के बहुमुखी प्रतिभा के धर्मपाल सिंह ने भले ही आंवला में विकास के क्षेत्र में कोई खास रुतवा न दिखाया हो पर पार्टी के दिल मे बखूबी जगह स्थापित कर ली है। और यही बजह है कि पार्टी उन पर अपनी पार्टी का पूरा विश्वास रखती है,पार्टी ने इस बार भी धर्मपाल सिंह पर अपना विश्वास दिखाया है।और आंवला की 126 विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है,अब देखना है कि धर्मपाल सिंह पार्टी की तरह ही अपने क्षेत्र के मतदाताओं में कितने प्रतिशत विश्वास रखते हैं।
बरेली- आत्महत्या करने 185 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गया कर्मचारी
बरेली: कैंफर फैक्टरी का कर्मचारी प्रमोद आर्य काम का बोझ बढ़ने पर बृहस्पतिवार को 185 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ा गया और वहां से कूदकर आत्महत्या की धमकी देने लगा। इससे फैक्टरी में अफरातफरी मच गई। सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को किसी तरह नीचे उतारा। देर शाम एडीएम सिटी आरडी पांडेय ने फैक्टरी पहुंचकर कर्मचारी के बयान दर्ज किए।
बरेली- पुलिस गश्त करती रह गयी,5 घरों में चोर कर गए हाथ साफ
बरेली : थाना देवरनिया के गाँव बसुधरन में बीती रात्रि दो नकाबपोश बर्दीधारी बदमाशों ने पांच घरो को अपना निशाना बनाया बंही पुलिस गश्त करती रही चोर बदमाश अपने कार्य को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गये। पीडितों ने सूचना थाने में दी है पुलिस मामले की जांच पडताल में जुटी है। क्षेत्र के गाँव बसुधरन बसुधरनजागीर में बीती रात दो अज्ञात बर्दीधारी नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में एक व्रद्ध महिला नत्थों देवी को शस्त्रों की नोक पर चारपाई पर ही बंधक बनाकर बदमाशों ने उसके कानो से…
बरेली- जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह जारी कीये आदेश
बरेली: कोरोना के सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को 13 सौ के पार पहुंच गया। इसे देखते हुए डीएम मानवेंद्र सिंह ने स्विमिंग पूल, वाटर पार्क और जिम बंद करने का आदेश दिया है। धार्मिक संस्थानों और स्थलों पर कोविड हेल्पडेस्क स्थापित करने को कहा है।डीएम ने रेस्टोरेंट, होटल आदि का 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालन करने, आईटी संबंधित कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के विद्यार्थियों को स्कूल से दो दिन का अवकाश देने को कहा है। शादी…
बरेली- इलेक्ट्रॉनिक बसे चलने को तैयार पर चलाने बाले नही तैयार
बरेली: स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बरेली को मिली तीन इलेक्ट्रिक बसों का जनप्रतिनिधियों ने हफ्ते भर पहले लोकार्पण तो कर दिया लेकिन अब तक उनके लिए ड्राइवर नहीं मिल पाए हैं। बताया जा रहा है कि इन बसों को चलाने के लिए वेतन इतना कम निर्धारित किया गया है कि कोई यह नौकरी करने को तैयार नहीं है।शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का एलान किया गया है। कई महीने पहले ही इन बसों का रूट निर्धारित कर जोर-शोर से उनका प्रचार शुरू कर दिया गया था लेकिन पिछले…
बरेली- दुनका में लगे साइन बोर्ड पर पोती कालिख,3 नामजद
बरेली: बहेड़ी मे सड़क पर लगे साइन बोर्ड पर छपी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर पर काला पेंट पोत देने पर सपा के पूर्व मंत्री अताउर रहमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें नारायन नगला के ग्राम प्रधान नवी और उसके बेटे नफीस अहमद को भी नामजद किया गया है जबकि दस को अज्ञात बताया गया है।बहेड़ी से शीशगढ़ जाने वाले मार्ग पर नरायन नगला चौराहे पर सड़क के ऊपर इलाके के प्रमुख स्थानों की दूरी प्रदर्शित करने वाला साइन बोर्ड लगा हुआ है। इस बोर्ड पर प्रधानमंत्री…
ओबीसी नेताओं के बीजेपी छोड़ने से बढ़ा केशव प्रसाद मौर्य पर दबाव
उत्तर प्रदेश सरकार में लगातार गिर रहे बड़े नेताओं के विकेट से एक बार फिर से केशव प्रसाद मौर्या पर जाने-अनजाने बड़ा दबाव पड़ने लगा है। दरअसल यह दबाव कुछ और नहीं बल्कि उन पर पिछड़ों को एक बार फिर से अपने साथ लाने का दबाव है। क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनावों में भी केशव प्रसाद मौर्य को चेहरा बनाकर भाजपा ने न सिर्फ पिछड़ों को जोड़ा था, बल्कि सरकार भी बनाई थी। भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आलाकमान की ओर से केशव प्रसाद मौर्या को एक…
