रायबरेली -गूगल पे के द्वारा महिला के उड़ाए दो लाख साठ हजार ।

डलमऊ /रायबरेली – रेलवे में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्य करने वाली एक महिला के खाते से गूगल पे के द्वारा कई बार में दो लाख साठ हजार धोखे से निकाल लिए गए महिला को पता नहीं चला जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया तब जानकारी हुई मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुर्शिदाबाद की रहने वाली रेलवे में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात शिवकली का है वह रायबरेली में रेलवे में काम करती हैं उनके साथ में एक अन्य महिला कर्मी भी वही काम करती है दोनों…

प्रयागराज: पंचायती राज विभाग नेें विभागीय अधिकारियों के साथ की मण्डलीय समीक्षा बैठक

मा0 मंत्री, पंचायती राज विभाग, उ0प्र0 श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी सोमवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ मण्डलीय समीक्षा बैठक की। मा0 मंत्री जी ने बैठक में मण्डल में बन रहे सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये है। जनपद प्रतापगढ़ में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की धीमी गति होने पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने तैयार हो चुके सामुदायिक शौचालयों की…

प्रयागराज- थाना मांडा पुलिस द्वारा शांति भंग के अंदेशे में 04 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज तथा पुलिस अधीक्षक यमुनापार व क्षेत्राधिकारीमेजा के निर्देश के अनुपालन में थाना प्रभारी मांडा पवन कुमार दीक्षित के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 आशीष कुमार राय अपने सहयोगी साथी कां0 छत्रपाल सिंह के साथ मिलकर आज दि0, 04/10/ 2021 को ग्राम राजापुर रतावल में पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज कर मारपीट करने के संबंध में प्रथम पक्ष से मुकेश कुमार पांडे पुत्र महेंद्र नाथ पांडे उम्र करीब 24 वर्ष एवं द्वितीय पक्ष से सुमित कुमार पांडे पुत्र दयाशंकर पांडे उम्र करीब 20 वर्ष…

रायबरेली -महिला ने हल्का दरोगा पर गाली देकर कोतवाली से भगाने का लगाया आरोप

डलमऊ/ रायबरेली – केंद्र सरकार व राज्य सरकारें जहां महिला सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति जैसे तरह-तरह के कार्यक्रम करवा रही है वही कुछ अधिकारी व कर्मचारी ऐसे कार्यक्रमों को ठेंगा दिखाते हुए महिलाओं से अभद्र भाषा में बात करते हैं और यही नहीं उनकी शिकायतों को सुनते भी नहीं मामला डलमऊ कोतवाली का है जहां पर छेड़छाड़ से पीड़ित एक महिला अपनी शिकायत को लेकर डलमऊ कोतवाली पहुंची जहां पर उपस्थित हल्का दरोगा ने पीड़िता का शिकायत पत्र ना लेकर उल्टा पीड़िता को ही गाली गलौज करते हुए कोतवाली…

किसान सेना रिपब्लिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार कठेरिया लखीमपुर रवाना

लखनऊ: देश की जनता के लिए अन्न ऊपजाने वाले किसानों द्वारा शान्तिपूर्वक अपने हक एवं अधिकार के लिए संघर्ष किये जाने से बौखलाहट के कारण संघर्ष को दबाने के लिए घटिया राजनिति शुरू कर दी गई है | किसानों से मिलने जाने वाले नेताओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा रोकने पर भड़के किसानों को खदेड़ा ही नहीं बल्कि बेरहमी ले लाठीचार्ज तक कर दी गई जिसके कारण कई किसानों को मौत के घाट उतार दिया गया | इस घटना को लेकर किसान सेना रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील…

मैनपुरी : लखीमपुर खीरी की घटना पर मैनपुरी में सपाइयों ने जताया विरोध

रविवार को लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा किसानों को गाड़ी से कुचलने की घटना पर सपाइयों में आक्रोश फैल गया।सोमवार को सपा देवेंद्र यादव जिला अध्यक्ष . रामनाराय बाथम जी जिला महासचिव नेतृत्व में सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए।कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय से तहसील तक जमकर नारेबाजी की।सपाइयों ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव ने कहाकि काले कानूनों का विरोध कर रहे निर्दोष किसान रविवार को लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद…

सीतापुर -जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन

मिश्रिख/ सीतापुर – आज दिन सोमवार को सीतापुर जिले में जन अधिकार पार्टी विधानसभा मिश्रिख की कार्यकारिणी ने मिश्रिख तहसील में सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ तहसील मिश्रिख में एसडीएम गिरीश कुमार झा की अनुपस्थिति में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून नई शिक्षा नीति व श्रम नीति की खामियों व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने एवं सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त किए जाने एवं क्रीमी लेयर व्यवस्था लागू करने के विरुद्ध…

