बरेली – आँवला विधानसभा 126 के गांव अंजनी में पहुंचे पंडित आर के शर्मा का ग्राम वासियों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

आँवला – पिछले 2 दिन से अंजनी मैं लीला का मंचन चल रहा है आदर्श रामलीला कमेटी अंजनी के माध्यम से बहुत ही सुंदर मंचन किया का किया जा रहा है।अंजनी के पूर्व प्रधान सोमदत्त शर्मा ने पंडित आर के शर्मा को फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया।इस दौरान पं आर के शर्मा ने उपस्थित लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की बात कही।उन्होंने कहा कि अंजनी मेरा गांव है मै यहाँ बहुत पहले से आता जाता हूँ।मै कहीँ से भी विधायक रहूं लेकिन आपका सम्मान हमेशा…

बरेली – ग्राम कंधरपुर में रामलीला मंचन कार्यक्रम का जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।

आँवला – रामलीला मंचन के दौरान श्री यादव ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के बताए रास्ते पर चलने की बात कही उन्होंने कहा हर घर में राम जैसे आदर्शवादी व आज्ञावादी लोग हो, भरत जैसे भाई हों, और सीता जैसी नारी हो तो ये कलयुग ही सतयुग बन जाएगा मगर आज जिस तरह के हालात हैं उसे देखते हुए तो जटायु भी हम लोगों से बहुत महान था जो कि सीता माता को बचाने के लिए रावण जैसे शक्तिशाली व्यक्ति से भिड़ गया था। वही हम लोग आज…

बरेली – खंड विकास अधिकारी रामनगर द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन।

आँवला – ब्लाक रामनगर पर विभिन्न समस्याओं और मांगो को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इसमें समस्याओं की जल्द निदान की मांग की गई है।रामनगर में विकास खंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के बैनर तले चंद्रभान पाल के नेतृत्व में शांति पूर्वक ढंग के धरना प्रदर्शन किया गया। एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सक्सेना को नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन पत्र दिया गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रतिवर्ष विकास के लिए…

बरेली – पुलिस एवं लेखपाल संयुक्त रूप से मिलकर ओरिजनल भू माफियाओं की कमर तोड़े :एसडीएम आँवला।

आँवला – थाना सिरौली समधान दिवस में एसडीएम एन राम ने कहा कि पुलिस और लेखपाल संयुक्त रूप से मिलकर पहले ईमानदारी से जांच कर बेईमान ऐसे लोगो को चिन्हित करें कि जो दबंगई के वल पर दुसरो की जमीनों पर कब्जे कर स्वयं जमीदार बन रहे है ।आज यहां प्रथम बार थाना समाधान दिवस में आये नवागत एसडीएम साहब जमीनों पर कब्जो की भारी तादाद में आई शिकायतो से इस कदर आहत दिखे की उन्होंने 10 मिनट का टाइम निकालकर लेखपाल एवम पुलिस दोनों से कहा कि लेखपाल गरीब…

पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा थाना कैसरगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए

आज दिनांक 13 नवंबर 2021 को *पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच  सुजाता सिंह* की अध्यक्षता में थाना कैसरगंज में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । महोदया द्वारा समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को उचित निर्देश दिये गये । समाधान दिवस में प्राप्त भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरण में राजस्व टीम से समन्वय कर मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक फखरपुर को निर्देशित किया गया । थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज श्री श्रीधर पाठक…

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां का दिल्ली में हुआ निधन

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायावती की माता का निधन हो गया है। उनकी माता जी श्रीमति रामरती था। वह लगभग 92 साल की थी। रामरती जी का निधन दिल्ली के अस्पताल में हृदय गति रुकने कारण हुई। राज्यसभा के सदस्य और बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष…

रायपुर:-तिल्दा के इजीकोचिंग ने दिया जरूरतमंदो को दिवाली भेट हर घर हो खुशहाली का दिया संदेश

तिल्दा नेवराः- समीपस्थ ग्राम कोहका स्थित इजी कोचिंग संस्थान के प्रबंधकों एवं शिक्षार्थियों द्वारा तिल्दा नेवरा क्षेत्र के आस पास तुलसी ,बहेसर, सीरवे, ताराशिव, भिलोनी, तिल्दाबस्ती, भिंभोरी, भैरवगढ़ धाम, सिणोधा, खपरी कला, सतभांवा, मोह गांव, कोटा ग्रामों में जरूरत मंदो को दिवाली उपहार भेंट किया गया खासकर कोवीड प्रभावित परिवारों में मिठाई पटाखे, लाई बताशा, तेल जरूरी समान देकर सहयोग देने का प्रयास किया है। इस नई पहल की शुरुवात कोचिंग संस्थान द्वारा किया गया है जहां के संचालक सतीश शर्मा, बालमुकुंद मानिकपुरी, गौरव अग्रवाल कोचिंग के शिक्षक-शिक्षिका देव वर्मा,अजय,हेमचंद…

रायपुर:-सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हथबन्द की खबर जन चौपाल में आवेदन दिया गया आदरणीय सुनील कुमार जैन जी कलेक्टर बलौदाबाजार भाटापारा छ.ग.

