पीलीभीत : जिलाधिकारी के निर्देश पर आज सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय पीलीभीत का प्रातः 10 .10 बजे निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कई डॉक्टर और अन्य स्टाफ अनुपस्थित पाए गए। साफ सफाई की स्तिथि अत्यंत खराब पाई गई ।
Day: December 10, 2021
पीलीभीत : प्रदेश सरकार की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति के अन्तर्गत लाखों उद्यम स्थापित, करोड़ों लोगों को मिला रोजगार
पीलीभीत : किसी भी देश के विकास के लिए सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम रीढ़ का कार्य करती है। समाज से व्यक्तियों की कई प्रकार की भौतिक खाद्य वस्तुओं की आवश्यकता होती है। उनकी पूर्ति समाज में प्रचलित कुटीर उद्योगों एवं एम.एस.एम.ई. उद्यमों से ही होती है। छोटे उद्यमों के विकास से समाज के परम्परागत कौशल और कला को सजोये रखने में मदद मिलती है, वही उद्यम में लगे लोगों को रोजगार मिलता रहता है। इन उद्यमों से प्रदेश और देश की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। साथ ही प्रदेश,…
पीलीभीत : क्षेत्रीय असमानता को दूर करती परियोजनाएं हो रहा है चहुमुखी विकास
पीलीभीत : विकास की अंधा-धुंध दौड़ अक्सर क्षेत्रीय असमानता को जन्म देती है, जिसका दुष्प्रभाव सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक तौर पर स्पष्टतः दिखाई पड़ता है। जहां एक ओर कम विकसित क्षेत्र पिछडे़पन का शिकार होता रहता है वहीं विकसित क्षेत्र का और अधिक विकास होता चला जाता है। परिणामस्वरूप अविकसित क्षेत्र के लोग गरीब होते चले जाते हैं और उनका मन-मस्तिष्क कुंठा से ग्रस्त हो जाता है। परिणाम-स्वरूप् समाज का अपराधीकरण होने लगता है। कई बार रोजगार की तलाश मे लोग सैकड़ों किलोमीटर दूर तक चले जाते हैं जिससे पारिवारिक…
रायपुर:- जल संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाएगा नेहरू युवा केंद्र
सौरभ सिंह यादव:- तिल्दा नेवरा :-नेहरू युवा केन्द्र, रायपुर ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ) द्वारा विकासखण्ड तिल्दा के ग्राम पंचायत बहेसर में नेशनल यूथ वॉलिंटर भारती साहू,भावना वर्मा द्वारा स्वछ गावँ-हरित गावँ कार्य्रकम, कैच द रेन , मानव अधिकार दिवस एवं पौधा रोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विकासखण्ड तिल्दा के स्वछता प्रभारी छत्रधारी सोनकर, ग्राम पंचायत बहेसर की सरपंच किरण सोहन वर्मा, नीतू सिन्हा सचिव ग्राम पंचायत बहेसर, मंडल उपाध्यक्ष फलगो राम वर्मा , अर्पित तिवारी जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा…
रायबरेली: छात्रवृत्ति के लिए शिक्षण संस्थाए आवेदन पत्रों को ऑनलाइन करें अग्रसारित
रायबरेली 10 दिसम्बर, 2021शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत समस्त सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटा बेस तैयार करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु आवेदन सम्बन्धी समय सारिणी निर्गत की गई है, जिसके अनुसार पूर्व मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं को मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित किये जाने हेतु अन्तिम तिथि 10 दिसम्बर 2021 एवं छात्र/छात्राओं हेतु आनलाइन आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 10 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। शिक्षण संस्थाएं छात्रों के आवेदन पत्रों को 24 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन अग्रसारित कर…
रायबरेली: पंचायत चुनाव के वाहनों के किराए का भुगतान के लिए वाहन स्वामी करे सम्पर्क
रायबरेली: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 एवं तद्पश्चात रिक्त पदों पर हुए निर्वाचन के अन्तर्गत जनपद रायबरेली में योजित किये गये हल्के वाहनों के किराए का भुगतान ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से सम्बन्धित वाहन स्वामी के बैंक खाते में किया जाना है। जिसके क्रम में निर्वाचन कार्य में योजित किये गये वाहन मालिकों को सूचित किया जाता है कि हल्के वाहन से सम्बन्धित अवमुक्त आदेश, अधिग्रहण की मूल प्रति एवं वाहन की आर0सी0, बैंक एकाउन्ट की पासबुक अथवा कैनसिल्ड चेक की फोटोकॉपी प्रत्येक दशा में 15 दिसम्बर 2021 तक पुरानी…
रायबरेली: 11 दिसम्बर को दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मा0 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में 11 दिसंबर 2021 को दीवानी न्यायालय, रायबरेली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुमित कुमार द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में व्यापक स्तर पर बैंक से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन मामले, बीमा से सम्बन्धित मामले, राजस्व से संबंधित मामले, विद्युत से संबंधित मामले, जल से संबंधित मामले, सर्विस में वेतन एवं भत्ते से सम्बन्धित, श्रम से सम्बन्धित, मोटर…