आजमगढ़: राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

आजमगढ़।। आज प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के तत्वावधान में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कानपुर की संयोगिता उर्फ डाली कुशवाहा व कल लखीमपुर में किसानो के ऊपर बेरहमी से हत्या के विरोध में जिला अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन दिया गया । कानपुर जनपद के बिल्हौर ग्राम की बेटी बहन संयोगिता उर्फ डाली कुशवाहा के साथ रेप करके 8 वी मंजिल से फेककर हत्या कर दी गई। कल लखीमपुर में किसान रैली में हुई किसानों की हत्या के विरोध में सोमवार को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी…

प्रयागराज: फूलपुर के रूदापुर में संपन्न हुई किसान नौजवान संदेश यात्रा

फूलपुर के रूदापुर मे किसान नौजवान संदेश यात्रा संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि माननीय श्री नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी इस समय प्रदेश में हो रहे किसानों पर अत्याचार बेरोजगारी अनेक समस्याओं पर माननीय श्री अध्यक्ष जी ने अपने वक्तव्य को कहा इसका आयोजन सुभाष यादव राजकुमार पटेल राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा समाजवादी पार्टी धाराराचंद भारतीय नागेंद्र सिंह पटेल पूर्व सांसद फूलपुर विजमा यादव पूर्व विधायक फूलपुर सईद अहमद पूर्व विधायक फूलपुर योगेश चंद्र यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे| संवाददाता: देशराज मौर्या फूलपुर…

हरदोई: विकास खंड कछौना के ग्राम पंचायत अधिकारी कुलदीप के कमरे में वीडियो हुआ वायरल

हरदोई: कछौना- योगी सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी भृस्टाचार और घूसखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसके मुताबिक जनपद हरदोई विकास खंड कछौना के ग्राम पंचायत अधिकारी (सिक्रेटरी) कुलदीप की सह पर प्राइवेट युवक को बैठाया जाता है । जिसके द्वारा ही पूरी डीलिंग व घूस लेने का सिलसिला चलाया जा रहा है। जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप को बताते चले कि यहां पर परिवार रजिस्टर नकल से लेकर अन्य बहुत से काम…

प्रयागराज: थाना कोरांव पुलिस द्वारा एसटी न 0- 993/10 अ0स0 – 51/8 धा 0302/394/120 बी भा0द0वि 0 से संबंधित अशोक कुमार पाण्डे निवासी पचेणा गिरफ्तार

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेंजा के निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोरांव द्वारा गठित टीम उ0 नि0 गौरव कुमार अपने सहयोगी साथी कां0 रमेश कुमार के साथ मिलकर st नं0 933/10 अ0स0 51/8 धारा 302/394/120 बी भा0द0स0 न्यायालय dj- 5 प्रयागराज ता0 पेशी 04/10/2021 से संबंधित अभियुक्त अशोक कुमार पाण्डे पुत्र रघुनाथ पाण्डे निवासी ग्राम पचेणा थाना कोरांव प्रयागराज उम्र करीब 42 वर्ष को दि0 03/10/2021 को समय 18:14 बजे दबिस देकर अभियुक्त को उसके घर के सामने से ही…

लखीमपुर खीरी कांड पर किसान उग्र, आज देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

लखीमपुर खीरी कांड से किसानों में भारी गुस्सा है। लखीमपुर खीरी कांड में किसानों की मौत से गुस्साए संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। मोर्चा के मुताबिक देशभर में जिलाधिकारियों और आयुक्तों के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। किसान नेता योगेंद्र यादव और दर्शन पाल सिंह ने घटना की जांच उत्तर प्रदेश प्रशासन की जगह सुप्रीम कोर्ट के पदस्थ न्यायाधीश से करवाने की मांग की है। लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को सभी जिला…

एनसीबी हिरासत में Aryan Khan समेत तीनों आरोपी, आज 2:30 बजे होगी सुनवाई

बीते रविवार बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है. बता दें कि बॉलीवुड के किंग यानि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है. आर्यन को एनसीबी ने मुंबई में क्रूज़ पर चल रही ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों को एनसीबी हिरासत में भेजा बताया जा रहा है कि इस मामले में अभी जांच चल रही है और इसके तीनों आरोपी आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को कोर्ट ने एक दिन…

शाहरुख से मिलने मन्नत पहुंचे सलमान, आर्यन को आज देर शाम तक जमानत मिलने की उम्मीद,