तिल्दा नेवरा: सिमगा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हथबंद के हम पंचों एवं ग्रामीणों ने सचिव खडा़नंद वर्मा एवं सहायिका कामिनी निषाद के लापरवाही पुर्ण कार्यप्रणाली से परेशान होकर दोनों को हटाने की मांग 28 जून को किए थे। इनके मनमानी के चलते हम ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है,सचिव बारह साल से इसी पंचायत में कार्यरत हैं तथा पुर्व के पंचायत प्रतिनिधियों के मनमानी के चलते सचिव आते ही नहीं ग्रामीणो ने बताया है की सम्बंधित सचिव का तिल्दा नेवरा में हार्डवेयर का दुकान है…

सोनू सूद की सियासी आहट से सहमी कांग्रेस

कोरोनाकाल में लोगों की मदद करके चर्चा में आए बॉलीवुड स्टार सोनू सूद के सियासी कदमों की आहट से पंजाब कांग्रेस सहम गई है। इसलिए शुक्रवार को कांग्रेस के पंजाब इंचार्ज हरीश चौधरी और CM चरणजीत चन्नी ने चंडीगढ़ में उनसे मुलाकात की। उनकी राजनीतिक नब्ज टटोली। सोनू खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं या फिर परिवार का कोई सदस्य टिकट चाहता है, इसके बारे में चर्चा हुई। सोनू सूद मोगा के रहने वाले हैं, जहां उनकी बहन जमीनी तौर पर राजनीति में खूब सक्रिय हैं। वहीं मीटिंग को गुप्त रखा…

बुक पर बवाल: सलमान खुर्शीद ने दी सफाई, बोले- मेरी किताब हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए

‘सनराइज ओवर अयोध्या’ किताब पर बवाल के बाद शुक्रवार को इसके लेखक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सफाई दी। मीडिया से चर्चा में खुर्शीद ने कहा, ‘मेरी किताब हिंदू-मुस्लिम एकता करने के लिए है। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोगों को समझाना है कि यह अच्छा फैसला है, आइये हम एक साथ मिलें, जुड़ें।’ खुर्शीद ने कहा कि जिन्हें राजनीति करना है उसे, करने दीजिए, जिसे किताब लिखना है। वह किताब लिखेगा। जो राजनीति करते हैं, उन्हें करने दीजिए, मुझे लगता है कि उसे डर लगता…

सुप्रीम कोर्ट: सेना को अवमानना की चेतावनी के बाद केंद्र का वादा

महिला सैन्य अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने को लेकर सेना को अवमानना चेतावनी के बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वस्त किया है। केंद्र ने कहा कि सभी पात्र महिला सैन्य अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया जाएगा।  केंद्र ने शीर्ष कोर्ट से वादा किया कि उन 11 महिला सैन्य अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने पर शीर्घ निर्णय लिया जाएगा, जिन्होंने स्थायी कमीशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। अक्तूबर में भारतीय सेना ने 39 महिला अधिकारियों को स्थायी (परमानेंट) कमीशन प्रदान किया था। सेना के अधिकारियों ने बताया…

पीलीभीत : क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक परिसर में अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के सभी 88800 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की लड़ाई लड़ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला के निशा निर्देशन में 11 नवंबर को पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के ब्लॉक परिसर में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ।पीलीभीत के ब्लॉक मरौरी में भी सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य BDO मरौरी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुचे लेकिन जैसे ही BDO मरौरी को इस बात की जानकारी हुई तो बो ब्लॉक छोड़कर निकल लिए और कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने…

जौनपुर: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के समीप एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दिया।मिली जानकारी के मुताबिक बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी चन्द्रसेन उपाध्याय का 19 वर्षीय पुत्र शिवम उपाध्याय किसी बात को लेकर घर से निकला और रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई थी।

भारत vs पाकिस्तान के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स में फिर होगा महामुकाबला,