यूपी में बीजेपी की ही सरकार बनेगी : संघमित्रा मौर्य
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार से बगावत कर इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुछ पूर्व मंत्रियों के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मौर्य ने बीजेपी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। आपको बता दें कि मौर्य की बेटी संघमित्रा भारतीय जनता पार्टी से ही सांसद हैं। इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में संघमित्रा मौर्य ने कहा कि एक बेटी के नाते वह चाहती हैं कि उनके पिता सत्ता में आएं, लेकिन यूपी…
जौनपुर : बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल
जौनपुर : नगर के आजमगढ़ रोड स्थित शिव मंदिर के समीप रोड पार करते समय बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के छठीयांव गांव निवासी मोहन (50) पुत्र मुन्नीलाल गुरुवार की देर शाम आजमगढ़ रोड स्थित शाहगंज पैलेस समीप रोड पार करते समय बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।…
जौनपुर : अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज में लगा वैक्सिनेशन कैंप
जौनपुर : क्षेत्र अंतर्गत मजडीहां गांव स्थित अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को कोरोना वैक्सिनेशन कैंप लगाया गया। कैंप में विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को बूस्टर डोज समेत 120 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई।कस्बे के पास ग्राम मजडीहां स्थित अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कालेज में लगे वैक्सिनेशन कैंप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ब्लॉक से आई टीम ने टीकाकरण किया। सबसे पहले चुनाव ड्यूटी करने वाले सीमा सुरक्षा बल के जवानों को बूस्टर डोज दिया गया। उसके बाद छात्र…
बरेली- मकर संक्रांति पर आयोजित किया खिचड़ी भोज कार्यक्रम
बरेली: बरेली तहसील नवाबगंज से आपको बताते चलें मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में नवाबगंज नगर में जगह-जगह खिचड़ी भोज का कार्यक्रम हुआ जिसमें हर साल की तरह इस वर्ष भी माया हॉस्पिटल नवाबगंज के द्वारा माया हॉस्पिटल पर खिचड़ी भोज का कार्यक्रम हुआ नवाबगंज नगर वासियों के लिए माया हॉस्पिटल नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार डॉ मीनाक्षी गंगवार ने डॉक्टर एमपी आर्य सहित माया हॉस्पिटल के सभी स्टाफ ने सभी लोगों ने माया हॉस्पिटल पर खिचड़ी भोज का वितरण किया जिसमें नवाबगंज नगर के लोगों ने बढ़-चढ़कर खिचड़ी…
बरेली- राम जी का पटका प्रदान कर समाजसेवी योगी को किया सम्मानित
बरेली: मकर संक्रांति पर्व के दिन हमारे भारतीय मोदी यूथ ब्रिगेड सामाजिक संगठन के संरक्षक व राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय सलाहकार जय गोविंद सिंह पूर्व प्रधानाचार्य जी हमारे ग्राम बेहटा बुजुर्ग आश्रम एवं कार्यालय पर पहुंचकर उन्होंने मुझे साल भेंट श्री राम जी का पट्टा एवं मिठाई देकर सम्मानित किया और साथ मिलकर बच्चों एवं बुजुर्गों को मूंगफली एवं तिल गजक का प्रसाद भी बटवाया हमारे राष्ट्रीय महामंत्री जी बहुत ही अच्छे और नेक विचारों के हैं आज पहली बार मेरी इनसे मुलाकात हुई है और मुझे बहुत खुशी मिली…
बरेली- मोदी योगी के बैनर लगा किया खिचड़ी वितरण
बरेली: मोदी योगी का बैनर लगा के मकर संक्रांति पर खूब उड़ाई गयी आदर्श आचार संहिता की धज्जियां, कामगार संघ ने मकर संक्रांति के पर्व पर मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी केफ़ोटो एक बैनर पर खूब वितरित की खिचड़ी मनाई संक्रांति,
बरेली- प्रदेश में बहने लगी सपा की लहर-शहजिल इस्लाम
बरेली: बरेली की भोजीपुरा से सपा के उम्मीदवार पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम अंसारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस समय सपा की लहर है जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार देखना चाहती है इसलिए पूरे मन से सपा को वोट देकर कामयाब करने के लिए जुटी हुई है श्री इस्लाम आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम न्योधना, बिब्यापुर कास्थान , अधकता ब्रह्मनान , सैयदपुर आदि दर्जनों गांवों में जनसंपर्क पर थे उन्होंने सभी वर्गों से सपा के लिए समर्थन मांगा उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि…