मुंबई क्रूज रेव पार्टी (Mumbai Cruise Drugs Party) मामले में गिरफ्तार हुए बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan Arrested ) को आज राहत मिलने के आसार है. NCB ने रविवार को आर्यन की दो दिन की कस्टडी मांगी थी लेकिन कोर्ट ने एक ही दिन की दी थी. आज इस मामले में फिर किला कोर्ट में सुनवाई है और माना जा रहा है कि NCB आर्यन की कस्टडी बढ़ाने की मांग नहीं करेगी. अगर ऐसा होता है तो आर्यन आज देर शाम तक जमानत पर रिहा…

राष्ट्रीय पुरष्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता का निधन

अभिनेता मनोज वाजपेयी के पिता आर.के बाजपेयी का रविवार सुबह निधन हो गया। मनोज के पिता का 83 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से उनके पिता की हालत बहुत गंभीर थी। खबर सुनने के बाद मनोज केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। उनके पिता का अंतिम संस्कार नई दिल्ली में निगम बोध घाट पर दोपहर 1.30 बजे होगा।

जौनपुर: शुरू हुआ सुप्रसिद्ध श्रीराम लीला का मंचन

शाहगंज(जौनपुर): शनिवार की रात नगर के गांधी नगर कलेक्टरगंज में सुप्रसिद्ध श्रीराम लीला का मंचन नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल के विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ। श्रीराम लीला मंचन नवरात्र दशहरा व भरत मिलाप के अवसर पर समुचित बिजली व साफ सफाई व्यवस्था को लेकर गीता जायसवाल ने लोगों को आश्वस्त किया।नगर में श्रीराम लीला मंचन दरभंगा बिहार की मंडली द्वारा किया जा रहा है। यहां की श्रीराम लीला क्षेत्र के अलावा अगल-बगल के जनपद में भी काफी प्रसिद्ध है। बडी संख्या में श्रद्धालु मंचन देखने नगर में…

प्रयागराज :अंबेडकर युग पार्टी द्वारा ग्रामसभा दसवार उर्मिला देवी के घर पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन

अंबेडकर युग पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने आज दिनांक 03 /10 /2021 को गांव सभा दसवार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया कार्य क्रम मे उपस्थित सैकड़ों लोगों की संख्या मे ग्रामीणों को पार्टी के सिद्धांत और आने वाले आगामी 2022 के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी गोविंद प्रसाद कोल को जिताने संबंधित चर्चा की गई जिसमें मुख्य रुप से सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हीरा लाल चमार ने किया, विचारों को व्यक्त करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला प्रसाद एडवोकेट जी ने…

प्‍लेऑफ्स के और करीब पहुंची केकेआर, केकेआर की टीम ने जीता मैच

आईपीएल के आज के मैच में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 115 रन बनाए थे. केकेआर ने इस लक्ष्य को 19.4 ओवर में विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया. इस मैच को जीतने के साथ ही कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम प्‍लेआफ के भी करीब पहुंच गई है, हालांकि अभी भी टीम ने क्‍वालीफाई नहीं किया है. टीम के पास अब 12 अंक हो गए हैं मजबूती के साथ टीम चौथे पायदान पर काबिज है. वहीं सनराइजर्स…

ऋषभ पंत ने करियर शुरू होते ही खो दिए थे अपने पिता

भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री मिलने के पश्चात् विश्वभर में तेजी से लोकप्रियता प्राप्त करने वाले ऋषभ पंत आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था। 1 फरवरी 2017 को इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 मैच में माध्यम से अपने इंटरनेशनल करियर का आरम्भ करने वाले पंत ने 18 अगस्त 2018 को इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट में डेब्यू किया। पंत ने 21 अक्टूबर 2018 को वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे करियर का आरम्भ किया था। भारतीय टीम में स्टाइलिश क्रिकेटर…

भारत को अब तक 4 स्वर्ण पदक,मनु भाकर ने जूनियर वल्र्ड चैंपियनशिप में जीते दो और स्वर्ण पदक,

भारत की निशानेबाज मनु भाकर पेरू के लीमा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर वल्र्ड चैंपियनशिप में अपनी पदक तालिका में दो स्वर्ण पदक जोड़े हैं। भारत ने अब तक चार स्वर्ण दो रजत पदक जीते हैं। भारत ने मिश्रित, महिला पुरुष टीम प्रतियोगिताओं के साथ-साथ 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम स्वर्ण सहित 10 मीटर एयर पिस्टल पदक स्पधार्ओं में छह स्वर्ण, छह रजत दो कांस्य पदक के साथ दिन का अंत किया। संयुक्त राज्य अमेरिका चार स्वर्ण, चार रजत दो कांस्य पदक के साथ दूसरे…