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजन समिति ने शुक्रवार को क्रिकेट मैचों का शेड्यूल जारी किया।भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम एक बार फिर से मैदान पर एक-दूसरे से​ भिड़ने के लिए तैयार है। हालांकि यह मुकाबला मेंस ​क्रिकेट के बीच नहीं ​बल्कि वुमेंस क्रिकेट के बीच खेला जाएगा। दअरसल 2022 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है और शुक्रवार को ही इसमें होने वाले महिला टी20 ​क्रिकेट टीमों का शेड्यूल जारी किया गया। अगले साल बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत और पाकिस्तान…

टी-20 के बाद वनडे और टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं विराट ,शास्त्री ने दिए संकेत

टीम इंडिया का टी-20 विश्व कप में प्रदर्शन शर्मनाक रहा। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम सुपर 12 स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी और पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ औंधे मुंह गिरी। वर्ल्ड कप में भारत का सफर समाप्त हुआ तो टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर भी खूब चर्चा हुई और आईपीएल को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया। पूर्व कप्तान कपिल देव ने तो यहां तक कह दिया कि भारतीय खिलाड़ी देश से ज्यादा तवज्जो आईपीएल को देते हैं। इसके बाद से बहस छिड़ी हुई है…

रविवार को होगा T20 world cup का मुकाबला, फाइनल में इरास्मस और केटलबर्ग होंगे मैदानी अंपायर,

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरास्मस और इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबर्ग को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए शुक्रवार को मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया, जिसमें भारत के नितिन मेनन टीवी अंपायर की भूमिका निभाएंगे। शुक्रवार को मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया, जिसमें भारत के नितिन मेनन टीवी अंपायर की भूमिका निभाएंगे। आइसीसी एलीट पैनल में एकमात्र भारतीय अंपायर मेनन फाइनल में टीवी अंपायर होंगे,…

स्वरा भास्कर की ट्रोलर ने की नौकरानी से तुलना, जिससे अभिनेत्री का ट्रोलर पर फूटा गुस्सा

अब स्वरा भास्कर में अपनी खुद की एक तस्वीर शेयर की थीl इसमें उन्हें साड़ी पहने देखा जा सकता हैl तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘एक साड़ी, एक पार्क, एक बॉक्स और एक बुक आपको शांति दिला सकती हैl इस सब में छोटी-छोटी खुशियां मिलती हैl हालांकि इस फोटो के लिए स्वरा भास्कर को काफी ट्रोल किया गया हैl एक यूजर ने लिखा है, ‘मेरी नौकरानी साड़ी में आपसे बहुत अच्छी लगती हैl आपसे बहुत ही ज्यादा सुशील भी हैl’इस पर स्वरा भास्कर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा…

‘कामना’ में ग्लैमरस एक्ट्रेस चांदनी शर्मा निभा रहीं मध्यवर्गीय परिवार की हाउस वाइफ का किरदार

शो एक मध्यमवर्गीय परिवार की जिंदगी को लेकर जद्दोजहद पर आधारित है। शो में छोटे पर्दे की खूबसूरत एक्ट्रेस चांदनी शर्मा और अभिषेक रावत मुख्य भूमिकाओं में हैं। सोनी टीवी ने शो का प्रोमो जारी किया है, जिसमें इन दोनों मुख्य किरदारों की झलकियां मिलती हैं। अभिषेक के किरदार का नाम मानव बाजपेयी है, जबकि उसकी पत्नी आकांक्षा बाजपेयी का किरदार चांदनी निभा रही हैं। प्रोमो में दोनों मध्यमवर्गीय किरदारों की सोच, चाहतों और हसरतों को दर्शाया गया है। सरकारी नौकरी करने वाला मानव ईमानदार इंसान है और घूस नहीं…

अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले हफ्ते में की धांसू कमाई ,’तान्हाजी’ को छोड़ा पीछे

निर्माताओं की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले हफ्ते में फिल्म ने 120.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने सातवें दिन गुरुवार को 8.30 करोड़ जुटा लिये। इससे पहले बुधवार तक सूर्यवंशी 112.36 करोड़ का नेट कलेक्शन 6 दिनों में कर चुकी थी। सूर्यवंशी 5 नवम्बर को लगभग 3500 स्क्रींस पर रिलीज हुई थी और 26.29 करोड़ की ओपनिंग ली थी।इसके बाद शनिवार को 23.85 करोड़ और रविवार को 26.94 करोड़ जमा किये, जिसके साथ ओपनिंग वीकेंड में 77.08 करोड़ का कारोबार कर लिया। सोमवार और मंगलवार…