रायबरेली: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 11 दिसंबर को
रायबरेली: प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन 11 दिसंबर 2021 को अपरान्ह 02ः00 बजे स्टेडियम परिसर आई0टी0आई0 कैम्पस, रायबरेली में आयोजित किया जाएगा।यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 वैभव त्रिपाठी द्वारा दी गई है।
आगरा: युवोत्सव में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
आंवलखेड़ा, आगरा । माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय युवोत्सव समारोह का महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ यशोधरा शर्मा के द्वारा माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया ।कार्यक्रम के प्रथम दिन अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार शाक्य द्वारा माइम (मूक अभिनय) प्रतियोगिता का अयोजन कराया गया जिसमें कु. शिवानी, गायत्री, साक्षी, वैष्णवी, अंजना, निधि के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर डॉ अनीता के संयोजन में थाल सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान कु. पूर्णिमा…
पीलीभीत : पुरनपुर कोतवाली पुलिस के दरोगा ने की पुजारी से अभद्रता पुलिस अधीक्षक से शिकायत
पीलीभीत : पूरनपुर कोतवाली में अपनी फरियाद लेकर आए फरियादी को खाकी वर्दी ने गाली देकर उल्टे पांव दौड़ाया फरियादी की फरियाद सुनने के बजाय पुलिस ने खाकी वर्दी दिखाकर खरी-खोटी सुनाई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरिया कला में प्रसिद्ध व प्राचीन लाल बाबा आश्रम है आश्रम परिसर में लगभग 10 से 15 गोवंश है जिसके लिए मंदिर के खेत में चारा बोया गया प्राथमिक विद्यालय रास्ता के पास वाली जमीन में कन्हई दास ने आम के फलदार वृक्ष लगाए शनिवार को कन्हई दास अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने नारीबारी में बनाये गये धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री गुरूवार को नारीबारी में पीसीएफ द्वारा संचालित भारत नगर व सुरवल सहनी धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान को विक्रय करने मेें किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहें। कहा कि किसानों के धान विक्रय का मूल्य उनके खाते में निर्धारित समय में अनिर्वाय रूप से हस्तांतरित हो जाये। उन्होंने कहा कि धान खरीद में…
प्रयागराज: निःशुल्क विद्युत चालित चाक के लिये पूर्व में आवेदन करने वाले कुम्हारी कला के कारीगरों/शिल्पियों का साक्षात्कार 14 दिसम्बर को पूर्वाहन 11.00 बजे से
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री राम औतार यादव द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में माटीकला टूल किट्स वितरण योजना के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज के जो कारीगर/शिल्पी कुम्हारी कला का कार्य करते है उनसे निःशुल्क विद्युत चालित चाक के लिये पूर्व में आवेदन पत्र माँगे गये थे। कुम्हारी कला के जिन कारीगरों/शिल्पियों द्वारा आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 59 नया कटरा, प्रयागराज में जमा किये गये हैं उनका साक्षात्कार दिनाँक-14.12.2021 को पूर्वाहन 11.00 बजे से विकास भवन प्रयागराज के सभाकक्ष में चयन समिति द्वारा लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि…
रायपुर:-जल संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाएगा नेहरू युवा केंद्र
सौरभ सिंह यादव-तिल्दा नेवरा :-नेहरू युवा केन्द्र, रायपुर ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ) द्वारा विकासखण्ड तिल्दा के ग्राम पंचायत बहेसर में नेशनल यूथ वॉलिंटर भारती साहू,भावना वर्मा द्वारा स्वछ गावँ-हरित गावँ कार्य्रकम, कैच द रेन , मानव अधिकार दिवस एवं पौधा रोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विकासखण्ड तिल्दा के स्वछता प्रभारी छत्रधारी सोनकर, ग्राम पंचायत बहेसर की सरपंच किरण सोहन वर्मा, नीतू सिन्हा सचिव ग्राम पंचायत बहेसर, मंडल उपाध्यक्ष फलगो राम वर्मा , अर्पित तिवारी जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र,…
पीलीभीत: सफाई कर्मचारियों के न आने से खुद सफाई करने पर मजबूर ग्रामीण।
