महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गाल से की

महाराष्ट्र के मंत्री और वरिष्ठ शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल के अपने विधानसभा क्षेत्र जलगांव जिले की सड़कों की तुलना अभिनेत्री हेमा मालिनी के गाल से करने पर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंत्री से अपने बयान पर माफी मांगने को कहा। आयोग की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद पाटिल ने माफी मांग ली। पाटिल की कथित टिप्पणी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। मंत्री ने हाल ही में जिले के बोधवाड़ नगर पंचायत चुनाव के दौरान एक चुनावी…

अयोध्या व काशी के बाद अब मथुरा को भव्य मंदिर मिलने की उम्मीद : हेमा मालिनी

ख्यात फिल्म अभिनेत्री, शास्त्रीय नृत्यांगना और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि पहले अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण की संकल्पना को आकार मिला। इसके बाद काशी में भी ऐतिहासिक बदलाव हो चुका है। अब मथुरा में भी सुधार होना ही चाहिए। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके संसदीय क्षेत्र मथुरा को भी भव्य मंदिर मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण तो खुद प्रेम के पर्याय हैं। वहां यह कार्य और जल्द होना चाहिए।लंबे समय के बाद इंदौर आईं हेमा मालिनी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा…

संसदीय कार्यमंत्री की राज्यसभा के निलंबित सांसदों पर बैठक

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज उन पांच दलों की बैठक बुलाई है, जिनके सांसदों को अशोभनीय आचरण के लिए पूरे शीत सत्र के लिए निलंबित किया गया है। इन दलों में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, सीपीएम और सीपीआइ शामिल हैं। संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में यह बैठक सुबह 10 बजे से होगी। इसक साथ ही राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने सुबह पौने दस बजे संसद परिसर में समान विचार वाली पार्टियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में संसद में विपक्ष की रणनीति पर चर्चा…

100 करोड़ क्लब में शामिल ‘स्पाइडर-मैन’

‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ क्रिसमस से पहले भारत सहित दुनियाभर में धमाल मचाए हुए हैं। शुरुआती 3 दिन जिस तरह से फिल्म का कलेक्शन रहा उसके बाद निगाहें रविवार पर थीं। वीकेंड पर सिनेमाघरों तक पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या बढ़ी नजर आई। फिल्म की कमाई शनिवार की अपेक्षा बढ़ी है। देशभर के मल्टीप्लेक्स में इसका प्रदर्शन शानदार रहा है। हिंदी क्षेत्रों के साथ साउथ में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ भी इसी हफ्ते रिलीज हुई लेकिन उससे ‘स्पाइडर-मैन’ पर कोई बहुत ज्यादा…

बिगबॉस 15 में राखी सावंत के पति रितेश के साथ ये कंटेस्टेंट भी हुआ बाहर

वीकेंड का वार में इस हफ्ते चौंकाने वाला डबल एविक्शन हुआ है जिसके बाद घर से एक साथ दो कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं। राखी सावंत के पति रितेश को सलमान खान ने उनके रवैये के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई। उनके लिए यह हफ्ता बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। अब रविवार को वो घर से बाहर हो गए हैं। उनके साथ कंटेस्टेंट राजीव अदातिया भी बेघर हो गए हैं। दोनों कंटेस्टेंट ने वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री की थी लेकिन अपने खेल से प्रभावित करने में नाकाम रहे थे।…

जौनपुर: युवक का शव घर पहुँचते ही मचा कोहराम ,मारपीट मे घायल युवक की इलाज के दौरान हुई थी मौत

जौनपुर: मेढ़ा गांव मे भूमि विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शनिवार की देर रात दम तोड़ दिया। अंत्य परीक्षण के बाद दूसरे दिन रविवार को शव घर लाया गया। जिसे देखते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। पति के मौत के गम में पत्नी पूनम रोते रोते बेहोश हो जा रही है। वहीं 13 वर्षीय पुत्र निखिल व दस वर्षीय पुत्र गणेश पिता के शव से लिपट कर बिलख पड़े। परिवार के लोगों के…

