बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट हरदासपुर के समीप सेकुलर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल से हजारों की चोरी सोती रही पुलिस।

आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट हरदासपुर के पास सैकुलर जूनियर हाईस्कूल में बाउंड्री वॉल पर लगे तार को काटकर चोर घुस गए और बसों की बैट्री समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए।सैकुलर जूनियर हाईस्कूल हरदासपुर के संचालक हेमन्त माहेश्वरी ने बताया कि शनिवार की रात में स्कूल की दीवार कूद कर चोर स्कूल में घुस ग ए। स्कूल में खड़ी बसों की बैटरी खोल ली साथ ही स्कूल से कुछ लोहे की बैंचें भी चोरी कर ले गए। इसके अलावा कार्यालय में मेज पर रखा…

UP TET का पेपर लीक, प्रदेशभर में परीक्षा रद्द, मेरठ STF ने 3 लोगों को उठाया, पूछताछ जारी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक की आशंका में निरस्त एसटीएस की सूचना पर परीक्षा निरस्त कर दी गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों पारियों की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। मिली रही जानकारी अनुसार, पेपर शुरू होने से पहले मथुरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर वायरल हुआ। एसटीएफ ने मेरठ से तीन लोगों को उठाया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है। उधर, मामले की जांच में एसटीएफ की टीम लग गई है। आपको बता दें…

जौनपुर: कोतवाली में मनाया गया समाधान दिवस।

जौनपुर : शाहगंज कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।इस दौरान 4 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया इसमें से मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा सका। इस मौके पर उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव भी मौजूद रहे।

जौनपुर: अनियंत्रित ट्रक पुलिस चौकी में घुसा एक की मौत

जौनपुर: सरपतहां थाना क्षेत्र के बलिया – लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम 12:00 बजे बड़ा हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रक सराय मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी में एक पान की गुमटी को तोड़ते हुए घुस गया इससे पूरी चौकी धारासाहि हो गई। इस घटना के कारण पुलिस चौकी के पास मौजूद एक युवक की दीवार गिरने से मलबे में दबने के कारण मौत हो गई । जबकि दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका उपचार शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है । विशेष सूत्रों से ज्ञात हुआ…

बरेली – सिरौली थाना समाधान दिवस में शिकायत कर लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप, पैसे लेने के बाद भी नहीं की पैमाइश।

आँवला – सिरौली थाना समाधान दिवस में सिरौली नगर के मोहल्ला प्यास निवासी बाबू खां पुत्र तवारक अली ने थाना समाधान दिवस में शिकायत कर बताया है कि उसकी जमीन ग्राम गुरुवा के रकवे में है।जिसका रकवा मौके पर कम है।अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए उसने एसडीएम आंवला के यहां प्रार्थना पत्र दिया है जिसके परिणामस्वरूप हल्का लेखपाल को निर्देशित किया गया था।पैमाइश कराने के लिए बाबू खां ने मोहल्ला साहूकारा निवासी पप्पू की मौजूदगी में हल्का लेखपाल अंगद कुमार को सात हजार रुपए भी दे दिए थे।लेकिन…

पीलीभीत : विकास सम्बन्धी योजनाओं में प्रदेश स्तर पर जारी रैंक में जनपद को प्राप्त हुआ पंचम स्थान।

पीलीभीत शासन द्वारा जारी प्राथमिकता के विकास कार्यों की प्रगति सम्बन्धी जारी सूची में जनपद को पंचम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में विगत माह में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये थे, इस माह में बढ़कर 97.04 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये हैं। 52 प्रपत्रो में जनपद को प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी के निर्देशन में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी व निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, जिनकी नियमित समीक्षा बैठक करने के परिणाम स्वरूप विभागों द्वारा की गई समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण की गई कार्यवाही…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक ने थाना पूरनपुर पर किया गया थाना समाधान दिवस का आयोजन, सुनी जनता की समस्याएं।

पीलीभीत : पूरनपुर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना पूरनपुर पर जनता की समस्याओं को सुनकर वहां पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी समस्याओं का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गय। शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम सिंह कर रहे थे ।कुछ शिकायतों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सर्किल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही घटनाओं के बारे में भी पुलिस से जानकारी जुटाई और टीम बनाकर क्षेत्र में अपराधों…

शिक्षा एवं संचार, सामुदायिक सहभागिता का परिणाम है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अक्टूबर, 2018 में ही ओडीएफ राज्य घोषित।