पूरनपुर: ग्राम पंचायत नरायनपुर ता.घुंघचाई में साफ सफाई न होने से नालियां गंदगी से चौक हैं।सफाई कर्मियों के न आने से ग्रामीण खुद नालियों की साफ सफाई करने को मजबूर हो रहे है।शीघ्र ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां गांवो को साफ-सुथरा बनाए जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।वंही गांवों में तैनात सफाई कर्मचारी स्वच्छ भारत मिशन पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।घुंघचाई क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरायनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी कभी कबार ही गांव में…
पीलीभीत : : करीब छः वर्ष से पूरनपुर ब्लॉक में सेवायें देने बाले जेई पर है अत्यधिक भार।
पीलीभीत पूरनपुर विधायक निधि, सांसद निधि, क्षेत्र पंचायत निधि एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के साथ साथ ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्यों की एमबी करने वाले जे0ई0 (आर0ई0डी0) श्री सालिकराम पर क्षमता से अधिक भार है। परिणामस्वरूप विकास खंड पूरनपुर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की एमबी समय से नहीं हो पाती है। साथ ही विकास खंड पूरनपुर में जेई श्री सालिकराम की तैनाती को करीब 6 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। कहते हैं कि बहता जल स्वच्छ और ठहरा जल दूषित हो जाता है,…
पीलीभीत : जिला महामंत्री लेखराज भारती गुलडिया भूपसिंह व दिलावरपुर में कैंप लगाकर गरीब बुजुर्गों को कंबल वितरण किये।
पीलीभीत : 129 विधानसभा पूरनपुर के घुंघचाई मंडल में भारतीयता पार्टी के जिला महामंत्री लेखराज भारती ने गुलड़िया भूपसिंह व दिलावरपुर में कैंप लगाकर गरीब बुजुर्गों व विधवाओ को कंबल वितरण किये जिला महामंत्री लेखराज भारती ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति एक सेवा का माध्यम है सभी लोग अपने क्षमता के अनुसार गरीबों की सेवा करते रहना चाहिए उन्होंने सभी से आग्रह किया है की अपने अपने बच्चों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है क्योंकि शिक्षा एक शेरनी के दूध के समान है जो पियेगा शेर के तरह…
रायबरेली : खेत में गेहूं की बुवाई कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
डलमऊ कोतवाली- क्षेत्र के अंतर्गत सूरजपुर बना पार से है जहां पर खेतों में गेहूं की बुवाई कर रहे एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मौत की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया सूरजपुर बना पार निवासी बाबादीन उम्र लगभग 45 वर्ष शुक्रवार को सुबह भोर में गांव के बाहर अपने खेतों में गेहूं की बुवाई कर रहे थे तभी उनकी हालत बिगड़ गई कुछ देर बाद खेत में ही उनका शव औंधे मुंह पढ़ा हुआ पाया गया सूचना परिजनों को पहुंची तो कोहराम मच…
पीलीभीत: इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी के द्वारा SHEROES के S वर्टिकल के अंतर्गत दो दिवसीय ऑयस्टर मशरूम उत्पाद प्रशिक्षण शिविर।
पीलीभीत पूरनपुर जेसीज इंटर स्कूल में लगवाया गया । सभी सदस्यों ने बड़े उत्साहित होकर शिविर का शुभारंभ किया ।शिविर के पहले दिन साफ भूसे को फॉर्मेलिन और कॉर्बेडाजिम के पानी मे भिगोना सिखाया गया जिसकी सही मात्रा और तरीके को सभी महिलाकर्मचारी और बालिकाओं ने बड़े ध्यान से देखा समझा। H वर्टिकल के अंतर्गत कोविड के ओमिक्रोन वायरस से बचने के लिए स्कूली बच्चो से स्लोगन द्वारा जागरूकता फैलाई जिससे आने वाले खतरे से सभी सचेत रहे ।क्लब की सम्मानित सदस्य अंजू मिश्रा जी ने बड़े सरल शब्दो मे…
फर्रुखाबाद : माडर्न अल्ट्रासाउंड पर उड़ रही कोविड-19 धज्जियां।
फर्रुखाबाद : देश में कोविड-19 वापस लौटने का डर सता रहा है .लेकिन चौक के पास स्टेट बैंक की गली में बना डॉक्टर ओमप्रकाश गुप्ता का माडर्न अल्ट्रासाउंड केंद्र में मरीजों को न ही मास्क लगवाया गया ,न ही सेनाटाइज की व्यवस्था है. मरीज भी सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की धज्जियां उड़ा रहे हैं.लेकिन अल्ट्रासाउंड केंद्र की टीम को कोई फर्क नहीं पड़ता. सरकार बार-बार रिक्वेस्ट कर रही है लेकिन डॉक्टर नहीं समझ रहे सरकार की बात. कुछ मरीजों ने डबल चार्ज लेने का भी आरोप लगाया है.
पीलीभीत:कोविड वैक्सीन अभियान में तेजी लाने वाली ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को किया जाएगा सम्मानित।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा कोविड वैक्सीन अभियान में तेजी लाने हेतु शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रथम डोज पूर्ण करने वाले तथा दोनो डोज पूर्ण करने वाले ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मानित किया जायेगा। कोविड वैक्सीन में प्रत्येक ब्लाक से प्रथम डोज पूर्ण करने वाले प्रधानों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 11.12.2021 को गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा।