जौनपुर: चोरों का हौसला बुलंद बाइक को चोरों ने किया पार

जौनपुर: शाहगंज नगर के श्रीरामपुर मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर के अंदर दुकानदार की बाहर खड़ी बाइक चोरों ने किया पार। भुक्तभोगी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जाता है कि पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी राकेश कुमार पुत्र स्वारथ लाल की दुकान राधा कृष्ण मंदिर कटरे में है। प्रतिदिन की भांति शनिवार सुबह कटरे के बाहर अपनी पैशन प्रो बाइक संख्या यूपी 62 एई 8170 खड़ा कर दुकान पर गए कुछ देर बाद बाहर निकले तो बाइक नहीं मिली । काफी खोजबीन…

जौनपुर : पिछड़ों का विकास नहीं चाहती भाजपा:राम अचल राजभर

जौनपुर: विधानसभा शाहगंज में आयोजित सपा लाओ प्रदेश बचाओ सामाजिक भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुर्व मंत्री एवम् विधायक राम अचल राजभर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकर झूठी हैं और इनके कथनी और करनी में बिल्कुल भी एकरूपता नहीं हैं ये झूठे लोग सिर्फ़ झूठे जुमले देकर हमारे वोट भी लेते हैं और हमरे मानवाधिकारों का हनन भी करते हैं श्री राम अचल राजभर ने भाजपा पर तीखा व्यंग कसते हुए कहा कि ये मोदी और योगी की सरकार ने जनता को सिर्फ़ ठगने…

शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा दिखीं बेहद खूबसूरत, ‘द मैट्रिक्स’ के ग्रैंड प्रीमियर का जलवा,

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में छाई हुई हैं। वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ (The Matrix Resurrections) में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य स्टारकास्ट काफी उत्साहित है। शनिवार को इसका ग्रैंड प्रीमियर किया गया जिसकी तस्वीरें प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यह आयोजन अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ। कार्यक्रम में सितारों का जमावड़ा लगा। तस्वीरों में प्रियंका हॉलीवुड स्टार्स के साथ स्टेज शेयर करती नजर आईं। वह स्टनिंग अवतार…

बरेली-प्रधानमंत्री से मिले बरेली जिलाधिकारी दम्पति

बरेली-जिलाधिकारी बरेली मानवेन्द्र सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री जी भेंट के बरेली के कार्यों के बारे में बताया और बरेली के अन्य योजनाओं को प्रदान करने के बारे मे कहा,प्रधानमंत्री जी ने भी जिलाधिकारी को अपने कार्यों और कर्त्तव्यों को ठीक से निभाने के बारे में कहा,साथ ही उन्होंने बरेली के लिए खास के लिए भी कहा,कहा कि आप बरेली के बारे हर जानकारी हमारे लिए उपलब्ध कराए ताकि हम बरेली को हर योजना बखूबी दे पाए

बरेली-आज संघमित्रा दिवस मनाया जाएगा,बौद्ध भिक्षुणी के रूप में किया था,बौद्ध धर्म का प्रचार

250 ई.पू. मगध की राजधानी पाटलिपुत्र में तीसरी बौद्ध संगीति (कॉन्फ्रेंस) हुई जिसमें सम्राट अशोक ने जंबूद्वीप (भारत) से बाहर नौ दिशाओं में धम्म प्रचार के लिए धम्मदूत भेजे. ताम्रपर्णी द्विप (सिंहल देश/ लंका) में अपनी इच्छा के अनुसार अशोक के पुत्र भिक्षु महेंद्र गए थे. संघमित्रा का पुत्र भी साथ गया.महेंद्र का सिंहल देश जाना ऐतिहासिक घटना थी. वह अनुराधापुर पहुंचे तो वहां के राजा देवनामप्रिय तिस्स ने अद्भुत स्वागत किया. हजारों लोग धम्म की शरण आकर भिक्षु के रूप मे प्रचार करने लगे.लेकिन भिक्षुणी कोई नहीं थी इसलिए…

बरेली- अमन कमेटी ने ठंड से ठिठुरते जरूरतमन्दो को बांटे लिहाफ

बरेली-ठंड से कांपते लोगो को सहारा बनने के लिए आगे आए लोगो मे अमन कमेटी ने भी अपनी पहल शुरू कर दी है।आज अमन कमेटी ने ठंड के इस शीत लहर युक्त मौसम में जरूरतमन्दो में 150 कम्बल बांट कर उन्हें ठंड से राहत दिलाई