पीलीभीत : प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की यात्रा में खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) का स्तर प्राप्त करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस पुनीत कार्य के पूरा करने के लिए, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश को लक्षित अवधि से पहले लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प लिया। हालांकि यह एक कठिन कार्य था, लेकिन राज्य सरकार द्वारा सामुदायिक सहभागिता को मुख्य अस्त्र के रूप में सम्मिलित करते हुये, सोशल मोबलाइजेशन हेतु स्वच्छा ग्रहियों की तैनाती, सामुदायिक व्यवहार परिवर्तन के लिए नियमित सूचना, शिक्षा एवं संचार की गतिविधियां…

आर अश्विन को गेंदबाजी फॉलो थ्रू में वार्निंग देने पर सुनील गावस्कर ने अंपायर को लगाई लताड़, पूछा- इसकी सजा क्या है?

अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लैथम को आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इससे पहले उन्होंने सलामी बल्लेबाज विल यंग को आउट करके भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई थी। हालांकि मैदानी पर स्टंप्स पर गेंदबाजी करते समय अंपायर भारतीय स्पिनर अश्विन के फॉलो थ्रू एक्शन से खुश नहीं थे और कई बार उन्हें चेतावनी भी दी। करीब चार बार अश्विन को वार्निंग देने के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर इस मामले में अंपायर पर जमकर निशाना…

केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए इस विशेष काम को दे रहे अंजाम

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्‍लेबाज केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले पूरी तरह से फिट होने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी है। राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बाएं पैर की जांघ में चोट लग गई थी और इस सीरीज से बाहर हो ग थे। हालांकि उन्होंने अब इस दर्द से ठीक होने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राहुल के बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव को टेस्‍ट टीम में राहुल की जगह शामिल किया गया था।…

वैक्सीन की डबल डोज का सर्टिफिकेट लाने वालों को मिलेंगी सुविधाएं : योगी

प्रयागराज के संगम की रेती पर वर्ष 2022 में माघ मेले का आयोजन तो होगा, लेकिन इस साल भी कोरोना महामारी को देखते हुए सख्ती रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वैक्सीन की डबल डोज लेकर लोगों से आने की अपील की जाए। इस पर मेला प्राधिकरण सभी संस्थाओं से कहेगा कि डबल डोज का प्रमाणपत्र जरूर लें। डबल डोज का प्रमाणपत्र वाले लोगों को ही मेले में जमीन और सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही मेले में सभी व्यवस्थाएं पिछले साल जितनी ही होंगी।माना जा रहा था…

दिल्ली में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही जे पी नड्ढा ने पांच साल का दिया फीडबैक

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को दिल्ली में ‘सामाजिक संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में नड्डा ने समाज के विभिन्न वर्गों के उद्यमियों, युवा शिक्षाविदों और पेशेवरों से खास बातचीत की। भाजपा मुख्यालय में 4 घंटे तक यह कार्यक्रम चला, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, सीटी रवि और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे।इसके साथ ही नड्डा ने ट्विटर पर लिखा, ‘ ‘सामाजिक संवाद’ के एक हिस्से के रूप में समाज के विभिन्न…

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने संसद के शीतकालनी सत्र की शुरुआत में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू हो रहा है। राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने संसद के शीतकालनी सत्र से पहले रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई है। सत्र के सुचारू पूर्वक संचालन पर चर्चा के लिए रविवार शाम उच्च सदन में सर्वदलीय नेताओं की यह बैठक है। साथ ही संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी आगामी शीतकालीन सत्र और महत्वपूर्ण कार्यों के एजेंडे पर चर्चा करने के लिए रविवार को संसद में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।माना…

नेपोटिज्म पर आयुष शर्मा ने रखी अपनी बात, सलमान- शाहरुख और वरुण का भी किया जिक्र

सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ (Antim: The Final Truth) में नजर आए अभिनेता आयुष शर्मा (Aayush Sharma) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। आयुष शर्मा की फिल्म रिलीज के साथ ही कई अलग- अलग मुद्दों पर भी चर्चा शुरू हो गई है, ऐसे में आयुष ने खुद नेपोटिज्म पर बात की है।दरअसल हाल ही में आयुष ने Koimoi से बातचीत के दौरान नेपोटिज्म पर कहा, ‘आज के वक्त में हर अभिनेता सेल्फिश (स्वार्थी) हो गया है। अगर आज आप मेरे से पूछेंगे कि क्या…