बरेली-योगी सरकार के दावों को खोखला साबित करती यह दर्द भरी दास्तान

बरेली-उत्तर प्रदेश सरकार भले ही लोगों को मुफ्त इलाज देने का दावा और वादा कर रही लेकिन यह दावे सिर्फ दावे बनकर रह गया है अगर लखनऊ के डॉक्टर से आप ठीक तरीके से इलाज की उम्मीद कर रहे हैं तो यह आपकी गलतफहमी है एक मां ने अपनी बेटी की जिंदगी बचाने के लिए ठीक तरीके से इलाज करने को क्या कह दिया कि डॉक्टर तिलमिला गया और उसमें उसकी बूढ़ी मां के हाथ में ऑपरेशन वाली सुई देखा उसकी मासूम गुड़िया को बाहर कर दिया प्रदेश सरकार अपने…

हांगकांग में कानून बदले जाने के बाद पहली बार कराया गया मतदान

चीन द्वारा कानून बदले जाने के बाद हांगकांग में पहली बार रविवार को मतदान कराया गया। बीजिंग ने सीधे चुने गए विधायकों की संख्या कम कर दी है और केवल चीन के वफादार लोगों का ही प्रत्याशी बनना सुनिश्चित किया है। इस अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र में 2014 और 2019 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन हुए, लेकिन सुरक्षा बलों ने आंदोलन को कुचल दिया। इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया गया, जिसके कारण कई विपक्षी कार्यकर्ताओं ने चुप्पी साध ली और कई विदेश भाग निकले।मतदान का फीसद कम रहने की आशंका है।…

ओमिक्रान के ब्रिटेन में दैनिक मामले 10 हजार पार, सात की मौत

ब्रिटेन में तीन गुना वृद्धि के साथ कोविड के ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमितों का दैनिक आंकड़ा 10 हजार पार कर गया। गौर करने वाली बात है कि ओमिक्रोन संक्रमितों में यह वृद्धि महज एक दिन में हुई है। लोकप्रिय राक बैंड क्वीन के लीड गिटारिस्ट ब्रेन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ब्रिटेन हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) ने शनिवार को और 10,059 लोगों के नए वैरिएंट से संक्रमित होने की जानकारी दी। शुक्रवार को इस वैरिएंट के संक्रमितों के 3,201 मामले सामने आए थे। देश में ओमिक्रोन से कुल संक्रमितों की…

अजब गजब : चूहों से लेकर कबूतरों तक को मारकर खा जाती है महिला, जानवरों की हड्डियों से बनाती है हथियार!

एक वक्त था जब धरती पर आदिमानवों का राज था. शुरुआती इंसान अपना पेट भरने के लिए जानवरों का शिकार करते थे और उन्हें कच्चा चबा जाते थे. धीरे-धीरे उन्होंने खाने को आग में पकाना शुरू कर दिया मगर उस वक्त भी वो शिकार पर ही निर्भर थे. यही नहीं, जानवरों की हड्डियों से वो हथियार भी बना लेते थे. अब वो समय नहीं रह गया है मगर इंग्लैंड की एक महिला को शायद अभी भी उसी वक्त में जीने का शौक है. इसलिए वो आज भी जानवरों का शिकार…

अजब गजब : महिला ने इंसान छोड़ पेड़ से कर ली शादी, 3 साल से जी रही है खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी !

शादी किसी की भी ज़िंदगी का बड़ा फैसला होता है. इससे पहले अपने पार्टनर को काफी समझना पड़ता है कि वो आपकी पूरी ज़िंदगी के लिए सही है या नहीं. ऐसा ही कुछ किया एक ब्रिटिश महिला ने, जिसने इंसानों को छोड़कर एक पेड़ से शादी रचा ली. इस महिला का कहना है कि उसे पेड़ के अंदर ही अपना सबसे अच्छा साथी नज़र आया. केट कनिंघम नाम महिला को पेड़ से शादी रचाए 3 साल का वक्त बीत चुका है. अब उसका कहना है कि पेड़ के साथ अपनी…