रणबीर कपूर और विकी कौशल की तस्वीर पर फैन्स ने किए मजेदार कमेंट्स बोले ‘कटरीना कैफ का ख्याल रखना’,

बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों कटरीना कैफ (Katrina Kaif) संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी को लेकर भी खबरों का बाजार गर्म है। इस बीच रणबीर और विकी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सामने आईं, जिन पर फैन्स ने खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं।दरअसल हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने रणबीर कपूर और विकी कौशल की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों बात…

‘अंतिम’ स्टार ने बताया ‘दबंग खान’ को है किस चीज का शौक, आयुष शर्मा ने सलमान खान की शादी पर दिया जवाब

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं भाईजान की फिल्मों के अलावा फैन्स को उनकी शादी भी इंतजार है। इस बीच ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ (Antim: The Final Truth) अभिनेता आयुष शर्मा (Aayush Sharma) ने सलमान की शादी पर बात की है।आयुष शर्मा की शादी सलमान खान की बहन अर्पिता खान से हुई है और दोनों के दो बच्चे भी हैं। हाल ही में आयुष ने आरजे सिद्धार्थ कनन से बातचीत के दौरान सलमान की शादी के बारे में बात की। आयुष…

दक्षिण अफ्रीका ने बोला आखिर क्यों हमें मिल रही है हमें कोरोना के नए वैरिएंट का जल्द पता लगाने की सजा मिल रही है

दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को कहा कि नए कोरोना के नए वैरिएंट का जल्द पता लगाने की अपनी उन्नत क्षमता के लिए उसे ‘दंडित’ किया जा रहा है। कई देशों ने नए ओमीक्रोन वैरिएंट के कारण यहां की यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद ही यह बयान सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय संबंध और सहयोग विभाग (DIRCO) ने एक बयान में विश्व के नेताओं से ओमीक्रोन वैरिएंट का पता लगाने के जवाब में बगैर सोचे समझे किसी नीति निर्णयों को लागू नहीं करने का आग्रह किया। उसने कहा कि नए…

चीन ने किया भूटान के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए समझौता

अपने पड़ोसी देशों के साथ आक्रामक नीति जारी रखते हुए चीन ने भूटान के साथ लंबे समय से चले आ रहे सीमा को विवाद सुलझाने के लिए एक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। आक्रामक रवैया अपना कर अपने पड़ोसी देशों पर अपनी बात मानने के लिए दबाव बनाना चीन की फितरत है। वह इसके लिए ‘सलामी स्लाइसिंग तकनीक’ का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करता है। यह तकनीक डरा-धमका कर और धौंस दिखाकर विरोधी से अपनी बात मनवाने को लेकर है।यह पहली बार नहीं है कि चीन और भूटान ने…

अजब गजब :बॉस ने जारी किया अजीबो गरीब फरमान, कर्मचारियों पर लगा दी ऑफिस में फोन चार्ज करने पर रोक!

दुनिया में शायद ही ऐसा कोई कर्मचारी होगा जो अपने बॉसे से बहुत खुश रहता होगा. कर्मचारी और बॉस के बीच टॉम एंड जेरी जैसा रिश्ता होता है. दोनों एक दूसरे के बिना रह भी नहीं सकते और एक दूसरे के साथ रहने में उन्हें बहुत मुश्किलें होती हैं. प्राइवेट सेक्टर में ये मुश्किलें ज्यादातर एक तरफा होती हैं. कर्मचारी ही अपने बॉस से परेशान रहता है. कई बार बॉसेज अजीबोगरीब फरमान दे देते हैं जो बिना सिर-पैर की होती हैं. हाल ही में ऐसा ही एक फरमान एक बॉस…

अजब गजब :शादी का कार्ड या देश का संविधान! वकील ने अपनी शादी पर छपवाया अनोखा कार्ड

शादी का सीजन जारी है और लोग अपने जीवनसाथी के साथ परिणयसूत्र में बंध रहे हैं. ऐसे में शादी से जुड़ी खास चीजों की खूब चर्चा है. कहीं कोई दुल्हन डांस करने लग रही है तो कोई दूल्हा ऑटो में एंट्री मार रहा है. मगर इन सब चीजों के बीच एक बेहद अनोखा कार्ड देखकर हर कोई दंग हो गया है. ये एक वकीला का कार्ड है जिसने कार्ड में ही भारतीय संविधान इन दिनों सोशल मीडिया पर गुवहाटी के अजय शर्मा नाम के एक शख्स की शादी का कार्ड…